चीन
ने कोरोना संक्रमण को लेकर अमरीका पर एक बार फिर हमला किया है.
चीनी
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चिनयुंग ने कहा,”अमरीका की लगातार जारी ग़लतबयानी
से लोग भ्रमित हो सकते हैं और कई लोग गुमराह हो सकते हैं. मगर अंत में तथ्य ख़ुद
अपनी बात कह देते हैं.“
प्रवक्ता ने कुछ तथ्यों को पेश किया और लिखा –
23 जनवरी को जब वुहान को लॉकडाउन किया गया तो अमरीका ने
दावा किया कि उनके यहाँ केवल एक व्यक्ति संक्रमित है.
13 मार्च को जब अमरीका ने आपातकाल की घोषणा की तो उसने दावा
किया कि उनके यहाँ 1896 लोग संक्रमित हैं.
19 मार्च को जब चीन ने अपने यहाँ 0 नए मामलों की बात की, तो
अमरीका में मामले 7,087 हो गए.
अब अमरीका में संक्रमित मामलों की संख्या 1,570,583 है और
मरने वालों की संख्या 93,533 हो गई है.
प्रवक्ता ने फिर सवाल किया – तो ज़िम्मेदार किसे ठहराया
जाना चाहिए?