अखिलेश यादव ने क़ानून व्यवस्था और तेल की क़ीमतों पर योगी सरकार को ऐसे घेरा

इमेज स्रोत, Getty Images
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क़ानून व्यवस्था की स्थिति और तेल की क़ीमत पर योगी सरकार को घेरा है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर राज्य की दो घटनाओं का ज़िक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि ग़ाज़ियाबाद में सरेआम पेट्रोल पम्प के 25 लाख रुपए की लूट औ बिजनौर में राशन डीलर की हत्या उप्र की नई भाजपा सरकार का अभिनंदन कर रही है. अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भाजपा के राज में सरकार पेट्रोल से लोगों को लूट रही है और उप्र के बेख़ौफ़ अपराधी पेट्रोल पम्पवालों को. जनता पूछ रही है, ये कैसा परस्पर संबंध है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
सोमवार को ही अखिलेश यादव ने विधानसभा में एमएलए के रूप में शपथ ली. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी उनका सामना हुआ. पिछले दिनों अखिलेश यादव ने आज़मगढ़ से लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी थी और विधायक बने रहने का फ़ैसला किया था. वे करहल से विधानसभा का चुनाव जीते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिली, जबकि सपा गठबंधन को 125. लेकिन बीजेपी गठबंधन ने 273 सीटें जीतकर एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाई है.