IPL 2022: MIvsDC: मुंबई से हारी दिल्ली, आईपीएल के प्लेऑफ़ में पहुंचा बैंगलोर

आखिरी ओवरों में टिम डेविड के सिर्फ 11 गेंदों पर 2 चौके, चार छक्के की मदद से बनाए गए 34 रनों की बदौलत आईपीएल के 69वें मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and दिलनवाज़ पाशा

  1. IPL 2022: MIvsDC: मुंबई से हारी दिल्ली, आईपीएल के प्लेऑफ़ में पहुंचा बैंगलोर

    टिम डेविड

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    आखिरी ओवरों में टिम डेविड के सिर्फ 11 गेंदों पर 2 चौके, चार छक्के की मदद से बनाए गए 34 रनों की बदौलत आईपीएल के 69वें मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया है.

    इसके साथ ही दिल्ली की टीम आईपीएल से बाहर हो गई और बैंगलोर प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई.

    दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट पर 159 रन बनाए.

    इसके जवाब में मुंबई ने ईशान किशन के 35 गेंदों पर 48 रन, डेवाल्ड ब्रेविस के 33 गेंदों पर 37 रन, तिलक वर्मा के 17 गेंदों पर 21 और टिम डेविड के महज 11 गेंदों पर 34 रनों की बदौलत पांच विकेट रहते जीत हासिल कर ली.

    अब प्लेऑफ़ के एलिमिनेटर में 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुक़ाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा.

  2. IPL 2022: DCvsMI: दिल्ली ने मुंबई के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए दिल्ली का जीतना ज़रूरी

    जसप्रीत बुमराह

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    इमेज कैप्शन, जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए

    आईपीएल के 69वें मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा है.

    आईपीएल के प्लेऑफ़ मुक़ाबले की चौथी टीम बनने के लिए दिल्ली को ये मैच जीतना ज़रूरी है. लेकिन दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसके शुरुआती बल्लेबाज़ न देर तक पिच पर टिके और न ही रन गति को बरकरार रख सके.

    डेविड वॉर्नर ने 6 गेंदों पर 5 रन बनाए तो मिशेल मार्श पहली ही गेंद पर बग़ैर ख़ाता खोले आउट हो गए, सरफ़राज ख़ान ने केवल 10 रन बनाए तो पृथ्वी शॉ ने 23 गेंदों पर 24 रन बनाए.

    6 रन प्रति ओवर से भी कम की गति से खेल रही दिल्ली टीम के शुरुआती चार विकेट 8.4 ओवर में केवल 50 रन बनने तक पवेलियन लौट गए.

    हालांकि इसके बाद कप्तान रिषभ पंत और रोवमन पॉवेल पिच पर टिक गए, रन गति बढ़ाई और पांचवे विकेट के लिए दोनों ने 75 रन जोड़े.

    कप्तान रिषभ पंत ने 33 गेंदों पर 39 रन और रोवमन पॉवेल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. अपनी 34 गेंदों की पारी में पॉवेल ने चार छक्के भी लगाए.

    मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी की और अपने चार ओवरों में उन्होंने केवल 25 रन देकर तीन विकेट लिए. रमणदीप सिंह को दो विकेट मिले तो डेनियल सम्स और मयंक मार्कंड ने एक-एक विकेट लिए.

    आईपीएल के प्लेऑफ़ में खेलने वाली चौथी टीम बनने के लिए दिल्ली को यह मुक़ाबला जीतना ज़रूरी है. दिल्ली के हारने की सूरत में बैंगलोर प्लेऑफ़ में पहुंच जाएगा.

  3. उज्ज्वला गैस योजना में सब्सिडी, पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में कमी पर क्या बोले पीएम मोदी

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में कमी के एलान के साथ-साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों के लिए 200 रुपये की सब्सिडी का एलान किया है.

    निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इस साल 12 सिलिंडरों तक के लिए उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थी इस सब्सिडी का लाभ ले सकेंगे. नौ करोड़ लोग इस योजना का लाभ उठाते हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एलान के बाद कहा है कि लोग हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "आज का फ़ैसला ख़ासकर पेट्रोल और डीज़ल में महत्वपूर्ण कमी से अलग-अलग सेक्टरों पर इसका सकारात्मक असर होगा. इससे हमारे नागरिकों को राहत मिलेगी. उनकी उनकी ज़िंदगी और आसान होगी."

    उज्ज्वला योजना को लेकर उन्होंने कहा कि "उज्ज्वला योजना ने करोड़ों भारतीयों की मदद की है, ख़ासकर महिलाओं की. उज्ज्वला सब्सिडी पर आज के फ़ैसले से परिवारों के बजट को बड़ी राहत मिलेगी."

  4. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को कोर्ट ने कसूरवार ठहराया

    ओम प्रकाश चौटाला

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, ओम प्रकाश चौटाला

    दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आमदनी के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के एक मामले में कसूरवार ठहराया है.

    इस मामले में चौटाला के ख़िलाफ़ सीबीआई ने मुक़दमा चलाया था.

    स्पेशल जज विकास धुल ने शनिवार को चौटाला को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि उन्हें कितनी सज़ा दी जाए, उस पर 26 मई को सुनवाई होगी.

    इस केस में सीबीआई ने चौटाला के ख़िलाफ़ 26 मार्च, 2010 को चार्टशीट फ़ाइल किया था.

    साल 1993 से 2006 के बीच उन पर 6.09 करोड़ रुपये गलत तरीके से जुटाने का आरोप लगा था. ये रकम उनकी आमदनी के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक थी.

    हरियाणा कांग्रेस के नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला की शिकायत पर ये केस दर्ज किया गया था.

  5. बीबीसी इंडिया बोल, 21 मई 2022, समाज का ध्रुवीकरण क्या ख़तरनाक स्तर पर पहुंच चुका है ?, सुनिए मोहनलाल शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. पेट्रोल- डीज़ल पर केंद्र ने दी राहत, एक्साइज़ ड्यूटी में बड़ी कटौती

    पेट्रोल

    इमेज स्रोत, Reuters

    केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती की है. शनिवार को सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज़ ड्यूटी कम कर दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “हमने पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज़ ड्यूटी 8 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 6 रुपए प्रति लीटर कम कर दी है. इससे पेट्रोल के दाम में 9.5 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल के दाम में 7 रुपए प्रति लीटर की कमी आएगी.”

    चुनाव के दौरान नहीं बढ़े थे दाम

    मार्च में पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होने के बाद पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ने शुरु हुए थे और पेट्रोल सौ रुपए प्रति लीटर के पार चला गया था.

    चुनावों के बाद 22 मार्च को पहली बार दाम बढ़े थे. अगले कई दिनों तक रोज़ाना पेट्रोल के दाम में इज़ाफ़ा किया गया.

    हालांकि 4 नवंबर से 22 मार्च के बीच, जब पांच राज्यों में चुनाव चल रहे थे, तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए थे.

    4 नवंबर 2021 को दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 86.67 रुपए प्रति लीटर था.

    जून 2017 से भारत में पेट्रोल की कीमतें रोज़ाना अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दामों के आधार पर तय होती हैं.

    22 मार्च के बाद से तेल कंपनियों ने कई बार दाम बढ़ाये थे पेट्रोल की क़ीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर हो गई थी.

    अब सरकार के केंद्रीय उत्पादन शुल्क में कटौती करने के बाद पेट्रोल के दाम 96 रुपए प्रति लीटर के आसपास हो जाएंगे. इसे आम लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.

    इससे पहले नवंबर 2021 में केंद्र सरकार और कई राज्यों की सरकारों ने पेट्रोल और डीज़ल के दामों में कटौती की थी.

  7. प्रोफ़ेसर रतन लाल को मिली जमानत, ज्ञानवापी मामले में विवादित पोस्ट को लेकर हुए थे गिरफ़्तार

    रिहा हुए रतन लाल

    इमेज स्रोत, Satya Gautam

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर रतन लाल को दिल्ली की एक कोर्ट ने जमानत दे दी है. उन्हें फ़ेसबुक पर एक विवादित टिप्पणी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.

    दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट ने आज (शनिवार को) रतन लाल को ज़मानत दे दी जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

    प्रोफ़ेसर रतन लाल ने ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर एक विवादित पोस्ट की थी जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया था.

    रतन लाल को शनिवार को तीस हज़ारी कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था जहां उन्हें पचास हज़ार रुपए के मुचलके पर रिहा कर दिया गया.

    हालांकि अदालत ने रतन लाल से ज्ञानवापी विवाद पर और कोई पोस्ट ना करने और मीडिया को साक्षात्कार देने से बचने के लिए कहा है.

    दिल्ली के एक अधिवक्ता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज के एसोसिएट प्रोफ़ेसर रतन लाल के ख़िलाफ़ शिकायत दी थी जिसके बाद उन पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया था.

    उन पर आईपीसी की धारा 153ए (धर्म, नस्ल या भाषा आदि के आधार पर दो समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना) और 295ए (किसी धर्म का अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

    रतन लाल की गिरफ़्तारी के बाद वामपंथी और बहुजन छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था.

  8. ऑस्ट्रेलिया चुनावः स्कॉट मॉरिसन ने हार स्वीकारी, एंथॉनी अल्बानीज़ होंगे नए पीएम

    स्कॉट मॉरिसन ने हार स्वीकार की है और एंथॉनी अल्बानीज़ को बधाई दी है

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, स्कॉट मॉरिसन ने हार स्वीकार की है और एंथॉनी अल्बानीज़ को बधाई दी है

    ऑस्ट्रेलिया के निवर्तमान प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को हुए आम चुनावों में अपनी हार स्वीकार कर ली है.

    हार स्वीकार करने के साथ ही स्कॉट मॉरिसन ने लिबरल पार्टी का अध्यक्ष पद भी छोड़ दिया है.

    लेबर पार्टी ने एंथॉनी अल्बानीज़ के नेतृत्व में चुनाव जीत लिया है और बीते एक दशक में पार्टी पहली बार सत्ता में आ रही है.

    ऑस्ट्रेलिया ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन (एबीसी) के मुताबिक चुनाव में लेबर पार्टी ने स्कॉट मॉरिसन की सरकार को हरा दिया है.

    एबीसी ने अपने ताज़ा अनुमान में बताया है कि लेबर पार्टी अल्पमत की सरकार बना सकती है.

    ऑस्ट्रेलिया में चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संसद में बहुमत हासिल करने के लिए 76 सीटें जीतना ज़रूरी हैं. लेबर पार्टी अभी इससे चार पीछे है लेकिन अगले कुछ घंटों में पार्टी ये सीटें जीत सकती हैं. जैसे-जैसे नतीजे आ रहे हैं, लेबर पार्टी के कैंप में जश्न तेज़ होता जा रहा है.

  9. प्रज्ञानानंद ने शतरंज के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया फिर बोले...

    आर प्रगनानंद

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद ने वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को एक साल के भीतर दूसरी बार मात दी है.

    प्रज्ञानानंद सिर्फ़16 साल के हैं. उन्होंने नार्वे के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को तीन महीने के भीतर दूसरी बार हरा दिया है.

    शुक्रवार को चेसेबल मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड चेस टूर्नामेंट में प्रज्ञनानंद ने कार्लसन को मात दी.

    मैच का पांचवा राउंड ड्रा की तरफ़ बढ़ रहा था, तभी कार्लसन ने एक चाल में भूल कर दी और प्रज्ञनानंद ने उन्हें मात दे दी.

    हालांकि प्रज्ञनानंद इस जीत से बहुत ख़ुश दिखाई नहीं दिए. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस तरह से जीतना नहीं चाहता हूं.”

    इस जीत के साथ ग्रैंडमास्टर प्रज्ञनानंद लीडरबोर्ड में पांचवें नंबर पर आ गए हैं जबकि कार्लसन तीसरे नंबर पर हैं.

  10. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बोले- किम जोंग उन से मिलने को तैयार लेकिन...

    राष्ट्रपति जो बाइडेन इन दिनों दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं

    इमेज स्रोत, ANADOLU AGENCY VIA GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति जो बाइडेन इन दिनों दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं

    दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के लिए अब तक के सबसे बड़े राहत पैकेज पर हस्ताक्षर किए हैं.

    सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहयोग वाला ये पैकेज करीब चालीस अरब डॉलर का है.

    अमेरिकी सीनेट ने इसे गुरुवार को मंज़ूरी दी थी. इस बिल की एक कॉपी अमेरिका से सोल पहुंचाई गई जहां राष्ट्रपति बाइडन ने इस पर हस्ताक्षर किए.

    इसी बीच अपनी दक्षिण कोरिया यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि यदि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन सीधी वार्ता के लिए गंभीरता दिखाते हैं तो वो उनसे मिलने के लिए तैयार हैं.

    बाइडेन ने ये भी कहा है कि वो उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ दक्षिण कोरिया की सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए भी क़दम उठाने को तैयार हैं.

    दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक योल ने राष्ट्रपति बाइडेन के साथ दक्षिण कोरिया में अतिरिक्त अमेरिकी लड़ाकू विमान, मिसाइलें और सैनिक तैनात करने की संभावना पर भी चर्चा की.

    राष्ट्रपति बाइडन से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति रहे डोनल्ड ट्रंप किसी उत्तर कोरियाई शासक से मिलने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे.

    ट्रंप ने किम जोंग उन से तीन बार मुलाक़ात की थी. हालांकि दोनों नेताओं की ऐतिहासिक मुलाक़ातों का कोई बड़ा या निर्णायक नतीजा नहीं निकल सका.

  11. इसराइल-फ़लस्तीन तनावः इसराइली बलों की गोलीबारी में फ़लस्तीनी किशोर की मौत

    जेनिन कैंप की फ़ाइल तस्वीर

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, जेनिन कैंप की फ़ाइल तस्वीर

    फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जेनिन शरणार्थी कैंप पर छापेमारी के दौरान इसराइली बलों ने अमजद अल फ़याद नाम के एक किशोर की गोली मार कर जान ले ली है.

    जेनिन शरणार्थी कैंप इसराइल के कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक (पश्चिमी तट) इलाक़े में है.

    फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में एक 18 वर्षीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.

    पिछले सप्ताह चर्चित फ़लस्तीनी पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की इसी तरह की एक छापेमारी की कवरेज के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शिरीन अल जज़ीरा की पत्रकार थीं.

    शिरीन की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसराइल की आलोचना की गई थी.

    बुधवार को अरब मूल के सांसद ग़ाइदा रिनावे ज़ोआबी ने इसराइल की गठबंधन सरकार से अपने आप को अलग कर लिया था.

    उन्होंने इसराइल सरकार की कठोर कार्रवाइयों की आलोचना करते हुए ये निर्णय लिया.

    अरब मूल की सांसद के सरकार से अलग हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नेफ़्ताली बेनेट की सरकार अल्पमत में आ गई है.

    प्रधानमंत्री बेनेट के लिए अब जटिल राजनीतिक परिस्थितियां पैदा हो गई हैं.

    इसी बीच जेनिन में मारे गए किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. यहां इसराइली बलों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन भी हो रहे हैं.

  12. डोनबास में आगे बढ़ा रूस, कमज़ोर पड़ रहे यूक्रेन के सैन्य बल

    मारियुपोल में गश्त करते रूसी सैनिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मारियुपोल में गश्त करते रूसी सैनिक

    रूस की सेना ने यूक्रेन के पूर्वी इलाक़े डोनबास में अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण करने के लिए हमले तेज़ कर दिए हैं.

    इस क्षेत्र में रूस यूक्रेनी सैन्यबलों के ठिकानों पर ज़बरदस्त हमले कर रहा है. इलाक़े में मौजूद बीबीसी के एक संवाददाता के मुताबिक रूस की सेनाएं आगे बढ़ रही हैं और यूक्रेन की रक्षात्मक पंक्तियां कमज़ोर हो रही हैं.

    यूक्रेन के अहम शहर मारियुपोल पर क़ब्ज़े के बाद से ही रूस का हौसला बढ़ा हुआ है. मारियुपोल में एक स्टील प्लांट में छुपकर रूस के सैन्यबलों से लोहा ले रहे यूक्रेन के सैनिकों के आख़िरी दस्ते ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है.

    रूस का दावा है कि उसने उत्तर-पश्चिमी यूक्रेन में हथियारों और सैन्य उपकरणों का एक बड़ा काफ़िला तबाह कर दिया है.

    रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ये हथियार पश्चिमी देशों से यूक्रेन पहुंच रहे थे. इन हथियारों पर लंबी दूरी की मिसाइल से हमला किया गया.

    हालांकि रूस के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

  13. बिहारः आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 33 लोगों की मौत

    बिजली गिरी

    इमेज स्रोत, BBC WORLD SERVICE

    बिहार में शुक्रवार दोपहर से आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है. राज्य के कई ज़िले प्रभावित हुए हैं और भारी नुक़सान होने की रिपोर्टें हैं.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मरने वालों के परिजनों के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है.

    मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ़ से कहा गया है कि भारी बारिश और आंधी से हुए नुकसान का जायज़ा लिया जा रहा है और प्रभावित परिवारों की मदद की जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राज्य के कई ज़िलों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और सड़कें टूट गईं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को प्राकृतिक हादसों में लोगों की मौत पर अफ़सोस प्रकट किया.

    प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर बताया कि स्थानीय प्रशासन राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव कार्य में जुटा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पटना के मौसम विभाग केंद्र ने अगले दो दिनों में बिहार के अलग-अलग इलाक़ों में तेज़ हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है.

    पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सितामढ़ी, मुज़फ़्फ़रपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पुर्णिया और कटिहार ज़िलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है.यहां बिजली गिरने की आशंका ज़ाहिर की गई है.

  14. ज्ञानवापी मस्जिद: फ़व्वारे से जुड़े सवालों पर ओवैसी ने दिया जवाब

    एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, TWITTER.COM/AIMIM_NATIONAL

    एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग या फ़व्वारा कहे जा रहे एक ढांचे को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने फ़व्वारों को इस्लामिक वास्तुकला का अहम हिस्सा बताया है.

    हिंदू पक्ष मस्जिद से मिले ढांचे को शिवलिंग बता रहा है और मुस्लिम पक्ष इसे फ़व्वारा कह रहा है. फ़व्वारे के चलने की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

    ओवैसी ने फ़व्वारे के बिजली के बिना चलने की जानकारी देते हुए अमेरिकी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स की एक स्टोरी शेयर की है.

    ओवैसी ने लिखा, ''संघी बुद्धिमान पूछ रहे हैं, बिना बिजली के फ़व्वारा कैसे हो सकता है? इसे गुरुत्वाकर्षण कहते हैं. दुनिया में सबसे पुराना फ़व्वारा संभवता 2700 साल पुराना है. प्राचीन रोमन और यूनानियों के पास पहली और छठे शताब्दी ईसा पूर्व के फ़व्वारे थे.''

    उन्होंने लिखा, ''सातवीं शताब्दी से फ़व्वारे इस्लामिक वास्तुकला की अनिवार्य विशेषता है. शाहजहां के शालीमार गार्डन में 410 फ़व्वारे हैं. संघियों के लिए विकिपीडिया का लिंक दे रहा हूं क्योंकि इससे ज़्यादा कुछ उनके लिए मुश्किल हो सकता है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. पीवी सिंधु का थाईलैंड ओपन का सफ़र ख़त्म, सेमीफ़ाइनल में मिली हार

    पीवी सिंधु

    इमेज स्रोत, Shi Tang/Getty Images

    भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु थाईलैंड ओपन 2022 के सेमीफ़ाइनल में चीन की चेन यू फेई से हार गई हैं. इसके साथ ही उनका थाईलैंड ओपन का सफ़र ख़त्म हो गया है.

    टोक्यो ओलंपिक में विजेता रह चुकीं चेन यू फेई को पीवी सिंधु ने कड़ी टक्कर दी लेकिन वो 17-21, 16-21 प्वाइंट्स से हार गईं. थाइलैंड ओपन का फाइनल रविवार को खेला जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विश्व रैंकिंग में 7वीं रैंकिंग की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शुक्रवार को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची को हराकर सेमीफ़ाइनल में कदम रखा था.

    थाइलैंड के पाक क्रेट में हुए मुक़ाबले में उन्होंने यामागुची को 21-15, 20-22, 21-13 से हराया था.

    दुनिया में बैडमिंटन के खेल को संचालित करने वाली संस्था बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) थाइलैंड ओपन को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के सात टूर्नामेंट में से एक मानता है.

    पिछले साल कोरोना महामारी के चलते यह टूर्नामेंट आयोजित नहीं हो सका था. 2020 में महिलाओं के वर्ग में स्पेन की कैरोलिना मैरिन विजेता हुई थीं. वहीं पुरुषों के वर्ग में ओलंपिक विजेता और डेनमार्क के खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन विजेता बने थे.

  16. ज्ञानवापी मस्जिद की कमिटी ने वाराणसी के पुलिस कमिश्नर से की मुलाक़ात

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    अंजुमन इंतेज़ामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव एसएम यासीन
    इमेज कैप्शन, अंजुमन इंतेज़ामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव एसएम यासीन

    वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष ने शनिवार को वाराणसी पुलिस कमिश्नर से मुलाक़ात की. अंजुमन इंतेज़ामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव एसएम यासीन पुलिस कमिश्नर से मिलने उनके घर पहुंचे थे.

    कमिश्नर से मुलाक़ात के बाद एसएम यासीन ने कहा कि ये एक नियमित बैठक थी जो आगे आने वाले त्योहारों को लेकर थी.

    उन्होंने कहा, ''नमाज़ जैसे होती थी, वैसे होगी और वज़ू के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था पुलिस का काम है. ये नियमित बैठक है और आगे भी होती रहेगी. आगे बहुत से त्योहार आ रहे हैं, मोहर्रम भी आने वाला है और सावन भी शुरू होने वाला है, तो इन सब चीज़ों को लेकर थी.''

    ''सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला बहुत अच्छा है. पहली बात तो ये कि सिविल जज के पास से ये केस ज़िला जज के पास चला गया. दूसरी बात ये कि इसमें पहले ये बहस होगी कि ये केस सुनवाई के लायक है या नहीं है.''

    ज्ञानवापी मस्जिद

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें ज्ञानवापी की ज़मीन को अपना बताने वाला व्यास परिवार श्रृंगार गौरी की पूजा करते हुए दिख रहा था.

    इसे लेकर एसएम यासीन ने कहा कि उसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि उस पर हमारा कोई दावा नहीं रहा है. ये उनका काम है कि श्रृंगार गौरी पर पूजा करेंगे कि नहीं और प्रशासन को देखना है कि सुरक्षा व्यवस्था कैसी रहेगी.

    वहीं, वाराणसी के भाजपा ज़िला अध्यक्ष हंस राज विश्वकर्मा भी कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे. हालांकि, उनका कहना है कि वो अपने किसी अलग काम से यहां आए हैं.

  17. रूस ने यूक्रेन के मारियुपोल पर पूरी तरह किया कब्ज़ा

    अज़ोवस्टल स्टील प्लांट

    इमेज स्रोत, REUTERS

    इमेज कैप्शन, अज़ोवस्टल स्टील प्लांट

    रूस ने घोषणा की है कि महीनों से चल रही लड़ाई के बाद उसने यूक्रेन के तटीय शहर मारियुपोल पर कब्ज़ा कर लिया है.

    रूस के अधिकारियों के मुताबिक शहर के अज़ोवस्टल स्टील प्लांट पर मारियुपोल पर कब्ज़े को लेकर आखिरी लड़ाई चल रही थी जिसके बाद यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया.

    महीनों से यूक्रेन की सेना इस प्लांट पर रूस के कब्ज़े को रोकने के लिए लड़ रही थी. शुक्रवार को हुए आत्मसमर्पण के बाद मारियुपोल का नियंत्रण रूस के पास चला गया है.

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 531 यूक्रेनी सैनिक इस प्लांट से चले गए हैं.

    अज़ोवस्टल स्टील प्लांट से यूक्रेन के सैनिकों को ले जाती बस

    इमेज स्रोत, REUTERS

    इमेज कैप्शन, अज़ोवस्टल स्टील प्लांट से यूक्रेन के सैनिकों को ले जाती बस

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने भी रूस की घोषणा की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि प्लांट के आखिरी सुरक्षाबलों को वहां से निकलने की इजाज़त दे दी गई है.

    उन्होंने शुक्रवार को यूक्रेन के टीवी चैनल पर कहा था, ''लड़कों को सैन्य कमांड से साफ़ संकेत मिला है कि वो वहां से जा सकते हैं और अपनी ज़िंदगी सुरक्षित कर सकते हैं.''

    अज़ोवस्टल स्टील प्लांट को हफ़्तों से पूरी तरह घेर लिया गया था. रूसी सेना ने वहां मानवीय मदद पहुंचने से रोक दी थी. इस जगह पर हवाई हमले भी किए जा रहे हैं. रूसी सेना यूक्रेनी सुरक्षाबलों को हथियार डालने के लिए बोल रही थी.

    इस प्लांट में आम लोग भी फंसे हुए थे. इस महीने की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रॉस के ज़रिए बातचीत के बाद उन्हें निकाला गया.

    रूस और यूक्रेन के बीच इस साल फरवरी से युद्ध चल रहा है. रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था.

  18. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    पीएम नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

    पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष और राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी ने शनिवार सुबह दिल्ली में वीर भूमि पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी.

    कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सचिन पायलट ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी.

    पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को एक बम धमाके में हत्या कर दी गई थी.

    उन्होंने 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री का पद संभाला था. वो 40 साल की उम्र में भारत के सबसे नौजवान प्रधानमंत्री बने थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. छह दिनों में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम, देखें नए रेट

    सीएनजी पंप

    इमेज स्रोत, ARKO DATTA/AFP via Getty Images

    पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के बाद अब सीएनजी के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शनिवार सुबह छह बजे से दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों के सीएनजी रेट में बदलाव कर दिया है.

    सीएनजी दो रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. छह दिनों के अंदर दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़े हैं. इससे पहले 15 मई को सीएनजी के दो रुपये दाम बढ़े थे.

    बढ़ी हुए कीमतों के बाद दिल्ली में सीएनजी के रेट दिल्ली में 75.61 रुपये प्रति किलो हो गये हैं. वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद में सीएनजी के दाम 78.17 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं. गुरुग्राम में सीएनजी के दाम 83.94 रुपये प्रति किलो हो गया है.

    मुज़फ़्फ़रनगर, मेरठ और शामली में दाम 82.84 रुपये प्रति किलो और रेवाड़ी में 86.07 रुपये प्रति किलो हो गए हैं.

    इसके अलावा करनाल और कैथल में सीएनजी के दाम 84.27 रुपये प्रति किलो और कानपुर, हमीरपुर और फेतहपुर में 87.40 रुपये प्रति किलो हो गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. सलमान ख़ान ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वालीं मुक्केबाज़ निखत ज़रीन से क्या कहा

    भारतीय मुक्केबाज़ निखत ज़रीन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारतीय मुक्केबाज़ निखत ज़रीन

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वालीं निखत ज़रीन को बधाई दी है. जिसके जवाब में निखत ने खुद को सलमान ख़ान का फैन बताया है और धन्यवाद दिया है.

    सलमान ख़ान ने ट्वीट किया था, ''निखत इस गोल्ड के लिए बधाइयां.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके जवाब में निखत ज़रीन ने लिखा, ''बहुत बड़ी फैन होने के कारण ये मेरा सपना था जो सच हो गया. मैंने ये सोचा भी नहीं था कि सलमान ख़ान मेरे लिए ट्वीट करेंगे. मेरी जीत को और खास बनाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. ये पल हमेशा मेरे दिल में बसा रहेगा.''

    सलमान ख़ान ने फिर लिखा, ''ढेर सारा प्यार... जो कर रही हो वो करती रहो और मेरे हीरो सिल्वेस्टर स्टेलोन की तरह मुक्के मारती रहो...''

    भारत की निखत ज़रीन ने 52 किलो भार वर्ग में महिलाओं की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया था. निखत ज़रीन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं.

    उनसे पहले मैरी कॉम, सरिता देवी, जेन्नी आरएल और लेखा केसी ये खिताब पा चुकी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2