हमारा ये लाइव पेज यहीं समाप्त हो रहा है. लेकिन बीबीसी हिंदी पर कोरोना को लेकर तमाम ख़बरों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा. रविवार की तमाम अपडेट्स, विश्लेषण पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.
कोरोना अपडेट: राहुल गांधी ने सड़क पर प्रवासी मज़दूरों से मुलाक़ात की
उधर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत शनिवार को चौथी क़िस्त का ऐलान किया. उन्होंने आठ क्षेत्रों में सुधार की घोषणा की.
लाइव कवरेज
ब्रिटेन में एक जून से खुल सकते हैं स्कूल

ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री गेविन विलियमसन ने बताया है कि बीते 24 घंटों में देश में 468 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है. इसी के साथ यहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या 34466 हो गई है.
विलियमसन ने कहा कि पहली और छठी क्लास के स्टूडेंट्स को एक जून से स्कूल जाने की छूट मिल सकती है. हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसा तभी होगा अगर संक्रमण के मामले कम रहे.
उन्होंने कहा कि जब स्कूल खुलेंगे तो क्लास में कम बच्चे रखने, बच्चों को छोटे ग्रुप में रखने और हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जाएगा.
ब्रिटेन में एक दिन में कोरोना वायरस की जांच के लिए 136,486 लोगों का टेस्ट किया गया. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
ओरैया सड़क हादसा: मृतक के परिजनों को पीएमओ देगा 2-2 लाख रुपये मुआवज़ा
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
उत्तर प्रदेश के ओरैया में एक सड़क हादसे में मारे गए 24 प्रवासी मज़दूरों के परिजनों को प्रधानमंत्री कार्यालय ने दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. इसमें बताया गया है कि यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोश से दी जाएगी. इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
इससे पहले दिन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की थी.
महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले 30,000 के पार
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 884 नए कोरोना वायरस पॉज़िटिव मामलों का पता चला. वहीं, पूरे राज्य में कुल मिलाकर 1606 मामले सामने आए.
इस तरह से पूरे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 30706 हो गई है. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में कुल मौतों का आंकड़ा 1135 है.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ग्रेटर मुंबई का कहना है कि इसी के साथ ही मुंबई में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 18396 पहुंच गई है.
मुंबई में आज कोरोना वायरस के मरीज़ रहे 238 लोगों को पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
मुंबई में अब तक 4806 लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं जबकि 696 लोगों की मौत हुई है.
दिल्ली और राजस्थान की जेलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
दिल्ली के कारागार महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया है कि राजधानी की रोहिणी जेल में 15 क़ैदी कोरोना वायरस टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गए हैं.
उन्होंने बताया कि एक क़ैदी के पॉज़िटिव पाए जाने के बाद 19 क़ैदियों का कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया था.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दिन में कोरोना वायरस के 122 पॉज़िटिव केस पाए गए हैं जिनमें से 116 मरीज़ ज़िला जेल के हैं.
पीआईबी के मुताबिक़, राजस्थान में एक दिन में 177 कोरोना वायरस मरीज़ों का पता चला है, जिसके कारण राज्यों में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 4924 हो चुकी है.
इनमें से 2014 मरीज़ अभी एक्टिव मामलों की श्रेणी में हैं.
तेलंगाना से पैदल ही बिहार के लिए निकले
राहुल गांधी के मज़दूरों से मिलने को केंद्रीय मंत्री ने बताया ‘फ़ोटो-ऑप'
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
दिल्ली में प्रवासी मज़दूरों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मिलने को केंद्रीय मंत्री आर.के सिंह ने ‘फ़ोटो-ऑप’ (तस्वीर खिंचवाने का मौक़ा) बताया है.
उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी को आज 50 दिनों बाद प्रवासी मज़दूरों की याद आ रही है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रवासी मज़दूरों के लिए खाने-पीने, उनके घर जाने की व्यवस्था कर रही है और आगे भी उनकी सरकार करेगी.
ब्रिटेन में मरने वालों का आंकड़ा 34,000 के पार
कोरोना वायरस के कारण ब्रिटेन में मरने वालों का आंकड़ा 34,078 हो गया है. इंग्लैंड में 181 लोगों की मौत के बाद वहां का आंकड़ा 24,527 है.
वहीं, स्कॉटलैंड में 41 लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ा 2,094 हो गया है.
वेल्स में 1,191 लोगों की और नॉर्दर्न आयरलैंड में 473 लोगों की मौत हुई है.
स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड में मौतों का आंकड़ा अधिकतर अस्पताल में हुई मौतों का है.
दिल्ली में प्रवासी मज़दूरों से सड़क पर राहुल गांधी की मुलाक़ात
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज दिल्ली में अपने घरों की ओर पैदल जा रहे प्रवासी मज़दूरों के साथ मुलाक़ात की.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, ये मज़दूर सुखदेव विहार फ़्लाइओवर पर चलते हुए अपने गृह राज्यों की ओर जा रहे थे तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इनसे मुलाक़ात की.
मज़दूरों से मुलाक़ात की तस्वीरों को कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि लोगों का दर्द सिर्फ़ वही नेता समझ सकते हैं जो उनकी परवाह करते हैं.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
राहुल गांधी की तस्वीरों को उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है.
उन्होंने इस पर लिखा है कि ये मज़दूर हमारे लोग हैं और इनकी पीड़ा को समझना होगा, इन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता.
प्रवासी मज़दूर संकट: क्या खाने-पीने की कमी से हालात बिगड़ सकते हैं?
पश्चिम बंगालः सात और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 160
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में सात और लोगों की जान चली गई है जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 160 तक पहुँच गई है.
राज्य में और 115 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,576 हो गई है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
किन 8 क्षेत्रों में कैसे सुधारों की घोषणा वित्त मंत्री ने की
मैडम लोगों को पैसा चाहिए, नंबरों की बमबारी नहीं - मनीष तिवारी
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आज की ब्रीफ़िंग पर प्रतिक्रिया करते हुए ट्वीट किया है - "मैडम लोगों को पैसा चाहिए. डीसीटी - डायरेक्ट कैश ट्रांसफ़र - ना कि रोज़ की नंबरों की बमबारी."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
वित्त मंत्री की चौथी ब्रीफ़िंग - मुख्य बातें

अंतरिक्ष और परमाणु क्षेत्र में निजी कंपनियों की होगी भागीदारी

इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई क्षेत्रों में संरचनात्मक सुधारों की घोषणा की, जो इस प्रकार हैं -:
- केंद्र शासित प्रदेशों में बिजली वितरण को निजीकरण किया जाएगा. इससे बेहतर सेवा दी जा सकेंगी ताकि यह देशभर के लिए एक मॉडल बन सके.
- सोशल बुनियादी ढांचे में 8100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
- अंतरिक्ष क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा. निजी क्षेत्र की कंपनियों को इसरो के संसाधन इस्तेमाल करने का प्रावधान किया जाएगा.
- एटॉमिक क्षेत्र में पीपीपी के ज़रिए रिसर्च रिएक्टर में शोध को बढ़ावा दिया जाएगा.
कोरोना वायरस: खाड़ी देशों में फंसे प्रवासी कामगार किस हाल में हैं?