#BBCISWOTY की विनर मीराबाई चनू ने अवॉर्ड जीतने के बाद क्या कहा

बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड की विनर मीराबाई चनू ने कहा कि इस साल एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स होंगे तो मेरी उम्मीद है कि देश के लिए गोल्ड लाऊं.

लाइव कवरेज

अभय कुमार सिंह and कीर्ति दुबे

  1. प्रमोद सावंत दूसरी बार बने गोवा के मुख्यमंत्री

    प्रमोद सावंत

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रमोद सावंत ने दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. राजधानी पणजी के निकट डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने प्रमोद सावंत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ समारोह में हिस्सा लिया. 40 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 20 सीटें हासिल की थी. बीजेपी को एमजीपी और कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है.

  2. यूक्रेन ने कहा, चेर्नोबिल में रूसी सेना का व्यवहार ग़ैर-ज़िम्मेदाराना

    चेर्नोबिल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, चेर्नोबिल प्लांट की 17 मार्च को ली गई तस्वीर. Courtesy Maxar Technologies.

    यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरयाना वेरेशचुक ने रूस पर चेर्नोबिल में पॉवर स्टेशन में ग़ैर ज़िम्मेदराना व्यवहार के आरोप लगाए हैं.

    चेर्नोबिल दुनिया की सबसे भयंकर परमाणु दुर्घटना का गवाह रहा है. इस परमाणु संयंत्र पर रूस ने यूक्रेन पर 24 फ़रबरी को हुए हमले के तुरंत बाद कब्ज़ा कर लिया था.

    वेरेशचुक ने कहा कि रूस ने चेर्नोबिल में भारी सैन्य साज़ो-सामान जमा करके, एक ख़तरनाक परमाणु हादसे वाले स्थान को और ख़तरनाक बना दिया है.

    उन्होंने रूस पर दमकल कर्मियों को परमाणु पॉवर प्लांट में लगी आग बुझाने न देने का भी आरोप लगाया है.

    उन्होंने कहा, "परमाणु सुरक्षा के मद्देनज़र ये एक ग़ैर-पेशेवर और ग़ैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार है जिससे केवल यूक्रेन ही नहीं बल्कि करोड़ों यूरोपीय लोगों की ज़िंदगी को गंभीर ख़तरा हो सकता है."

    बीबीसी वेरेशचुक के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकता.

    रूसी सेना ने छोड़ा चेर्नोबिल

    इसीबीच यूक्रेन के एक स्थानीय अधिकारी ने कहा है कि अब रूसी सेना चेर्नोबिल के पास एक छोटे से कस्बे को छोड़कर जा चुकी है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय मेयर यूरी फ़ोमिचेफ़ ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि रूसी सेना स्लावुच से निकल चुकी है.

    साल 1986 में चेर्नोबिल में हुए भयंकर परमाणु हादसे के बाद, वहां काम करने वाले लोगों को स्लावुच में बसाया गया था.

  3. ऑस्कर्स 2022: ‘द आई ऑफ़ टैमी फ़ेय’ के लिए जेसिका चेस्टिन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

    जेसिका चेस्टिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जेसिका चेस्टिन

    फ़िल्म ‘द आई ऑफ़ टैमी फ़ेय’में टैमी फ़े का किरदार निभाने वाली जेसिका चेस्टिन को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है.

    इस फिल्म में उन्होंने मशहूर अमेरिकन धर्म प्रचारक टैमी फ़ेय की असल ज़िदगी की कहानी को पर्दे पर दर्शाया है.

    जेसिका ने अवॉर्ड लेने हुए मंच पर कहा, "मैं उनकी (फ़ेय की) करुणा से प्रेरित हूं. मैं उनकी सीख को एक मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में देखती हूं जो हमें आगे ले जाएगा, और हम जो हैं उसी तरह लोगों के बीच स्वीकृति देने वाला समाज बनाएगा, हिंसा या आतंक के डर के बिना जीवन जीने की ओर बढ़ाएगा.‘’

    "आप में से कोई भी जो निराश है या अकेला महसूस करता है, मैं चाहती हूं कि आप यह जान लें कि आपको आपके अनोखे होने के लिए लोग बेइंतहा प्यार करते हैं. "

  4. ऑस्कर्स 2022: कोडा को मिला बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड

    कोडा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़िल्म कोडा को बेस्ट फ़िल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है.

    इस बार‘द पावर ऑफ द डॉग’को लेकर काफ़ी चर्चा थी और कई सिनेमा के जानकार ‘द पावर ऑफ द डॉग’ को इस साल की बेस्ट फ़िल्म का मुख्य दावेदार मान रहे थे.

    कोडा फ़िल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है जिसमें ज़्यादातर लोग सुन नहीं सकते और वे मछलियों का छोटा सा व्यवसाय अपनी बेटी के ज़रिए चलाते हैं क्योंकि इस परिवार में एक बेटी ही सुन सकती है.

    फिल्म के प्रोड्यूसर ने अवॉर्ड लेते हुए अपने भाषण में डायरेक्टर सियान हेडर का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘’ इस बड़ी नाव को चलाने के लिए शुक्रिया. आप एक बेहतरीन कैप्टन रही जिसकी कोई भी प्रोड्यूसर चाहत रखता है. ‘’

    ऑस्कर्स में कोडा को तीन नॉमिनेशन मिले थे.

  5. ऑस्कर्स 2022: विल स्मिथ को किंग रिचर्ड फ़िल्म के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

    विल स्मिथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विल स्मिथ को किंग रिचर्ड फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर दिया गया है.

    फ़िल्म में उन्होंने टेनिस स्टार सेरेना और वीनस विलियम्स के पिता किंग रिचर्ड की भूमिका निभाई है.

    अपने भाषण में विल स्मिथ भावुक हो गए और मंच पर क्रिस रॉक को मारने के लिए माफ़ी मांगी.

    भाषण में उन्होंने अवॉर्ड सेरेमनी में हुई एक घटना पर खेद प्रकट करते हुए कहा,"मैं एकेडमी से माफ़ी मांगता हूं, मैं अपने सभी नॉमिनेटेड साथियों से माफ़ी मांगना चाहता हूं.‘’

    विल स्मिथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कॉमेडियन क्रिस रॉक ने अभिनेता स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ को लेकर एक मज़ाक किया जिसके बाद विल स्मिथ ने ऑस्कर में मंच पर ही क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा.

  6. ‘द पावर ऑफ़ द डॉग’ के लिए जेन कैंपियन को मिला बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर

    जेन कैपिंयन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ‘द पावर ऑफ द डॉग’ फिल्म की डायरेक्टर जेन कैंपियन को 'बेस्ट डायरेक्टर' का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है.

    'बेस्ट डायरेक्टर' ख़िताब के लिए दो बार नॉमिनेट होने वाली वह पहली महिला डायरेक्टर बन गई हैं.

    अवॉर्ड लेते हुए मंच पर न्यूज़ीलैंड से आने वाली जेन कैंपियन ने कहा, ‘’ मुझे निर्देशन पसंद है क्योंकि यह कहानी के गहरे में आपको डुबो देता है. एक दुनिया को पर्दे पर दर्शाने का काम एक बड़ी ज़िम्मेदारी है, लेकिन अच्छी बात है कि मैं अकेला नहीं हूं, द पावर ऑफ द डॉग पर मैंने अभिनेताओं के साथ काम किया है जिन्हें अब मैं अपना दोस्त कहती हूं.’’

    यह फिल्म थॉमस सैवेज के 1967 मेंआए ‘द पावर ऑफ द डॉग’ उपन्यास पर आधारित है.

  7. ज़ेलेंस्की ने कहा- तटस्थ स्थिति बनाने के लिए रूस के साथ बात करने को तैयार

    ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस के साथ अगले दौर की वार्ता में उनकी प्राथमिकता संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता होगी.

    इस सप्ताह तुर्की में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता होने वाली है.

    इस वार्ता से पहले उन्होंने कहा, "सुरक्षा की प्रभावी गारंटी हमारे लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है."

    "जाहिर है हमारा लक्ष्य शांति है और हमारे देश में जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटना है."

    इससे पहले ज़ेलेंस्की ने एक स्वतंत्र रूसी मीडिया को दिए गए 90 मिनट के इंटरव्यू में कहा है कि रूस के साथ शांति समझौते के तहत वो एक तटस्थ स्थिति बनाने के लिए बातचीत करने को तैयार है. लेकिन एक तीसरे पक्ष को इसकी गारंटी में शामिल होना होगा और जनमत संग्रह कराना होगा.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ वीडियो कॉल के ज़रिए दिए गए इस इंटरव्यू में ज़ेलेंस्की ने कहा, ‘’सुरक्षा गारंटी और तटस्थता, हमारे राज्य की ग़ैर-परमाणु स्थिति, हम इसके लिए तैयार हैं. यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है.‘’

    यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूसी भाषा में दिए गए इंटरव्यू में कहा कि रूस के हमले ने यूक्रेन में रूसी भाषी शहरों को तबाह कर दिया है.

  8. ट्रॉय कॉत्सुर को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ख़िताब

    ट्रॉय कॉस्टर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ट्रॉय कॉस्टर

    ट्रॉय कॉत्सुरको फ़िल्म कोडा के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर्स मिला है.

    कॉत्सुर ने इस फ़िल्म में एक बच्ची के पिता की भूमिका निभाई है जो सुन नहीं सकता.

    ट्रॉय कॉत्सुर ऑस्कर्स जीतने वाले दूसरे बधिर अभिनेता हैं. इससे पहले मार्ली मैटलिन ने साल 1986में आई फ़िल्म ‘चिल्ड्रन ऑफ ए लेसर गॉड’ में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर्स जीता था.

    कॉत्सुर नेऑस्कर्स के मंच से सांकेतिक भाषा में अपना भाषण दिया.

    उन्होंने कहा, "मैं अपना ये अवॉर्ड बधिर समुदाय, कोडा [चाइल्ड ऑफ़ डेफ़ एडल्ट्स] समुदाय और विकलांग समुदाय को समर्पित करता हूं. ये हमारा समय है.‘’

    जब कॉत्सुर मंच से अपनी स्पीच दे रहे थे तो उन्हें पुरस्कार देने वाली मिनारी स्टार युह जंग यून ने इस दौरान ट्रॉफ़ी उनके हाथों में देने के बजाए खुद थामे रखी ताकि वह अपनी बात हाथों के संकेतों के ज़रिए कर सकें.

  9. ऑस्कर्स 2022: अरियाना डीबोस को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ख़िताब

    एरियाना डीबोस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एरियाना डीबोस

    अमेरिका के लॉस एंजिलस में 94वें ऑस्कर्स समारोह चल रहे हैं.

    इस बार वेस्ट साइड स्टोरी स्टार एरियाना डीबोस को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. अरियाना ऑस्कर जीतने वाली पहली काली क्वीर महिला हैं.

    ये अवॉर्ड लेते हुए उन्होंने मंच से कहा- ‘’ सपने सच होतें है. ‘’

    उन्होंने कहा, "सोचिए, एक सफ़ेद फ़ोर्ड गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी एक छोटी सी लड़की, उसकी आंखों में देखिए, एक काली, क्वीर लड़की जो एफ्रो लैटिना है. जिसने कला के माध्यम से जीवन में अपनी ताकत पाई. मुझे यक़ीन है कि हम यहां इसे सेलिब्रेट करने के लिए जुटे हैं.’’

    ‘’ मैं सबसे कहना चाहती हूं, अगर किसी ने कभी आपकी पहचान पर सवाल उठाया है. या आपने कभी खुद को ग्रे स्पेस में पाया हो मैं आपसे वादा करती हूं कि यहां निश्चित तौर पर हम सभी के लिए जगह है."

    समारोह को छोटा बनाने के प्रयास में कुछ तकनीकी श्रेणियों को प्री-शो में दिया जा रहा है.

    इस बार ऑस्कर्स सेरेमनी एमी शुमर, रेजिना हॉल और वॉन्डा साइक्स होस्ट कर रही हैं.

    एक्वामैन स्टार जेसन मोमोआ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एक्वामैन स्टार जेसन मोमोआ

    कई सितारे और नॉमिनेटेड एक्टर रेड कार्पेट पर यूक्रेन के लिए अपना समर्थन दिखा रहे हैं. एक्वामैन स्टार जेसन मोमोआ ने अपने कपड़ों को साथ यूक्रेनी झंडे के रंगों का एक रूमाल लगाता हुए यूक्रेन के लिए अपना समर्थन दिखाया.

    डायने वारेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, डायने वारेन

    कई सितारे यूक्रेन के समर्थन में रिबन के साथ रेड कार्पेट पर नजर आए. इसमें बेस्ट ओरिजनल गाने के लिए नॉमिनेटेड डायने वारेन, बीते साल बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ख़िताब जीतने वाली युह-जुंग यून और जेमी ली कर्टिस शामिल हैं.

  10. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 27 मार्च के अपडेट्स के लिए आपयहां क्लिककर सकते हैं.