संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में मिशन को दी मंज़ूरी

गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की मौजूदगी का रास्ता साफ़ करने वाले प्रस्ताव को पारित कर दिया है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल, प्रियंका झा and विभुराज

  1. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के लिए किया ट्वीट

    कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है.

    ट्वीट कर सिद्धू ने लिखा, "सबसे खुशनसीब आदमी वो है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता. बहुत सारी उम्मीदों के साथ भगवंत मान पंजाब में माफिया विरोधी नए युग की नई शुरुआत हैं. उम्मीद है वे इस मौके का बेहतर इस्तेमाल करेंगे और लोगों की कसौटी पर खरा उतरेंगे, साथ ही पंजाब को खुशहाली के रास्ते पर फिर से लाएंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद सोनिया गांधी ने पांचों प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था, जिसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया.

    उन्होंने लिखा, ''कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा के मुताबिक मैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं''. अपने इस्तीफा में सिद्धू ने पंजाब में मिली चुनावी हार का कोई जिक्र नहीं किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कॉमेडियन से नेता बने भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ली है.

    पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भारत के महान क्रांतिकारी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में एक विशाल समारोह में भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

    पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है. प्रदेश की कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस 18 और बीजेपी दो सीटों पर जीती है.

  2. रूस-यूक्रेन युद्ध का 22वाँ दिन, अब तक क्या हुआ ?

    थिएटर

    इमेज स्रोत, Mariupol Now

    यूक्रेन पर रूस के हमले का आज 22वां दिन है. रूस यूक्रेन की राजधानी कीएव पर नियंत्रण के लिए लगातार कोशिश कर रहा है लेकिन उसे विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है.

    • तीन हफ्ते से जारी यूक्रेन में रूस के हमलों के बीच विश्व नेताओं के बीच जुबानी जंग काफी बढ़ गई है.
    • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘युद्ध अपराधी’ बताया.
    • रूस ने बाइडन के बयान को अस्वीकार्य और माफ ना करने वाली बयानबाजी करार दिया है. रूस ने अमेरिका पर दुनिया में लाखों लोगों को मारने का आरोप लगाया.
    • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी कांग्रेस के साथ वर्चुअल बैठक की. ज़ेलेंस्की ने पर्ल हार्बर और 9/11 की घटना याद दिलाई और पश्चिमी देशों का समर्थन मांगा.
    • वर्चुअल बैठक के बाद राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने दावा किया कि सीरिया, अफगानिस्तान और चेचन्या में हुए युद्धों की तुलना में रूस को ज्यादा नुकसान हुआ है.
    • अमेरिका ने यूक्रेन को 1 अरब डॉलर के हथियार देने का वादा किया है. जिसमें ड्रोन, रॉकेट, ग्रेनेड लांचर, राइफल, मशीनगन, बॉडी आर्मर और गोला-बारूद शामिल हैं
    थिएटर

    इमेज स्रोत, Mariupol Now

    • यूक्रेन के दक्षिणी शहर मारियुपोल में एक थिएटर को कथित तौर पर एक बड़े रूसी बम से निशाना बनाया गया. डिप्टी मेयर सर्गेई ओरलोव ने बीबीसी को बताया कि बम गिरने से पहले करीब 1,000 से 1,200 लोग थिएटर में शरण लिए हुए थे.
    • उत्तरी शहर चेर्निहाइव में खाने के लिए कतार लगाकर इंतजार कर रहे 13 लोगों की रूसी गोलीबारी में मौत हुई.
    • यूक्रेन के अनुसार मेलिटोपोल के मेयर को 9 रूसी सैनिकों के बदले में रिहा कर दिया गया है.
    • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अब तक 30 लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं.
  3. मेलिटोपोल के मेयर को 9 रूसी सैनिकों के बदले रिहा किया गया- यूक्रेन

    वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, REUTERS

    मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव की रिहाई को लेकर नई खबरें सामने आ रही हैं जिनमें कहा गया है कि उनकी रिहाई नौ रूसी कैदियों के बदले में हुई है.

    कथित तौर पर मेलिटोपोल के मेयर को रूसी सैनिकों ने बंधक बना लिया था. पहले ऐसी खबरें थीं कि उन्हें पांच दिनों से ज्यादा समय के बाद रिहा किया गया.

    यूक्रेन के एक टेलीविजन पर बोलते हुए, वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के प्रेस सचिव ने बताया कि रूसी सैनिकों की उम्र 18 से 19 साल के बीच थी. इन सैनिकों को रूस ने अपनी सेना में ज़बरदस्ती भर्ती किया गया था.

    इवान फेडोरोव

    इमेज स्रोत, REUTERS/HANDOUT

    मेयर की रिहाई से पहले यूक्रेन के अधिकारियों ने एक वीडियो जारी की थी जिसमें इवान फेडोरोव को आंखों पर पट्टी बांधकर कुछ लोग ले जाते दिखाई दिए थे.

    मेयर के अपहरण के बाद रूसी टुकड़ियों से घिरे मेलिटोपोल शहर के लोगों ने इसके विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने भी रूसियों पर मेयर को बंधक बनाने का आरोप लगाया था और कहा था कि रूस आतंक के नए आयाम गढ़ रहा है.

    मेलिटोपोल दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन का एक छोटा शहर है, जिस पर हमले के शुरुआती दिनों में ही रूस का क़ब्ज़ा हो गया था.

  4. 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद साधु-संतों ने कश्मीर में मांगी ज़मीन

    साधु संत

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश के इंदौर में सैंकड़ों साधु 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखने सिनेमा हॉल पहुंचे. फिल्म देखने के बाद संतों ने पीएम मोदी से घाटी मे वैदिक परंपराओं को स्थापित करने के लिए ज़मीन दिए जाने की मांग की है.

    कश्मीर फाइल्स देखने वाले महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘’कश्मीर भगवान कश्यप की जमीन है, भगवान शंकराचार्य की पूजा की जगह है. वैदिक काल में कश्मीर को पंडितों के नाम से जाना जाता था ’’

    उन्होंने आगे कहा, ‘’वैदिक परंपराओं को नष्ट करने के लिए जघन्य अपराध किए गए. कश्मीरी पंडितों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. नई पीढ़ी को इन तथ्यों का पता होना चाहिए. मैं पीएम मोदी से जम्मू-कश्मीर में संतों को जमीन आवंटित करने का अनुरोध करता हूं ताकि हम वहां वैदिक परंपराओं को स्थापित कर सकें’’

    साधु संत

    इमेज स्रोत, ANI

    महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा का कहना है कि केंद्र सरकार को इस फिल्म को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए.

    कश्मीरी पंडितों के कश्मीर से पलायन पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की यह फ़िल्म 11 मार्च को रिलीज़ हुई है. फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और अन्य सितारे हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा, कर्नाटक, गोवा, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों ने फिल्म को 'टैक्स फ्री' किया है.

  5. अमेरिका यूक्रेन को देगा "किलर ड्रोन्स", रिपोर्ट का दावा

    ड्रोन

    इमेज स्रोत, AeroVironment Inc.

    अमेरिका एक बड़े सैन्य सहायता पैकेज के तहत यूक्रेन को 100 मारक ड्रोन भेज रहा है. समाचार एजेंसी एसोसिएडेट प्रेस ने इस फैसले से जुड़े एक अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है.

    नाम ना छापने की शर्त पर बात करने वाले अमेरिकी सैन्य सूत्र के मुताबिक ड्रोन स्विचब्लेड 300 हैं.

    कांग्रेस के अधिकारियों ने एनबीसी न्यूज को बताया कि मिसाइल सिस्टम को दुश्मन पर सटीक हमले के लिए डिजाइन किया गया है.

    इसकी मदद से सटीक हमला कई किलोमीटर दूर से किया जा सकता है.

    एएफ़पी के मुताबिक ये रूसी डिजाइन के हथियार कुछ यूरोपीय नेटो सदस्यों के पास में हैं और इसलिए इन्हें यूक्रेन की सेना में आसानी से शामिल करने के रूप में देखा जा रहा है.

    बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी सांसदों को एक वीडियो लिंक के ज़रिए संबोधित किया, जिसके बाद अमेरिकी सांसदों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया.

    इसके कुछ घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य मदद को मंज़ूरी दे दी. इसके साथ ही अमेरिका की यूक्रेन को सैन्य मदद की राशि अब बढ़कर 1 अरब डॉलर हो गई है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पहली बार ‘युद्ध अपराधी’ कहा. समझा जाता है कि उनके इस क़दम से दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों में तनाव बढ़ सकता है.

    बाइडन ने बुधवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान एक पत्रकार के सवाल के जवाब में ये टिप्पणी की.

    व्हाइट हाउस ने बाद में कहा कि राष्ट्रपति ने 'अपने दिल की बात कही है'.

  6. नमस्कार! बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पन्ने में आप सबका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर देश-दुनिया की अहम ख़बरों और अपडेट्स से आपको अवगत कराते रहेंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें.