जेरोमी पॉवेल दूसरी बार बनाए गए अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के चेयरमैन
जेरोमी पॉवेल फिर से अगले चार साल के लिए इस पद पर रहेंगे. राष्ट्रपति बाइडन के इस एलान का बाज़ार पर सकारात्मक असर देखा जा रहा है.
लाइव कवरेज
भूमिका राय, विभुराज and चंदन शर्मा
त्रिपुरा दंगों का सच: बीबीसी पड़ताल
वीडियो कैप्शन, त्रिपुरा दंगों का सच: बीबीसी पड़ताल
भारत के त्रिपुरा राज्य में कुछ हफ़्ते पहले हुई हिंसा पर आज भी कई अनुसलझे सवाल हैं. क्या वाक़ई मस्जिदों पर ‘हमले’ हुए और वे कितने घातक थे? कौन लोग थे साम्प्रदायिक हिंसा के पीछे?
त्रिपुरा हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मामले पर रिपोर्ट मांगी, जबकि सरकार ने 102 लोगों के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक पोस्ट’ करने का आरोप लगाते हुए एफ़आईआर दर्ज की और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘मस्जिद तोड़े जाने की ख़बरों’ को ग़लत बताया. ग्राउंड पर हक़ीक़त क्या है?
इसकी पड़ताल करने पहुंचे बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव और देवाशीष कुमार.
पाकिस्तान इस लिस्ट में भारत का नाम चाहता है
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान इस लिस्ट में भारत का नाम चाहता है
अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के आधार पर बनाई गई 'कंट्रीज़ ऑफ़ पर्टीकुलर कंसर्न' की सूची में पाकिस्तान को शामिल किया है लेकिन पाकिस्तान ने अमेरिकी रिपोर्ट को मनमाना क़रार देते हुए ख़ारिज कर दिया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आसिम इफ़्तिखार ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, "पाकिस्तान को 'विशेष चिंता वाले देश' की श्रेणी में डालना ज़मीनी हक़ीक़त के बिल्कुल ख़िलाफ़ है और इस प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है."
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाले देशों के लिए 'कंट्रीज़ ऑफ़ पर्टीकुलर कंसर्न' यानी सीपीसी की सूची जारी की है.
धार्मिक आज़ादी का आकलन करने वाले एक अमेरिकी पैनल 'यूएस कमिशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ़्रीडम' की इस लिस्ट में भारत का नाम शामिल करने का सुझाव दिया था लेकिन इसके बावजूद बाइडन प्रशासन ने भारत का नाम सूची में शामिल नहीं किया.
पर्दे पर खुलकर बोलीं ये मुस्लिम लड़कियां
वीडियो कैप्शन, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पर्दे पर खुलकर बोलीं ये मुस्लिम लड़कियां
उत्तर प्रदेश में आने वाले वक़्त में चुनाव है. ऐसे में राजनीतिक दल सभी तबकों के लोगों को रिझाने के काम में जुट गए हैं. मुस्लिम वोटबैंक पर सभी दलों की नज़र होती है, लेकिन उनके, ख़ासकर मुस्लिम महिलाओं के मुद्दे क्या हैं.
आज़मगढ़ के एक मदरसे में पढ़ने वाली लड़कियों से उनके मुद्दों पर बात की बीबीसी संवाददाता विनीत खरे ने.
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी गिरफ़्तारी से राहत
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुबंई के पुलिस पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह को छह मामलों में गिरफ़्तारी से अंतरिम सुरक्षा देने का आदेश दिया है.
ये मामले महाराष्ट्र में उनके ख़िलाफ़ दर्ज किए गए हैं.
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के डीजीपी और सीबीआई को उनकी याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है.
परम बीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ख़िलाफ़ 100 करोड़ रुपये की अवैध उगाही करने का आरोप लगाया था.
उनका ये आरोप है कि उन्हें आपराधिक मामलों में फंसाया जा रहा है.
गिरफ़्तारी से बचाव के अलावा परम बीर सिंह ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है.
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने परम बीर सिंह को जांच के लिए उपलब्ध होने का आदेश भी दिया है और कहा है कि इस बीच उन्हें गिरफ़्तार नहीं किया जाएगा.
त्रिपुरा: अगरतला एयरपोर्ट के बाहर बम की आशंका से अफ़रा-तफरी का माहौल
....में
Author, पिनाकी दास
पदनाम, अगरतला से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, pinaki Das
अगरतला के एमबीबी एयरपोर्ट के बाहर एक बैग में बम होने की आशंका से अफ़रा-तफरी
मच गई.
अगरतला के महाराजा बीर ब्रिक्रम हवाई अड्डे के बाहर एक संदिग्ध बैग बरामद किया
गया. संदिग्ध बैग मिलनेकी सूचना के साथ ही बॉम्ब-स्क्वैड और एयरपोर्ट सिक्योरिटी
की टीम मौके पर पहुंची.
एयरपोर्ट मैनेजर जेंपु
होआकिप ने एएनआई को बताया कि सुबह क़रीब 9 बजकर 45 मिनट पर अथॉरिटी को एक संदिग्ध
बैग एयरपोर्ट के बार मिलने की सूचना मिली थी. कोई बाहर ही बैग रखकर चला गया था
जिसे लेकर आशंका ज़ाहिर की गई कि हो सकता है, इसमें बम हो. जिसके बाद सीआईएसएफ ने
पूरे इलाक़े को अपने कब्ज़े में ले लिया और पूरे इलाक़े को खाली करा लिया. बम-निरोधक
दस्ता घटनास्तल पर मौजूद है. घटना से जुड़ी हर जानकारी प्रेस ब्रीफ़ में एयरपोर्ट डायरेक्टर
खुद देंगे.
इमेज स्रोत, pinaki Das
अभिषेक बनर्जी अगरतला पहुंचे
उधर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी सोमवार को अगरतला पहुंचे.
हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा, 'यहां जंगल राज चल रहा है और यहां सिर्फ़ विपक्ष ही नहीं पत्रकारों को भी निशाना बनाया जा रहा है. उन पर हमले हो रहे हैं लेकिन वे तृणमूल कांग्रेस को इस तरह से नहीं रोक सकते.”
उन्होंने कहा- "मैं त्रिपुरा के सीएम से अनुरोध करता हूं कि अगर आपको मुझसे कोई नाराज़गी है तो मुझे बताएं, आप अगरतला के लोगों को क्यों निशाना बना रहे हैं?"
उन्होंने तृणमूल की युवा नेता सयोनी की गिरफ़्तारी पर भी टिप्पणी की.
उन्होंने कहा कि सयोनी को सिर्फ़ 'खेला होबे' का नारा लगाने के लिए क्यों गिरफ्तार किया गया है?जबकि नरेंद्र मोदी ने भी बंगाल में अपने चुनाव प्रचार के दौरान 'खेला होबे' का यह नारा दिया था. तो अगर सयोनी को गिरफ़्तार किया गया है, तो मोदी को क्यों नहीं?
उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल को राजनीतिक रैलियां करने की अनुमति नहीं दी जा रही है.
एयरटेल के 32 करोड़ ग्राहकों के लिए बुरी ख़बर, कंपनी ने प्रीपेड प्लांस के टैरिफ़ में 20-25 फ़ीसदी का किया इजाफा
इमेज स्रोत, Getty Images
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को अपने प्रीपेड प्लांस के टैरिफ़ में 20 से 25 फ़ीसदी तक का इजाफा करने का एलान किया है.
इस बढ़ोतरी के दायरे में वॉइस प्लांस, अनलिमिटेड वॉइस बंडल प्लान और डेटा टॉप अप प्लान शामिल हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नई दरें 26 नवंबर से प्रभावी हो जाएंगी.
वॉइस प्लान की शुरुआती दरों में 25 फ़ीसदी का इजाफा किया गया है जबकि अनलिमिटेड वॉइस बंडल प्लान में 20 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है.
सुनील मित्तल की कंपनी एयरटेल के पास इस समय 32 करोड़ 30 लाख उपभोक्ता हैं.
कंपनी ने डेटा टॉप अप प्लांस में भी 20 से 21 फ़ीसदी तक की वृद्धि की है.
टैरिफ बढ़ोतरी का एलान करते हुए एयरटेल ने कहा है कि उनकी कंपनी का मानना है कि एआरपीयू (एवरेज रेवेन्यु पर यूजर) 200 रुपये होना चाहिए और आख़िरकार इसे 300 रुपये के स्तर पर लाया जाना चाहिए ताकि लगाई गई पूंजी पर वाजिब रिटर्न मिल सके और कारोबार के लिहाज से एक बढ़िया बिज़नेस मॉडल तैयार किया जा सके.
एयरटेल ने अपने बयान में कहा है कि इस कदम से भारत में 5जी लॉन्च करने में भी एयरटेल को सहूलियत होगी. इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए कंपनी ने नवंबर के दौरान टैरिफ में संतुलन साधने की दिशा में कदम बढ़ाया है.
रोहित शर्मा की कप्तानी की दमदार शुरुआत पर विराट कोहली से क्यों हुई तुलना
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को तीसरे टी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड को 73 रनों से हराकर सीरीज़ में 3-0 से जीत दर्ज की.
टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की करारी हार के बाद इस तरह से न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ क्लीन स्वीप करने का श्रेय सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसके बदले हुए कप्तान को दे रहे हैं.
रोहित शर्मा ने रविवार को एक बार फिर इस सीरीज़ में शानदार पारी खेली और 56 रन बनाए.
टी-20 विश्व कप की शुरुआत से पहले विराट कोहली ने इस प्रतियोगिता के बाद टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद यह माना जाने लगा था कि रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे.
आख़िर हुआ भी वही और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ रोहित शर्मा को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को हराया है.
फडणवीस की महाराष्ट्र सरकार को चुनौती- रज़ा अकेडमी पर बैन लगाएं
इमेज स्रोत, GETTY IMGAES / PUNIT PARANJPE
महाराष्ट्र के अमरावती ज़िले में 12 और 13 नवंबर को हुई हिंसा के बाद इस पर राजनीति ख़ूब तेज़ हो गई है. रविवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ज़िले में हनुमाननगर और मसानगंज इलाक़ों का दौरा किया.
इस दौरे के बाद फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की और राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार से मांग की कि वो इस्लामी संगठन रज़ा अकेडमी पर प्रतिबंध लगाए.
उन्होंने राज्य सरकार पर बीजेपी और हिंदू संगठनों के ख़िलाफ़ एकतरफ़ा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे तुरंत बंद करना चाहिए वरना इसके ख़िलाफ़ बीजेपी जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी. फडणवीस का आरोप था कि महाराष्ट्र सरकार 12 नवंबर को हुई हिंसा को नज़रअंदाज़ कर रही है और उसके अगले दिन 13 नवंबर को जो 'प्रतिक्रिया' हुई उस पर ही अपना ध्यान केंद्रित कर रही है.
देवेंद्र फडणवीस के कई आरोपों के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री यशोमती ठाकुर ने कहा है कि बीजेपी को इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए . उन्होंने कहा कि 'वोट बैंक की राजनीति' के लिए वातावरण को गंदा नहीं किया जाना चाहिए.
भविष्य के ख़तरों को भांपकर ड्रोन तकनीक में निवेश कर रहा है भारत
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भारत सरकार अमेरिका से नए ड्रोन ख़रीद सकती है
पड़ोसी चीन और पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत घरेलू इनोवेशन और विदेशी खरीद के ज़रिए उन्नत ड्रोन तकनीक हासिल कर अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने की कोशिशें कर रहा है.
इस क्षेत्र में तकनीक के ताज़ा प्रदर्शन में भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) ने 17 नवंबर को 'ड्रोन स्वार्म' का प्रदर्शन किया. इस झुंड में 25 ड्रोन थे जो एक साथ उड़ रहे थे.
इस ड्रोन स्वार्म ने कई परिस्थितियों का प्रदर्शन किया. जैसे- किसी टार्गेट को घेरना, सुनियोजित हमला करना आदि.
हिंदुस्तान टाइम्स अख़बार के मुताबिक भारत में ड्रोन का ऐसा पहला प्रदर्शन इस साल जनवरी में भारतीय सेना ने किया था. तब 75 स्वदेशी ड्रोन को एक साथ उड़ाया गया था. इन ड्रोन ने भी कई तरह के मिशन का प्रदर्शन किया था जिनमें आक्रामक मिशन भी शामिल थे.
त्रिपुरा हिंसा: टीएमसी के सांसद दिल्ली पहुंचे, अमित शाह से मिलने के लिए मांगा समय
इमेज स्रोत, ANI
तृणमूल कांग्रेस के 16 सांसद आज दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यलाय पहुंचे.
जिसमें डेरेक ओ ब्रायन, सुखेंदु शेखर रॉय, शांतनु सेन, डोला सेन सहित कई सांसद
शामिल हैं.
उन्होंने त्रिपुरा में कथित पुलिस बर्बरता को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री
अमित शाह से मिलन का समय मांगा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा कि त्रिपुरा में हुई घटना लोकतंत्र पर हमला है. हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात का वक़्त मांगा है लेकिन अभी समय हमें नहीं मिला है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी दिल्ली पहुंच रही हैं. दिल्ली पहुंचकर वह कई विपक्षी नेताओं के साथ मुलाक़ात करेंगी.
टीएमसी नेताओं ने गृह मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया.
टीएमसी के एक अन्य सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि त्रिपुरा की सरकार को बर्ख़ास्त किया जाना चाहिए. त्रिपुरा में गुंडा राज कायम किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी केयुवा नेता पर झूठा मुकदमा दर्ज़ किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इससे पूर्व त्रिपुरा पुलिस ने रविवार दोपहर तृणमूल कांग्रेस की युवा अध्यक्ष और टॉलीवुड अभिनेत्री सयानी घोष को गिरफ़्तार करके उनके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 153, 153ए, 307, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है.
पश्चिमी त्रिपुरा ज़िले के एएसपी जे रेड्डी ने पत्रकारों को बताया है, “उनके ख़िलाफ़ एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसके सिलसिले में हमने उन्हें थाने बुलाया था. इसके बाद उनसे हुई पूछताछ और गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद हमें प्रथम दृष्टया सबूत मिले हैं. और हमने आईपीसी की धारा 153, 153ए, 307, 120बी के तहत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ़्तार किया.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
रविवार सुबह 11:30 बजे घोष समेत अन्य तृणमूल कांग्रेस नेता ईस्ट अगरतला महिला पुलिस स्टेशन पहुंचे थे जहां उनकी गाड़ियों पर ईंटों और लाठियों से हमला किया गया. इस हमले का आरोप बीजेपी समर्थकों पर लगाया जा रहा है.
इस मामले में कम से कम पांच तृणमूल कांग्रेस समर्थक जख़्मी हुए हैं जिन्हें इलाज़ के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसी बीच सयानी घोष के साथ पूछताछ के बाद 4 बजे उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया.
एसबीआई ने वसूले 164 करोड़ रुपये, राहुल गांधी ने पूछा- कौन है जो जन का धन 'खाता' जा रहा है?
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए जनधन खातों में पैसे हस्तांरित करने में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की.
इस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जनधन खाता धारकों के खातों से 164 करोड़ रुपये की रकम काटी.
ये मीडिया स्टोरी आईआईटी बॉम्बे की एक रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है.
रिपोर्ट कहती है कि साल 2017 और सितंबर से 2020 तक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जनधन खाता धारकों से यूपीआई और रूपे कार्ड के जरिए होने वाले लेन-देन के लिए 254 करोड़ रुपये वसूले.
इस अवधि के दौरान बैंक ने 17.70 रुपये प्रति खाता धारक के हिसाब से भी लिए.
उन्होंने बैंक द्वारा इस तरह से पैसे लिए जाने को 'लूट' करार देते हुए सवाल किया है कि 'कौन है जो जन का धन 'खाता' जा रहा है?'
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ताइवान से दोस्ती बढ़ाई तो चीन ने इस यूरोपीय देश के ख़िलाफ़ उठाया कदम
इमेज स्रोत, EPA
लिथुआनिया के प्रति अपनी नाराज़गी ज़ाहिर
करते हुए चीन ने उसके साथ अपने राजनयिक संबंधों को डाउनग्रेड कर दिया है.
ताइवान को अपने यहां प्रतिनिधि कार्यालय
खोलने की अनुमति देने के कारण लिथुआनिया से नाराज़ चीन ने यह क़दम उठाया है.
लिथुआनिया ने एक ओर जहां ताइवान के साथ
अपने संबंध रखने के अधिकार का बचाव किया है उसने कहा कि वह वन-चाइना पॉलिसी का
सम्मान भी करता है.
लिथुआनिया
में ताइवान का नया प्रतिनिधि कार्यालय सामान्य आधिकारिक राजनयिक संबंधों के समान नहीं है लेकिन इस नई पहल को
दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
इस क़दम से इतर बीजिंग
लगातार ताइवान को अपना हिस्सा बताकर उस पर दावा करता रहा है लेकिन ताइवान ने हर
बार इसका विरोध करते हुए कहा है कि वह एक स्वतंत्र देश है,
इस नए
कार्यालय का नाम चीनी-ताइपे रखने की जगह ताइवान कार्यालय रखा गया है. बीते 18 सालों में यूरोप में यह पहला राजनयिक
कार्यालय है. चीन के दबाव के कारण ताइवान के कुछ ही साझेदार हैं जिनके साथ उनके
औपचारिक संबंध हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को राष्ट्रपति से मिला वीर चक्र सम्मान
इमेज स्रोत, ANI
भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को एक विशेष सम्मान समारोह में वीर चक्र अवॉर्ड से सम्मानित किया.
अभिनंदन को हाल ही ग्रुप कैप्टन के रैंक पर प्रमोट किया गया था.
बालाकोट हमले के अगले दिन 27 फरवरी, 2019 को अभिनंदन ने एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था.
उस वक़्त वे पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के आसामान में उड़ान भर रहे थे तभी उनके मिग-21 विमान पर हमला हुआ और उन्हें दुश्मन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में पैराशूट की मदद से उतरना पड़ा.
पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया और अंतरराष्ट्रीय दखलंदाज़ी के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से LIVE: इलाहाबाद में स्टूडेंट्स के चुनावी मुद्दे क्या हैं?, स्टूडेंट्स से बात कर रही हैं बीबीसी की दिव्या आर्य
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से LIVE: इलाहाबाद में स्टूडेंट्स के चुनावी मुद्दे क्या हैं?
स्टूडेंट्स से बात कर रही हैं बीबीसी की दिव्या आर्य
चीन: यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली खिलाड़ी आयीं सामने, कहा- सुरक्षित हूं
इमेज स्रोत, IOC / GREG MARTIN
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का कहना है कि चीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई
ने रविवार को एक वीडियो कॉल में उन्हें बताया है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ
हैं.
आईओसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बैश ने पेंग शुआई से
30 मिनट तक बात की.
बयान के मुताबिक, “वह अच्छी हैं.
वो किस हालत में हैं यही हमारी सबसे बड़ी चिंता थी."
कुछ समय पहले 35 साल की पेंग शुआई ने चीन के एक वरिष्ठ मंत्री के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न
के आरोप लगाए थे. जिसके लगभग तीन सप्ताह तक वह सार्वजनिक तौर पर नज़र नहीं आयीं.
जिसके कारण कई तरह की आशंकाएं ज़ाहिर की जा रही थीं.
सार्वजनिक तौर पर नज़र ना आने के कारण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और दूसरे तमाम
लोगों ने चीन से उनके सुरक्षित होने का सुबूत देने को कहा था.
आईओसी ने अपने बयान में कहा है कि 30 मिनट की इस वीडियो कॉल में पेंग ने आईओसी
समेत तमाम उन लोगों को शुक्रिया कहा जिन्होंने उनके लिए चिंता की.
उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं और
ठीक हैं. उन्होंने कहा कि वह बीजिंग में अपने घर पर ही रह रही हैं, लेकिन इस समय वह अकेले, अपने परिवार और
दोस्तों के साथ रहना चाहती हैं.
उन्होंने टेनिस खेलना जारी रखने की भी बात कही.
राजस्थान: क्या ख़त्म हो जाएगी अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट की कलह?
बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना की स्थिति
भारत के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान करीब 33 लाख लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया.
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने कहा टीवी नाटकों में अब नहीं दिखेंगी महिलाएं, नए नियम बनाए
इमेज स्रोत, Getty Images
अफ़गानिस्तान में तालिबान सरकार ने महिलाओं के लिए नए प्रतिबंधों की घोषणा की
है. तालिबान सरकार ने घोषणा की है कि अब अफ़ग़ानिस्तान में महिलाएं टेलीविज़न
नाटकों में काम नहीं करेंगी.
महिला पत्रकारों और प्रेज़ेंटर्स को भी स्क्रीम पर मौजूदगी के दौरान
हेडस्कार्फ़ पहन कर रखने के दिशानिर्देश दिये गये हैं. हालांकि जो आदेश जारी किया गया है
उसमें यह नहीं लिखा है कि उन्हें किस तरह के हेडस्कार्फ़ का इस्तेमाल करना है.
पत्रकारों का
कहना है कि कुछ नियम बेहद अस्पष्ट हैं और उनकी व्याख्या किया जाना ज़रूरी है.
इसी साल अमेरिकी
सैनिकों की वापसी के साथ ही तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया था.
तालिबान के कब्ज़े के साथ ही आशंका ज़ाहिर की गई थी कि उनके पहले शासन काल की ही
तरह इस बार भी वे सख़्त और कठोर प्रतिबंध लागू करेंगे, ख़ासतौर पर महिलाओं के लिए.
इमेज स्रोत, Getty Images
तालिबान ने सत्ता संभालने के साथ ही, लगभग तुरंत ही लड़कियों और महिलाओं को घर पर रहने का निर्देश जारी कर दिया था.
1990 के दशक में अपने पिछले शासन के दौरान भी तालिबान ने महिलाओं के स्कूल-कॉलेज ऑफ़िस जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था.
अफ़ग़ानिस्तान के टेलीविजन चैनलों को जारी किए गए दिशानिर्देशों में मुख्य रूप से आठ बिंदुओं को शामिल किया गया है.
इनमें शरिया क़ानून और अफ़ग़ान मूल्यों के ख़िलाफ़ मानी जाने वाली फ़िल्मों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश हैं. साथ ही पुरुषों के इंटिमेट बॉडी पार्टस के फ़ुटेजेज़ दिखाना भी प्रतिबंधित है.
ऐसे कॉमेडी या फिर इंटरटेनमेंट शो जिनमें धर्म का मज़ाक उड़ाया जाए और या फिर किसी तरह की कोई टिप्पणी की जाए, उस पर भी रोक लगायी गई है.
तालिबान ने ज़ोर देकर कहा है कि विदेशी सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली विदेशी फ़िल्मों का प्रसारण भी नहीं किया जाना चाहिए.
अफ़ग़ान टेलीविजन चैनल ज़्यादातर ऐसे विदेशी टेली-शो दिखाते हैं,जिसमें महिलाएं मुख्य पात्र होती हैं.
अफ़ग़ानिस्तान में पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन के एक सदस्य, मुजद्देदी ने कहा कि उन्होंने इस तरह के नए प्रतिबंधों की घोषणा के बारे में सोचा नहीं था. यह अप्रत्याशित है.
राजस्थान कैबिनेट में फेरबदल के बाद सीएम गहलोत ने छह विधायकों को बनाया सलाहकार
इमेज स्रोत, एएनआई
राजस्थान में शनिवार को सभी मंत्रियों के
इस्तीफे के बाद नए मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी गयी थी.
तीन निर्दलीय विधायकों समेत छह विधायकों को सीएम
अशोक गहलोत के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है.
नए कैबिनेट विस्तार के
तहत 15 मंत्रियों ने शपथ ली है.
पूर्व उपमुख्यमंत्री
सचिन पायलट की मांग को पूरा करते हुए 12 नए चेहरों को
कैबिनेट में शामिल किया गया है.
कांग्रेस विधायक जितेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा और दानिश अबरार को सलाहकार
बनाया गया है.
इसके अलावा निर्दलीय
विधायक बाबू लाल नागर, संयम लोढ़ा और रामकेश
मीणा को भी सीएम गहलोत का सलाहकार नियुक्त किया गया है.
इन सभी छह विधायकों
को अशोक गहलोत का क़रीबी माना जाता है. ये सभी मंत्री बनने की दौड़ में भी शामिल थे.
इससे पूर्व सीएम अशोक
गहलोत ने कहा था कि जो लोग मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं होंगे, उन्हें अन्य राजनीतिक पद दिए जाएंगे.
पीटीआई ने पार्टी
के एक नेता के हवाले से लिखा है कि सरकार में नवनियुक्त सलाहकारों की भूमिका महत्वपूर्ण
होगी.
एजेंसी ने सूत्रों
के हवाले से लिखा है कि 15 संसदीय सचिवों की
भी नियुक्ति की जा सकती है.
हालांकि कांग्रेस महासचिव
अजय माकन ने संकेत देते हुए कहा है कि यह अंतिम कैबिनेट फेरबदल नहीं है. उन्होंने
कहा कि आने वाले समय में भी नए चेहरों को मौका दिया जाएगा.
राजस्थान में अब 19
कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री हैं.
पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना के कैंप के पास विस्फोट, शहर में एलर्ट जारी
इमेज स्रोत, ANI
पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना के एक कैंप के गेट पर ग्रेनेड विस्फोट हुआ है. कैंप के त्रिवेणी गेट पर यह ब्लास्ट हुआ.
इस घटना के बाद पठानकोट के सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
पठानकोट पुलिस ने बीबीसी के संवददाता अरविंद छाबड़ा को बताया है कि धमाका देर रात में हुआ और विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है.
फिलहाल सीसीटीवी फ़ुटेजेज़ की जांच कर हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.