नीरज चोपड़ा से पीएम मोदी ने कहा- आपने पानीपत का पानी दिखा दिया

टोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ोन कर बात की और उनसे कई बातें कहीं. देखिए क्या बात हुई?

लाइव कवरेज

  1. टोक्यो में बारिश से गोल्फ़ का फ़ाइनल राउंड रुका, अदिति अब भी रेस में

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    टोक्यो में इस समय महिला गोल्फ़ का फ़ाइनल राउंड बारिश के कारण कुछ देर के लिए रोक दिया गया है.

    भारत की अदिति अशोक अभी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. यानी वो अब भी मेडल की रेस में शामिल हैं.

    पहले ही टोक्यो में आद बारिश और तूफ़ान की आशंका ज़ाहिर की गई थी लेकिन सुबह मौसम साफ़ होने के कारण खेल जारी रखा गया.

    फ़िलहाल मौसम खराब होने पर खेल अभी के लिए रोक दिया गया है.

  2. टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला खिलाड़ी, मेंटल हेल्थ और भी बहुत कुछ...

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: टोक्यो ओलंपिक की ख़ास बातें

    टोक्यो ओलंपिक खेल अब ख़त्म होने वाले हैं. ये खेल कई मायनों में ऐतिहासिक थे.

    कोरोना की वजह से दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाज़त नहीं थी.मीडिया को भी कवरेज के दौरान कई किस्म की पाबंदियों का सामना करना पड़ा. में

    टल हेल्थ की चर्चा हुई तो रूसी एथलीट्स भी ख़बरों में रहे. भारत के लिए ये खेल मिले-जुले रहे.

    पदक तो ज़्यादा नहीं मिले लेकिन कई खिलाड़ियों, ख़ासतौर से महिला एथलीटों के प्रदर्शन ने सुर्ख़ियां बटोरीं.

    देखिए, बीबीसी दुनिया की कवर स्टोरी.

  3. टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए बड़ा दिन, मेडल लाने का आख़िरी मौका

    अदिति अशोक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अदिति अशोक

    आज टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए बहुत अहम दिन है. भारतीय खिलाड़ियों के पास आज मेडल जीतने का आख़िरी मौका है.

    ऐसे में सबकी निगाहें अदिति अशोक, नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया पर टिकी हैं.

    भारतीय गोल्फ़र अदिति अशोक सबको हैरान करते हुए ख़ामोशी से मेडल के करीब पहुँची हैं.

    वो लगातार दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं और ऐसे में उनसे मेडल की आस बढ़ गई है. इस समय उनका मुकाबला जारी है.

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, नीरज चोपड़ा

    नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया से उम्मीदें

    शाम 3:55 पर भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए मुकाबले में उतरेंगे.

    वो 65 किलोग्राम भारवर्ग में फ़्रीस्टाइल कुश्ती में पदक के लिए अपनी किस्मत आज़माएंगे.

    पूनिया टोक्यो ओलंपिक में मेडल के अहम दावेदार माने जा रहे हैं.

    शाम 4:30 बजे भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा जैवनिल थ्रो स्पर्धा के फ़ाइनल राउंड में हिस्सा लेंगे.

    चोपड़ा से काफ़ी उम्मीदें हैं क्योंकि बीते कुछ समय में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. टोक्यो में भी उन्होंने बड़ी ही आसानी से फ़ाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली थी.

    बजरंग पूनिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बजरंग पूनिया

    अब तक भारत के कुल पाँच मेडल

    आज भारतीय खिलाड़ियों के लिए मेडल लाने का आख़िरी मौका है क्योंकि कल यानी 8 अगस्त को टोक्यो में ओलंपिक का समापन समारोह होगा.

    अभी तक भारत को टोक्यो में कुल पाँच मेडल मिले हैं- दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज़.

    भारत को सबसे पहला पदक मीराबाई चानू ने वेटलिफ़्टिंग में सिल्वर जीतकर दिलाया. उसके बाद पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में कांस्य पदक दिलाया.

    पीवी सिंधु के बाद लवलीना ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. लवलीना के बाद भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज़ मेडल नाम किया और फिर भारतीय पहलवान रवि दहिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

  4. नमस्कार! बीबीसी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. यहाँ हम आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 7 अगस्त, शुक्रवार के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.