IND vs SA: तीसरे टी-20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराया

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.0 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and अभिनव गोयल

  1. IND vs SA: तीसरे टी-20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराया

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए टी-20 के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 48 रनों से हरा दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.0 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे.

    जवाब में 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 19.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए.

    भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड और ईशान किशन ने अर्धशतक बनाए वहीं हार्दिक पंड्या ने 31 रनों की नाबाद पारी खेली.लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को चौथे ओवर में पहला झटका तब लगा जब अक्षर पटेल ने तेंबा बावुमा को 8 रन के स्कोर पर आउट किया. इसके बाद रीजा हेंडरिक्स 23 रन बनाकर हर्षल पटेल का शिकार बने. चौथा मैच राजकोट में होगा.

  2. रांची हिंसा: कुछ ही देर में पुलिस ने हटाए अभियुक्तों के पोस्टर

    विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, SYED RAMIZ JAWED

    झारखंड में रांची पुलिस ने 10 जून को हुई हिंसा के अभियुक्तों के पोस्टर वाले होर्डिंग लगाने के कुछ ही देर बाद उतार लिए हैं.

    रांची पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा, “10 जून को रांची में घटित हिंसक घटना में वांछित उपद्रवियों का फोटो जारी किया गया था लेकिन संशोधन हेतु उसे वापस किया जाता है.”

    प्रेस रिलीज

    इमेज स्रोत, Ranchi Police

    दरअसल झारखंड में रांची पुलिस ने 10 जून को हुई हिंसा के अभियुक्तों के पोस्टर तैयार कर शहर में लगा दिए थे जिन पर अभियुक्तों की तस्वीरों के साथ उनका नाम-पता भी दिया हुआ था.

    इसके साथ ही कुछ पुलिस अधिकारियों के फ़ोन नंबर भी दिए गए थे, ताकि आम लोग इनकी सूचना पुलिस को दे सकें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा और दूसरे अधिकारियों को राजभवन बुलाकर ऐसा करने का निर्देश दिया था.

    ग़ौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर 10 जून को रांची के मेन रोड पर एक जुलूस निकाला गया था.

    इस दौरान भड़की हिंसा में फायरिंग से 2 युवकों की मौत हो गई थी. तब प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किए थे. आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने हनुमान मंदिर और कुछ दुकानों पर भी पत्थरबाजी की.

    पुलिस का दावा है कि उपद्रवियों ने पुलिस पर फ़ायरिंग भी की थी. इसके बाद पुलिस ने फ़ायरिंग की. इसमें कम-से कम 10 लोगों को गोलियां लगी थीं. इनमें से मुदस्सिर और साहिल की इलाज के दौरान मौत हो गई. बाक़ी घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

  3. राजस्थान: आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर में नेशनल हाइवे जाम, इंटरनेट बंद

  4. IND vs SA: तीसरे टी-20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 180 रन का लक्ष्य दिया

    इशान किशन

    इमेज स्रोत, ANI

    पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है. भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 179 रन बनाए हैं.

    भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड और ईशान किशन ने अर्धशतक बनाए वहीं हार्दिक पंड्या ने 31 रनों की नाबाद पारी खेली.

    मंगलवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है.

    पांच मैचों की सीरीज में ये तीसरा मुकाबला है. भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 2-0 से पीछे चल रही है. अगर भारत ने ये मैच हारा तो सीरीज हार जाएगा.

  5. पंजाब पुलिस को मिला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड, अब पंजाब में होगी पूछताछ

    लॉरेंस बिश्नोई

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, लॉरेंस बिश्नोई

    दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पंजाब पुलिस को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच के सिलसिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने पंजाब पुलिस को ट्रांजिट रिमांड भी दे दिया है.

    लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा का कहना है, "कोर्ट ने शर्तों के साथ ट्रांजिट रिमांड दिया है. पंजाब पुलिस उसे ले जाने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट कराएगी, सुरक्षा के सभी उपायों को ध्यान में रखा जाएगा, उसे हथकड़ी पहनाई जाएगी और उसे बुलेट प्रूफ वाहन में ले जाया जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मेडिकल जांच के लिए दिल्ली के आरएमएल अस्पताल लेकर गई.

    सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पंजाब पुलिस के वकील ने दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि मूसेवाला हत्याकांड में बिश्नोई एक प्रमुख साजिशकर्ता है.

    हालांकि, बिश्नोई की ओर से पेश अधिवक्ता विशाल चोपड़ा ने पंजाब पुलिस की अर्जी का विरोध किया था और कहा था कि इससे उनकी सुरक्षा को खतरा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  6. 14 जून 2022, का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए मानसी दाश और अंजुम शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. नूपुर शर्मा मामले में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर राँची पुलिस लगाएगी अभियुक्तों के पोस्टर

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    वांछित उपद्रवियों का फोटो

    इमेज स्रोत, ANI

    झारखंड में रांची पुलिस ने 10 जून को हुई हिंसा के अभियुक्तों के पोस्टर तैयार करवाए हैं. इन पोस्टर्स को होर्डिंग की शक्ल में शहर के चौक-चौराहों पर लगाया जाएगा. इनपर अभियुक्तों की तस्वीरों के साथ उनका नाम-पता भी दिया हुआ है.

    इसके साथ ही कुछ पुलिस अधिकारियों के फ़ोन नंबर भी दिए गए हैं, ताकि आम लोग इनकी सूचना पुलिस को दे सकें.

    राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा और दूसरे अधिकारियों को राजभवन बुलाकर ऐसा करने का निर्देश दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि हिंसा के अभियुक्तों की तस्वीरें सार्वजनिक करने के निर्णय पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.ग़ौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर 10 जून को रांची के मेन रोड पर एक जुलूस निकाला गया था.

    इस दौरान भड़की हिंसा में फायरिंग से 2 युवकों की मौत हो गई थी. तब प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किए थे. आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने हनुमान मंदिर और कुछ दुकानों पर भी पत्थरबाजी की.

    पुलिस का दावा है कि उपद्रवियों ने पुलिस पर फ़ायरिंग भी की थी. इसके बाद पुलिस ने फ़ायरिंग की. इसमें कम-से कम 10 लोगों को गोलियां लगी थीं. इनमें से मुद्दसिर और साहिल की इलाज के दौरान मौत हो गई. बाक़ी घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

  8. उमरान मलिक को तीसरे टी-20 में भी नहीं मिला मौक़ा, भारतीय टीम पहले करेगी बल्लेबाज़ी

    उमरान मलिक

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    भारत के ख़िलाफ़ तीसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ़्रीका ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग चुनी है. भारतीय टीम प्रबंधन ने इस मैच के लिए भी उमरान मलिक को मौक़ा नहीं दिया है. दूसरे टी-20 मैच के बाद से ही सोशल मीडिया पर उमरान को टीम में जगह देने की मांग उठ रही थी. इस पर सोशल मीडिया पर लोग टीम प्रबंधन से सवाल पूछ रहे थे. क्रिकेट प्रशंसक पूछ रहे थे कि अब तक उमरान मलिक को टीम में मौक़ा क्यों नहीं दिया गया है?

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लेकिन इस बार भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. श्रीनगर में जन्मे उमरान मलिक 22 साल के हैं. वे इस साल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले थे. अपनी तेज़ गति की गेंदबाज़ी से उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित किया था. उन्होंने 14 मैचों में 22 विकेट लिए. दक्षिण अफ़्रीका की टीम पाँच मैचों की सिरीज़ में 2-0 से आगे है. पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम 211 रन बनाकर भी हार गई, क्योंकि गेंदबाज़ों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. दूसरे मैच में भारत ने 148 रनों का ही स्कोर खड़ा किया. यहाँ मैच जीतने के लिए उसे गेंदबाज़ों की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन की आस थी. लेकिन इस मैच में भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर किसी भी गेंदबाज़ ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और भारत की टीम ये मैच भी हार गई.

    भारतीय टीम:

    ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रितुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश ख़ान, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल

  9. भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- अगले 11 साल में देश की अर्थव्यवस्था 10 ट्रिलियन डॉलर की होगी

    वी. अनंत नागेश्वरन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन

    देश की अर्थव्यवस्था को लेकर देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने बड़ी बात कही है. वी अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था साल 2026-27 तक 5 ट्रिलियन डॉलर और साल 2033-34 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की बन जाएगी.

    यूएनडीपी इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागेश्वर ने कहा कि भारत की स्थिति दूसरी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर है.

    उन्होंने कहा कि हम अभी 3.3 ट्रिलियन डॉलर पर हैं. यहाँ तक पहुँचना इतना मुश्किल नहीं है.

    यूएनडीपी का कार्यक्रम

    इमेज स्रोत, @UNDP_India

    साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलरऔर ग्लोबल पावर हाउस बनाने की बात कही थी.

    विश्व बैंक ने बढ़ती महंगाई, सप्लाई चेन में रुकावट को देखते हुए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है.

    पिछले साल भारत की अर्थव्यवस्था 8.7% बढ़ी है

    2022-23 की अपनी तीसरी मौद्रिक नीति में, रिजर्व बैंक ने इस साल जीडीपी के अनुमान को 7.2 प्रतिशत पर बरकरार रखा है लेकिन वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी और जियो पॉलिटिकल तनाव के नकारात्मक असर को लेकर आगाह किया है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. शरद पवार और ममता बनर्जी की मुलाक़ात, विपक्षी खेमे में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचल तेज़

    शरद पवार और ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, TMC

    भारत में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर होने वाली विपक्ष की अहम बैठक से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार से मुलाक़ात की है. शरद पवार ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. शरद पवार ने ट्वीट कर लिखा है कि दिल्ली स्थित अपने आवास पर उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाक़ात की है. दोनों नेताओं ने देश से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से बात की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    तृणमूल कांग्रेस ने भी ट्वीट कर ममता बनर्जी और शरद पवार की मुलाक़ात के बारे में जानकारी दी है. कल यानी बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की पहल पर दिल्ली में विपक्षी नेताओं की एक अहम बैठक होने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस बैठक में कांग्रेस के नेता भी हिस्सा लेंगे. माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और रणदीप सिंह सुरजेवाला इस बैठक में शामिल हो सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दूसरी ओर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने बताया है कि सीपीएम और सीपीआई इस बैठक में अपने सांसदों को भेजेंगे. हालाँकि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने इससे इनकार किया है कि वे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन सकते हैं. येचुरी ने बताया कि अन्य नामों पर भी चर्चा चल रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 21 जुलाई को होगी. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को ख़त्म हो रहा है. ममता बनर्जी ने 11 जून को सभी विपक्षी पार्टियों को पत्र लिखकर बैठक में आने का न्यौता दिया था.

  11. नरेंद्र मोदी का मिशन भर्ती, 10 लाख नौकरियों की घोषणा पर विपक्ष ने क्या कहा

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, @PIB_INDIA

    इमेज कैप्शन, नरेंद्र मोदी

    मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां देने की घोषणा की. इस घोषणा के बाद से विपक्षी दल उनपर सवाल कर रहे हैं .

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसे झांसा कहा है.

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा- जैसे 8 साल पहले युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियों का झांसा दिया था, वैसे ही अब 10 लाख सरकारी नौकरियों की बारी है. ये जुमलों की नहीं, 'महा जुमलों' की सरकार है. प्रधानमंत्री जी नौकरियाँ बनाने में नहीं, नौकरियों पर 'News' बनाने में एक्सपर्ट हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने इस घोषणा को चुनावी छलावा बताया है. इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों के इससे कई गुणा सरकारी पद सालों से ख़ाली पड़े हैं, लेकिन सरकार उन्हें लेकर चुप है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस घोषणा पर सवाल उठाते हुए इसे हड़बड़ी का फैसला बताया है.

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास 55 लाख पद ख़ाली पड़े हुए हैं फिर 10 लाख नौकरियों की बात क्यों हो रही है. जब 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो कहा था कि वे साल की दो करोड़ नौकरियां देंगे. इस हिसाब से आठ साल में उन्हें 16 करोड़ नौकरियां देनी थी जिसे वे भूल गए हैं.

    असदुद्दीन ओवैसी ने इस फैसले के पीछे 2024 के आम चुनावों को असली वजह बताया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी प्रधानमंत्री को हर साल दो करोड़ नौकरी देने के वादे को लेकर निशाना साधा है और पूछा है कि ये जुमलेबाजी कब तक चलेगी.

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था जिसके हिसाब से 16 करोड़ नौकरियां बनती हैं लेकिन अब सिर्फ 10 लाख नौकरियों की बात कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    प्रधानमंत्री कार्यालय से ट्वीट कर बताया गया है, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की समीक्षा की और अगले डेढ़ साल में मिशन के तहत 10 लाख लोगों को नियुक्त करने का आदेश दिया.''

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

  12. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा- शुक्रवार को पत्थर चलेगा, तो शनिवार को बुलडोज़र चलेगा

    साक्षी महाराज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि सुनियोजित तरीक़े से देश में जगह-जगह पत्थरबाज़ी हो रही है. साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी के सांसद हैं. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये नया भारत है. कुछ लोग इसमें विष घोलना चाहते हैं, अस्थिरता फैलाना चाहते हैं. उसी का परिणाम है कि सुनियोजित तरीक़े से देश में जगह-जगह पत्थरबाज़ी हो रही है. उन्होंने कहा- हमारे यहाँ तो बाबा आदित्यनाथ जी हैं उत्तर प्रदेश में. अगर शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शनिवार को बुलडोज़र चलेगा. बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पिछले महीने एक टीवी डिबेट के दौरान पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अरब देशों ने विरोध जताया था जिसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित और नवीन जिंदल को निष्कासित कर दिया था. लेकिन, नूपुर शर्मा की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए. कई जगहों पर पत्थरबाजी और आगजनी भी की गई. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज समेत कई शहरों में जुमे की नमाज़ के बाद हिंसा भड़क उठी थी.

    विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुसलमान बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन प्रदर्शन हिंसक हो गया और कई जगह पुलिस पर पथराव भी हुआ. उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इस मामले में 300 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया है. रविवार को पुलिस की मौजूदगी में प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) ने घटना के 'मुख्य अभियुक्त' जावेद मोहम्मद का घर बुलडोज़र से पूरी तरह गिरा दिया था. दिल्ली पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर भी दर्ज की है. महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी उनके ख़िलाफ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है. लेकिन अभी तक उनकी गिरफ़्तारी नहीं हुई है. शुक्रवार को हुए प्रदर्शनों पर साक्षी महाराज ने ट्वीट कर कहा था- जिन प्रांतों में जो कुछ भी नंगा नाच हो रहा है अलगाववादी बेलगाम हो रहे हैं, वहाँ वहाँ राष्ट्रवादी बुलडोजर बाबा की मांग कर रहे हैं, अभी भी समय है देश को बचाने के लिए.

  13. एनसीपी ने कहा- शरद पवार नहीं होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, कल होगी विपक्ष की अहम बैठक

    शरद पवार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार

    देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा इसे लेकर कई नेताओं के नामों को लेकर चर्चा हो रही है. इसमें एक नाम शरद पवार का भी है लेकिन अब एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है.

    मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “जब सभी दलों के नेता मिलेंगे तो निश्चित तौर पर फैसला किया जाएगा. शरद पवार राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे या नहीं, इस पर पवार साहब ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वे उम्मीदवार नहीं होंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद का चेहरा कौन होगा इसे लेकर ममता बनर्जी ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए मीटिंग बुलाई है. ये मीटिंग कल यानी 15 जून को दिल्ली में होगी. मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को पत्र भी लिखा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है और 21 जुलाई को नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान हो जाएगा.

    राष्ट्रपति चुनाव निर्वाचन मंडल पर आधारित होते हैं जिसमें विधायकों और सांसदों के वोट शामिल होते हैं. इनकी कुल संख्या 4 हजार 809 है. ये चुने हुए नेता भारत के नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे.

    हर वोट का मूल्य होता है. राज्य की जनसंख्या और विधानसभा सीटों की संख्या पर उसका मूल्य बदलता है. मोटे तौर पर कुल निर्वाचक मंडल की संख्या 10 लाख 86 हजार 431 है. जीतने वाले उम्मीदवार को 50 प्रतिशत वोटों के आंकड़े को पार करना होगा.

    फिलहाल बीजेपी और उसके सहयोगियों के पास करीब 13 हजार वोट कम हैं. साल 2017 में जब भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए रामनाद कोविंद को खड़ा किया था तब चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति, जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का साथ मिला था लेकिन इस बार स्थिति अलग है.

    तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और ममता बनर्जी दोनों बीजेपी का मुकाबला करने के लिए विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी में लगे हैं. ऐसे में 15 जून को ममता बनर्जी के नेतृत्व में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से बीजेपी के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

  14. वॉट्सऐप पर फैली अफ़वाह के बाद इस देश के एक राजनेता को ग़ुस्साई भीड़ ने जलाकर मारा

    डेनियल पिकाज़ो

    इमेज स्रोत, DANIEL PICAZO

    मैक्सिको में एक राजनीतिक सलाहकार की ग़ुस्साई भीड़ ने हत्या कर दी है. दरअसल मैसेजिंग ग्रुप में उन पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगा था. अधिकारियों के मुताबिक़ 31 वर्षीय डेनियल पिकाज़ो पर 200 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया. ये घटना पुएबला में हुई.

    उस समय पिकाज़ो पापटलाज़ोलको के दौरे पर थे, जब भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उन्हें खींच कर एक खेत में ले गए और फिर आग लगा दी. स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना को बर्बर कहा है. डेनियल पिकाज़ो अपने दादा के शहर आए थे, जब स्थानीय वॉट्सऐप ग्रुप पर ये अफ़वाह फैल गई कि वे एक बच्चे के अपहरण में शामिल थे. स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ ग़ुस्साई भीड़ ने पिकाज़ो और उनके दो साथियों पर हमला किया और फिर पिकाज़ो को खींच कर खेत में ले गए.

    पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की और उन्होंने पिकाज़ो को एक पेट्रोल कार में बैठा लिया, लेकिन भीड़ ने पुलिस को वहाँ से जाने नहीं दिया और पिकाज़ो को ले गए और उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. बाद में अधिकारियों को उनका शव मिला. एक बयान में सिटी काउंसिल ने इस हादसे की कड़ी निंदा की है और कहा है कि इस मामले में क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले की आधिकारिक जाँच शुरू हो गई है. लेकिन स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है.

  15. अजय आलोक जेडीयू से निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

    अजय आलोक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार में जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के चलते अपने कुछ नेताओं को निलंबित किया है. इसमें पार्टी प्रवक्ता अजय आलोक, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार और विपिन कुमार यादव शामिल हैं.

    इन नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. इसकी जानकारी जेडीयू ने ट्वीट कर दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पार्टी से निलंबित होने के बाद अजय आलोक ने ट्वीट कर धन्यवाद कहा है. उन्होंने लिखा, "बहुत बहुत धन्यवाद मुझे मुक्त करने के लिए".

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. नेशनल हेराल्ड मामले में पी चिदंबरम ने प्रवर्तन निदेशालय पर बोला हमला

    कांग्रेस नेता पी चिदंबरम

    इमेज स्रोत, ANI

    नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने प्रवर्तन निदेशालय पर क़ानून का पालन ना करने का आरोप लगाया है.

    पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, ''हम क़ानून के दुरुपयोग को लेकर विरोध कर रहे हैं. अगर ईडी क़ानून का पालन करती है तो हमें कोई समस्या नहीं है. लेकिन, ईडी क़ानून का पालन नहीं कर रही है. हम ये पूछ रहे हैं कि शेड्यूल्ड ऑफेंस क्या है? पर वो कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. कौन-सी पुलिस एजेंसी ने एफ़आईआर दर्ज की है? कुछ नहीं बताया, एफ़आईआर की कोई कॉपी नहीं है.''

    वो क़ानून का पालन नहीं कर रहे हैं और एक लोकतंत्र में हमें विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है. क्या कोई बीजेपी नेता है जिसके ख़िलाफ़ ईडी ने पिछले 4-5 सालों में कोई मामला दर्ज किया है. क्या बीजेपी शासित राज्यों में कोई मामला दर्ज हुआ है?

    राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है. उन्हें सोमवार को भी ईडी के दफ़्तर बुलाया गया था और उनके करीब 11 घंटे तक पूछताछ हुई थी. इसमें मनी लॉन्ड्रिंग क़ानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार सोमवार को मार्च निकालने की कोशिश की थी जिसकी अनुमति ना होने के कारण कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था. कांग्रेस नेता आज भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. यूपी में प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर पूर्व न्यायाधीशों की सुप्रीम कोर्ट में याचिका

    यूपी में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के अभियुक्त जावेद मोहम्मद का घर गिराया गया.

    इमेज स्रोत, ANI

    यूपी में प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ की जा रही कार्रवाई को लेकर कई सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया है.

    याचिका के मुताबिक़ इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल दखल देने की अपील की गई है. अनुरोध किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट यूपी में अवैध हिरासत, नूपुर शर्मा के बयान का विरोध करने वालों, कस्टडी में रखे गए लोगों पर हिंसा और घरों पर बुलडोज़र चलाने जैसी हालिया गतिविधियों पर स्वत: संज्ञान ले.

    नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अरब देशों ने विरोध जताया था जिसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित और नवीन जिंदल को निष्कासित कर दिया था.

    लेकिन, नूपुर शर्मा की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए. कई जगहों पर पत्थरबाजी और आगजनी भी की गई.

    विरोध प्रदर्शनों के बाद सैकड़ों लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. यूपी में प्रयागराज में हिंसक प्रदर्शनों के अभियुक्त जावेद मोहम्मद का घर अवैध निर्माण बताते हुए बुलडोज़र से तोड़ दिया गया है. अब पुलिस विरोध प्रदर्शनों की जांच कर रही है.

    यूपी में विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, ANI

    याचिका में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का मौका देने की बजाय, यूपी प्रशासन ने ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ हिंसक कार्रवाई की मंजूरी दी है. यूपी के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कथित तौर पर कहा था कि ''दोषियों के ख़िलाफ़ ऐसी कार्रवाई की जाए कि वो एक उदाहरण बने ताकि कोई क़ानून अपने हाथ में ना ले.''

    याचिका में ये भी दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दोषी पाए जाने वालों के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून, 1980 और उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण), 1986 लगाया जाए. इन्हीं टिप्पणियों ने पुलिस को प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से और गैरक़ानूनी तरीक़े से प्रताड़ित करने के लिए प्रोत्साहित किया है. इसके बाद यूपी पुलिस ने 300 लोगों को गिरफ़्तार किया और विरोध प्रदर्शन करने वालों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर की. युवकों को पुलिस कस्टडी में लाठियों से पीटने, बिना नोटिस के प्रदशर्नकारियों के घर गिराने और अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के प्रदर्शनकारियों का पीछा करके उन्हें पीटने के वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं.

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    याचिका के अनुसार, ''एक सत्तारूढ़ प्रशासन द्वारा इस तरह का क्रूर दमन क़ानून के शासन का अस्वीकार्य उल्लंघन है और नागरिकों के अधिकारों का हनन है. ये मौलिक अधिकारों का मजाक बनाता है.

    ''ऐसे संकटकाल में न्यायपालिका की ताकत की परीक्षा होती है. कई मौकों पर न्यायपालिका को ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ है और वो लोगों के अधिकारों के संरक्षक के तौर पर विजेता बनकर उभरी है. कुछ हालिया उदाहरण भी हैं जैसे आप्रवासी कामगारों और पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट का स्वत: संज्ञान लेना.''

    ''इसलिए पूर्व न्यायाधीशों ने इसी भावना के साथ और संविधान के संरक्षक के तौर पर सुप्रीम कोर्ट से उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की ख़राब होती स्थिति रोकने के लिए तत्काल स्वत: कार्रवाई करने का आग्रह किया. हम आशा और विश्वास करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस अवसर पर सामने आएगा और इस महत्वपूर्ण मोड़ पर नागरिकों और संविधान को झुकने नहीं देगा.''

  18. जावेद मोहम्मद के घर पर बुलडोज़र चलाने पर ओवैसी ने कहा- योगी बन गए हैं सुपर चीफ़ जस्टिस

    ओवैसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुपर चीफ़ जस्टिस बन गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी भारतीय मुसलमानों को सामूहिक सज़ा दे रही है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज समेत कई शहरों में जुमे की नमाज़ के बाद हिंसा भड़क उठी थी. मुसलमान बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन प्रदर्शन हिंसक हो गया और कई जगह पुलिस पर पथराव भी हुआ. उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इस मामले में 300 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया है. रविवार को पुलिस की मौजूदगी में प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) ने घटना के 'मुख्य अभियुक्त' जावेद मोहम्मद का घर बुलडोज़र से पूरी तरह गिरा दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसे लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सरकार के क़दम की आलोचना की. पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा- आफ़रीन फ़ातिमा का घर उनकी माँ के नाम पर था. ओवैसी ने कहा कि बीजेपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा का घर क्यों नहीं गिरा रही है, जिन पर पाँच लोगों की हत्याओं का आरोप है. पिछले महीने बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर काफ़ी विवाद हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. बाद में बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया. दिल्ली पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर भी दर्ज की है. महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी उनके ख़िलाफ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है. लेकिन अभी तक उनकी गिरफ़्तारी नहीं हुई है.

  19. सहारनपुर में हिंसा और पुलिस कार्रवाई को लेकर क्या कह रहे हैं लोग

    पैग़ंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद यूपी के सहारनपुर में हिंसा और फिर बुलडोज़र से घर गिराना. सहारनपुर में स्थानीय लोगों और पत्रकारों से बात कर रहे हैं बीबीसी के दिलनवाज़ पाशा

  20. छत्तीसगढ़ में 80 फीट गहरे बोरवेल में फँसे राहुल को बचाने का अभियान जारी

      • Author, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
    राहुल साहू

    इमेज स्रोत, Sanjeev Pandey

    इमेज कैप्शन, राहुल साहू

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ज़िले के लगभग 80 फीट गहरे एक बोरवेल में शुक्रवार को गिरे 10 साल के मूक-बधिर बच्चे राहुल साहू को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है.

    सोमवार की रात के बाद से बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर भी कोई ठीक-ठीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

    अपने बच्चे के सही-सलामत बचाए जाने की उम्मीद लिए राहुल साहू के पिता लाला साहू ने कहा- मुझे अब ईश्वर पर ही भरोसा है. मेरा बच्चा किसी तरह निकल जाए, बस जीवन में यही अंतिम इच्छा बची है.

    राहुल साहू के बोरवेल में गिरने के बाद से ही परिवार जनों को रो-रो कर बुरा हाल है.

    उम्मीद जताई जा रही थी कि राहुल को रविवार को निकाल लिया जाएगा. लेकिन एनडीआरएफ द्वारा बोरवेल के करीब खोदी गई सुरंग और बोरवेल के बीच चट्टान आ जाने के कारण बचाव दल राहुल तक नहीं पहुंच पाया. रोबोट के सहारे राहुल को निकालने की कोशिश भी कामयाब नहीं हो पाई. हालांकि आधुनिक कैमरे की मदद से उस पर नज़र रखी जा रही है और संवाद की कोशिश भी हो रही है.

    राहुल साहू को निकालने के लिए खुदाई

    इमेज स्रोत, Sanjeev Pandey

    इस बीच बोरवेल में पानी का स्तर बढ़ रहा था. बोरवेल में गिरे राहुल ने बाल्टी से पानी निकालने में मदद भी की. गांव के सभी बोरवेल और पंप को भी चालू रखा गया है, जिससे उस बोरवेल के भीतर पानी का स्तर न बढ़े, जिसमें राहुल गिरा हुआ है.

    सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि ड्रिलिंग के दौरान एक चट्टान आ जाने से राहुल साहू को बाहर निकालने में थोड़ी परेशानी आ रही है लेकिन एनडीआरएफ के जवान पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री के अनुसार सोमवार की सुबह राहुल को बोरवेल के भीतर केला दिया गया था.

    सोमवार की रात को भी प्रशासन ने कहा था कि बचाव दल राहुल से कुछ ही फीट की दूरी पर है. मौके पर एंबुलेंस को तैयार किया गया था और बिलासपुर के अपोलो अस्पताल तक ग्रीन कारिडोर भी बनाया गया था.

    लेकिन मंगलवार की दोपहर तक भी बचाव टीम राहुल तक नहीं पहुंच पाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बचाव दल और राहुल के परिजनों से लगातार संपर्क में हैं.

    राहुल साहू को निकालने के लिए खुदाई

    इमेज स्रोत, Sanjeev Pandey

    देश के अलग-अलग हिस्सों से राहुल को बचाने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है और वे दिन-रात बचाव के काम में जुटे हुए हैं.

    जांजगीर-चांपा ज़िले के पिहरीद गांव का रहने वाला राहुल साहू बचपन से ही मूक-बधिर है. दो भाइयों में बड़े, राहुल के पिता की गांव में ही बर्तन की दुकान है.

    परिजनों का कहना है कि मानसिक रुप से कमज़ोर होने के कारण उसे स्कूल नहीं भेजा जाता था और वह घर पर ही रहता था.

    शुक्रवार की दोपहर दो बजे के बाद से ही राहुल का अता-पता नहीं था. जब उसकी तलाश शुरु हुई तो घर के पास ही एक खेत में उसके ही पिता लाला साहू द्वारा खुदवाए गए खुले बोरवेल से उसके रोने की आवाज़ सुनाई पड़ी.

    गांव के लोगों ने पहले अपने स्तर पर प्रयास किया, उसके बाद ज़िला प्रशासन को ख़बर दी गई.