ममता बनर्जी ने लगाया गवर्नर पर भ्रष्टाचार का आरोप, धनखड़ ने दिया जवाब
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ का नाम जैन हवाला कांड के आरोपपत्र में था, राज्यपाल ने ममता के इस आरोप को ख़ारिज कर दिया है.
लाइव कवरेज
विभुराज, वात्सल्य राय, भूमिका राय and मोहम्मद शाहिद
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने चार धाम यात्रा पर लगाई रोक, ध्रुव मिश्रा, देहरादून से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, उत्तरकाशी ज़िले में स्थित गंगोत्री धाम
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने ने चार धाम यात्रा पर 7 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है.
साथ ही हाई कोर्ट ने चार धाम की लाइव स्ट्रीमिंग करने के लिए भी निर्देश दिए हैं.
हाई कोर्ट ने 25 जून के कैबिनेट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें 1 जुलाई से चारों धाम के अंतर्गत आने वाले उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग ज़िलों के निवासियों को आरटीपीसीआर की नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट लेकर दर्शनों को जाने की अनुमति दे दी गई थी.
मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली बेंच ने सरकार को दोबारा से 7 जुलाई तक शपथपत्र दाखिल करने को कहा है.
भारत नहीं यूएई में होगा टी-20 वर्ल्ड कप: सौरव गांगुली
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने
बताया है कि टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में नहीं होगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक
गांगुली ने कहा है कि अब इसकी मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) करेगा.
टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन
अक्टूबर-नवंबर में होना है. टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर को होगी और फ़ाइनल 14 नवंबर को होगा. पहले ये टूर्नामेंट भारत में खेला जाना था.
वहीं, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव
शुक्ला ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि टूर्नामेंट पहले से तय तारीखों में ही
खेला जाएगा.
उन्होंने बताया कि बोर्ड को अपने
फ़ैसले की जानकारी आईसीसी को देनी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शुक्ला ने कहा, “इसलिए आज बीसीसीआई के अधिकारियों ने कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए चर्चा की और कोविड की स्थिति की जानकारी ली.”
शुक्ला ने आगे कहा,“दो तीन महीने के बाद क्या होगा, इसे लेकर कोई भी भरोसे के साथ कुछ नहीं कह सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने तय किया कि आईसीसी से कहा जाएगा कि आयोजन यूएई में कराया जाए. भारत के बाद यही आदर्श जगह है.”
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन आईपीएल के बाद होगा. इस साल आईपीएल को कोरोना संक्रमण की वजह से बीच में ही रोकना पड़ा था.
वर्ल्ड टी-20 की मौजूदा चैंपियन
वेस्ट इंडीज टीम है. साल 2016 में वेस्ट इंडीज ने भारत में हुए टूर्नामेंट के
फ़ाइनल में इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी. वेस्ट इंडीज टीम दो बार चैंपियन बन
चुकी है. वर्ल्ड टी-20 की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. तब टूर्नामेंट दक्षिण
अफ्रीका में खेला गया था और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने जीत हासिल
की थी. भारत और वेस्ट इंडीज के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका भी ट्रॉफी
जीत चुके हैं.
चीन: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पनबिजली परियोजना में काम शुरू
इमेज स्रोत, Reuters
चीन में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पनबिजली परियोजना के पहले दो जेनरेटिंग यूनिट्स में औपचारिक तौर से सोमवार को काम शुरू हो गया है.
चीन की सरकार ने आज की इसकी घोषणा की.
जीवाश्म ईंधन (तेल और प्राकृतिक गैस) की बढ़ती मांग को कम करने के लिए चीन लंबे समय से कोशिशें कर रहा है.
इस सिलसिले में यांगत्ज़े नदी की सहायक नदी जिंशा पर ये बैहेतन डैम बनाया गया है.
पनबिजली उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में चीन का ये डैम ऐसे समय में बनकर तैयार हुआ है जब पर्यावरणवादियों की आशंकाओं के कारण दूसरे पनबिजली परियोजनाओं से ध्यान हटा रहे हैं.
इसी हफ्ते चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं सालगिरह से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत हो रही है.
289 मीटर (954 फुट) ऊंचे इस बांध में 16 जेनरेटिंग यूनिट्स होंगे जिनमें प्रत्येक की क्षमता एक मिलियन किलोवाट होगी.
दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोइलेक्ट्रिक डैम भी चीन में हैं. साल 2003 में यांगत्ज़े नदी में बन कर तैयार हुए 'थ्री जॉर्जेस डैम' की विद्युत उत्पादन की क्षमता 22.5 मिलियन किलोवाट की है.
दोनों ही डैम चीन की सरकारी कंपनी 'थ्री जॉर्जेस ग्रुप कॉर्पोरेशन' ने बनाए हैं.
अग्नि-प्राइम मिसाइल का डीआरडीओ ने किया सफलतापूर्वक परीक्षण
इमेज स्रोत, ANI
भारत ने सोमवार को नई पीढ़ी के परमाणु हथियारों ले जा सकने में सक्षम अग्नि प्राइम मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने डीआरडीओ के सूत्रों के हवाले से कहा है कि अग्नि सिरीज़ की इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप पर एक मोबाइल लॉन्चर पैड से सुबह 10:55 मिनट पर किया गया.
सतह से सतह तक मार करने वाली ये मिसाइल 1000 से 2000 किलोमीटर की दूरी पर स्थित टारगेट को निशाना लगा सकती है.
परमाणु हथियार ले जा सकने में सक्षम इस मिसाइल की डिजाइन और इसे विकसित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया है.
न तो किसी को आँख दिखाना चाहते हैं, न किसी का आँख दिखाना मंज़ूर- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
इमेज स्रोत, @DefenceMinIndia
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों की लद्दाख
यात्रा पर हैं. आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है.
लद्दाख में अपनी यात्रा के दूसरे दिन राजनाथ सिंह ने कहा कि
पड़ोसी देशों के साथ बातचीत के ज़रिए
समाधान निकालने की कोशिश की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि
मंशा साफ़ होनी चाहिए.
बॉर्डर रोड
ऑर्गेनाइज़ेशन के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “हम न तो किसी को आँख दिखाना
चाहते हैं, न किसी का आँख दिखाना मंज़ूर है. हमारी सेना में हर चुनौती
का मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता है.”
इमेज स्रोत, Doordarshan
इस मौक़े पर उन्होंने कहा, “हम विश्व शांति के पुजारी हैं. हम शस्त्र भी धारण करते हैं
तो शांति की स्थापना के लिए. भारत ने आज तक किसी भी देश पर न तो आक्रमण किया है न ही
किसी भी देश की एक इंच ज़मीन पर हमने क़ब्ज़ा किया है.”
लद्दाख में सेना के जवानों को संबोधित करते
हुए उन्होंने कहा कि देश को इस बात का पूरा भरोसा है कि सीमा पर उभरती किसी भी
परिस्थिति का सामना करने में हमारे सैनिक सक्षम हैं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन
द्वारा निर्मित 63 बुनियादी परियोजनाओं का
उद्घाटन किया.
इस मौक़े उन्होंने कहा,"जिन सड़कों का निर्माण बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइज़ेशन कर रहे हैं
वह देश के विकास की गति को बढ़ाने वाले हैं. आज 63 पुल और सड़कों का लोकापर्ण हुआ है. ये बॉर्डर रोड
ऑर्गेनाइज़ेशन कर्मियों की सूझबूझ से हुआ है."
यूपी में ज़िला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी बसपा, मायावती ने की घोषणा
इमेज स्रोत, ANI
बसपा प्रमुख मायावती ने समाचार
एजेंसी एएनआई से कहा है कि उनकी पार्टी इस बार यूपी में ज़िला पंचायत अध्यक्ष का
चुनाव नहीं लड़ेगी.
उन्होंने कहा है, “बसपा ने इस समय प्रदेश में हो रहे ज़िला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को न लड़ने
का निर्णय लिया है. पार्टी के लोगों को निर्देश है कि वे इस
चुनाव में अपना समय और ताक़त लगाने की बजाय पार्टी के संगठन को मज़बूत
बनाने और सर्व समाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगाएं.”
मायावती ने कहा, “इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव
में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बन सकेगी. जब यहां बसपा की सरकार बन जाएगी तो ज़िला पंचायत अध्यक्ष ख़ुद ही बसपा में शामिल हो जाएंगे.”
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के गिरते वज़न को लेकर लोग चिंतित- सरकारी मीडिया
इमेज स्रोत, Reuters
हाल ही में उत्तर
कोरियाई नेता किम जोंग उन एक सभा में नज़र आए. इस सभा में पहुंचे किम जोंग उन का एक
वीडियो फ़ुटेज काफी चर्चा में है.
इस सभा के एक वीडियो
फ़ुटेज में उत्तर कोरियाई नेता पहले की तुलना में काफी दुबले नज़र आ रहे हैं.
सरकार नियंत्रित
मीडिया ने अपनी एक ख़बर में कहा है कि किम के गिरते वज़न के कारण देश के लोग
चिंतित हैं.
रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी ने उत्तर कोरिया के सरकार नियंत्रित मीडिया के
हवाले से लिखा है, “किम के हालिया फ़ुटेज
देखने के बाद उत्तर कोरिया में हर कोई किम के स्वास्थ्य को लेकर दुखी है.”
सरकारी मीडिया ने यह बात
प्योंगयांग के एक शख़्स से बातचीत के आधार पर कही है.
किम के स्वास्थ्य को लेकर
जून महीने में ही सार्वजनिक बयान आया था. यह बयान विदेशी विश्लेषकों की उन टिप्पणियों
के बाद आया था जिसमें उन्होंने किम जोंग उन के स्वास्थ्य को लेकर टिप्पणी की थी.
विश्लेषकों
ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि 37 साल के शासक के शारीरिक वज़न में स्पष्ट तौर पर
दिखाई देने वाला फ़र्क आया है.
सरकारी मीडिया केआरटी ने
शुक्रवार को एक शख़्स का इंटरव्यू ब्रॉडकास्ट किया. इस शख़्स ने कहा,“किम जोंग उन के गिरते स्वास्थ्य को देखकर हमारा दिल दुखी
होता है.”
हालांकि किम जोंग उन की
जो वीडियो क्लिप चर्चा में है, रॉयटर्स उसकी निजी तौर पर पुष्टि तो नहीं करता है पर इससे पूर्व भी
किम जोंग उन के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगायी गई थीं.
बीते साल भी उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की बातें सामने आयी थीं. बाद में
दक्षिण कोरिया ने एक बयान जारी कर कहा था कि वे रिपोर्ट्स सच नहीं हैं, जिनमें कहा गया है कि उत्तर कोरिया के
नेता किम जोंग उन दिल की सर्जरी के बाद गंभीर रूप से बीमार हैं.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
कैसे शुरू हुई थीं अटकलें
बीते साल 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्मदिन के समारोह में किम जोंग उन शामिल नहीं हुए थे. ये देश के लिए साल के सबसे बड़े आयोजनों में से एक होता है. किम जोंग उन के दादा उत्तर कोरिया के संस्थापक थे.
किम जोंग उन ने भी इस कार्यक्रम को कभी मिस नहीं किया था.
बीते साल सरकारी मीडिया ने उन्हें आख़िरी बार 12 अप्रैल को दिखा था, जब वे लड़ाकू विमानों का निरीक्षण कर रहे थे. हालांकि उस हैंडआउट में कोई तारीख़ नहीं थी. उन तस्वीरों में उन्हें हमेशा की तरह बेफ़िक्र और सहज देखा जा सकता था.
अच्छे दिनों में भी उत्तर कोरिया से रिपोर्टिंग बहुत मुश्किल होती है. कोविड-19 के कारण बीते साल जनवरी के अंत से ही उत्तर कोरिया ने अपनी सीमाएँ बंद कर दी थीं. ऐसे में रिपोर्टिंग और भी मुश्किल हो गई थी.
इमेज स्रोत, Getty Images
कौन होगा उत्तराधिकारी
अगर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को कुछ होता है, तो उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, इस बारे में स्पष्टता नहीं है.
वर्षों तक किम जोंग उन के पिता ने उन्हें देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार किया था. किम साम्राज्य सुरक्षित दिखता था.
किम की बहन किम यो जोंग उत्तराधिकारी बनने की स्पष्ट पसंद दिखती हैं. वो किम साम्राज्य के ख़ून (पेक्टू परिवार का ख़ून) का हिस्सा हैं. साथ ही वे कई बार अपने बलबूते ख़बरों में भी बनी रहती हैं.
सच्चाई यही है कि जब उत्तर कोरियाई नेता के स्वास्थ्य की बात आती है, तो लोग अक्सर अंधेरे में तीर चला रहे होते हैं.
ऑस्ट्रेलिया: कोरोना महामारी के नए फ़ेज़ को लेकर आपात बैठक
इमेज स्रोत, EPA
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना
महामारी के नए वेरिएंट डेल्टा के संक्रमण के मामले बढ़कर 128 हो गए हैं. विशेषज्ञ
इस वेरिएंट को कोरोना के बाकी सभी वेरिएंट की तुलना में सबसे तेज़ी से फैलने वाला
बता रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया के कई
हिस्सों में इस वेरिएंट से संक्रमित लोग मिले हैं.
उत्तरी क्षेत्र,
क्वींसलैंड और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में भी कम संख्या
में ही सही लेकिन इस वेरिएंट के मामले सामने आए हैं.
कई महीनों के अंतराल के
बाद यह पहला मौक़ा है जब ऑस्ट्रेलिया में किसी एक सीमित नहीं बल्कि कई हिस्सों में
संक्रमण के मामले सामने आए हैं.
संक्रमण के
मामलों को देखते हुए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के नेता आज यानी सोमवार को
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन संग एक आपात बैठक करने वाले हैं.
ट्रेज़रर जोश फ्राइडेनबर्ग
का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया कोविड-19 के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई में एक गंभीर और
चुनौतीपूर्ण समय से गुज़र रहा है. बढ़ते मामलों के कारण विभिन्न राज्यों ने अपनी सीमाओं
को बंद कर दिया है और संक्रमण की दर को बढ़ने से रोकने के लिए कई तरह के प्रतिबंध
लागू कर दिये हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
एबीसी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम इस महामारी के एक अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं. डेल्टा वेरिएंट जो कि अधिक संक्रामक है और यह चिंता की बात है.”
कोविड-19 मामलों मे आयी तेज़ी के बाद सिडनी और डार्विन जैसे महत्वूर्ण शहरों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. इसके साथ ही चार अन्य राज्यों में भी लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है.
सिडनी में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है, जहां लगभग 50 लाख लोग घरों में रहने को मजबूर हैं.
लॉकडाउन के कारण कई व्यवसायों और स्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है.
एनएसडब्ल्यू प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजिकेलियन ने सोमवार को 18 नए मामले की पुष्टि की है. इससे एक दिन पहले 30 नए मामले सामने आए थे.
पिछले 24 घंटों में लगभग 59,000 लोगों को टेस्ट किया गया है.
कोविशील्ड को यूरोप का वैक्सीन पासपोर्ट न मिलने पर अदार पूनावाला ने किया ट्वीट
इमेज स्रोत, Reuters
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के सीईओ
अदार पूनावाला ने कहा है कि कोविशील्ड लगवाने वाले भारतीयों को यूरोप जाने में आने
वाली दिक्कतों का मुद्दा उच्चतम स्तर पर उठाया जा रहा है.
यूरोपीय संघ ने वैक्सीन पासपोर्ट स्कीम
के तहत भारत में लगने वाले वाली दोनों ही वैक्सीन को मान्यता नहीं दी है. कोविशील्ड
के यूरोपीय वर्ज़न यानि एस्ट्राज़ेनेका को स्वीकार्य माना गया है लेकिन कोविशील्ड को
मान्य वैक्सीन की सूची में नहीं रखा गया है.
इन्हीं दिक्कतों के जवाब में पूनावाला
ने ट्वीट कर भरोसा दिलाया और कहा, “मुझे
एहसास है कि बहुत से भारतीय, जिन्होंने
कोविशील्ड का वैक्सीन लिया है, उन्हें
यूरोप जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं
कि मैंने इस विषय को उच्चतम स्तर पर उठाया है और उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले को
हल किया जाएगा.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यूरोप का ग्रीन पास
यूरोपीय संघ ने कहा है कि एक जुलाई
से, वहां
दाख़िल होने के लिए उन्हीं को ग्रीन पास मिलेगा, जिन्हें वैक्सीन लगी है.
लेकिन साथ ही सिर्फ़ चार वैक्सीन को
ही मान्यता देते हुए कहा है कि इसके अलावा किसी और वैक्सीन के लिए किसी व्यक्ति को
वैक्सीन पासपोर्ट नहीं दिया जाएगा.
फ़िलहाल यूरोपियन मेडिसिंस एजेंसी ने
जिन चार वैक्सीन को अप्रूव किया गया है, वे
हैं - कॉमिरनेटी (फ़ाइज़र/बायोएनटेक), मॉडर्ना, वेक्सज़ेर्वरिया
(एस्ट्राज़ेनेका), जॉनसेन
(जॉनसन ऐंड जॉनसन).
अमेरिका, कनाडा के कुछ इलाक़ों में भीषण गर्मी, ठंडे रहने वाले इलाक़ों में पारा 40 पार
इमेज स्रोत, Reuters
उत्तर पश्चिम अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है. इनमें से कई इलाक़े ऐसे हैं जहां सर्दियों में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है. लेकिन इस बार अधिकतर तापमान के तमाम रिकॉर्ड टूट रह हैं.
यूएस नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने लगभग पूरे वॉशिंगटन और ओरेगन राज्य में और अधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है.
इस गर्मी की लहर से कैलिफ़ोर्निया और इडाहो के कुछ हिस्से भी प्रभावित हैं. अमेरिकी राज्य ओरेगन की मुल्नोमाह काउंटी ने ‘जानलेवा गर्मी’ की चेतावनी जारी की है.
लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए कुछ शहरों ने कूलिंग सेंटर खोले हैं, जहां के निवासी एसी इमारतों में गर्मी से राहत पा सकते हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी अमेरिका और कनाडा में तापमान बढ़ने का कारण, आसमान में उच्च दबाव वाले क्षेत्र की मौजूदगी है.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए ऐसे कूलिंग सेंटर खोले गए हैं.
अजीब मौसम की वजह?
जानकार कह रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन के कारण ठंड वाले इलाक़ों में भी हीटवेव जैसी स्थितियां होने की आशंका बढ़ती जा रही है, हालांकि किसी एक घटना को ग्लोबल वॉर्मिंग से जोड़ना थोड़ा जटिल काम है.
विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे जलवायु परिवर्तन होता है, बाढ़, तूफ़ान और लू से मरने वालों की संख्या में वृद्धि होगी.
अमेरिका के मौसम विभाग ने कहा कि इस पूरे इलाक़े में सोमवार को भी गर्म तापमान का अनुमान है.
मौसम विभाग ने "देश के उत्तर-पश्चिमी कोने के साथ-साथ कैलिफ़ोर्निया के कुछ हिस्सों में कई और दिनों तक ख़तरनाक गर्मी की चेतावनी दी है.
ब्रेकिंग न्यूज़, लाल क़िला हिंसा मामले में एक फ़रार में अभियुक्त की हुई गिरफ़्तारी
इमेज स्रोत, Rabinder Singh Robin/BBC
कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसानों की रैली
के दौरान 26 जनवरी को लाल क़िले में हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एक फ़रार अभियुक्त को गिरफ़्तार
किया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, डीसीपी स्पेशल सेल संजीव यादव ने बताया है
कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गुरजोत सिंह नाम के एक युवक को अमृतसर से गिरफ़्तार
किया है जिस पर एक लाख रुपये का इनाम था.
इमेज स्रोत, Rabinder Singh Robin/BBC
बीबीसी के सहयोगी
पत्रकार रबिंदर सिंह रॉबिन ने बताया है कि गुरजोत सिंह पर हिंसा की साज़िश में
शामिल होने का आरोप है और उनको क्राइम टीम को सौंपा जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में 46,148 नए मामले, भारत ने कहा- अमेरिका से ज़्यादा वैक्सीन दे चुके
इमेज स्रोत, Getty Images
बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस
संक्रमण के 46,148 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही इस अंतराल के दौरान 979 लोगों की
मौत हुई है.
वहीं भारत में अब कुल सक्रिय मामलों की
संख्या5,72,994 रह गई है.
इसके साथ
ही भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि कुल वैक्सीन लगाने के मामले में
भारत अमेरिका से आगे निकल गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मंत्रालय
ने अपने ट्वीट में एक डाटा पेश किया है जिसमें बताया गया है कि अमेरिका में 32.22
करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई हैं वहीं भारत में अब तक 32.36 करोड़ से अधिक
वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं.
हालांकि,
व्यक्तिगत रूप से वैक्सीन देने के मामले में भारत अमेरिका से बहुत पीछे है.
अमेरिका में
अब तक 15.2 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ दी जा चुकी हैं जबकि
भारत में अब तक सिर्फ़ 5.4 करोड़ लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज़ मिली हैं.
दिल्ली के एम्स अस्पताल में लगी आग, काबू पाया गया
दिल्ली दमकल विभाग ने बताया है कि सोमवार की सुबह 5 बजे के क़रीब दिल्ली के
एम्स अस्पताल के स्टोर रूम में आग लग गई जिस पर नियंत्रण पा लिया गया है.
इस घटना में किसी के हताहत होने की अब तक कोई ख़बर नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
आग लगने के बाद अस्पताल के कैज़ुअल्टी एरिया में भी धुआं भर गया था जिसके बाद
मरीज़ों को बाहर निकाला गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
डीसीपी साउथ अतुल ठाकुर ने बताया है कि इस घटना के बाद घटनास्थल पर 7 दमकल की
गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया, आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
ओसामा बिन लादेन को ‘शहीद’ बताने वाले इमरान ख़ान के बयान पर क्या बोले उनके मंत्री
इमेज स्रोत, Reuters
पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फ़वाद चौधरी ने एक टीवी
कार्यक्रम में सफ़ाई दी है कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान का अलक़ायदा प्रमुख ओसामा
बिन लादेन को ‘शहीद’बताना ‘स्लिप ऑफ़ टंग’ (ज़बान फिसलना) था.
चौधरी पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो न्यूज़ के जिरगा
कार्यक्रम में बातचीत कर रहे थे जब उनसे एंकर सलीम साफ़ी ने पूछा कि ‘अलक़ायदा
को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है और संसद में प्रधानमंत्री
उन्हें शहीद कहते हैं तो यह ग़ैर ज़िम्मेदाराना नहीं है?’
इस पर फ़वाद चौधरी ने कहा, “इसके फ़ौरन बाद प्रधानमंत्री के प्रवक्ता का
बयान आया था जिसमें उन्होंने सफ़ाई दी थी.”
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, फ़वाद चौधरी और इमरान ख़ान
एंकर साफ़ी ने उनसे पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद
क़ुरैशी का अफ़ग़ानी न्यूज़ चैलन टोलो न्यूज़ के इंटरव्यू में लादेन को ‘शहीद’ बतानेवाले सवाल को टालने के बारे में भी पूछा जिस पर चौधरी ने
कहा, “इमरान ख़ान साहब और विदेश मंत्री इस पर अपनी बात साफ़ कर
चुके हैं. हमारा मीडिया इन चीज़ों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाएगा तो बाहर वाले यहीं से
प्रेरित होंगे.”
चौधरी ने कहा कि “संयुक्त राष्ट्र में
अलक़ायदा के ख़िलाफ़ पाकिस्तान
वोट दे चुका है और हम अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों को स्वीकार करते हैं और शहीद कहना ‘स्लिप
ऑफ़ टंग’ था.”
पिछले साल जून
में संसद में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अमेरिका पर बोलते हुए
कहा था कि एबटाबाद में ऑपरेशन करते हुए ओसामा बिन लादेन को मार दिया ‘उन्हें शहीद कर दिया.’
जम्मू-कश्मीर: चरमपंथी हमले में स्पेशल पुलिस ऑफ़िसर, पत्नी और बेटी की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में
रविवार को चरमपंथियों ने एक स्पेशल पुलिस ऑफ़िसर (एसपीओ) और उनकी पत्नी की गोली
मारकर हत्या कर दी.
इस हादसे में उनकी बेटी भी घायल
हुई थीं जिनकी आज सोमवार को मौत हो गई.
अधिकारियों ने बताया कि ज़िले के
अवंतीपोरा इलाक़े के हरिपरिगाम में रात क़रीब 11बजे के आस-पास चरमपंथियों ने एसपीओ
फैय्याज़ अहमद के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर गोलियां चलाईं.
बाद में एसपीओ फैय्याज़ और उनके
परिवार को अस्पताल ले जाया गया. जहां एसपीओ और उनकी पत्नी की मौत हो गई.
बीबीसी के सहयोगी माजिद जहांगीर ने बताया कि एसपीओ फैय्याज़ अहमद की 23 वर्षीय बेटी राफ़िया का वहीं के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन सोमवार को उनकी भी मौत हो गई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी है कि सुरक्षा बलों ने घर को अपने नियंत्रण में लेकर घेराव कर लिया है. हमले में शामिल चरमपंथियों की तलाश जारी है.
नमस्कार!
बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 27 जून के सभी बड़े अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.