अफ़ग़ानिस्तान: चेहरा ढककर टीवी पर दिखीं महिला एंकर, एकजुटता में पुरुषों ने पहना मास्क

तालिबान का आदेश है कि जो महिलाएं काम करना चाहती हैं उन्हें अपना चेहरा ढंककर काम करना होगा.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and चंदन शर्मा

  1. IPL 2022: लिविंग्स्टन के 49 रनों की बदौलत आखिरी लीग मैच में पंजाब ने हैदराबाद को हराया

    लियम लिविंग्स्टन

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    इमेज कैप्शन, लियम लिविंग्स्टन

    आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया.

    हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी की और 8 विकेट पर 157 रन बनाए.

    हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर सर्वाधिक 43 रन बनाए. वाशिंगटन सुंदर ने 25 और रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया.

    दोनों ने छठे विकेट के लिए 29 गेंदों पर 58 रनों की साझेदारी की.

    वहीं पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने अपने चार ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट लिए तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ नैथन एलिस ने अपने चार ओवरों में 40 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं कगिसो रबाडा को एक विकेट मिला.

    इसके जवाब में पंजाब ने लियम लिविंग्स्टन के नाबाद 49 रन और शिखर धवन के 39 रनों की पारी की बदौलत 29 गेंद रहते यह मुक़ाबला पांच विकेट से जीत लिया.

    लिविंग्टन ने 22 गेंदों पर दो चौके, पांच छक्कों की बदौलत 49 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए. लिविंग्स्टन ने इस मैच में बहुत किफायती गेंदबाज़ी भी की. उन्होंने अपने चार ओवरों में केवल 25 दिए.

    हैदराबाद की ओर से फ़ज़लहक़ फ़ारुक़ी ने दो विकेट लिए वहीं वाशिंगटन सुंदर, जगदीशा सुचित और उमरान मलिक को एक-एक विकेट मिले.

    हरप्रीत बरार को गेंद से उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.

    हैदराबाद के नियमित कप्तान केन विलियम्सन इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं तो उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार ने टीम की कप्तानी की.

    आईपीएल के प्लेऑफ़ की टीमें तय हो चुकी हैं और ये दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ़ से बाहर हैं.

    प्लेऑफ़ मुक़ाबले मंगलवार से शुरू हो रहे हैं. जहां पहले मैच में गुजरात और राजस्थान का मुक़ाबला होगा.

  2. अफ़ग़ानिस्तान: चेहरा ढककर टीवी पर दिखीं महिला एंकर, एकजुटता में पुरुषों ने पहना मास्क

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, TOLO

    अफ़ग़ानिस्तान में टीवी प्रोग्राम पेश करने वाली महिलाओं का कहना है कि तालिबान के आदेश के बावजूद वे अपना काम जारी रखेंगी.

    तालिबान ने आदेश दिया है कि अफ़ग़ानिस्तान में काम करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को अपना चेहरा ढंककर रखना होगा.

    टोलो टीवी पर प्रोग्राम पेश करने वाली एक महिला प्रेजेंटर सोनिया नियाज़ी ने कहा, "नया नियम इस्लाम का हिस्सा नहीं है."

    उन्होंने बताया कि यह फ़ैसला अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं की सार्वजनिक मौजूदगी को ख़त्म करने की एक कोशिश है.

    वहीं अपनी महिला सहयोगियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए टोलो टीवी के पुरुष एंकर सेबघाट सेपहर ने शाम के मुख्य समाचार अपने चेहरे पर नक़ाब ओढ़कर पेश किया.

    वहीं तालिबान के एक प्रवक्ता मोहम्मद सादिक़ अकिफ़ मोहजिर ने चेहरा ढंकने के नियम के पालन पर संतोष ज़ाहिर किया.

    उन्होंने कहा, "सरकार की महिलाओं को हाशिए पर डालने या उनसे उनका काम का हक़ छीनने की कोई योजना नहीं हैं."

  3. उर्दू भाषा: भारत के दक्षिणपंथी दल क्या उर्दू से डरते हैं?

  4. आज़म ख़ान: अखिलेश की बैठक में नहीं पहुंचे लेकिन कहा, 'नाराज़ होने की मेरी हैसियत नहीं'

  5. काबुल में होटल के बाहर धमाका, एक घायल

    काबुल

    इमेज स्रोत, EPA

    काबुल में रविवार को एक पूर्व तालिबान नेता की पुण्यतिथि मनाने के लिए हो रहे कार्यक्रम स्थल के पास एक बम धमाका हुआ है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस धमाके में कम से कम एक व्यक्ति घायल हुआ है.

    तालिबान प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, यह बम धमाका उस होटल के बाहर हुआ, जहां मुल्ला अख़्तर मंसूर की पुण्यतिथि मनाने के लिए तालिबान के सीनियर नेता इकट्ठा हुए थे.

    मालूम हो कि ​मुल्ला अख़्तर मंसूर 2016 में पाकिस्तान के बलूचिस्तान सूबे में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे.

    वैसे अभी तक किसी भी संगठन ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट पहले इस तरह के कई धमाके कर चुका है.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, ईरान: तेहरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कर्नल की गोली मारकर हत्या

    तेहरान

    ईरान के सरकारी मीडिया का कहना है कि देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी रहे एक कर्नल की तेहरान में हत्या कर दी गई है. मारे गए कर्नल सीरिया और इराक़ युद्ध में हिस्सा ले चुके थे.

    रिपोर्टों के मुताबिक़, कर्नल सैयद खोदाई राजधानी तेहरान में जब अपने घर के बाहर कार में थे, तभी दो मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी. ईरान के सुरक्षा बल हमलावरों की तलाश कर रहे हैं.

    कर्नल खोदाई को पवित्र स्थानों का रक्षक कहा जाता था.

    ईरान में यह परिचय उन सैन्य सलाहकारों या लड़ाकों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो ईरान के सहयोगियों की तरफ़ से इराक़ और सीरिया की लड़ाइयों में हिस्सा लेते रहे हैं.

  7. IPL 2022: SRHvsPBKS: अंतिम लीग मैच में हैदराबाद ने पंजाब के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा

    अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 43 रन बनाए

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    इमेज कैप्शन, अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 43 रन बनाए

    आईपीएल के आखिरी लीग मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा है.

    हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया.

    हैदराबाद की पारी में सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 25 और रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया.

    दोनों ने छठे विकेट के लिए 29 गेंदों पर 58 रनों की साझेदारी की.

    भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    इमेज कैप्शन, केन विलियम्सन की ग़ैर मौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं

    पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने अपने चार ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट लिए तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ नैथन एलिस ने अपने चार ओवरों में 40 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं कगिसो रबाडा को एक विकेट मिला.

    हैदराबाद के नियमित कप्तान केन विलियम्सन इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं तो उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

    आईपीएल के प्लेऑफ़ की टीमें तय हो चुकी हैं और ये दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ़ से बाहर हैं.

  8. श्रीलंका को मिली मदद, पीएम विक्रमसिंघे ने स्टालिन और भारत के लोगों को कहा- शुक्रिया

    श्रीलंका

    ज़रूरी सामानों की क़िल्लत से परेशान श्रीलंका को उसके पड़ोसी भारत से एक बार फिर मदद मिली है. श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने रविवार को इसकी जानकारी दी.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ''श्रीलंका को आज भारत से 2 अरब डॉलर मूल्य की मानवीय मदद मिली. इसमें दूध पाउडर, चावल और दवाइयां शामिल हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने आगे लिखा, ''हम इस मदद के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और भारत के लोगों को दिल से आभारी हैं.''

    रनिल विक्रमसिंघे ने इस मदद के लिए श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायुक्त को भी धन्यवाद दिया है.

  9. तेज़ गेंदबाज़ी की सनसनी उमरान मलिक का भारतीय टीम में चयन, क्या बोले पिता

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उमरान मलिक आईपीएल के मौजूदा सीजन में तेज़ गेंदबाज़ी की नई सनसनी के तौर पर सामने आए हैं. बीसीसीआई के सेलेक्टर्स ने उन्हें रविवार को इसका इनाम दिया.

    उमरान मलिक को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ नौ जून से शुरू हो रही पांच मैचों की ट्वेंटी-20 सिरीज़ की टीम में जगह दी गई है. मलिक 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज़ गेंदबाज़ी करते हैं. वो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं.

    उमरान मलिक के भारतीय टीम में चयन से उनके गृह नगर जम्मू में खुशी का माहौल है. उनके पिता और परिवार के दूसरे लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उमरान मलिक के पिता ने कहा, “ये उनकी मेहनत का नतीजा है. वो देश के लिए गौरव के पल लाएंगे.”

    उमरान मलिक के पिता ने कहा कि देश उनके बेटे को जितना प्यार दिया है, उसके लिए वो आभारी हैं.

  10. असम: थाने में आग लगाने वाले 'अभियुक्तों' के घरों पर चला बुलडोज़र

  11. यासीन मलिक को लेकर भारत के ख़िलाफ़ क्या करने जा रहा है पाकिस्तान

  12. बिलावल भुट्टो विदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार चीन क्यों पहुंचे

  13. पंजाब: होशियारपुर में बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत, 8 घंटे तक चला बचाव अभियान

    होशियारपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब के होशियारपुर ज़िले के गढ़दीवाला में बोरवेल में गिरने वाले 6 साल के ऋतिक की मौत हो गई है. होशियारपुर के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है.

    राज्य के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये देने का एलान किया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

    इससे पहले बच्चे को बचाने के लिए क़रीब आठ घंटे तक बचाव अभियान चला. एनडीआरएफ़ की टीम ने ऋतिक को दो बार बोरवेल से निकालने की कोशिश की. उसके बाद फतेहवीर को बोरवेल से बाहर निकालने वाले गुरविंदर को गुरविंदर को संगरूर से बुलाया गया. उन्होंने ऋतिक को भी बोरवेल से बाहर निकाला.

    गुरविंदर ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही अनुरोध किया था, "मुझे कोशिश करने दीजिए, लेकिन मुझे पहले मौक़ा नहीं दिया गया. फिर जब एनडीआरएफ के दो प्रयास नाकाम हो गए, तब मुझे समय दिया गया."

    क्या है मामला?

    जानकारी के मुताबिक़, रविवार सुबह क़रीब 11 बजे छह साल का यह बच्चा कई फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. बच्चे को बचाने के अभियान में सेना और मेडिकल टीम की मदद ली गई. बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए घटनास्थल पर ऑक्सीजन के सिलेंडर भी भेजे गए.

    बताया गया है कि लड़के के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं और 2004 से उनका परिवार वहां रह रहा है. बच्चे का परिवार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले का रहने वाला है.

    मालूम हो कि शनिवार को ख़राब होने के बाद बोरवेल से मोटर को निकाला गया था, लेकिन फिर बोरवेल को यूं ही खुला छोड़ दिया गया था.

  14. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 22 मई 2022, सुनिए अंजुम शर्मा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  15. भारत की टी-20 और टेस्ट टीम का एलान, दक्षिण अफ़्रीका और इंग्लैंड से है मुक़ाबला

    भारतीय क्रिकेट टीम

    इमेज स्रोत, Twitter/BCCI

    दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ अगले महीने भारत में खेले जाने वाले 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 18 सदस्यों की भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया गया है.

    टी-20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल करेंगे, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं.

    आईपीएल में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से सुर्ख़ियां बनाने वाले जम्मू के ​उमरान मलिक को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है. उन्हें टी-20 मैचों के लिए टीम में रखा गया है.

    रविवार को ही जुलाई में एजबेस्टन में इंग्लैंड से होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए 17 सदस्यीय टीम की भी घोषणा कर दी गई है. टेस्ट टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे और केएल राहुल उपकप्तान होंगे.

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह के हवाले से रविवार को इसका एलान किया.

    टी-20 मैचों से सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव जैसे खिलाड़ी शामिल नहीं किए गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कौन-कौन हैं टीम में?

    बीसीसीआई टीवी की वेबसाइट के अनुसार, भारतीय टी-20 टीम में कप्तान केएल राहुल और उपकप्तान ऋषभ पंत के अलावा, ऋतुराज गायकवाड़, वेंकटेश अय्यर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि विश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश ख़ान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक शामिल किए गए हैं.

    वहीं इंग्लैंड में पिछले साल अगस्त और सितंबर में हुई टेस्ट सिरीज़ के बचे रह गए पांचवें और आख़िरी टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में कई सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं.

    1 से 5 जुलाई के बीच इंग्लैंड में होने वाले इस टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल के अलावा विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शुभमान गिल, हनुमा विहारी, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मो​हम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा खेलेंगे.

    टेस्ट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएस भरत को पहली बार जगह दी गई है. विकेटकीपिंग में वो ऋषभ पंत का भार साझा करेंगे.

  16. बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह की टीएमसी में वापसी, बीजेपी को झटका

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    अर्जुन सिंह

    इमेज स्रोत, PM Tiwari

    पश्चिम बंगाल के उत्तर 24-परगना ज़िले की बैरकपुर संसदीय सीट से सांसद अर्जुन सिंह रविवार को तृणमूल कांग्रेस में लौट आए. इसे दलबदल, पलायन और बग़ावत से जूझ रही बीजेपी के लिए क़रारा झटका माना जा रहा है.

    अर्जुन सिंह की गिनती राज्य के कद्दावर नेताओं में होती है. ख़ासकर जूट मिल इलाक़े के हिंदी भाषियों में उनकी मज़बूत पैठ मानी जाती है.

    अर्जुन सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले टीएमसी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था. वो रविवार को तृणमूल कांग्रेस महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी और उत्तर 24-परगना ज़िले के पार्टी नेताओं की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए थे. वो प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष भी थे.

    उनकी वापसी की अटकलें बीते कुछ दिनों से लगाई जा रही थीं. जूट नीति पर वे केंद्र सरकार की आलोचना और ममता बनर्जी सरकार की सराहना कर रहे थे.

    अर्जुन सिंह

    इमेज स्रोत, PM Tiwari

    रविवार सुबह बैरकपुर से कोलकाता रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मैं तो बीजेपी में रहना चाहता हूं. लेकिन बीजेपी मुझे रख नहीं पा रही है. राजनीति में कोई भी फ़ैसला आख़िरी नहीं होता."

    अर्जुन सिंह के पुत्र बीजेपी के टिकट पर विधायक हैं. ऐसे में देर-सबेर उनकी वापसी भी तय मानी जा रही है.

    अर्जुन सिंह के बीजेपी में जाने के बाद बैरकपुर इलाक़े में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच हिंसक झड़पें बढ़ गईं थी. बीते विधानसभा चुनाव में भी उस इलाक़े में हिंसा हुई थी.

    उन्हें पार्टी में वापस लाने से पहले ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उत्तर 24-परगना ज़िले के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी. उसके कुछ देर बाद ही अर्जुन सिंह भी अभिषेक बनर्जी के दफ़्तर पहुंचे और वहां पुराने गिले-शिक़वे भुलाकर पार्टी का दामन थाम लिया.

    अभिषेक बनर्जी ने पार्टी में उनका स्वागत किया. इस मौक़े पर राज्य के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

  17. पंजाब: छह साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव अभियान में सेना की मदद

    होशियारपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    होशियारपुर के गढ़दीवाला में छह साल का एक बच्चा एक बो​रवेल में गिर गया है. बच्चे को बचाने के अभियान में सेना की मदद ली जा रही है. अभी मौके पर बड़ी संख्या में सेना के जवान, मेडिकल टीम और अन्य लोग जुटे हुए हैं.

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया साइट ट्विवटर पर किए एक ट्वीट में लिखा, "होशियारपुर में एक 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है. प्रशासन और स्थानीय विधायक मौक़े पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है. मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं."

    जानकारी के मुताबिक़, बच्चा जिस बोरवेल में गिरा है, वो कई फीट गहरा है.

    घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है. बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए विभिन्न संस्थाओं ने घटनास्थल पर ऑक्सीजन के पांच सिलेंडर भेजे हैं.

    बताया गया है कि लड़के के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं और 2004 से उनका परिवार वहां रह रहा है. बच्चे का परिवार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले का रहने वाला है.

    मालूम हो कि शनिवार को ख़राब होने के बाद बोरवेल से मोटर को निकाला गया था, लेकिन फिर बोरवेल को यूं ही खुला छोड़ दिया गया था.

  18. दिल्ली नगर निगम फिर हुआ एक, ज्ञानेश भारती ने संभाली कमिश्नर की ज़िम्मेदारी

    अश्विनी कुमार (बाएं) और ज्ञानेश भारती (दाएं).

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अश्विनी कुमार (बाएं) और ज्ञानेश भारती (दाएं).

    दिल्ली नगर निगम फिर से एक हो गया है. दिल्ली के तीनों नगर निगम मिलकर अब 'दिल्ली नगर निगम' या 'म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ़ दिल्ली (एमसीडी)' बन गए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार,अश्विनी कुमार और ज्ञानेश भारती ने एकीकृ​त दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियां रविवार को संभाल लीं. अश्विनी कुमार ने दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी की कार्यभार संभाला है. वहीं ज्ञानेश भारती एमसीडी के नए आयुक्त बन गए हैं.

    इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1998 बैच के आईएएस ज्ञानेंद्र भारती को एमसीडी का आयुक्त और 1992 बैच के आईएएस अश्विनी कुमार को एमसीडी का विशेष अधिकारी नियुक्त किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दोनों ही अधिकारी AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और सभी केंद्रशासित राज्यों के) कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. अश्विनी कुमार जहां पुडुचेरी के मुख्य सचिव और दिल्ली के पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख सचिव रह चुके हैं. वहीं ज्ञानेश भारती दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त थे.

    बुधवार को जारी हुई थी अधिसूचना

    इससे पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सभी तीन नगर निगमों को एक बनाने वाली अधिसूचना जारी कर दी थी. इस अधिसूचना में कहा गया कि 22 मई यानी रविवार से दिल्ली में अब औपचारिक तौर पर केवल एक नगर निगम होगा.

    बुधवार को दक्षिण दिल्ली नगर निगम का, गुरुवार को उत्तर दिल्ली नगर निगम का और रविवार को पूर्व दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल पूरा हो गया.

    पिछले महीने की 18 तारीख़ को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीनों नगर निगमों को एक बनाने वाले क़ानून 'दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022' को अपनी मंज़ूरी दी थी. हालाँकि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसका विरोध किया था.

    इस क़ानून में प्रावधान है कि जब तक दिल्ली नगर निगम का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक एक विशेष अधिकारी के नेतृत्व में काम होगा.

  19. श्रीलंका: जमाखोरी रोकने के लिए छापे, ईंधन की दिक्कत बरक़रार

    श्रीलंका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    श्रीलंका की सरकार ने बताया है कि ईंधन की क़िल्लत से जूझ रहे लोगों को अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है. सरकार के अनुसार, विदेशों से तेल लेकर आने वाले टैंकर श्रीलंका पहुंच चुके हैं.

    इस बीच ईंधन और रसोई गैस के सिलिंडरों की जमाखोरी रोकने के लिए पुलिस ने देश के कई जगहों पर छापेमारी की है.

    प्रवक्ता के मुताबिक़, उन्हें सूचना मिली कि लोग अपनी ज़रूरतें पूरी करने के बजाय लाभ कमाने के लिए पेट्रोल और डीज़ल ख़रीद कर उसे जमा कर रहे हैं.

    मालूम हो कि श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार फ़िलहाल खाली हो चुका है. उसके पास ईंधन, खाने पीने के सामान और दवाएं ख़रीदने के लिए डॉलर नहीं हैं.

    इस वजह से वहां बिजली की लंबी कटौती हो रही है. पेट्रोल और डीज़ल ख़रीदने के लिए लोगों को घंटों तक क़तार में खड़े होकर इंतज़ार करना पड़ रहा है.

  20. पाकिस्तान: स्पेन की नागरिक रहीं दो बहनों की हत्या, भाई और चाचा गिरफ़्तार

    पाकिस्तान

    पाकिस्तान के पंजाब सूबे के गुजरात ज़िले में पुलिस ने बताया है कि पाकिस्तानी मूल की स्पेन की नागरिक रहीं दो बहनों की हत्या के आरोप में छह संदिग्धों को गिरफ़्तार किया गया है.

    गिरफ़्तार लोगों में दोनों महिलाओं के भाई, उनके चाचा, दोनों के पति और दो अन्य लोग शामिल हैं. मामले में नामजद किए गए चार अन्य अभियुक्तों की अभी गिरफ़्तारी नहीं हुई है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुल दस लोगों के ख़िलाफ़ नामजद केस दर्ज किया गया है.

    इन दोनों बहनों की शादी उनकी मर्जी के ख़िलाफ़ उनके चचेरे भाइयों से कर दी गई थी. जिसके बाद उन दोनों पर अपने अपने शौहरों को स्पेन ले जाने का दबाव डाला जा रहा था. लेकिन दोनों बहनों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था.

    गुजरात पुलिस के ज़िला पुलिस अधिकारी हाफ़िज अता-उर-रहमान ने कहा है कि गिरफ़्तार अभियुक्तों को अदालत में पेश करके उनका रिमांड लेने की कोशिश की जा रही है.

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Punjab Police

    क्या कहता है एफ़आईआर?

    इस मामले के लिए दर्ज एफ़आईआर में कहा गया है कि पुलिस को एक मुख़बिर से सूचना मिली थी कि स्पेन के दो नागरिकों को प्रताड़ित किया जा रहा है. पुलिस जब मौक़े पर पहुंची तो अंदर से चीख-पुकार सुनाई दे रही थी.

    पुलिस के मुताबिक़, ''जब वे घर में घुसे तो दोनों बच्चियों का गला घोंटा जा रहा था. और उन्होंने जब पुलिस को देखा तो उनकी हत्या कर दी गई और अभियुक्त वहां से भाग गए.''