सिंघु बॉर्डरः किसान कर रहे बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, पुलिस आंसू गैस के साथ तैयार
सिंघु बॉर्डर पर मौजूद बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा के मुताबिक किसान ट्रांसपोर्ट नगर के पास लगे बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, पुलिस आंसू गैस छोड़ने की पूरी तैयारी में है.
सिंघु बॉर्डर पर मौजूद किसान नेता सतनाम सिंह पन्नु ने कहा है हम रिंग रोड पर निकलना चाहते हैं लेकिन पुलिस हमें रोक रही है. हमने पुलिस से न रोकने की अपील की है और कहा है कि आला अधिकारियों से बात करेंगे.
समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा कि जो रूट हमें दिया गया था उससे हम सहमत नहीं हैं और हम रिंग रोड पर जाएंगे. हम अभी कुछ देर इंतज़ार करेंगे और पीछे से आ रहे किसानों का इंतज़ार करेंगे, उसके बाद मिलजुल कर चर्चा करेंगे.










