टोक्यो ओलंपिक: मेडल जीतने वाले 93 देशों में कितने नंबर पर भारत?

ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक को-ऑपरेशन (इस्लामी सहयोग संगठन) के एक 12 सदस्यीय दल ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में सीमावर्ती इलाक़े का दौरा किया है.

लाइव कवरेज

  1. टोक्यो ओलंपिक की मेडल रेस में चीन बनाम अमेरिका में कौन रहा आगे?

  2. ओलंपिक में सऊदी अरब का प्रदर्शन कैसा रहा?

  3. वंदना कटारिया हरिद्वार की ब्रांड एम्बेसेडर बनाई गईं

    अरविंद पांडे

    इमेज स्रोत, TWITTER/ARVIND PANDEY

    टोक्यो ओलंपिक के सेमीफ़ाइन में पहुंची महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार ने साल 2020-21 के लिए हरिद्वार का ब्रांड एम्बेसेडर घोषित किया है.

    रविवार को प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडे रोशनबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंचे और उन्हें परिवार को सम्मानित किया.

    खेल मंत्री ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्व में भारत और उत्तराखंड प्रदेश का मान बढ़ाया है.

    इस दौरान उन्होंने वंदना कटारिया को खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम के अंतर्गत 2020-21 के लिए हरिद्वार जनपद का ब्रांड एम्बेसेडर घोषित किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस दौरान अरविंद पांडे ने कहा, "वंदना ने अपनी क्षमता और सामर्थ्य से जो मील का पत्थर स्थापित किया है और युवाओं के लिए सशक्त पदचिन्ह बनाए हैं वह निश्चित ही प्रदेश में युवा खिलाड़ियों को नया दृष्टिकोण और नया आयाम प्रदान करेंगे."

    साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रोशनाबाद के सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद "वंदना कटारिया मार्ग" रखा जाएगा.

  4. टोक्यो ओलंपिक ख़त्म, जानिए भारत के स्टार खिलाड़ियों को

  5. सऊदी की सरकारी तेल कंपनी अरामको को हुआ रिकॉर्ड मुनाफ़ा

    सऊदी अरामको

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने साल 2018 के बाद से सबसे बड़ा मुनाफ़ा दर्ज किया है.

    अरामको ने इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 25.45 अरब डॉलर की कमाई की है जो बीते साल के मुक़ाबले 288 प्रतिशत अधिक है.

    कोविड महामारी में लगे लॉकडाउन के बाद दुनिया भर में अर्थव्यवस्थाएं पटरी पर लौट रही हैं और ईंधन की खपत बढ़ी है.

    इसे ही अरामको के रिकॉर्ड मुनाफ़े की वजह माना जा रहा है.

    अरामको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमीन नासिर ने कहा है कि कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे दर्शाते हैं कि दुनिया भर में ऊर्जा की मांग बढ़ी है.

    सऊदी अरामको

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्रूड ऑयल के दामों में भी बीते साल के मुक़ाबले अब तक 40 फ़ीसद की बढ़ोतरी हो चुकी है. ब्रेंट क्रूड ऑयल के एक बैरल की कीमत इस समय 70.70 डॉलर है.

    अरामको ने हाल के महीनों में अरबों डॉलर के सौदे भी किए हैं.

    कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा है कि अरामको कई रणनीतिक कार्यक्रम आगे बढ़ा रही है जिनमें कम कार्बन उत्सर्जन वाले ऊर्जा स्रोतों पर ध्यान केंद्रित करना भी शामिल हैं.

  6. टोक्यो ओलंपिक: मेडल जीतने वाले 93 देशों में कितने नंबर पर भारत?

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टोक्यो ओलंपिक भारत के लिए ऐतिहासिक रहा है. भारत ने इस ओलंपिक में एक स्वर्ण समेत कुल सात पदक जीते. टोक्यो से पहले भारत ने लंदन ओलंपिक 2012 में सबसे अधिक 6 पदक हासिल किए थे.

    टोक्यो ओलंपिक भारत के लिए हॉकी और एथलिटिक्स में प्रदर्शन के लिहाज से ऐतिहासिक रहा है. टोक्यो ओलंपिक में कुल 93 देशों ने मेडल जीते हैं. इसमें अमेरिका कुल पदक की रैंकिंग में और स्वर्ण पदक की रैंकिंग में भी नंबर वन पर है.

    दूसरे नंबर पर चीन है. जापान स्वर्ण पदक के मामले में तीसरे नंबर पर है जबकि कुल पदक के मामले में पाँचवें नंबर पर है. भारत एक स्वर्ण पदक के साथ 48वें नंबर पर है और कुल पदक के मामले में 33वें नंबर पर है.

    बजरंग पुनिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका ने 39 स्वर्ण, 41 रजत और 33 कांस्य पदक जीते हैं. इस तरह अमेरिका को टोक्यो ओलंपिक में कुल 113 मेडल मिले. वहीं चीन को 38 स्वर्ण, 32 रजत और 18 कांस्य पदक मिले हैं.

    टोक्यो ओलंपिक में चीन को कुल 88 पदक मिले और इसके साथ ही वो दूसरे स्थान पर है. तीसरे नंबर पर रूसी ओलंपिक समिति और चौथे नंबर पर ब्रिटेन है. रूस को कुल 71 पदक मिले हैं और ब्रिटेन को 65. मेज़बान जापान स्वर्ण पदक के मामले में तीसरे नंबर पर है और कुल पदक के मामले में पाँचवे नंबर पर.

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

  7. टोक्यो ओलंपिक के रंगारंग समापन समारोह की तस्वीरें

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. टोक्यो ओलंपिक समापन समारोह में ग्रीस के राष्ट्रध्वज को सम्मान

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समापन समारोह के दौरान ग्रीस के राष्ट्रध्वज को सम्मान दिया गया.

    आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1896 में ग्रीस के एथेंस शहर से हुई थी. इसका उद्देश्य था विभिन्न राष्ट्रों के बीच समझ और मैत्री विकसित करना है.

    ग्रीस के राष्ट्रगान के साथ वहां के राष्ट्रध्वज को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और जापान के राष्ट्रध्वज के साथ लगाया गया.

  9. टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन समारोह शुरू

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन समारोह शुरू हो गया है. इस समारोह में भारतीय दल की अगुवाई पहलवान बजरंग पूनिया कर रहे हैं.

    खेलों के इस महाकुंभ में भारत ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और चार कांस्य पदकों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और लंदन ओलंपिक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

    टोक्यो में भारत ने एथलेटिक्स (स्वर्ण), वेटलिफ़्टिंग (रजत), कुश्ती (एक रजत, एक कांस्य), हॉकी (कांस्य), बैडमिंटन (कांस्य) और बॉक्सिंग (कांस्य) में पदक हासिल किए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता. मीराबई चानू ने वेटलिफ्टिंग तो रवि दहिया ने कुश्ती में रजत और बैडमिंटन में पीवी सिंधु, कुश्ती में बजरंग पूनिया, बॉक्सिंग में लवलिना बोरगोहाईं और पुरुष हॉकी ने देश के लिए कांस्य पदक जीते.

    समापन समारोह में टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) के अध्यक्ष थामस बाक को ओलंपिक ध्वज सौपेंगे. जो पेरिस के मेयर को इसे सौंपेंगे, जहां 2024 में अलगा ओलंपिक खेल होना है.

  10. इस्लामिक देशों के समूह ने किया पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर का दौरा

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक को-ऑपरेशन (इस्लामी सहयोग संगठन) के एक 12 सदस्यीय दल ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में सीमावर्ती इलाक़े का दौरा किया है.

    पाकिस्तान के अख़बार द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक़ इस दल में इंडिपेंडेंट पर्मानेंट ह्यूमन राइट्स कमिशन (स्वतंत्र स्थायी मानवाधिकार परिषद- आईपीएचसीआर) के सदस्य भी शामिल थे.

    इस प्रतिनिधिमंडल को हवाई मार्ग से पूंछ सेक्टर के चीरीकूट ले जाया गया.

    अख़बार ने सरकारी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तानी सेना के कमांडरों ने प्रतिनिधिमंडल को नियंत्रण रेखा के हालात से अवगत कराया.

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तानी सेना ने आम नागरिकों को बमबारी से बचाने के लिए बनाए गए बंकर भी दौरे पर आए दल को दिखाए.

    पाकिस्तान और भारत के बीच 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा है. दोनों ही तरफ़ से बिना उकसावे के गोलीबारी के दावे किए जाते रहे हैं.

    हालांकि इस साल फ़रवरी में भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम को लेकर समझौता हुआ था, जिसके बाद से सीमा के पास रह रहे लोगों को राहत मिली है.

    डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक़ प्रतिनिधिमंडल ने दौरे के बाद एक बयान में कहा है कि कश्मीर की स्थिति गंभीर है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तुरंत इस तरफ़ ध्यान देने की ज़रूरत है.

    मलेशिया के प्रतिनिधी अहमद आज़म ने कहा कि कश्मीरियों की पीड़ा दर्ज की जानी चाहिए और इस बारे में दुनिया में बात होनी चाहिए.

    इसी हफ़्ते भारत के विदेश मंत्रालय ने कश्मीर पर ओआईसी की टिप्पणी की कड़ी निंदा की थी और कहा था कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और वो अपने मंच का इस्तेमाल किसी देश के प्रॉपेगैंडा के लिए ना होने दे.

  11. कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 'मिक्स्ड डोज़' सुरक्षित और असरदार: ICMR

    वैक्सीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक कोविड-19 के दो टीकों, कोवैक्सीन और कोविशील्ड के मिश्रण ने अच्छे परिणाम दिखाए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ एक स्टडी में कहा गया है, “एडनोवायरस वेक्टर प्लैटफ़ॉर्म पर आधारित टीके और निष्क्रिय वायरस से बने टीके साथ में देना न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि प्रतिरक्षा के लिए बेहतर भी.”

    भारत में अभी तक 50 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज़ दिए जा चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. जम्मू-कश्मीर के आठ ज़िलों में एनआईए का छापा, टेरर फ़ंडिंग के आरोप

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Saqib Majeed/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू और कश्मीर के आठ ज़िलों में कई जगहों पर छापे मारे हैं.

    आतंकी फंडिंग के सिलसिले में ये छापे गंदेरबाल, किश्तवाड़, अनंतनाग, बडगाम, रजौरी, डोडा, शोपियाँ और रंबन में पड़े हैं.

    एनआईए ने जमात-ए-इस्लामी संगठन के सदस्य मोहम्मद वार के घर पर भी छापा डाला है. वार गंदेरबाल ज़िले में जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख हैं.

    जमात-ए-इस्लामी के ही एक अन्य सदस्य ज़हूर अहमद के घर भी एनआईए का छापा पड़ा है.

    ज़हूर अहमद गंदेरबाल के साफ़ापोरा इलाके में एक दुकान चलाते हैं और फ़लह-ए-आम ट्रस्ट में पूर्व शिक्षक रह चुके हैं.

    इसके अलावा पूर्व चरमपंथी मेहराजदिन रेशी के घर भी छापा डाला गया है.

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Waseem Andrabi/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    हिज़्बुल मुजाहिदीन पर आरोप

    इससे पहले 10 जुलाई को एनआईए ने जम्मू और कश्मीर से आतंकी फ़ंडिंग के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ़्तार किया था.

    पिछले महीने जम्मू-कश्मीर सरकार के 11 कर्मचारियों को चरमपंथी सम्बन्धों के आरोप में बर्ख़ास्त किया गया था.

    बर्ख़ास्त होने वालों में चरमपंथी संगठन हिज़्बुल मुजाहिदीन के संस्थापक सैयद सलाउद्दीन के दो बेटे भी थे.

    इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने हिज़्बुल मुजाहिदीन के चार सदस्यों को पहली नज़र में पाकिस्तान से चरमपंथी फंडिंग जुटाने का दोषी पाया था.

    अदालत ने चारों पर आपराधिक साज़िश, देश के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ने की कोशिश और यूएपीए के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किए जाने का आदेश दिया था.

    इस मामले में सुनवाई करने वाले स्पेशल जज परवीन सिंह ने अपने आदेश में कहा था कि हिज़्बुल ने जम्मू कश्मीर अफ़ेक्टीज़ रिलीफ़ ट्रस्ट नाम से एक फ़र्जी संस्था बनाई थी जिसका मक़सद चरमपंथी गतिविधियों के लिए पैसे मुहैया कराना था.

    यह ट्रस्ट चरमपंथियों और उनके परिवार के लिए फ़ंड जुटाता था.

  13. राहुल गांधी नहीं कर पा रहे हैं ट्वीट, क्या है वजह?

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया है. इस करण से वो कोई भी नया ट्वीट नहीं कर पा रहे.

    कांग्रेस पार्टी ने शनिवार रात को इसकी जानकारी दी. हालांकि इससे पहले पार्टी ने कहा था कि उनका ट्विटर हैंडल सस्पेंड कर दिया गया है.

    कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, “राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है, इसे रिस्टोर करने की प्रकिया जारी है. तब तक वो दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म के माध्यम से आप लोगों से जुड़े रहेंगे, लोगों की आवाज़ उठाते कगेंगे और उनके हक के लिए लड़ते रहेंगे.”

    इसके थोड़ी देर के बाद कांग्रेस पार्टी ने सफ़ाई दी कि राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंड अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया गया है.

    इसका मतलब है कि ट्विटर पर राहुल गांधी का अकाउंट और पुराने ट्वीट दिखते रहेंगे लेकिन वो कोई नया ट्वीट नहीं कर पाएंगे.

    राहुल गांधी ने आखिरी ट्वीट 6 अगस्त को किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ऐसा क्यों हुआ?

    राहुल गांधी ने नौ वर्षीय दलित लड़की के परिवार से मिलने की तस्वीर पोस्ट की थी जिसकी दिल्ली में कथित रूप से बलात्कार के बाद मृत्यु हो गई थी.

    इस पोस्ट ट्विटर ने इस पोस्ट को हटा दिया था. आम तौर पर अगर किसी यूज़र के ट्वीट को नियमों के उल्लंघन के लिए हटा दिया जाता है तो उन्हें 24 घंटे तक ट्वीट करने की अनुमति नहीं होती है.

    यौन उत्पीड़न पीड़ितों या उनके परिवारों की पहचान ज़ाहिर करने की भारत में इजाज़त नहीं है.

    बुधवार को लड़की के परिवार के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए राहुल ने ट्वीट किया था, "माता-पिता के आंसू केवल एक ही बात कह रहे हैं- उनकी बेटी और इस देश की बेटी को इंसाफ़ चाहिए और मैं इस पर उनके साथ हूं.”

    नेशनल कमीशन फ़ॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर) ने बुधवार को दिल्ली पुलिस और ट्विटर से लड़की के परिवार की तस्वीर वाली राहुल गांधी की पोस्ट के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के लिए कहा था.

    शिकायत में गया था कि यह ट्वीट बच्चों के यौन उत्पीड़न पर क़ानून का उल्लंघन करता है

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. कोरोना: बीते 24 घंटे में करीब 40 हज़ार मामले और 491 लोगों की मौत

    कोरोना संक्रमण

    इमेज स्रोत, ARUN SANKAR/AFP via Getty Images

    पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 39,070 मामले सामने आए हैं और 491 लोगों की मौत हुई है.

    इस दौरान 43,910 मरीज़ों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिली है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार देश में अब कोरोना संक्रमण के कुल 3,19,34,455 मामले हो गए हैं जिनमें से 4,06,822 एक्टिव मामले हैं.

    कोविड-19 के कारण अब तक देश में कुल 4,27,862 लोगों की मौत हुई है और 3,10,99,771 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं.

    अभी तक कुल 50,68,10,492 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

  15. सऊदी अरब उमरा की यात्रा के लिए इन लोगों को देगा इजाज़त

    सऊदी अरब

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी अरब लंबे समय बाद आख़िरकार उमरा यात्रा के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगा.

    यह प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होगी और उमरा यात्रा पर सिर्फ़ वही लोग जा सकेंगे जिन्होंने कोविड वैक्सीन लगवा ली है.

    सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी ने यह ख़बर दी है.

    कोरोना वायरस महामारी की वजह से सऊदी अरब पिछले लगभग डेढ़ साल से विदेशी यात्रियों के आवेदन नहीं स्वीकार कर रहा था.

    हालाँकि अब मक्का और मदीना आने वाले यात्रियों की प्रतिमाह सीमा 60 हज़ार से बढ़ाकर 20 लाख की जा रही है.

    इस दौरान कोविड-19 से जुड़े सभी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.

    हज यात्रा

    इमेज स्रोत, Reuters

    दो साल से हज पर नहीं जा पाए हैं सऊदी अरब से बाहर के मुसलमान

    हज और उमरा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी घरेलू और विदेशी लोगों को उमरा यात्रा की अर्ज़ी के साथ अपना टीकाकरण सर्टिफ़िकेट भी देना होगा.

    महामारी के कारण सऊदी अरब ने जिन देशों पर पाबंदी लगाई है, वहां के यात्रियों को टीका लगवाए होने के बावजूद पहुँचने पर कुछ दिन क्वारंटीन में रहना होगा.

    कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से सऊदी अरब ने विदेशी यात्रियों को हज की अनुमति भी नहीं दी है.

  16. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 7 अगस्त, शनिवार के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें.