You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

कोरोना अपडेट: 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों में कल से होगा रिज़र्वेशन

भारतीय रेलवे ने 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है. इन ट्रेनों में जनरल कोच में भी रिज़र्वेशन होगा.

लाइव कवरेज

  1. प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, बसों को जाने नहीं दिया जा रहा

    उत्तर प्रदेश में प्रवासी मज़दूरों को घर छोड़ने के लिए कांग्रेस द्वारा 1,000 बसें देने के प्रस्ताव पर लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं जारी हैं.

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार चाहे तो इन बसों पर भाजपा के बैनर लगा ले लेकिन वो इन्हें न रोके.

    प्रियंका गांधी ने लगातार ट्वीट करते हुए कहा कि यूपी सरकार ने 1049 बसों में 879 बसों को जांच में सही पाया है लेकिन वो उन्हें राज्य में चलने नहीं दे रही है.

    अगले ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा कि वो कल 200 बसों की नई सूची उपलब्ध कराएंगी, इसकी जांच कराइये क्योंकि और देर नहीं की जा सकती है.

  2. नमस्कार, बीबीसी हिंदी की कोरोना लाइव कवरेज में आपका स्वागत है

    नमस्कार! बीबीसी हिंदी पर कोरोना को लेकर लाइव ख़बरों का सिलसिला जारी है. बुधवार को होने वाली तमाम हलचल और उनके मायने आप यहां जान सकते हैं. मंगलवार को क्या-क्या हुआ यह जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.