बीबीसी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. यह लाइव पेज अब यहीं बंद हो रहा है. 8 अगस्त, रविवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.
नीरज चोपड़ा से पीएम मोदी ने कहा- आपने पानीपत का पानी दिखा दिया
टोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ोन कर बात की और उनसे कई बातें कहीं. देखिए क्या बात हुई?
लाइव कवरेज
गोल्ड जीतने के बाद पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से फ़ोन पर क्या कहा?
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर ट्विटर के ज़रिए बधाई देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की.
पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से कहा कि "आपने देश को खुश कर दिया है."
इस पर नीरज ने कहा, "गोल्ड जीतना बहुत खुशी की बात है, देश में सभी लोग देख रहे थे, उनकी दुआएं थीं, समर्थन था."
इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा, "पानीपत में पानी दिखा दिया. लेकिन इस बार एक तो ओलंपिक एक साल टला तो आपको एक साल ज़्यादा मेहनत करनी पड़ी. और कोरोना में अनेक संकट आए, अनेक मुसीबतें आईं, बीच में आपको चोट भी आई थी. उसके बावजूद आपने बहुत बड़ा कमाल कर दिया. ये मेहनत के कारण होता है."
नीरज ने भी कहा कि वो समय काफी मुश्किल था.
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, "जिस दिन आप जा रहे थे और मेरी आपसे बात हुई तो मैंने देखा कि आपके चेहरे पर विश्वास था और आप पर दबाव नहीं था."
इस पर नीरज ने कहा, "मैं चाहता था कि अपना सौ फ़ीसद दूं. बस यही दिन था, जो मेरे खेल करियर का सबसे बड़ा दिन था."
मोदी बोले, "आपने देश का नाम रोशन कर किया है. देश की युवा पीढ़ी को इसके कारण खेल के क्षेत्र में आगे आने का मन करेगा. टोक्यो में ऐसे ऐसे क्षेत्र में हमारे लोगों ने दम दिखाया है भारत ने उन क्षेत्रों में दम दिखाया है जो आमतौर पर भारत के बच्चे नहीं होते. लेकिन आपने कर के दिखाया है. आप तो फ़ौजी हैं, इसलिए और भी बच्चों को तैयार कर पाएंगे. बहुत अच्छी तरह तैयार कर पाएंगे."
नीरज ने कहा, "मुझे लगाता है कि खेल बहुत ज़रूरी है देश के लिए."
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीरज की सैन्य पृष्ठभूमि का ज़िक्र कर दी बधाई

इमेज स्रोत, Getty Images
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीरज चोपड़ा की जीत पर उनकी सैन्य पृष्ठभूमि का ज़िक्र करते हुए बधाई दी है.
राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''सुबेदार नीरज चोपड़ा की ओलंपिक में स्वर्णिम जीत भारतीय सेना के लिए सम्मान की बात है. ओलंपिक में उन्होंने एक सच्चे सैनिक की तरह दम दिखाया. यह जीत ऐतिहासिक और पूरे देश के साथ भारतीय सेना के लिए गौरव का पल है. नीरज को बहुत बधाई.''
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के गांव में जश्न का माहौल
नीरज चोपड़ा ने पानीपत से टोक्यो ओलंपिक तक का सफ़र कैसे तय किया? देखें उनके गांव वाले क्या कह रहे हैं?
पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से फ़ोन पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया है कि टोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा से उन्होंने फ़ोन कर बात की.
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''अभी मैंने नीरज चोपड़ा से बात की और उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी. नीरज़ का संकल्प और उनकी मेहनत काबील-ए-तारीफ़ है और यह टोक्यो ओलंपिक में दिखा भी. नीरज ने अपनी खेल प्रतिभा और खेल भावना का बख़ूबी परियच दिया. भविष्य के लिए शुभकामनाएं.''
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
नीरज चोपड़ा ने अपनी जीत इन्हें समर्पित की

इमेज स्रोत, Getty Images
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वो अपनी जीत को मिल्खा सिंह समेत उन एथलीटों को समर्पित करते हैं, जो मामूली अंतर से मेडल से चूकते रहे.
वहीं देश की जानी-मानी महिला एथलीट पीटी ऊषा ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए ट्वीट किया है, ''ऐसा लग रहा है कि 37 सालों बाद मेरा अधूरा सपना पूरा हो गया. शुक्रिया मेरे बेटे नीरज चोपड़ा.''
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
टोक्यो से Live: नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक मे रचा इतिहास. ज़्यादा जानकारी के साथ इस लम्हे के गवाह रहे बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा.
नीरज चोपड़ा ने यूं बनाया इतिहास
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, नीरज चोपड़ा ने दिलाया टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड

इमेज स्रोत, Reuters
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है.
जैवलिन थ्रो (भाला फेंक प्रतियोगिता) मेें उन्होंने 87.58 मीटर की थ्रो के साथ भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल डाल दिया.
चोपड़ा की इस जीत के साथ ही भारत के टोक्यो ओलंपिक में 7 पदक हो गए हैं और यह किसी एक ओलंपिक खेल में सबसे अधिक पदक लाने का भारत का नया रिकॉर्ड है.
इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते थे.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
जैवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा का सिल्वर और ब्रॉन्ज दोनों ही चेक रिपब्लिक को मिला.
दूसरे स्थान पर 86.67 मीटर के थ्रो के साथ याकूब वेडले और तीसरे स्थान पर 85.44 मीटर के थ्रो के साथ वी वेसले रहे.
वेटर चौथे नंबर पर रहे
वहीं इस प्रतिस्पर्धा के मजबूत दावेदार माने जर्मन खिलाड़ी जोहानेस वेटर फ़ाइनल में 85.30 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर पिछड़ गए. क्वालिफिकेशन राउंड में 85.64 मीटर के साथ वेटर दूसरे स्थान पर रहे थे. वेटर वही खिलाड़ी हैं जो 2019 में जैवलिन थ्रो के वर्ल्ड रिकॉर्ड को केवल 72 सेंटीमीटर से तोड़ने से चूक गए थे. तब उन्होंने 97.76 मीटर जैवलिन फेंक कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था.
फ़ाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम 84.62 मीटर के थ्रो के साथ पांचवे स्थान पर रहे. नदीम ने क्वालिफिकेशन में इससे बेहतर प्रदर्शन किया था.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन की तारीफ़ की.
अपनी बधाई संदेश में पीएम मोदी ने लिखा, "टोक्यो में इतिहास लिखा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो उपलब्धि हासिल की उसे हमेशा याद किया जाएगा. युवा नीरज ने असाधारण प्रदर्शन किया है. उन्होंने अद्भुत जुनून और अदम्य धैर्य दिखाया. गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई."
हॉकी स्टार वंदना के परिवार के साथ कथित जातीय उत्पीड़न पर बोलीं उनकी कप्तान रानी
बजरंग पूनिया: स्कूल से भागकर कुश्ती सीखने से ओलंपिक मेडल हासिल करने तक का सफ़र
ब्रेकिंग न्यूज़, ओलंपिक: बजरंग पूनिया ने कुश्ती में भारत को दिलाया कांस्य पदक

इमेज स्रोत, @himantabiswa
टोक्यो ओलंपिक में भारत के बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत को कांस्य पदक दिलाया है. उन्होंने कजाख़्स्तान के खिलाड़ी को हरा दिया.
बजरंग पूनिया ने कज़ाख़स्तान के दौलेत नियाज़बेकोव को 8-0 के भारी अंतर से मात दी.
इस जीत के साथ ही भारत ने 2012 में लंदन ओलंपिक खेलों के बराबर पदक जीत लिए हैं. लंदन ओलंपिक में भारत को कुल छह पदक मिले थे और टोक्यो ओलंपिक में भी भारत को अब तक छह पदक मिल चुके हैं.
सेमीफ़ाइनल में बजरंग पूनिया अज़रबैजान के हाजी अलीयेव से हार गए थे. पहले हाफ में ही अज़रबैजान के हाजी अलीयेव बजरंग पूनिया पर भारी पड़े थे. जहाँ हाजी ने 11 अंक बनाए वहीं बजरंग केवल पाँच अंक ही बना सके थे और फ़ाइनल में पहुँचने से चूक गए थे.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
राज कुंद्र जेल में ही रहेंगे, हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका ख़ारिज की

इमेज स्रोत, PRODIP GUHA/GETTY IMAGES
बॉम्बे हाईकोर्ट ने व्यवसायी और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की न्यायिक हिरासत से तत्काल रिहाई की मांग करने वाली याचिका को ख़ारिज कर दिया है.
पिछले महीने गिरफ्तार कुंद्रा ने उनके खिलाफ़ मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा जारी एक रिमांड आदेश को चुनौती देते हुए कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी से पहले न तो सूचित किया गया था और न ही समन जारी किया गया था जैसा कि दंड प्रक्रिया संहिता के तहत आवश्यक है.
लाइव लॉ वेबसाइट के मुताबिक हाईकोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश में कुछ भी गलत नहीं था.
उनकी याचिका को ख़ारिज करते हुए न्यायमूर्ति एएस गडकरी ने कहा कि उनकी रिमांड और बाद की न्यायिक हिरासत कानून के अनुरूप थी और उसमें हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है.
कुंद्रा को उनके एक सहयोगी के साथ 19 जुलाई को पोर्न बनाने में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
हालाँकि, कुंद्रा ने तर्क दिया है कि विचाराधीन सामग्री पोर्नोग्राफ़ी नहीं थी और इसी तरह की सामग्री ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में जॉनसन ऐंड जॉनसन की सिंगल डोज़ कोरोना वैक्सीन को मंज़ूरी
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
भारत में अमेरिकी कंपनी जॉनसन ऐंड जॉनसन की सिंगल डोज़ वैक्सीन को मंज़ूरी मिल गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने थोड़ी देर पहले एक ट्वीट करके इसकी घोषणा की है.
जॉनसन ऐंड जॉनसन की यह वैक्सीन सिंगल डोज़ होगी यानी इसे सिर्फ़ एक बार लगवाना होगा.
इस वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंज़ूरी मिली है.
इसी के साथ भारत में अब तक कुल पाँच कोविड वैक्सीन को मंज़ूरी मिल चुकी है- कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पुतनिक, मॉडर्ना और अब जॉनसन ऐंड जॉनसन.
तालिबान मुद्दे पर बैठक: रूस ने चीन और पाकिस्तान को बुलाया पर भारत को क्यों नहीं?

इमेज स्रोत, ALEXEY NIKOLSKY/SPUTNIK/AFP via Getty Images
रूस ने तालिबान की बढ़ती आक्रामकता और अफ़गानिस्तान में बिगड़ते हालात पर चर्चा करने के लिए एक अहम बैठक बुलाई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस बैठक में रूस ने अमेरिका, चीन और पाकिस्तान को तो बुलाया है लेकिन भारत को आमंत्रित नहीं किया.
अफ़गानिस्तान में तालिबान का क़ब्ज़ा लगातार बढ़ रहा है.ऐसे में रूस ने अफ़गान शांति प्रक्रिया पर बल देने के लिए अहम भागीदारों की यह बैठक आयोजित की है.
इस बैठक को ‘एक्सटेंडेड ट्रॉइका’ कहा जा रहा है जो 11 अगस्त को क़तर में होनी है. इसी तरह की एक और कोशिश इसी साल 18 मार्च से 30 अप्रैल के बीच भी हुई थी.
एक्सटेंडेडे ट्रॉइका में भारत को आमंत्रित न किए जाने पर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं.
ये सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि पिछले महीने ही रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ताशकंद में कहा था कि रूस अफ़गानिस्तान में जारी हालात के मसले पर भारत को साथ लेकर काम करना जारी रखेगा.
सर्गेई लावरोव के इस बयान के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी एक्सटेंडेड ट्रॉइका में भारत को भी बुलाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

इमेज स्रोत, Sergei Savostyanov\TASS via Getty Images
तालिबान पर भारत का प्रभाव नहीं: रूस
अब रूस ने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि भारत का तालिबान पर कोई प्रभाव नहीं है.
रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट अनुसार अफ़गानिस्तान में रूसी राजदूत ज़ामिर काबुलोव ने 20 जुलाई को ही कह दिया था कि भारत एक्सटेंडेट ट्रॉइका का हिस्सा नहीं बन सकता क्योंकि उसका तालिबान पर कोई प्रभाव नहीं है.
रूसी राजदूत ने कहा, “एक्सटेंडेड ट्रॉइका का फ़ॉर्मैट ऐसा है कि इसमें रूस के साथ सिर्फ़ चीन, पाकिस्तान और अमेरिका ही शामिल हो सकते हैं. इस बातचीत में वही देश शामिल हो सकते हैं जिनका दोनों पक्षों (तालिबान और अफ़गानिस्तान) पर स्पष्ट प्रभाव हो.”
वैसे तो अफ़गानिस्तान संकट को लेकर रूस का अमेरिका के साथ कई मुद्दों पर मतभेद है लेकिन अब दोनों ही देश शांति प्रक्रिया पर ज़ोर दे रहे हैं.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
भारत ने अब तक अफ़गानिस्तान के लिए क्या किया है?
वहीं, भारत भी अफ़गानिस्तान में शांति और स्थिरता का प्रबल समर्थक रहा है.
भारत अब तक युद्धग्रस्त अफ़गानिस्तान में पुनर्निमाण और मानवीय सहायता के लिए तीन बिलियन डॉलर निवेश कर चुका है.
इससे पहले शुक्रवार को भारत ने अफ़ग़ानिस्तान में बढ़ती हिंसा के मुद्दे पर हुई यूएनएससी (सुरक्षा परिषद) की बैठक में स्पष्ट रूप से कहा है था कि अफ़ग़ानिस्तान का अतीत उसका भविष्य नहीं बन सकता.
भारत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अफ़ग़ानिस्तान में तेजी से बदलते हालात पर चर्चा की गई थी.
भारत में अफ़गानिस्तान के राजदूत ने इसके लिए भारत का शुक्रिया भी अदा किया था.
अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ़ आत्मर ने मंगलवार को इस मुद्दे पर बैठक बुलाए जाने का आग्रह किया था.
चौथे नंबर तक आने वाले में मेडल लाने की क्षमता है: अदिति अशोक

इमेज स्रोत, YOSHI IWAMOTO/AFP via Getty Images
मेडल से चूकने के बाद अदिति अशोक ने टोक्यो में पत्रकारों से कहा, “मैंने अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश की लेकिन इसके बावजूद मेडल न मिलना बुरा लगता है.''
उन्होंने कहा, ''ओलंपिक में चौथे या पाँचवें स्थान पर रहने के असल में कोई मायने नहीं होते. यहाँ हर कोई मेडल के लिए ही आता है.''
हालाँकि अदिति ने साथ ही यह भी कहा कि ओलंपिक में टॉप-5 या टॉप-10 में होना भी अपने आप में बड़ी बात होती है.
उन्होंने कहा, ''अगर कोई चौथे या पाँचवें स्थान पर फ़िनिश करता है तो ज़ाहिर है उसमें मेडल लाने की क्षमता है.''
भारत की युवा गोल्फ़र ने कहा कि जब उन्होंने गोल्फ़ खेलना शुरू किया था तब सोचा भी नहीं था कि कभी वो ओलंपिक तक पहुँच पाएंगी.
अदिति अशोक ने उम्मीद जताई कि उनके यहाँ तक पहुँचने से गोल्फ़ के बारे में लोग ज़्यादा जानने-समझने की कोशिश करेंगे और ज़्यादा युवा इस खेल को चुनने के बारे में सोचेंगे.
टोक्यो ओलंपिक: अदिति अशोक गोल्फ़ में मेडल से चूकीं, चौैथे पायदान पर रहीं

इमेज स्रोत, KAZUHIRO NOGI/AFP via Getty Images
भारत की युवा गोल्फ़र अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बावजूद मेडल जीतकर इतिहास बनाने से चूक गईं.
आख़िरी राउंड में वो चौथे स्थान पर रहीं और मेडल की रेस से बाहर हो गईं.
अदिति शुरुआत से ही लगातार दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी रहीं, जिसे देखकर उनसे मेडल की उम्मीदें बढ़ गई थीं.
हालाँकि आख़िरी वक़्त आते-आते वो संयुक्त रूप से तीसरे और फिर चौथे स्थान पर खिसक गईं.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
मेडल नहीं जीता लेकिन फिर भी इतिहास बनाया
भले ही अदिति ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल के बेहद करीब आकर चूक गईं हों लेकिन उन्होंने इतिहास रच दिया है.
अदिति ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिनके यहाँ तक पहुँचन के बारे में शायद भारतीय ओलंपिक दल के अधिकारियों ने भी नहीं सोचा होगा.
अब तक किसी भी दूसरी भारतीय महिला गोल्फ़ खिलाड़ी ने दो बार ओलंपिक में क्वॉलिफ़ाई नहीं किया.

इमेज स्रोत, Getty Images
अदिति के नाम हैं ढेरों रिकॉर्ड
- अदिति ने 2016 के रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था, उस समय वे सिर्फ़ 18 साल की थी और ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली वे सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं.
- इसके अलावा अदिति पहली भारतीय महिला गोल्फ़र हैं, जिन्होंने एशियन यूथ गेम्स (2013), यूथ ओलंपिक गेम्स (2014), एशियन गेम्स (2014) में हिस्सा लिया.
- अदिति लल्ला आइचा टूर स्कूल का टाइटिल जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय हैं.
- 2017 में वे पहली भारतीय महिला प्रोफ़ेशनल गोल्फ एसोसिएशन (LPGA) खिलाड़ी बनीं थीं.
- अदिति अकेली भारतीय हैं जिन्होंने 2016 में लेडीज़ यूरोपीय टूयर में दो टाइटल जीते हैं.

इमेज स्रोत, Mike Ehrmann/Getty Images
टोक्यो से Live: जापान में दशकों से रह रहे भारतीय मूल के लोगों से बातचीत, बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा कर रहे हैं बातचीत
ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना: देश में पिछले 24 घंटों में 38,628 नए मामले, 617 लोगों की मौत

इमेज स्रोत, ARUN SANKAR/AFP via Getty Images
देशभर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 38,628 नए मामले दर्ज किए गए और संक्रमण से 617 लोगों की मौत हो गई.
इसी दौरान 40,017 लोग बीमारी से ठीक हो गए. इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,18,95,385 हो गई है, जिसमें से 3,10,55,861 लोग ठीक हो चुके हैं.
सक्रिय मामलों की संख्या अभी 4,12,153 है. कुल 4,21,371 लोगों की अब तक कोविड-19 से मौत हो चुकी है. देश में अबतक 50 करोड़ से अधिक टीके दिए जा चुके हैं.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
टोक्यो ओलंपिक: थोड़ी देर की रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ गोल्फ़ का फ़ाइनल राउंड
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
ख़राब मौसम के कारण लगभग 49 मिनट की देरी के बाद टोक्यो में एक बार फिर महिला गोल्फ़ का फ़ाइनल राउंड शुरू हो गया है.
भारत की अदिति संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं और अब भी मेडल की रेस में बनी हुई हैं.