अफ़ग़ानिस्तान: चेहरा ढककर टीवी पर दिखीं महिला एंकर, एकजुटता में पुरुषों ने पहना मास्क
तालिबान का आदेश है कि जो महिलाएं काम करना चाहती हैं उन्हें अपना चेहरा ढंककर काम करना होगा.
लाइव कवरेज
भूमिका राय and चंदन शर्मा
प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय जापान दौरा, क्वाड समिट में लेंगे हिस्सा
इमेज स्रोत, PIB
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी जापान का दो दिन का दौरा करेंगे. ये 23 मई से शुरू होगा.
प्रधानमंत्री मोदी फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापान
जा रहे हैं.
इससे पहले पीएम मोदी ने इसी साल मार्च महीने में 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में फुमियो किशिदा से भेंट की थी.
पीआईबी
की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक़, इस दौरान दोनों देश रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में साझा प्रयासों को बढ़ान पर चर्चा
करेंगे.
जापान में, पीएम 'क्वाड लीडर्स समिट' में भाग लेंगे. इस समिट में क्वाड के 4 देशों के नेता क्वाड में हो रही प्रगति की समीक्षा करेंगे.
भारत और जापान के अलावा क्वाड में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं.
प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
के साथ द्विपक्षीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे. जहां द्विपक्षीय संबंधों को और
सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया
के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी पहली बार क्वाड लीडर्स सम्मेलन
में शामिल होंगे.
उनके साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया
के बीच बहुआयामी सहयोग और क्षेत्रीय, पारस्परिक हितों के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी.
राहुल गांधी ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, पढ़ें अब क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
राहुल गांधी का लंदन में दिया बयान अभी भी चर्चा
में बना हुआ है.
एक ओर जहां बीजेपी राहुल गांधी पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने
विदेशी ज़मीन पर भारत का अपमान किया है वहीं कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी के
बयान का समर्थन किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस बीच शनिवार को सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में राहत दी.
भारत सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीज़ल के दामों में कटौती का एलान किया. केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती की है. सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज़ ड्यूटी कम कर दी है.
लेकिन राहुल गांधी, पी चिदंबरम और सुरजेवाला जैसे कई नेताओं ने बढ़े दामों पर सरकार से सवाल किये हैं.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया है- “सरकार को नागरिकों को बेवकूफ़ बनाना बंद कर देना चाहिए. लोगों को महंगाई से असल राहत चाहिए.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी ट्वीट करके सरकार पर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा है कि ईंधन के दामों में कटौती एक छलावा है.
इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट करके वित्त मंत्री से पूछा था कि जनता को कितना बेवकूफ़ बनाएंगे?
असम के एक पुलिस थाने में आग लगाने के मामले में 21 गिरफ़्तार
....में
Author, दिलीप कुमार शर्मा
पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
असम पुलिस ने नौगांव ज़िले के बटद्रवा थाने में शनिवार को तोड़फोड़ करने और आग लगाने के एक मामले में 21 लोगों को गिरफ़्तार किया है.
इन सभी आरोपियों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के भी आरोप हैं.
दरअसल शनिवार को सालानीबाड़ी गांव के रहने वाले 39 साल के एक मछली विक्रेता सफीकुल इस्लाम की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी. जिसके बाद उनके गांव के गुस्साए लोगों की भीड़ ने बटद्रवा थाने पर हमला कर दिया.
पुलिस थाने पर हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहां हिंसक भीड़ को पुलिस वाहनों में आग लगाते देखा जा सकता है.
इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है.
सफीकुल के परिवार ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार के आरोप हैं कि सफीकुल को शुक्रवार की रात पुलिस पकड़कर थाने ले गई थी जिसके बाद उनके के साथ मारपीट की गई और हिरासत में ही उनकी मौत हो गई.
हालांकि नौगांव पुलिस ने परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठे और बेबुनियाद बताया है.
इमेज स्रोत, ANI
नौगांव ज़िले की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने इस घटना को लेकर पत्रकारों से बातचीत में कहा, “सफीकुल नामक इस व्यक्ति को भुमुरागुरी में कुछ लोगों ने नशे की हालत में पाया था. 20 मई की रात 9:30 बजे उनके नशे में होने की शिकायत मिलने पर पुलिस उसे थाने ले आई और परिजनों को इत्तला कर दिया. उसके परिवार के सदस्य सुबह जब थाने आए तो उसे कुछ खाना भी खिलाया. लेकिन जब वह बीमार महसूस करने लगा तो उसे नजदीकी जन स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. फिर वहां से उसे नगांव अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया."
असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने भी सफीकुल को नशे की हालत में बटद्रवा थाने लाने की बात कही और दूसरे दिन जब उसकी पत्नी थाने आई तो उसे छोड़ दिया गया.
पुलिस महानिदेशक ने कहा, "इस दुर्भाग्यपूर्ण मौत की घटना को बहुत गंभीरता से लेते हुए बटद्रवा थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और बाकी के स्टाफ़, कर्मचारियों को क्लोज किया गया है. अगर हमारी पुलिस की ओर से कोई गड़बड़ी हुई है, तो उसकी जांच की जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा."
थॉमस कप के चैंपियन्स से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इमेज स्रोत, Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने थॉमस कप के खिलाड़ियों से आज मुलाक़ात की. इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने मैच
के दौरान के अपने अनुभव साझा किए.
खिलाड़ियों ने पीएम
मोदी को धन्यवाद कहा कि उन्होंने मैच ख़त्म होने के बाद हर खिलाड़ी को फ़ोन करके
बधाई दी.
पीएम मोदी ने इस मुलाक़ात को लेकर ट्वीट किया है.
उन्होंने लिखा है,“आज हमारे बैडमिंटन चैंपियन्स से मुलाक़ात हुई और बातचीत की,जिन्होंने थॉमस कप और उबर कप के अपने अनुभव साझा किए. खिलाड़ियों ने अपने खेल के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बात की. देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पहली बार जीता भारत
किदाम्बी श्रीकांत की अगुआई वाली भारतीय पुरुष टीम ने पहली बार थॉमस कप जीतकर इतिहास रचा है.
भारतीय टीम ने फाइनल में सबसे ज़्यादा 14 बार ख़िताब जीतने वाले इंडोनेशिया को पहले तीन मैचों में हराकर ख़िताब जीता.
पाकिस्तान और तुर्की के रक्षा मंत्रियों ने की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
इमेज स्रोत, Getty Images
तुर्की के रक्षा
मंत्री जनरल हुलुसी अकार (रिटायर्ड) ने रावलपिंडी में पाकिस्तान के थल सेनाध्यक्ष,
जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाक़ात की.
तुर्की के रक्षा
मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर पाकिस्तान के रुख़ के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया है.
इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा और सहयोग समेत साझा
हित के कई मामलों पर चर्चा हुई. रेडियो पाकिस्तान की ख़बर के अनुसार, इस बैठक में समग्र क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति पर भी बात हुई.
जनरल हुलुसी और जनरल
बाजवा ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत
करने पर ज़ोर दिया.
पाकिस्तान के रक्षा
मंत्री ख़्वाजा मोहम्मद असिफ़ ने भी अपने समकक्ष से मुलाक़ात की. उन्होंने कहा कि तुर्की, पाकिस्तान का दोस्त रहा है और मुश्किल
वक़्त में उसने हमेशा पाकिस्तान की मदद की है.
हुलुसी अकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ भी प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की.
प्रधानमंत्री ने सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच गहरे रणनीतिक सहयोग की सराहना की और इसे आगे भी जारी रखने पर ज़ोर दिया.
'नाराज़ पति' वाले इमरान ख़ान के विवादित बयान पर मरियम नवाज़ ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़
(पीएमएल-एन) के सोशल मीडिया सेल से बात करते हुए मरियम नवाज़ ने कहा कि उन्हें इमरान
ख़ान की टिप्पणी जानकर कोई आश्चर्य नहीं हुआ.
इमरान ख़ान ने 20 मई
को एक रैली में मरियम नवाज़ के ख़िलाफ़ कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी काफी आलोचना हो रही
है.
इमरान ख़ान ने कहा था, 'मरियम देखो थोड़ा ध्यान
करो, तुम्हारा पति ही नाराज़ न हो जाए. जिस तरह तुम मेरा
नाम लेती हो.'
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इमरान खान ने कहा, "किसी ने मुझे सोशल मीडिया पर भाषण भेजा, मरियम कल कहीं भाषण दे रही थी, सोशल मीडिया पर जो भाषण मुझे मिला उसमें वो इतनी बार और इतने जुनून से मेरा नाम ले रही है कि मैं उससे कहना चाहता हूं कि मरियम देखो थोड़ा ध्यान करो, तुम्हारा पति ही न नाराज़ हो जाए जिस तरह तुम मेरा नाम लेती हो."
इमरान ख़ान की इस टिप्पणी पर मरियम नवाज़ ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि इमरान ने मुझ पर नहीं, बल्कि मुल्क की बेटियों, बहनों और माताओं पर हमला किया है.
मरियम नवाज़ ने इमरान पर हमला बोलते हुए कहा, “मेरे पास इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ राजनीति से जुड़ी इतनी चीज़ें हैं कि उन्हें इमरान ख़ान पर निजी हमले करने की ज़रूरत नहीं.”
पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज़ ने कहा शीरीन मज़ारी पर यह मुक़दमा पहले से ही था.
उन्होंने कहा कि अगर एंटी-करप्शन ने उन्हें गिरफ़्तार किया है तो इसकी कोई वजह तो होगी. मरियम नवाज़ ने कहा कि इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई महिला-कार्ड खेल रही है.
मरियम ने कहा कि वह बदला लेने की मंशा पर यक़ीन नहीं करतीं.
राज ठाकरे ने इस वजह से स्थगित किया अयोध्या दौरा
इमेज स्रोत, Getty Images
राज ठाकरे पांच जून को
अयोध्या का दौरा करने वाले थे लेकिन उसे टाल दिया गया है और रविवार को वह पुणे में एक
बैठक को संबोधित करने वाले हैं.
आज सुबह 10 बजे पुणे
के गणेश क्रीड़ा मंडल में उनकी बैठक होनी
है.
राज ठाकरे पांच जून को
अयोध्या जाने वाले थे जिस पर बीजेपी सांसद
बृजभूषण सिंह ने विरोध जताया था.
20 मई को राज ठाकरे के
ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके बताया गया कि उनका अयोध्या दौरा स्थगित किया जा रहा है.
उन्होंने यह भी लिखा था कि वह इसके बारे में बाद में विस्तार से जानकारी देंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीबीसी मराठी की ख़बर के मुताबिक़, राज ठाकरे के करीबियों ने जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों में उनक पैर की सर्जरी हो सकती है, इसलिए अयोध्या दौरा रद्द किया गया.
इससे कुछ महीने पहले भी उनके पैर की सर्जरी हुई थी.
राज ठाकरे पिछले साल मार्च में टेनिस खेलते समय गिर पड़े थे. इस दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी. फिर पैर में दर्द शुरू हो गया. अप्रैल में उनकी सर्जरी हुई थी. लेकिन इसके बाद भी दर्द कम नहीं हुआ. अब उनके पैर में फिर से दर्द हो रहा है.
डॉक्टर ने उन्हें बाहर न जाने की सलाह दी है. इस वजह से दौरा रद्द कर दिया गया है.
उत्तर कोरिया की मदद के लिए अमेरिका ने बढ़ाए हाथ, लेकिन उत्तर कोरिया ने नहीं दिया जवाब
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति जो
बाइडन ने कहा है कि उत्तर कोरिया में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए
अमेरिका की ओर से उत्तर कोरिया को वैक्सीन का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उत्तर
कोरिया ने अभी तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है.
उत्तर कोरिया ने पहली
बार आधिकारिक तौर पर अपने यहां कोरोना संक्रमण के मामलों के होने की पुष्टि की है.
उत्तर कोरिया की
सरकारी मीडिया के मुताबिक, देश में क़रीब 25 लाख लोग ‘बुखार’ की
चपेट में हैं और उत्तर कोरिया में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन घोषित है.
ऐसा माना जा रहा है कि
उत्तर कोरिया में स्थिति काफी गंभीर है क्योंकि उत्तर कोरिया में कम पैमाने पर
टेस्ट हो रहे हैं और वैक्सीन की सप्लाई भी बहुत सीमित है.
जो बाइडन ने अपने
दक्षिण कोरियाई दौरे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेस में यह बात कही.
दक्षिण कोरिया के
राष्ट्रपति यून सुक-योल के साथ बयान जारी करते हुए बाइडन ने कहा कि हमने ना सिर्फ़
उत्तर कोरिया को बल्कि चीन को भी वैक्सीन का प्रस्ताव दिया था. हालांकि हमें अभी
तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
इमेज स्रोत, Getty Images
दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के लिए अब तक के सबसे बड़े राहत पैकेज पर हस्ताक्षर किए हैं.
सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहयोग वाला ये पैकेज करीब चालीस अरब डॉलर का है.
इसी बीच अपनी दक्षिण कोरिया यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि यदि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन सीधी वार्ता के लिए गंभीरता दिखाते हैं तो वो उनसे मिलने के लिए तैयार हैं.
बाइडन ने ये भी कहा है कि वो उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ दक्षिण कोरिया की सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए भी क़दम उठाने को तैयार हैं.
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक योल ने राष्ट्रपति बाइडन के साथ दक्षिण कोरिया में अतिरिक्त अमेरिकी लड़ाकू विमान, मिसाइलें और सैनिक तैनात करने की संभावना पर भी चर्चा की.
राष्ट्रपति बाइडन से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप किसी उत्तर कोरियाई शासक से मिलने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे.
Google ने भारतीय पहलवान गामा सिंह पर बनाया Doodle
इमेज स्रोत, google grab
आज गामा पहलवान की 144वीं जयंती है. इसस मौक़े पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें
याद किया है. गामा पहलवान का असली नाम गुलाम मोहम्मद था. जिनका जन्म 1878 में एक
कश्मीरी परिवार में हुआ था.
गामा पहलवान की पहलवानी का करियर 50 साल से अधिक का रहा. वो ना केवल भारत में
अविजीत रहे बल्कि इंग्लैंड और दूसरे कई यूरोपीय देशों में भी उन्होंने अपने नाम का लोहा मनवाया.
1910 के दौर में लोग उन्हें दुनिया के सबसे ताकतवर शख़्स रूप में परिभाषित करते थे.
पीएम मोदी उर्दू का ‘शेर’ तो पढ़ते हैं लेकिन उर्दू को पसंद नहीं करते हैं- ओवैसी
इमेज स्रोत, Getty Images
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाषा
विवाद से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है, “उर्दू देश की भाषा
है. उर्दू ने आज़ादी की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण निभाई है, लेकिन जाने क्यों
प्रधानमंत्री की पार्टी उर्दू से इतनी नफ़रत करती है?”
ओवैसी ने अपने बयान
में कहा,“हम प्रधानमंत्री
से पूछना चाहते हैं कि आपकी पार्टी उर्दू से इतनी नफ़रत क्यों करती है? उर्दू भी तो इस देश की ज़ुबान है. भारत
की जंग-ए-आज़ादी में एक महत्वपूर्ण रोल निभाया है. तो उर्दू से आख़िर इतनी तक़लीफ़
क्यों हो जाती है, बीजेपी को, प्रधानमंत्री को.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ओवैसी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को जब पार्लियामेंट में शेर पढ़ना होता है तो उर्दू का शेर पढ़ते हैं लेकिन उर्दू को पसंद नहीं करते हैं. ये क्या बात है.
उन्होंने कहा कि उर्दू सिर्फ़ मुसलमानों की ज़ुबान नहीं है, उर्दू इस देश की ज़ुबान है.
ओवैसी की यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि इससे महज़ दो दिन पहलेजयपुर में हुई बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पीएम मोदी ने हाल के दिनों में राष्ट्र भाषा पर छिड़ी बहस पर अपनी राय दी थी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता देना, हर क्षेत्रीय भाषा के प्रति हमारे कमिटमेंट को दिखाता है. भाजपा, भारतीय भाषाओं को भारतीयता की आत्मा मानती है और राष्ट्र के बेहतर भविष्य की कड़ी मानती है.”
भारत में घटे पेट्रोल-डीज़ल के दाम, इमरान ख़ान ने की मोदी सरकार की तारीफ़
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत सरकार ने
शनिवार को पेट्रोल-डीज़ल के दामों में कटौती का एलान किया. केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती की है. सरकार
ने पेट्रोल पर 8 रुपए प्रति लीटर और
डीज़ल पर 6 रुपए प्रति लीटर
एक्साइज़ ड्यूटी कम कर दी है. इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने
प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों के लिए 200 रुपये की सब्सिडी का एलान भी किया.
भारत सरकार के इस
फ़ैसले से भारत में आम लोगों को जहां बड़ी राहत मिली है वहीं मोदी सरकार के इस फ़ैसले का
असर पाकिस्तान में भी हुआ है.
पाकिस्तान के पूर्व
प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भारत सरकार के इस फ़ैसले की जमकर तारीफ़ की है.
इमरान ख़ान ने ट्वीट
करके मोदी सरकार की तारीफ़ की है.
उन्होंने लिखा है- “क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद भारत अमेरिका के दवाब
के आगे नहीं झुका और रूस से सस्ता तेल ख़रीदकर अपने लोगों को राहत दी. स्वतंत्र
विदेश नीति अपनाते हुए हमारी सरकार यही हासिल करने के लिए काम कर रही थी.“
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसी ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने लिखा है, “हमारी सरकार के लिए पाकिस्तान की भलाई सबसे ऊपर थी लेकिन दुर्भाग्य से यहां के मीर जाफ़र और मीर सादिक बाहरी दबाव में तख़्तापलट की साज़िश के मोहरे बन गए और अब वो अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जा रहे हैं.”
हालांकि यह पहला मौक़ा नहीं जब इमरान ख़ान ने भारत की तारीफ़ की है. इससे पहले एक जलसे के दौरान उन्होंने कहा था कि पड़ोसी देश की विदेश नीति उसके लोगों के हित के लिए है.
इमरान ख़ान ने कहा था,"मैं आज हिंदुस्तान को दाद देता हूं, उन्होंने हमेशा आज़ाद विदेश नीति रखी. क्वॉड के अंदर अमेरिका के साथ अलायंस है और अपने आप को वो न्यूट्रल (तटस्थ) कहता है. रूस से तेल मंगवा रहा है, जबकि प्रतिबंध लगे हुए हैं, क्योंकि हिंदुस्तान की पॉलिसी अपने लोगों के लिए है."
इमेज स्रोत, Getty Images
शनिवार
को हुई दामों में कटौती की घोषणा
शनिवार
शाम को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की, “हमने पेट्रोल पर
सेंट्रल एक्साइज़ ड्यूटी 8 रुपए
प्रति लीटर और डीज़ल पर 6 रुपए
प्रति लीटर कम कर दी है. इससे पेट्रोल के दाम में 9.5 रुपए प्रति लीटर और
डीज़ल के दाम में 7 रुपए
प्रति लीटर की कमी आएगी.”
मार्च
में पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होने के बाद पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ने शुरु
हुए थे और पेट्रोल सौ रुपए प्रति लीटर के पार चला गया था.
चुनावों
के बाद 22 मार्च को पहली बार दाम बढ़े थे. अगले कई दिनों तक रोज़ाना पेट्रोल
के दाम में इज़ाफ़ा किया गया.
हालांकि
4 नवंबर
से 22 मार्च के बीच, जब पांच राज्यों में चुनाव चल रहे
थे, तेल
कंपनियों ने पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए थे.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.
21 मई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.