यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि हमलावर रूसी सेना से साथ लड़ते हुए उनकी सेना के पास गोला-बारूद खत्म हो रहा है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and अभिनव गोयल
'गोला-बारूद की कमी से जूझ रहा है यूक्रेन'
इमेज स्रोत, Getty Images
यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि हमलावर रूसी सेना से साथ लड़ते हुए उनकी सेना के पास गोला-बारूद खत्म हो रहा है.
दक्षिणी सीमा पर माइकोलाइव क्षेत्र के गवर्नर विटाली किम ने कहा कि युद्ध हथियारों के दम पर लड़ा जा रहा है.
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि रूसी सेना बहुत अधिक शक्तिशाली थी जबकि यूक्रेन की सेना हथियारों की कमी से जूझ रही थी.
उन्होंने पश्चिमी सहयोगियों से यूक्रेन को वापस हमले में मदद करने के लिए लंबी दूरी के हथियारों और गोला-बारूद की डिलीवरी में तेजी लाने की अपील की है.
गवर्नर विटाली किम ने कहा, “यूरोप और अमेरिका की मदद बहुत महत्वपूर्ण है.”
शुक्रवार को यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग के उप प्रमुख, वादिम स्किबिट्स्की ने ब्रिटेन के गार्जियन अखबार के साथ एक इंटरव्यू में भी इसी की टिप्पणी की है.
पैग़ंबर मोहम्मद विवाद के बीच खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों का हाल
वीडियो कैप्शन, भारतीय प्रवासीयों की एक बड़ी तादाद खाड़ी देशों में रहती है.
खाड़ी देशों ने भारत से औपचारिक माफी की मांग की है, लेकिन भारत की तरफ से फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक माफ़ी नहीं मांगी गई है.
टिप्पणी करने वाले नेताओं को बर्ख़ास्त ज़रूर कर दिया गया, लेकिन इसके बाद खाड़ी में भारतीय समुदाय की क्या स्थिति है?
और वहां के लोग इस विवाद पर क्या सोचते हैं, जानने की कोशिश की. बीबीसी अरबी की संवाददाता निसरीन हातूम
शुक्रवार को देश भर में हुई हिंसा पर बोले राहुल गांधी, 'बापू' को याद किया
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश के कई राज्यों में हुई हिंसा पर ट्वीट किया है.
उन्होंने कहा, “बापू के आदर्श ही स्वतंत्र भारत की नींव हैं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पैग़ंबर मोहम्मद पर एक टीवी डिबेट में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद कल यानी शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया था.
लोगों की मांग थी कि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
खासकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और रांची में इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया. लोगों ने आगजनी, पत्थरबाजी की, वहीं रांची में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
ईरान को लेकर क्यों बढ़ी चिंताएं
वीडियो कैप्शन, ईरान ने न्यूक्लियर साइट्स से सर्विलांस कैमरे हटाए.
न्यूक्लियर साइट्स से 27 सर्विलांस कैमरे हटाने के ईरान के फ़ैसले पर संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने चिंता जताई है.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि इससे वर्ष 2015 में हुए परमाणु समझौते को दोबारा अमल में लाने के प्रयासों को झटका लगेगा.
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था (आईएईए) ने भी कहा है कि ये एक बहुत बड़ा धक्का साबित हो सकता है. अज़ादेय मोशिरी की रिपोर्ट.
नूपुर शर्मा और देशभर में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर ओवैसी ने क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालीं बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की है.
गुजरात के भुज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआईएमआईएम के चीफ ओवैसी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नूपुर शर्मा के खिलाफ पार्टी ने समय से कार्रवाई नहीं की. जिसके चलते इतना बड़ा विवाद पैदा हुआ.
उन्होंने कहा, "नूपुर शर्मा को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा, कानून के अनुसार उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं करते और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं करते? आपको कौन रोक रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि नूपुर शर्मा का माफीनामा काफी नहीं है. कानून को अपना काम करना चाहिए.
नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद दुनियाभर में इसका विरोध हो रहा है. शुक्रवार को देश के कई राज्यों में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन भी हुए. कई शहरों में आगजनी, पत्थरबाजी और फायरिंग की घटनाएं भी हुईं.
हिंसक घटनाओं पर बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि लोगों को हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिए साथ ही पुलिस को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए.
क्यों विलुप्त हो रही हैं तितलियां?
वीडियो कैप्शन, तितलियों की ना जाने कितनी प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं.
तितलियों की न जाने कितनी प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं.
अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में मोनार्क तितलियों की प्रजाति को बचाने की एक कोशिश की जा रही है.
अमेरिका में महंगाई दर बीते चार दशकों के अपने रिकॉर्ड स्तर पर
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
अमेरिका में पिछले महीने की तुलना में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. बढ़ती ऊर्जा और खाने-पीने की चीज़ों की क़ीमत में इजाफे के चलते मुद्रास्फीति 1981 के बाद से सबसे ज्यादा हो गई है.
श्रम विभाग का कहना है कि अप्रैल में ठीक रहने के बाद मई में सालाना मुद्रास्फीति दर बढ़कर 8.06 प्रतिशत हो गई है.
बढ़ती महंगाई से परिवारों को मुश्किल में डाल दिया है वहीं सरकार पर महंगाई को काबू में करने का दबाव है.
इसके साथ ही अमेरिकी केंद्रीय बैंक मार्च से ब्याज दरों में इजाफा कर रहा है.
विश्लेषकों ने उम्मीद जताई थी कि कीमतों को कम करने के लिए कुछ कदम उठाए गए थे लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ने कच्चे तेल और गेहूं जैसी वस्तुओं की कीमतों को बढ़ा दिया है. रूस और यूक्रेन के चलते अमेरिका का निर्यात बाधित हो रहा है जिसके चलते महंगाई से निपटना पहले से अधिक मुश्किल हो गया है.
मई 2021 की तुलना में पिछले महीने खाने पीने की कीमतों में 10 प्रतिशत और ऊर्जा में 34 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है.
इस बढ़ोतरी पूरे अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही है जिससे एयरलाइन टिकट, कपड़ों के दाम से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक हर चीज महंगी हो गई है.
जुमे की नमाज़ के बाद भारत के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन
वीडियो कैप्शन, जुमे की नमाज़ के बाद भारत के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन
देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद मस्जिदों के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए.
पैग़म्बर मोहम्मद पर दिए बयान पर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ये विरोध प्रदर्शन हुए.
दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर भारी भीड़ नज़र आई. वहीं, लखनऊ में टीले वाली मस्जिद के सामने भी मुसलमानों ने नारेबाज़ी की.
कानपुर में बीते सप्ताह नमाज़ के बाद हिंसा भड़क उठी थी.
इस शुक्रवार प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं.
उधर, यूपी के ही सहारनपुर में भी भीड़ मस्जिद के बाहर नारेबाज़ी करती दिखी.
प्रयागराज में प्रदर्शन के दौरान कुछ ठेलों में आग लगा दी गई.
इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव भी हुआ.
पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े.
कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे मुस्लिमों की मांग है कि नूपुर शर्मा को जल्द गिरफ़्तार किया जाए.
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित किया
इमेज स्रोत, Manoj Dhaka/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रियंका गांधी के साथ कुलदीप बिश्नोई (दाईं तरफ़)
कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कुलदीप बिश्नोई को पार्टी कार्यसमिति समेत सभी पदों से निष्कासित कर दिया है.
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव हुए थे. जिसमें एक सीट पर कांग्रेस की तरफ से अजय माकन उम्मीदवार थे, लेकिन वे चुनाव हार गए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार और बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा की जीत हुई.
क्रॉस वोटिंग के बाद शनिवार सुबह कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर कहा, “फन कुचलने का हुनर आता है मुझे,
सांप के ख़ौफ़ से जंगल नही छोड़ा करते.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने अंतरात्मा की आवाज सुनकर क्रॉस वोट की है.
उन्होंने कहा, बहुत खुला वोट दिया उन्होंने और अपनी अंतरात्मा की आवाज से दिया. उन्होंने छिपाकर नहीं दिया. मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि उनकी आस्था मोदी जी और केंद्र सरकार की नीतियां और उपलब्धियों और विचारधारा में है. उससे प्रभावित होकर ही वोट किया होगा. उन्होंने इस बात की भी चिंता नहीं कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ क्या करेगी.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
11 जून 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’, सुनिए मानसी दाश से
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
रेगिस्तान में घर-घर तक पानी कैसे पहुंचेगा?
वीडियो कैप्शन, रेगिस्तान में घर-घर तक पानी कैसे पहुंचेगा?
भारत के गांवों में रहनेवाले करीब 20 करोड़ परिवारों के घरों में नल नहीं है. इन परिवारों की औरतें पैदल चलकर, घंटों लाइन में लगकर पानी इकट्ठा करती हैं.
इसी चुनौती से निपटने के लिए मोदी सरकार ने साल 2019 में हर घर में नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन की घोषणा की. इसे साल 2024 तक पूरा किया जाना है.
सरकार का दावा है कि अब तक 10 करोड़ घरों में नल लग गए हैं. कितनी कारगर है ये योजना और क्या चुनौतियां हैं इसमें.
इसके लिए बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्य तीन ऐसे इलाक़ों में गईं जहां पहले ही पानी की बहुत कमी है.
इस श्रृंखला का पहला पड़ाव राजस्थान के थार रेगिस्तान का बाड़मेर ज़िला. देखें इस विशेष रिपोर्ट में कैसे पहुंचाया जाए रेगिस्तान के घरों में पानी.
रांची हिंसा: मुख्यमंत्री ने दिए जाँच के आदेश, हाई लेवल कमेटी एक सप्ताह में सौंपेगी रिपोर्ट
....में
Author, रवि प्रकाश
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
इमेज स्रोत, ANI
रांची में शुक्रवार को हुई हिंसा की जाँच अब दो वरिष्ठ अधिकारियों की टीम करेगी.
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ अमिताभ कौशल और अपर पुलिस महानिदेशक संजय लाटकर इसके सदस्य बनाए गए हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर बनी इस टीम को सात दिनों के अंदर अपनी जाँच रिपोर्ट सौंपनी होगी.
ग़ौरतलब है कि रांची में शुक्रवार को हुई हिंसा के दौरान हुई फ़ायरिंग में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
इमेज स्रोत, ANI
इन्हें आज कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया. इस दौरान घायल हुए कुछ लोगों की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है.
उनका इलाज कराया जा रहा है. कल हुई हिंसा के बाद शनिवार को रांची में स्वत: स्फूर्त बंद की स्थिति रही.
पूरे शहर की दुकानें नहीं खुलीं और सड़कों पर गिनती की गाड़ियों का आवागमन देखा गया.
इस दौरान मेन रोड के हिंसाग्रस्त इलाक़ों में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती रही.
इमेज स्रोत, ANI
रांची पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवानों ने भी फ़्लैग मार्च किया. इस दौरान हिंसा की कोई नई सूचना नहीं मिली है.
रांची के शहरी इलाक़ों में स्थित 12 थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लगा कर 5 या उससे अधिक लोगों का एक साथ जमा होना ग़ैरक़ानूनी घोषित कर दिया गया है.
गृह सचिव के आदेश पर रांची में इंटरनेट सेवाएँ भी शुक्रवार शाम से ही प्रतिबंधित कर दी गई हैं. ताकि, अफ़वाहों को फैलने से रोका जा सके.
पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी को गिरफ़्तार नहीं किया है लेकिन कल की घटना के क्लिप्स और सीसीटीवी फुटेज देखकर उपद्रवियों की पहचान करायी जा रही है.
कराची में अज्ञात लोगों ने कोरंगी इलाके में एक हिंदू मंदिर में तोडफोड़ की
वीडियो कैप्शन, कराची में अज्ञात लोगों ने कोरंगी इलाके में एक हिंदू मंदिर में तोडफोड़ की
कराची में अज्ञात लोगों ने कोरंगी इलाके में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की और एक मूर्ति को भी तोड़ा. पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर ली है.
लेकिन इस घटना के बाद हिंदू समुदाय डरा हुआ है और उन्होंने कल शुरू होने वाला धार्मिक पर्व मारी अम्मान भी स्थगित कर दिया है.
ज़्यादा जानकारी दे रही हैं कराची से बीबीसी संवाददाता शुमाएला ख़ान.
क़तर में फ़ीफा वर्ल्ड कप से पहले एलजीबीटीक्यू अधिकारों का मुद्दा फिर उठा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ओलिवर बियरहॉफ
जर्मनी की फ़ुटबॉल टीम के टेक्निकल डायरेक्टर ओलिवर बियरहॉफ ने समलैंगिकता को लेकर विश्व कप होस्ट कतर पर सवाल उठाए हैं.
इस साल फुटबॉल वर्ल्ड कप मध्य एशियाई देश क़तर में होने जा रहा है.
जर्मनी अखबारों से बात करते हुए उन्होंने कतर में समलैंगिक लोगों के साथ व्यवहार को ‘बिल्कुल अस्वीकार्य’ बताया है.
उन्होंने कहा कि वे इस बात से दुखी थे कि समलैंगिकता अभी भी खाड़ी के देशों में अपराध है. उन्होंने टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए कतर को चुनने में इस्तेमाल किए गए मानदंडों पर भी सवाल उठाया.
फीफा का कहना है कि सभी एलजीबीटीक्यू प्रतीकों को स्टेडियम में ले जाने की अनुमति दी जाएगी, हालांकि कतर के अधिकारियों ने बाहर से आने वाले लोगों से उनके रूढ़िवादी संस्कृति का सम्मान करने की अपील की है.
नवंबर में टूर्नामेंट शुरू होगा.
क़तर में प्रवासी मज़दूरों की सुरक्षा पर उठे सवाल
वीडियो कैप्शन, क्लाइमेट चेंज की वजह से खाड़ी के देश वैश्विक औसत तापमान से कहीं अधिक गर्म हो रहे हैं.
बीबीसी अरेबिक की एक पड़ताल में ये पता चला है कि क़तर में हीट-स्ट्रोक की वजह से दम तोड़ने वाले प्रवासी मज़दूरों की संख्या कम बताई जा रही है.
क्लाइमेट चेंज की वजह से खाड़ी के देश वैश्विक औसत तापमान से कहीं अधिक गर्म हो रहे हैं. खाड़ी देशों में एशिया और अफ्रीका के एक करोड़ से अधिक प्रवासी मजदूर काम करते हैं.
एक प्रवासी मजदूर ने जब श्रम क़ानूनों को तोड़े जाने की शिकायत की, तो उसे जेल भेज दिया गया. नवल अल मग़ाफ़ी की रिपोर्ट.
पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हुई हिंसा में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ क्या बोले
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर हुए पश्चिम बंगाल में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर राज्य के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने चिंता जाहिर की है.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वे 9 मई से बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंतित हैं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा कि कानून तोड़ने वालों को निष्क्रिय पड़ी मुख्यमंत्री और पुलिस का समर्थन है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
गवर्नर जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी से कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटने और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की अपील की है.
10 जून यानी शनिवार को देश भर में पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन हुए थे. कई राज्यों में इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया था. जिसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है.
हावड़ा में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की थी.
हिंसा को देखते हुए हावड़ा में सोमवार तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
सरकारी आदेश जारी कर कहा गया है कि हावड़ा पुलिस आयुक्तालय (शहरी क्षेत्र) और हावड़ा पुलिस (ग्रामीण) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों में इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से रोकी जा रही हैं.
इस हिंसा पर सूबे की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर हावड़ा में हुई हिंसक घटनाओं के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया था. "जैसा कि मैं पहले भी कह चुकी हूं कि हावड़ा में पिछले दो दिनों से हिंसक घटनाएं हो रही हैं. इसके पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं और वे दंगे कराना चाहते हैं - लेकिन इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन सभी के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी का गुनाह, भुगतेंगे लोग?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पैग़ंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद कहां जाकर और कैसे थमेगा?
इमेज स्रोत, Getty Images
"मेरा 15-16 साल का भतीजा मुदस्सिर प्रोटेस्ट में गया था. उसके सिर में गोली लगी है और वो अस्पताल में वेंटिलेटर पर है. हमें नहीं पता कि वो ज़िंदा है या नहीं. डॉक्टरों का कहना है कि वो वेंटिलेटर पर है. लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं है."
झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले शाहिद शुक्रवार देर रात अस्पताल से अपने भतीजे को देखकर लौटे हैं.
शाहिद कहते हैं, "मैंने वहां 13-14 घायल लोग देखे जिन्हें गोलियां लगी हैं. किसी के पेट में, किसी के सीने पर. कई की हालत नाज़ुक है. प्रशासन घायलों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे रहा है."
भारत के कई दूसरे शहरों की तरह रांची में भी जुमे की नमाज़ के बाद पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त प्रदर्शन हुआ. इस दौरान भीड़ हिंसक हो गई और पुलिस और भीड़ के बीच झड़पें भी हुईं.
आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने गोली चलाई जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. शहर में हालात नाज़ुक हैं, इंटरनेट सेवा बंद है और धारा 144 लगा दी गई है.
अमेरिका ने चीन को लेकर जताई चिंता, कहा- देंगे भारत का साथ
इमेज स्रोत, @mindefsg
इमेज कैप्शन, अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड जेम्स ऑस्टिन
सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग में बोलते हुए अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड जेम्स ऑस्टिन ने चीन के आक्रामक रुख पर चिंता जाहिर करते हुए भारत का साथ देने की बात कही है.
शनिवार को उन्होंने कहा कि चीन भारत के साथ सीमा पर अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है. अमेरिका अपने दोस्तों के साथ खड़ा है क्योंकि वे अपने अधिकारों को बरकरार रखते हैं क्योंकि अपनी क्षेत्रीय दावे के लिए युद्ध पर जोर और आक्रामक दृष्टिकोण को अपनाता है.
शांगरी-ला डायलॉग में बोलते हुए, ऑस्टिन ने कहा कि साउथ चाइना सी में चीन दावा करने वाले क्षेत्रों के लिए आक्रामक और अवैध तरीके अपना रहा है. इसके साथ ही वो अपनी अवैध समुद्री योजनाओं को भी आगे बढ़ा रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा कि चीन भारत से साथ अपनी सीमा स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है.
5 मई 2020 को पैंगोल झील में हिंसक झड़प होने के बाद से पूर्वी लद्दाख में स्थिति तनावपूर्ण है.
चीन, भारत से साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलों का निर्माण, सड़कों और आवासीय इकाइयों जैसे बुनियादी ढांचे का निर्माण भी करता रहा है.
चीन का भारत-प्रशांत क्षेत्र के अलग अलग देशों के साथ भी समुद्री सीमा को लेकर विवाद है जिसमें वियतनाम और जापान शामिल है.
इससे पहले यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी पैसिफिक के कमांडिंग जनरल चार्ल्स ए फ्लिन ने भी एलएसी के पार बढ़ती चीनी इंफ्रास्ट्रक्चर को चौंकाने वाला बताया था.
इमेज स्रोत, @adgpi
पैग़ंबर टिप्पणी मामला: यूपी में 230 गिरफ़्तार, रांची में दो की मौत
इमेज स्रोत, ANI
पैग़ंबर मोहम्मद के बारे में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ताओं की टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रांची स्थित रिम्स अस्पताल के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अस्पताल लाए गए घायल लोगों में से दो लोगों की मृत्यु हो गई है.
शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए थे और कई जगह हिंसा भी हुई.
रांची में भी पत्थरबाज़ी की घटनाएँ हुईं और कई वाहनों को आग लगाने और तोड़-फोड़ के वाक़ये हुए. इस दौरान कई लोगों के घायल होने की ख़बर आई.
घटना को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और रांची के हिंसा प्रभावित इलाक़ों में कर्फ़्यू लगा दिया गया जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका.
परवेज़ मुशर्रफ़ की मौत की अफ़वाह कैसे फैली और वे किस बीमारी से जूझ रहे हैं
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ की मौत की अफ़वाहें शुक्रवार शाम से चल रही हैं.
परवेज़ मुशर्रफ़ के परिवार ने एक बयान जारी कर इन अफवाहों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि वे पिछले तीन हफ्तों से दुबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं और एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं.
परिवार ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था कि वो मुश्किल समय से गुजर रहे हैं. उनके अंग फेल हो रहे हैं. उनके आसान जीवन के लिए प्रार्थना करें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
परवेज़ मुशर्रफ़ के मरने की झूठी खबर कैसे फैली
पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह की मौत की फर्जी खबर पाकिस्तान और भारत में 10 जून यानी शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगी.
शाम करीब साढ़े चार बजे पाकिस्तानी चैनल वक्त न्यूज ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें कहा गया कि परवेज़ मुशर्रफ़ का निधन हो गया है. इस खबर को बाद में हटा लिया गया.
इस खबर में लिखा गया था कि उनका स्वास्थ्य बहुत खराब है और उन्हें कृत्रिम सांस दी जा रही है.
इसके अलावा कई भारतीय चैनलों ने भी परवेज मुशर्रफ के मरने की फर्जी खबर को चलाया. जिसे बाद में हटा लिया गया.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़
परवेज़ मुशर्रफ़ किस बीमारी से पीड़ित हैं.
परवेज़ मुशर्रफ़ के परिवार के मुताबिक वे अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे हैं. ब्रिटिश सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी एनएचएस के अनुसार ये एक एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी हैं जिसमें इंसान के शरीर में असामान्य प्रोटीन बनते लगता है.
ये प्रोटीन व्यक्ति के अलग अलग अंगों में जमा होने लगते हैं जिससे उनके अपने टिशू ठीक से काम नहीं कर पाते.
ज्यादातर लोगों में इस बीमारी के बाद किडनी में एमिलॉयड प्रोटीन बनने लगता है जिससे किडनी के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है. वहीं अगर ये प्रोटीन हृदय में जमा होने लगता है तो इससे मांसपेशियों में अकड़न पैदा होने लगती है.
एनएचएस के अनुसार इससे लीवर, पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है. इसमें व्यक्ति को चक्कर आना, हाथों और पैरों का सुन्न होना, मितली और घाव शामिल हैं.
एनएचएस के अनुसार अमाइलॉइडोसिस का कोई इलाज नहीं है और जमा हुए एमिलॉयड प्रोटीन को शरीर से सीधा नहीं निकाला जा सकता बल्कि इलाज से इन्हें शरीर में बढ़ने से रोका जा सकता है.