जेरोमी पॉवेल दूसरी बार बनाए गए अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के चेयरमैन

जेरोमी पॉवेल फिर से अगले चार साल के लिए इस पद पर रहेंगे. राष्ट्रपति बाइडन के इस एलान का बाज़ार पर सकारात्मक असर देखा जा रहा है.

लाइव कवरेज

भूमिका राय, विभुराज and चंदन शर्मा

  1. अमेरिका में भीड़ को रौंदती हुई निकली कार, बीस घायल, कुछ लोगों के मरने की भी आशंका

    कार

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिकी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्कॉन्सिन राज्य में एक तेज़ रफ़्तार कार भीड़ में घुसी और बीस लोगों को घायल कर दिया है.

    सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज में एक लाल स्पोर्ट्स कार दिखाई दे रही है, जो विस्कॉन्सिन के वौकेशा शहर में चल रही है क्रिसमस परेड घुस रही है.

    कार की चपेट में आने से लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज़ें भी आ रही हैं.

    शहर के पुलिस प्रमुख डैन थॉम्पसन ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने संदिग्ध वाहन को अपने कब्ज़े में ले लिया है.

    पुलिस प्रमुख थॉम्पसन ने कहा कि घायल हुए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं.

    उन्होंने पुष्टि की है कि हादसे में कुछ लोग मारे भी गए लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक परिवार के सदस्यों को नहीं बता दिया जाता, तब तक वे इस संबंध में जानकारी नहीं देंगे.

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इस घटना के लिए एक व्यक्ति की पहचान कर ली है लेकिन इससे अधिक जानकारी साझा नहीं की है.

    शहर के मेयर शॉन रेली ने पत्रकारों को बताया, "आज रात वौकेशा शहर के लिए एक दर्दनाक रात थी."

  2. नमस्कार,

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिनभर की सभी बड़ी ख़बरों, लाइव अपडेट्स और वीडियो से रूबरू कराएंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 21 नवंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.