कोरोना अपडेट: दिल्ली में पाबंदियों में कुछ हद तक छूट देने का समय आ गया है- केजरीवाल

केंद्र सरकार ने पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फ़ैसला किया है. लेकिन कई मामलों में फ़ैसला लेने का अधिकार राज्यों को दे दिया है.

लाइव कवरेज

  1. इटली ने यात्रा प्रतिबंध हटाने की घोषणा की

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इटली के प्रधानमंत्री जूज़ेप्पे कॉन्टे ने लॉकडाउन में राहत देने के बाद अब तीन जून से यात्रा प्रतिबंध हटाने की भी घोषणा कर दी है. उन्होंने यह भी कहा कि ये फैसले संभावित ख़तरे का आकलन करने के बाद लिए गए हैं.

    उन्होंने घोषणा की कि इटली से दूसरे देश के बीच सफ़र की अनुमति 3 जून से दी जाएगी. इसके अलावा जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स सेंटर भी 25 मई से खोले जाएंगे और सिनेमाघर एवं थिएयर 15 जून से खुलेंगे.

    यूरोपियन यूनियन के देशों से आने वाले नागरिकों को बिना दो हफ़्ते क्वारंटीन किए इटली में आने दिया जाएगा.

    ये घोषणाएं कोरोना संक्रमण की वजह से पस्त हुई इटली की अर्थव्यवस्था को उबारने की दृष्टि से की गई हैं.

    इटली के अधिकारियों के मुताबिक, अब तक संक्रमण की वजह से 31763 लोगों की जान जा चुकी है. अमरीका और ब्रिटेन के बाद इटली तीसरे स्थान पर है.

    इटली वो पहला देश है जिसने यूरोप में सबसे पहले फरवरी में देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी. चार मई से इटली में फैक्ट्रियां खोलने की अनुमति दे दी गई थी.

  2. भारत के 310 तीर्थयात्री तेहरान से दिल्ली के लिए रवाना

    लद्दाख के 310 तीर्थयात्रियों का समूह तेहरान से दिल्ली के लिए 16 मई की रात रवाना हुआ है. इन सभी को विशेष विमान से दिल्ली से लेह भेजा जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. असम में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले

    असम में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 94 हो गई है.

    अब तक यहां संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. रांची के हिंदपीढ़ी में झड़प के बाद तनाव, पुलिसबल तैनात

    झारखंड के रांची में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बने हिन्दपीढ़ी इलाके में सीआरपीएफ जवान और पूर्व पार्षद के बीच कथित झड़प के बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया.

    रांची में बीबीसी के सहयोगी रवि प्रकाश ने बताया कि इस इलाके को कंटेनमेंट ज़ोन बनाया गया है. झड़प की घटना को एंटी सोशल कहकर प्रचारित किया जा रहा है. हालांकि प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य होने का दावा किया जा रहा है. इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है.

    रांची के डिप्टी कमिश्नर राय महिमापत रे ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि हालात सामान्य हैं. किसी तरह की अफ़वाह पर ध्यान न दिए जाए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. अमरीका में मरने वालों का आंकड़ा 88 हज़ार के करीब

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. हालांकि बहुत से देशों में संक्रमण के नए मामलों में कमी भी आती दिख रही है.

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में संक्रमण के कुल मामले 4,596,304 हो गए हैं. अब तक संक्रमण से दुनियाभर में 309,685 लोगों की मौत हुई है. इनमें से सबसे अधिक मौतें अमरीका में हुई हैं. यहां अब तक 87,991 लोग संक्रमण की वजह से मारे गए हैं.

  6. कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटों की मुख्य बातें

    • ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री गेविन विलियमसन ने बताया है कि बीते 24 घंटों में देश में 468 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है. इसी के साथ यहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या 34466 हो गई है. विलियमसन ने कहा कि अगर संक्रमण के मामले कम रहे तो एक जून से स्कूल खोले जा सकते हैं.
    • सिंगापुर में कोरोना संक्रमण के 465 नए मामले सामने आए हैं. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसके बाद सिंगापुर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 27,635 हो गई है.
    • भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को 884 नए कोरोना वायरस पॉज़िटिव मामलों का पता चला. पूरे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 30706 हो गई है. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में कुल मौतों का आंकड़ा 1135 है.
    • उत्तर प्रदेश के ओरैया में एक सड़क हादसे में मारे गए 24 प्रवासी मज़दूरों के परिजनों को प्रधानमंत्री कार्यालय ने दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है. इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
    • राजस्थान में एक दिन में 177 कोरोना वायरस मरीज़ों का पता चला है, जिसके कारण राज्यों में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 4924 हो चुकी है.
    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्र के 20 लाख करोड़ रुपए की चौथी किस्त का ऐलान किया. उन्होंने आठ क्षेत्रों में सुधारों की घोषणा की है ताकि फ़ास्ट ट्रैक इन्वेस्टमेंट आ सके. हर मंत्रालय में एक प्रोजेक्ट डेवलमेंट सेल बनाने की योजना है ताकि यह जाना जा सके कि कैसे निवेश लाया जा सकता है. इसमें कोयला, खनिज पदार्थ, डिफ़ेंस विनिर्माण, एयरोस्पेस मैनेजमेंट, स्पेस सेक्टर, एटॉमिक एनर्जी जैसे क्षेत्र शामिल हैं.
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनल़्ड ट्रंप को वेंटिलेटर्स दान करने के लिए शुक्रिया कहा है. मोदी ने ट्वीट कर कहा - "इस महामारी से हम सब मिलकर लड़ रहे हैं. ऐसे वक़्त में ये हमेशा महत्वपूर्ण होता है कि सभी मिलकर इस दुनिया को सेहतमंद और कोविड-19 से मुक्त रखें."
  7. नमस्कार! बीबीसी हिंदी पर कोरोना को लेकर लाइव ख़बरों का सिलसिला जारी है. रविवार को होने वाली तमाम हलचल और उसके मायने के लिए आप यहां देख सकते हैं. शनिवार को क्या-क्या हुआ, जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.