शांतिपूर्ण आंदोलन में कुछ अराजक लोग घुस आए - संयुक्त किसान मोर्चा
संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की निंदा की है.
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है, "ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद कुछ संगठन और कुछ असामाजिक तत्वों ने अब तक शांतिपूर्ण रहे हमारे आंदोलन में घुसपैठ की, रूट का और अनुशासन का उल्लंघन करके निंदनीय कार्य किया है. हमारा हमेशा से मानना रहा है कि शांति हमारी सबसे बड़ी शक्ति है. ऐसी हरक़तों से आंदोलन को नुक़सान पहुँचता है."
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, संयुक्त किसान मोर्चा ने आज के पूरे घटनाक्रम पर ख़ेद व्यक्त किया है और कहा है कि जिन लोगों ने तय रास्ते से बाहर जाने का काम किया है उससे संयुक्त किसान मोर्चा ख़ुद को अलग करता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त





