यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि हमलावर रूसी सेना से साथ लड़ते हुए उनकी सेना के पास गोला-बारूद खत्म हो रहा है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and अभिनव गोयल
पैग़ंबर मामले पर पाकिस्तानी पीएम लाना चाहते हैं प्रस्ताव, बिलावल ने की यूएन अधिकारी से बात
इमेज स्रोत, ANI
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि भारत में बीजेपी नेताओं की पैग़ंबर पर की गई टिप्पणियों के ख़िलाफ़ देश की संसद में बहस कर एक प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए.
वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने भारत में पैग़ंबर मोहम्मद के बारे में सत्ताधारी बीजेपी के दो पूर्व प्रवक्ताओं की टिप्पणियों के मामले को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद के सामने उठाया है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के कार्यालय की ओर से शनिवार को ट्विटर पर लिखा गया कि प्रधानमंत्री ने स्पीकर राजा परवेज़ अशरफ़ से पैग़ंबर के मामले पर चर्चा के लिए सोमवार को नेशनल एसेंबली का सत्र बुलाने का आग्रह किया है.
एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है, "हमारी आस्था और प्यार से जुड़े इस अहम और नाज़ुक मसले पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. सदन को भारत की इस घृणास्पद घटना के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित करना चाहिए. हम इस प्रस्ताव के ज़रिए भारत समेत पूरी दुनिया को ये बताना चाहते हैं कि हम पैग़ंबर की पवित्रता के लिए कोई भी क़ुर्बानी दे सकते हैं."
निखत जरीन, लवलीना का शानदार प्रदर्शन, CWG में बनाई जगह
इमेज स्रोत, @BFI_official
मौजूदा विश्व चैंपियन निखत जरीन (50 किग्रा) और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा) ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है.
उन्होंने शनिवार को सिलेक्शन ट्रायल में जीत के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है.
दो बार की स्ट्रैंड्जा मेमोरियल गोल्ड मेडलिस्ट निकहत ने हरियाणा की मीनाक्षी को 7-0 से हरा दिया. वहीं लवलीना ने पूजा को समान अंतर से मात दी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दो बार की पूर्व युवा विश्व चैंपियन, नीतू(48 किग्रा) ने 2019 की रजत पदक विजेता मंजू रानी पर 5-2 से जीत हासिल की.
हरियाणा के इन मुक्केबाजों के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है. उन्होंने इस साल की शुरुआत में स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था.
2021 एशियाई युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता जैस्मीन ने परवीन हुड्डा को लाइट-मिडिलवेट फाइनल में हराया. परवीन हुड्डा 2022 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता हैं.
राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है.
आखिरी हिंदू राजा हेमू विक्रमादित्य की कहानी :विवेचना
वीडियो कैप्शन, आखिरी हिंदू राजा हेमू विक्रमादित्य की कहानी. Vivechana
वर्ष 1556 में पानीपत की दूसरी लड़ाई में अगर अकबर के खिलाफ़ भाग्य ने हेमू का साथ नहीं छोड़ दिया होता तो उस लड़ाई में जीत हेमू की होती और मुग़ल शासन वहीं समाप्त हो गया होता.
मध्य युग के समुद्र गुप्त कहे जाने वाले हेमू विक्रमादित्य के जीवन पर नज़र दौड़ा रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया, पिछले आठ सालों में क्या किया
इमेज स्रोत, Getty Images
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा है कि पिछले आठ सालों में सरकार ने पुराने कानूनों को हटाने का काम किया है जिसने देश में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को आगे बढ़ाया है.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के सिद्धांत से निर्देशित भारत सरकार कई सुधार लाई है जिससे देश में व्यापार करना आसान हुआ है. साथ ही उन कानूनों को हटा दिया गया है जो विकास की रफ्तार को धीमा कर रहे थे.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पिछले आठ सालों में ने जो बड़े आर्थिक सुधार किए हैं उन्हें ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इसके साथ ही कहा गया है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पिछले साल भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो दुनिया भर की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज है.
इसके साथ बढ़ती जीडीपी का भी जिक्र किया गया है.
अमित शाहः हमें इतिहास लिखने से कोई नहीं रोक सकता, गृहमंत्री अमित शाह ने एक पुस्तक विमोचन समारोह में भारत के इतिहास को लेकर विस्तार से अपनी राय जताई. पढ़ें आज के अख़बारों की प्रमुख सुर्खियां.
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत के इतिहास को विकृत किया गया है या नहीं इस पर बहस करने के बजाय ऐतिहासिक घटनाओं को सही तरह से लिखने का प्रयास किया जाना चाहिए. शुक्रवार को एक पुस्तक विमोचन समारोह में गृहमंत्री शाह के भाषण की चर्चा कई अख़बारों में है.
'महाराणा: सहस्र वर्ष का धर्मयुद्ध' नामक पुस्तक के विमोचन के दौरान अमित शाह ने कहा- "ओमेंद्र रत्नू (पुस्तक के लेखक) का एक उद्गार था कि हमारे इतिहास को विकृत किया गया है. इस बारे में मैं थोड़ा अलग दृष्टिकोण रखने वाला व्यक्ति हूँ. जिन्होंने विकृत तरीक़े से लिखना था लिखा, मगर हमें कौन रोक सकता है, हमें कोई नहीं रोक सकता."
अख़बारटाइम्स ऑफ़ इंडियाके अनुसार अमित शाह ने वहाँ अपने संबोधन में कहा, "इतिहास हार और जीत के आधार पर नहीं लिखा जाता बल्कि उस घटना ने क्या परिणाम छोड़ा उसके आधार पर लिखा जाता है."
इकोनॉमिक टाइम्सकी ख़बर के अनुसार शाह ने कहा कि अधिकांश इतिहासकारों ने पांड्या, चोल, मौर्य, गुप्त और अहोम जैसे कई साम्राज्यों के गौरवशाली इतिहास की अनदेखी करते हुए सिर्फ़ मुगलों के इतिहास को वरीयता दी.
रूस का दावा, यूक्रेन के तीन लड़ाकू विमान मार गिराए गए
इमेज स्रोत, Getty Images
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यूक्रेन के तीन लड़ाकू विमान गिराने का दावा किया है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि रूसी सेना ने दो MiG-29 को मिकोलायिव क्षेत्र में और
एक Su-25 फाइटर जेट को खारकीएव में गिराया है.
यूक्रेन की तरफ से इस दावे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
गृह मंत्री और केंद्र सरकार कट्टर-राष्ट्रवाद से निकल कर ज़मीन पर काम करें - सुप्रिया सुले
इमेज स्रोत, Getty Images
देश के अलग-अलग हिस्से में हो रहे विरोध प्रदर्शन और जम्मू-कश्मीर
में हाल ही में बढ़ती टारगेटेड किलिंग के मामलों पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने
कहा है कि गृह मंत्री देश के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित
करने में नाकाम साबित हुए हैं.
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,
‘’देश में जो हो रहा है वो एक संकेत है. भारत सरकार और गृह मंत्री को दिल्ली, यूपी
और जम्मू-कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है उस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत एक्शन लेना
चाहिए. भारत सरकार और गृह मंत्री देश की उम्मीदों पर फेल साबित हुए हैं.”
“ये संकेत है कि देश धीमी आंच पर जल रहा है. ये सारे
राज्य बीजेपी शासित हैं. आप देखिए कि दिल्ली में क्या हो रहा है जबकि वह केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाला शहर है, देखिए कश्मीर में क्या हो
रहा है. मुझे गृह मंत्री का वो भाषण याद है जिसमें उन्होंने देश और कश्मीर के लोगों
की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वादा किया था. दिल्ली में पुलिस व्यवस्था केंद्र की
है फिर भी वहां के हालात क्या हैं. ये वक्त है जब सरकार कट्टर-राष्ट्रवाद से निकल
कर काम करे.‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद को लेकर किए गए एक विवादित टिप्पणी के बाद यूपी, पश्चिम बंगाल, झारखंड में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा है.
वहीं बीते डेढ़ महीनों में जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों और प्रवासी मज़दूरों की हत्या के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे है.
राज्यसभा चुनाव:संजय राउत ने कहा- हमें पता है ख़रीद-फ़रोख़्त में कौन शामिल था
इमेज स्रोत, Getty Images
शुक्रवार को राज्यसभा सीटों पर हुए चुनावों में महाराष्ट्र का
चुनाव हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामे से भरपूर रहा.
छह सीटों में से तीन सीट बीजेपी के खाते में गईं और तीन पर महाविकास अघाड़ी ने जीत दर्ज की. दरअसल छह सीटों में से पांच सीटों पर आने वाले
नतीजे पहले से तय थे लेकिन छठी सीट पर उलटफेर हुआ. ये सीट बीजेपी के धनंजय
महादिक ने शिवसेना के संजय पवार को हराकर जीती.
इस जीत पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है, “बीजेपी की एक सीट पर जीत कोई बड़ी जीत नहीं है. हमने देखा
है कि कौन खरीद-फ़रोख़्त में शामिल था. हमारे एक वोट को अयोग्य बता दिया गया लेकिन
हमने बीजेपी के दो वोटों पर आपत्ति जताई लेकिन कुछ नहीं
किया. एमएलसी में शिवसेना को दो, एनसीपी को दो और कांग्रेस को एक सीट मिलेगी.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इन नतीजों पर कहा था,“नतीजों से मैं हैरान नहीं हूं. कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी को कोटा के अनुसार वोट दिया गया है. सिवाय (एनसीपी के) प्रफुल पटेल को जिन्हें अतिरिक्त वोट मिला है और वो वोट हमारे गठबंधन से नहीं है, यह दूसरी तरफ से है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
देर रात आए नतीजों में छह सीटों में से बीजेपी की ओर से पीयूष गोयल, अनिल बोंडे, धनंजय महादिक ने जीत हासिल की है वहीं महाविकास अघाड़ी की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी, एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल और शिवसेना के संजय राउत ने जीत हासिल की है.
माना जा रहा है कि ये नतीजे राज्य में आने वाले एमएलसी और निकाय चुनावों को प्रभावित करेंगे.
पश्चिम बंगाल हिंसा: हावड़ा में इंटरनेट सेवाएं सोमवार तक बंद, ममता ने कहा- राजनीतिक पार्टी दंगे चाहती है
इमेज स्रोत, Getty Images
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सोमवार तक इंटरनेट सेवाएं बंद
कर दी गई है. हावड़ा में पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर की गई पूर्व बीजेपी प्रवक्ता
नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.
सरकारी आदेश जारी कर कहा गया है कि हावड़ा पुलिस आयुक्तालय
(शहरी क्षेत्र) और हावड़ा पुलिस (ग्रामीण) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों
में इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से रोकी जा रही हैं.
इस हिंसा पर सूबे की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया है, "जैसा कि मैं पहले भी कह चुकी हूं कि हावड़ा में पिछले दो दिनों से हिंसक घटनाएं हो रही हैं. इसके पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं और वे दंगे कराना चाहते हैं - लेकिन इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन सभी के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी का गुनाह, भुगतेंगे लोग?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस बीच बीजेपी ने मांग की है कि हावड़ा ज़िले के विभिन्न हिस्सों में सड़कों और रेलवे पटरियों पर आवाजाही रोकी जो रही है रहा और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए राज्य में भारतीय सेना भेजी जाए.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में बीजेपी सांसद सौमित्र ख़ान ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से टीएमसी शासित राज्य में केंद्रीय बलों को तैनात करने की अपील की है.
सौमित्र ख़ान ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री को एक पत्र लिखा है.
अमित शाह के ‘गौरवशाली इतिहास लिखने’ वाले बयान पर कपिल सिब्बल का जवाब
इमेज स्रोत, Getty Images
पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने गृह मंत्री अमित शाह के
नई गौरवपूर्ण इतिहास लिखने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है कि
नेता इतिहास तय नहीं करते.
कपिल सिब्बल ने लिखा है, ‘’वास्तविक इतिहास
क्या है और कौन सा इतिहास झूठा है? ये
इतिहासकार की व्याख्या पर निर्भर करता है
ना कि राजनेता ये तय करते हैं.‘’
उन्होंने ब्रिटिश इतिहासकार ईएच कार को कोट करते हुए लिखा- ‘’इतिहासकारों के पास सभी ऐतिहासिक तथ्य की व्याख्या करने का विकल्प होता है जिसे वह उस
तथ्य की उम्र के हिसाब से समझते हैं.‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमित शाह ने क्या कहा था?
शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने इतिहासकारों से अपील की थी कि देश के इतिहासकार अतीत के गौरव को वर्तमान के लिए पुनर्जीवित करें इससे उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मदद मिलेगी.
गृह मंत्री ने यह अपील एक किताब 'महाराणा: धर्म के लिए एक हज़ार साल' का विमोचन करते हुए की.
इस मौके पर उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास बड़ा होना चाहिए. झूठ की चर्चा से भी उसे बल मिलता है. हम स्वतंत्र हैं, हमें हमारा इतिहास लिखने से कोई नहीं रोक सकता. कुछ लोगों ने इतिहास को इस तरह से लिखा कि निराशा का जन्म हो, लेकिन इस धरती पर निराशा हावी नहीं हो सकती. यहां सत्य ही जीतता है.”
“कई सारे साम्राज्य हुए, लेकिन इतिहासकारों ने सिर्फ मुग़ल साम्राज्य के बारे में लिखा. चालुक्य, अहोम, पल्लव जैसे गौरवशाली साम्राज्यों को उचित जगह नहीं मिली. इन सब पर संदर्भ ग्रंथ लिखने की ज़रूरत है. सच अपने आप सामने आ जाएगा. भारत सरकार भी पहल कर रही है, लेकिन जब सरकारें इतिहास लिखती हैं तो उसमें समस्या आती है. उचित है कि समाज से विद्वान निकल कर सामने आएं संदर्भ ग्रंथ लिखें.”
राज्यसभा नतीजे: कैसे अधिक वोट पाकर भी हार गए अजय माकन
इमेज स्रोत, Getty Images
हरियाणा में शुक्रवार को
दो राज्यसभा सीट के लिए किए गए मतदान के नतीजे शनिवार सुबह आए और इसमें बीजेपी उम्मीदवार
कृष्ण लाल पंवार और बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा की जीत हुई
लेकिन कांग्रेस के अजय माकन हार गए.
अजय माकन को कार्तिकेय
शर्मा से अधिक वोट मिले फिर भी वो हार गए.
बीजेपी उम्मीदवार को 31
वोट मिले और अजय माकन को 29 वोट मिले वहीं निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को
28 वोट मिले फिर भी अजय माकन हार गए.
दरअसल ये उलटफेर इसलिए
हुआ क्योंकि राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव में वोटों की गिनती थोड़ी अलग तरीके
से की जाती है.
हरियाणा में कुल 90 विधायक हैं दो विधायकों ने
मतदान में हिस्सा नहीं लिया तो कुल बचे 88 वोट. एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 29.34
वोट चाहिए थे.
चूंकि पंवार को 31 वोट
मिले थे, ऐसे में उनका 1.66 वोट बीजेपी समर्थित कार्तिकेय शर्मा के हिस्से में चला गया, क्योंकि कार्तिकेय बीजेपी समर्थित उम्मीदवार
थे.
इस तरह कार्तिकेय का वोट
29.66 (28+1.66) हो गया और वो जीत गए
वहीं माकन 29 वोट पाकर हार गए.
ताइवान के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ने में चीन संकोच नहीं करेगा- चीनी रक्षा मंत्री
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन ने कहा है कि अगर ताइवान
स्वतंत्रता की घोषणा करता है तो चीन ‘युद्ध शुरू करने
में संकोच नहीं करेगा’.
चीन के रक्षा
मंत्री ने शुक्रवार को अपने अमेरिकी समकक्ष को पहली आमने-सामने वार्ता में चेतावनी
देते हुए ये बात कही.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के
मुताबिक़, अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ बैठक
के दौरान चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंघे ने ये बात कही.
चीनी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीनी रक्षा
मंत्री ने कहा कि चीन "किसी भी 'ताइवान स्वतंत्रता' की साजिश को नष्ट करने और मातृभूमि के एकीकरण को दृढ़ता से
कायम रखेगा."
मंत्रालय ने के मुताबिक़, "उन्होंने ज़ोर
देकर कहा कि ताइवान चीन का है, चीन को नियंत्रित करने के लिए ताइवान का इस्तेमाल
करना कभी भी कामयाब नहीं होगा."
अमेरिकी रक्षा विभाग ने बताया कि ऑस्टिन ने सिंगापुर में
वार्ता के दौरान अपने चीनी समकक्ष से कहा कि चीन को "ताइवान को और अस्थिर
करने वाली कार्रवाइयों से बचना चाहिए."
ताइवान एक स्वशासित देश है जो खुद को एक
आज़ाद देश मानता है. वहीं, चीन ताइवान
को अपना हिस्सा मानता है और अपनी कूटनीतियों के तहत अन्य देशों को ताइवान को अलग मानने से रोकता है.
पॉप स्टार जस्टिन बीबर का चेहरा हुआ लकवाग्रस्त, शो किए रद्द
इमेज स्रोत, Getty Images
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने बताया है कि उन्हें इस सप्ताह
होने वाले शो रद्द करने पड़े क्योंकि उनका चेहरा लकवे का शिकार हो गया.
28 वर्षीय सिंगर ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि यह
स्थिति रामसे हंट सिंड्रोम के कारण हुई है.
उन्होंने कहा, “जैसा कि आप देख सकते हैं कि एक आंख नहीं झपका रही है. मैं अपने चेहरे के एक हिस्से से मुस्कुरा भी नहीं सकता
तो मेरे चेहरे के एक तरफ पूरा लकवा मार चुका है.”
विशेषज्ञों का कहना है कि रामसे हंट सिंड्रोम तब होता है जब
शिंगल्ज़ (एक तरह का चर्मरोग) का प्रकोप किसी के कान के पास चेहरे की तंत्रिका को
प्रभावित करता है.
बीबर के जस्टिस वर्ल्ड टूर के तीन शो इस हफ्ते की शुरुआत
में स्थगित करने का एलान किया गया.
इमेज स्रोत, INSTAGRAM/JUSTIN BIEBER
कैनेडियन सिंगर ने तीन मिनट के वीडियो में अपने चेहरे के दाहिने हिस्से को दिखाते हुए कहा, "इस वायरस ने मेरे कान और मेरे चेहरे की नसों पर हमला किया है और मेरे चेहरे को लकवा मार गया है."
उन्होंने अपने प्रशंसकों से धैर्य रखने के लिए कहा, और अपने आगामी शो के बारे में कहा कि वह "शारीरिक रूप से शो करने में सक्षम नहीं हैं."
उन्होंने कहा, “यह बहुत गंभीर है, जैसा कि आप देख सकते हैं. काश ऐसा नहीं होता लेकिन ज़ाहिर है, मेरा शरीर मुझे बता रहा है कि मुझे थोड़ा ठहरना है. मुझे आशा है कि आप लोग समझेंगे. मैं इस समय का इस्तेमाल केवल आराम करने और सौ फ़ीसदी एनर्जी के साथ वापस आने के लिए करूँगा ताकि मैं वह कर सकूं जो मैं करने के लिए पैदा हुआ हूं.”
राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र में कांटे की रही टक्कर, बीजेपी और शिवसेना गठंबधन ने जीती 3-3 सीट
इमेज स्रोत, Getty Images
महाराष्ट्र के सत्तारूढ़
गठबंधन महाविकास अघाड़ी को राज्यसभा चुनाव
में झटका लगा है. शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन ने राज्य की छह राज्यसभा सीटों में
से सिर्फ़ तीन सीटों पर जीत दर्ज की है और तीन सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की
है.
छठी सीट बीजेपी के धनंजय
महादिक ने शिवसेना के संजय पवार को हराकर जीती. इस सीट पर नतीजा शुक्रवार की देर
रात आया. इस नतीजे में संजय पवार को 39.26 वोट मिले जबकि जीत के लिए 41 वोटों
की ज़रूरत होती है.
दरअसल पांच सीटों पर नतीज़े क्या होने वाले हैं ये लगभग तय था लेकिन छठी सीट पर आने वाले नतीज़े पर सबकी नज़र थी. ये सीट बीजेपी ने जीत ली.
देर रात आए नतीजों में छह सीटों में से बीजेपी की ओर से पीयूष गोयल, अनिल बोंडे, धनंजय महादिक ने जीत
हासिल की है वहीं महाविकास अघाड़ी की ओर
से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी, एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल और शिवसेना के
संजय राउत ने जीत हासिल की है.
माना जा रहा है
कि ये नतीजे राज्य में आने वाले एमएलसी और निकाय चुनावों को प्रभावित करेंगे.
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता
देवेंद्र फडणवीस ने जीत के बाद कहा कि “आज हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है कि महाराष्ट्र में
राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी चुनकर आए हैं. पीयूष
गोयल को सबसे ज्यादा 48 वोट अनिल बोंडे को भी 48 वोट वहीं हमारे तीसरे प्रत्याशी
भी शिवसेना के संजय राउत से ज्यादा वोट लेकर चुनकर आए हैं. भाजपा की ताकत आज हमको
देखने को मिली है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
महाराष्ट्र में वोटों की गिनती के समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बीजेपी ने महाविकास अघाड़ी पर नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया.
बीजेपी ने गठबंधन पर चुनाव आयोग के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की शिकायत की है. बीजेपी का दावा था कि इन दलों ने अपने नेताओं के हाथों में वोटिंग स्लिप दी.
चार राज्यों- महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक और राजस्थान समेत चारों राज्यों में 16 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को वोट डाले गए.
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला कांग्रेस नेता अजय माकन हार गए हैं और बीजेपी के नेता कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा जीत गए.
राजस्थान की तीन सीटें कांग्रेस की झोली में आई हैं. पार्टी की ओर से रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक ने जीत हासिल की है. वहीं, बीजेपी के घनश्याम तिवाड़ी को जीत मिली है. हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा चुनाव हार गए हैं.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 10 जून के अपडेट्स के लिए आप यहांक्लिककर सकते हैं.