संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में मिशन को दी मंज़ूरी

गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की मौजूदगी का रास्ता साफ़ करने वाले प्रस्ताव को पारित कर दिया है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल, प्रियंका झा and विभुराज

  1. संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में मिशन को दी मंज़ूरी

    तालिबान लड़ाका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की मौजूदगी का रास्ता साफ़ करने वाले प्रस्ताव को पारित कर दिया है.

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की सरकार को अभी तक दुनिया के किसी भी देश ने मान्यता नहीं दी है. संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में तालिबान शब्द का ज़िक्र नहीं किया गया है.

    इस प्रस्ताव के तहत संयुक्त राष्ट्र का मिशन अगले एक साल तक तालिबान शासित अफ़ग़ानिस्तान में काम कर सकेगा. संयुक्त राष्ट्र ने इसे शांति के लिए अहम बताया है.

    सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पर हुए मतदान में 14 देशों ने समर्थन में वोट किया जबकि रूस अनुपस्थित रहा. समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक इस प्रस्ताव के तहत अफ़ग़ानिस्तान में मानवीय, राजनीतिक और मानवाधिकार क्षेत्रों में सहयोग किया जाएगा. इसमें पत्रकार, महिलाएं और बच्चों के अधिकार सुरक्षित करना भी शामिल होगा.

    नॉर्वे ने इस प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया था. संयुक्त राष्ट्र में नॉर्वे की राजदूत मोना जूल ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा, "अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के मिशन के लिए ये नया शासनादेश ना सिर्फ़ मौजूदा मानवीय और आर्थिक संकट के समाधान के लिए ज़रूरी है बल्कि हमारे अफ़ग़ानिस्तान में शांति और स्थिरता लाने के मक़सद के लिए भी अहम है."

    उन्होंने कहा, "परिषद ने इस नए शासनादेश से स्पष्ट संदेश दिया है कि अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र का मिशन शांति और स्थिरता लाने में अहम भूमिका निभाएगा. अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के सामने अभूतपूर्व चुनौतियां और अनिश्चित भविष्य है. ये मिशन इनका सामना करने में अफ़ग़ानिस्तानी लोगों की मदद करेगा. "

  2. शिवसेना सांसद राउत बोले- कश्मीर फ़ाइल्स नहीं पीओके को भारत में मिलाने की बात करे बीजेपी

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, ANI

    शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है, "बीजेपी को फ़िल्म "द कश्मीर फ़ाइल" को टैक्स फ़्री बनाने को लेकर राजनीतिक करने की बजाय पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल करने पर बात करनी चाहिए."

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शिवसेना नेता राउत ने कहा कि उनकी पार्टी ने तो अपने संस्थापक बालासाहब ठाकरे पर बनी फ़िल्म को टैक्स फ़्री करने की भी मांग नहीं की.

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कश्मीर फ़ाइल को टैक्स फ़्री करने की बीजेपी की मांग को खारिज कर दिया था. पवार ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने फ़िल्म से जीएसटी हटा दी है तो इससे देशभर में फ़ायदा होगा.

    शिवसेना सांसद राउत ने कहा, "हमने साल 2019 में बालासाहब ठाकरे पर फ़िल्म बनाई. वो अच्छी फ़िल्म थी. हमने कभी भी इस फ़िल्म से मनोरंजन कर हटाने की मांग नहीं की. कश्मीर फ़ाइल पर हो रही राजनीति सही नहीं है."

    उन्होंने कहा, "अगर बीजेपी ये नहीं समझ पाती है किन मुद्दों पर राजनीति होनी चाहिए तो लोकतंत्र का भविष्य खतरे में होगा."

    "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में कहा था कि पीओके को भारत में वापस मिलाया जाएगा. इसे वापस लेना चाहिए. अगर कुछ करना है, तो इसपर कीजिए. कश्मीरी पंडितों को दोबारा कश्मीर में बसाने के अपने वादे पर भी बात कीजिए. आप कब उन्हें वापस कश्मीर ले जा रहे हैं? आप सिर्फ़ बातें और फ़िल्में ही क्यों रिलीज़ कर रहे हैं."

  3. भारतीय मूल के डॉ. आशीष झा को बाइडन ने दी ये बड़ी ज़िम्मेदारी

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, TWITTER/@ashishkjha

    इमेज कैप्शन, डॉक्टर आशीष झा

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर आशीष झा को कोरोना वायरस से जंग में बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है.

    व्हाइट हाउस ने ऐलान किया है कि डॉक्टर झा अगले महीने राष्ट्रपति बाइडन के कोविड-19 रिस्पॉन्स कोऑर्डिनेटर होंगे.

    बाइडन के मौजूदा कोविड-19 कोऑर्डिनेटर जेफ़ ज़ायन्ट्स और उनके सहयोगी नताली क्वलीयन अगले माह प्रशासन से विदा ले रहे हैं.

    व्हाइट हाउस की ओर से जारी जो बाइडन के बयान में डॉक्टर आशीष झा की नियुक्ति की घोषणा के साथ ही उन्हें अमेरिका का शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    फिलहाल डॉक्टर झा ब्राउन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ के डीन हैं.

    राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, "ऐसे समय में जब हम कोरोना महामारी के एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं, तब मेरी राष्ट्रीय कोविड-19 पर योजना पर अमल करवाने और कोरोना के मौजूदा जोखिमों से निपटने के लिए डॉ. झा एकदम सही व्यक्ति हैं."

  4. दलवीर भंडारी ने रूस के ख़िलाफ़ निजी हैसियत में मतदान कियाः भारत

    जस्टिस दलवीर भंडारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के जज अपनी व्यक्तिगत हैसियत से मतदान करते हैं. एक दिन पहले ही भारतीय जज जस्टिस दलवीर भंडारी ने संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च अदालत में रूस के ख़िलाफ़ मतदान किया था.

    बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीजे) ने रूस से यूक्रेन में आक्रामकता रोकने के लिए कहा था. आईसीजे ने यूक्रेन की मांग पर ये आदेश जारी किया था. अदालत के आदेश का समर्थन 13 जजों ने किया था जबकि दो ने इसके ख़िलाफ़ मतदान किया.

    रूस के समर्थन में अदालत के उपाध्यक्ष और रूस के जज किरील जीवॉर्जियन और चीन के जज हुए हानकिन शामिल थे.

    भारतीय जज दलवीर भंडारी ने रूस के ख़िलाफ़ अपना वोट दिया था.

    निजी हैसियत से मतदान

    प्रेस वार्ता में जब भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बाग़ची से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "वो वहां व्यक्तिगत हैसियत में हैं और वो इसी आधार पर वोट करते हैं. आईसीजे में जज किस तरह मतदान करते हैं इस पर टिप्पणी करना सही नहीं है."

    जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से दोबारा सवाल किया गया तो उन्होंने फिर से दोहराया, "वो (जस्टिस भंडारी) एक भारतीय नागरिक हैं लेकिन वो आईसीजे के सदस्य व्यक्तिगत हैसियत में हैं. आईसीजे के सामने आने वाले विषयों पर जज किस तरह मतदान करते हैं इस पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा."

  5. ज़ेलेंस्की और पुतिन के बीच बैठक की मेज़बानी से ख़ुशी मिलेगीः तुर्की

    कावासोगलू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावासोगलू ने कहा है कि यदि युद्ध को समाप्त करने के हालात बनते हैं तो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाक़ात संभव है.

    पश्चिमी यूक्रेन के लवीव शहर में तुर्की के विदेश मंत्री कावासोगलू के साथ प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि वो पुतिन और ज़ेलेंस्की के बीच बैठक तय करने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने को लेकर सहमत हुए हैं.

    कावासोगलू ने कहा, "दोनों नेताओं के मिलने की संभावना है अगर उन मुद्दों पर बातचीत की सहमति बनती हैं जिन्हें हम मेल-मिलाप के लिए ज़रूरी समझते हैं."

    कावासोगलू ने कहा, "हम कल ही कह चुके हैं कि हम बैठक की मेज़बानी करके हमें ख़ुशी मिलेगी."

    उन्होंने कहा, "दोनों नेताओं के बीच बैठक के लिए जल्द से जल्द ज़मीन तैयार करना ज़रूरी हो गया है. हम पहले ही ये घोषणा कर चुके हैं कि हम इस बैठक की मेज़बानी करना चाहते हैं."

    कुलेबा ने कावासोगलू से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तुर्की 'उन देशों में' शामिल होगा जो दोनों देशों के बीच होने वाले किसी भी शांति समझौते की गारंटी ले सकते हैं.

  6. यूक्रेन संकट: चेर्निहिव गवर्नर का दावा- रूस के हमलों में गई 53 लोगों की जान

    रूस-यूक्रेन संकट

    इमेज स्रोत, STATE EMERGENCY SERVICE OF UKRAINE / HANDOUT

    इमेज कैप्शन, बीते कई दिनों से चेर्निहिव में रूस के हमले जारी हैं

    यूक्रेन के उत्तरी शहर चेर्निहिव के गवर्नर ने दावा किया है कि बुधवार को यहां रूसी सैनिकों ने 53 लोगों की जान ले ली.

    गवर्नर व्याचेसलव कौस ने मेसेजिंग ऐप टेलीग्राम के ज़रिए बताया, "दुश्मन लगातार हमले कर रहा है. वे लोगों का सबकुछ तबाह कर रहे हैं."

    "रूस के हमलों से हमें भारी नुकसान हो रहा है. बीते एक दिन के अंदर ही 53 नागरिकों की लाशें शवगृह भेजी गई हैं."

    उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन उन इलाक़ों में बिजली, पानी और गैस सप्लाई बहाल करने की कोशिश कर रहा है, जहां रूस की गोलाबारी लगातार जारी है.

  7. रूस से रियायती दरों पर तेल ख़रीदने की ख़बरों के बीच भारत ने दिया ये जवाब

    रूस-भारत

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अरिंदम बाग़ची (फ़ाइल फ़ोटो)

    रूस से रियायती दरों पर तेल ख़रीदने की ख़बरों के बीच भारत ने कहा है कि रूस कभी भी बड़ा सप्लायर नहीं रहा है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बाग़ची ने गुरुवार को मीडिया ब्रीफ़िंग के दौरान कहा, "भारत अपनी तेल खपत का अधिकांश हिस्सा आयात करता है. इसलिए हम हमेशा वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में हमारे आयात से जुड़ी संभावनाओं की तलाश करते रहते हैं. मुझे नहीं लगता रूस कभी बड़ा सप्लायर रहा है."

    इससे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत कच्चे तेल और अन्य वस्तुओं को रूस से रियायती दरों पर लेने के लिए विचार कर रहा है. रॉयटर्स ने दो भारतीय अधिकारियों के हवाले से ये दावा किया था.

    भारत अपने तेल का 80 प्रतिशत आयात करता है. आमतौर पर भारत रूस से अपनी आपूर्ति का करीब 2 से 3 प्रतिशत ख़रीदता है लेकिन तेल की क़ीमतों में उछाल के बाद रॉयटर्स का कहना है कि भारत सरकार अपनी ऊर्जा लागत को कम करना चाह रही है.

    अरिंदम बाग़ची ने ये भी बताया कि यूक्रेन से अभी तक 22,500 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है लेकिन 15-20 भारतीय अभी भी वहां फंसे हैं और लौटना चाहते हैं. इन्हें वापस लाने की कोशिश की जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. दिनभर: भारत की मिसाइल, पाक का हथियार?

    बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 17 मार्च 2022, सुनिए वात्सल्य राय से.

  9. इस्लामी देशों ने हुर्रियत को बुलाया, भारत हुआ सख़्त

    हुर्रियत कॉन्फ़्रेंस

    इमेज स्रोत, ANI

    अगले सप्ताह इस्लामाबाद में होने जा रही इस्लामी देशों के संगठन (ओआईसी) की बैठक में अलगाववादी गठबंधन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को न्योता देने पर भारत ने आपत्ति दर्ज कराई है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बाग़ची ने कहा है कि भारत को ओआईसी से ये अपेक्षा नहीं थी कि वो 'आतंकवाद' और भारत विरोधी गतिविधि में शामिल संगठनों को बढ़ावा देंगे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, मीडिया ब्रीफ़िंग के दौरान बाग़ची ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, "ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि ओआईसी महत्वपूर्ण विकास कार्यों की बजाय किसी एक सदस्य के राजनीतिक एजेंडा पर ध्यान दे रहा है."

    उन्होंने कहा, "हमने बार-बार ओआईसी से आह्वान किया है कि वे अपने मंच का इस्तेमाल भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने देने से बचे."

    बाग़ची ओआईसी देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में में ऑल पार्टीज़ हुर्रियत कॉन्फ्रे़ंस के अध्यक्ष को बुलाने से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे.

  10. पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी पर इनकम टैक्स रेड की धमकी देने का आरोप, विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, शुभेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल विधानसभा ने गुरुवार को सदन में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया.

    अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाषण में अड़चन पैदा करने वाले बीजेपी के चार विधायकों को आयकर विभाग की छापेमारी की धमकी दी थी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कार्यवाही की शुरुआत में स्पीकर बिमान बनर्जी ने इसकी घोषणा की. उन्होंने बताया कि सदन ने अधिकारी के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और अब इसे विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाएगा.

    सत्ता पक्ष ने मेज़ थपथपाकर इस घोषणा का स्वागत किया जबकि बीजेपी विधायकों ने विरोध किया. इसके बाद राज्य के बजट पर चर्चा शुरू हुई जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों ने भाग लिया.

    बाद में स्पीकर ने मीडिया को बताया, "चार विधायकों ने एक साथ मुझे चिट्ठी लिखी, जिसमें शुभेंदु अधिकारी पर दो आरोप लगाए गए थे. मैंने आज सुबह रिकॉर्ड देखे और पहली नज़र में ये आरोप सही लगे."

    उन्होंने बताया कि समिति अपनी रिपोर्ट 28 मार्च को सदन का मौजूदा सत्र खत्म होने से पहले सौंपेगी.

    बीजेपी के चार विधायक- कृष्णा कल्याणी, तन्मय घोष, सोमेन रॉय और बिस्वजीत दास बीते साल सदन की सदस्यता छोड़े बिना ही टीएमसी में शामिल हो गए थे. इन सबको दल-बदल क़ानून के तहत अभी तक अयोग्य करार नहीं दिया गया है.

    अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया और पत्रकारों से कहा, "जिस तरीके से सत्तारूढ़ पार्टी दल बदलू विधायकों का इस्तेमाल कर मेरे भाषण के दौरान बाधा डालने की कोशिश कर रही थी वो हैरान करने वाला है. पहले उन्हें आरोप साबित करने दीजिए, उन्हें विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने दीजिए."

  11. आज का कार्टून: कोई और फिल्म देख लें तो?, असम में द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए सरकारी कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी देने पर आज का कार्टून.

    कार्टून
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. दो साल बाद शब-ए-बारात के लिए फिर खुले निज़ामुद्दीन मरकज़ के दरवाज़े

    निज़ामुद्दीन मरकज़

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कोरोना नियमों के उल्लंघन के आरोप में मरकज़ को 2020 में बंद किया गया था

    कोरोना वायरस संबंधी नियमों के कथित उल्लंघन के बाद बंद हुआ दिल्ली का निज़ामुद्दीन मरकज़ दो साल बाद शब-ए-बारात के मौके पर फिर खुला है.

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को मरकज़ के तीन मंज़िलों की दोबारा खोलने की मंज़ूरी दे दी थी. अदालत ने कहा था कि मस्जिद प्रबंधन ये सुनिश्चित करेगा कि यहां कोरोना वायरस संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाए.

    पुलिस के अनुसार, मरकज़ के दरवाज़े दोपहर 12.30 बजे खुले.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने मरकज़ प्रबंधन समिति के वकील फ़ुज़ैल अहमद अयूबी के हवाले से बताया, "हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने आज मरकज़ के दरवाज़े खोले."

    साल 2020 में निज़ामुद्दीन मरकज़ उस समय चर्चा के केंद्र में आया था जब यहां तब्लीगी जमात के आयोजन में शामिल होने पहुंचे कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद इसे बंद कर दिया गया था.

    उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि मस्जिद की इमारत के ग्राउंड और तीन अन्य फ्लोर को शब-ए-बारात से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को दोपहर 12 बजे खोला जाएगा और अगले दिन शाम चार बजे बंद किया जाएगा.

  13. यूक्रेन के अब तक सैंकड़ों सैनिकों की मौत, लेकिन जज़्बा कायम

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  14. होली पर पानी बचाने की नसीहत हिंदू त्योहारों पर हमला: बीजेपी मंत्री

    विश्वास सारंग

    इमेज स्रोत, Facebook/VishvasSarangBJP

    इमेज कैप्शन, विश्वास सारंग

    मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार को ये दावा किया कि होली के मौके पर पानी बचाने वाले संदेश हिंदू त्योहारों पर हमला हैं.

    विश्वास सारंग ने ऐसे संदेशों को 'सांस्कृतिक आतंकवाद' करार दिया है.

    भोपाल में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, "होली के दिन हम कितना पानी खर्च कर लेते हैं? पानी तो सालों भर बचाएं. ऐसे मैसेज हमारे त्योहारों के समय ही क्यों घूमने लगते हैं?"

    उन्होंने दावा किया कि इस तरह के मैसेज का मक़सद युवाओं को संस्कृति और परंपरा से जुड़े हिंदू त्योहारों से दूर करना है?

    विश्वास सारंग ने बिना तफसील में गए ये आरोप लगाया, "ये हमारी आने वाली पीढ़ियों पर हमला है. इस देश में सांस्कृतिक आतंकवाद फैलाया जा रहा है."

    उन्होंने कहा कि लोग होली के मौके पर पानी बचाने का मैसेज देते हैं लेकिन अपनी कार साफ़ करने के लिए कई गैलन पानी बर्बाद कर देते हैं. विश्वास सारंग ने ये दावा किया कि "ऐसे लोग पर्यावरण के नाम पर हिंदू त्योहारों पर हमला कर रहे हैं."

  15. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के टॉपर्स कौन हैं?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  16. शेयर बाज़ार में उछाल, एक हज़ार अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

    शेयर बाज़ार

    इमेज स्रोत, ANI

    शेयर बाज़ार में गुरुवार को शानदार तेज़ी देखी गई. एक हज़ार अंकों की बढ़ोतरी के साथ सेंसेक्स 57000 अंकों के पार बंद हुआ.

    बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 1047 अंक यानी 1.84 फ़ीसदी चढ़कर 57 हज़ार 863 पर बंद हुआ. वहीं, एनसई निफ़्टी भी 311.70 अंकों की तेज़ी के साथ 17,287 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 58,095.84 अंक और निफ्टी ने 17,344.60 अंक के उच्च स्तर को छुआ.

    सेंसेक्स में सबसे ऊपर एचडीएफ़सी बैंक रहा. इसके शेयरों में 5.50 फ़ीसदी उछाल देखा गया. इसके बाद सबसे ज़्यादा फ़ायदे में टाइटन, रिलायंस, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और टाटा स्टील रहे.

    तोक्यो, सोल, हांग-कांग और शंघाई के शेयर बाज़ार भी तेज़ी के साथ बंद हुए. यूरोप के शेयर बाज़ारों मिला-जुला असर देखने को मिला.

    अमेरिकी फ़ेडरल रिज़र्व ने बुधवार को ब्याज़ दरों में 0.25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया, जो साल 2018 के बाद पहली बार किया गया है.

    इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बिकने वाले ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत भी 3.97 की बढ़ोतरी के साथ 101.91 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई.

  17. यूपी: अयोध्या में 7 साल की बच्ची से बलात्कार, कुछ ही घंटों में अभियुक्त गिरफ़्तार

    नाबालिग से बलात्कार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या ज़िले में एक सात साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार अभियुक्तों को मामला सामने आने के चंद घंटों के अंदर ही गिरफ़्तार कर लिया गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अयोध्या एसपी शैलेष पांडे के हवाले से बताया है कि पीड़ित बच्ची बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ छुपा-छुपी खेल रही थी और तभी ग़ायब हो गई. रात साढ़े 9 बजे के आसपास बच्ची के परिवार ने उसे घर से कुछ ही दूरी पर एक सुनसान जगह पर पाया.

    एसपी शैलेष पांडे ने बताया कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई.

    उन्होंने कहा, "हमने स्थानीय मुख़बिरों और सीसीटीवी कैमरा से मिले फुटेज के आधार पर अभियुक्तों का पता लगाया."

    उन्होंने बताया कि अभियुक्त राजन मांझी मज़दूरी करता है.

    एसपी ने बताया, "अभियुक्त ने नाबालिग को अकेला पाकर उसे लालच दिया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उससे बलात्कार किया. इसके बाद वो मौके से फ़रार हो गया."

    उन्होंने बताया कि अभियुक्त के ख़िलाफ पोक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित बच्ची का इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

  18. जापान में भूकंप के भीषण झटके, ट्रेन पटरी से उतरी, सूनामी की चेतावनी

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  19. बिहार में 'कश्मीर फ़ाइल्स' टैक्स फ़्री करने पर नीतीश कुमार पर भड़कीं राबड़ी देवी

    कश्मीर फ़ाइल्स

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राबड़ी देवी

    बिहार में कश्मीर फ़ाइल्स फ़िल्म को टैक्स फ़्री करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि "फ़िल्म देखने से लोगों का पेट नहीं भरता."

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विधान परिषद के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बीजेपी पर तंज़ करते हुए कहा कि गोधरा में ट्रेन जलने के बाद गुजरात में हुए दंगो पर भी फ़िल्म बननी चाहिए.

    उन्होंने कहा, "ये फ़िल्म को टैक्स फ़्री कर रहे हैं. फ़िल्म देखने से लोगों का पेट नहीं भरता. इससे बेरोज़गारों को नौकरी नहीं मिलेगी. इस सरकार को लगता है कि कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुछ किलो अनाज बांट देने से उन्होंने अपने सारे फ़र्ज़ पूरे कर लिए."

    आरजेडी नेता ने राबड़ी देवी ने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में फैली सांप्रदायिक हिंसा पर भी फ़िल्म बननी चाहिए.

  20. रूस-यूक्रेन युद्ध: कीव में बढ़ते रूसी सेना के हमले

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त