कोरोना अपडेट: राहुल गांधी ने सड़क पर प्रवासी मज़दूरों से मुलाक़ात की

उधर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत शनिवार को चौथी क़िस्त का ऐलान किया. उन्होंने आठ क्षेत्रों में सुधार की घोषणा की.

लाइव कवरेज

  1. यूरोप में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में लगातार गिरावट

    यूरोप के सभी देशों में इस सप्ताह कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या में कमी आई है.

    • एक वक़्त में दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक मामले वाले इटली में 27 मार्च को 900 लोगों की मौत हुई थी. प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को वहां 262 लोगों की मौत हुई.
    • फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन भी उन देशों में शामिल हैं जहां मरने वालों की संख्या में कमी आने की रिपोर्ट दी गई हैं.
    • डेनमार्क में 13 मार्च के बाद से कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है.
    • स्लोवेनिया यूरोपियन यूनियन का पहला देश है जिसने कोरोना महामारी के ख़त्म होने की घोषणा की है. हालांकि अब भी यहां कई एहतियात बरते जा रहे हैं.
  2. 'इंसानों पर ट्रायल के लिए तैयार है' तंबाकू से बनी वैक्सीन

    कोरोना वैक्सीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सिगरेट बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक ब्रिटिश अमरीकन टोबैको (बीएटी) का कहना है कि वो तंबाकू की पत्तियों से बनी कोरोना वायरस वैक्सीन के इंसानों पर ट्रायल के लिए तैयार है.

    कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि तंबाकू की पत्तियों के प्रोटीन का इस्तेमाल करके वैक्सीन तैयार की है. प्री-क्लिनिकल ट्रायल में इसका रिस्पॉन्स अच्छा रहा है.

    कंपनी का कहना है कि अमरीकी फूड एंड ड्रग एजेंसी से अनुमति मिलने पर जून के आखिर में इसका ट्रायल शुरू हो सकता है.

    कंपनी ने अप्रैल में अपनी योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि अगर सरकार का सहयोग मिला तो वो एक हफ़्ते में 30 लाख डोज़ बना सकती है.

  3. यूपी सरकार ने 12 घंटे काम कराने का फैसला वापस लिया

    उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 घंटे काम कराने के फैसले को वापस ले लिया है. अब फिर से पहले की तरह आठ घंटे काम कराने का नियम ही लागू होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. रूस में मास टेस्टिंग प्रोग्राम शुरू

    कोरोना

    रूस में कोरोना एंटीबॉडीज के लिए मास स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू कर दिया गया है. इसके लिए अलग-अलग उम्र के लोगों को मॉस्को के अस्पतालों में बुलाया गया है.

    इस टेस्ट के रिजल्ट प्रशासन को लॉकडाउन खोलने को लेकर फैसले में मदद कर सकते हैं.

    मॉस्को के करीब तीन दर्जन क्लीनिक इस पर काम कर रहे हैं. वो लोगों के ब्लड सैंपल लेकर लैब में भेज रहे हैं जहां रात में रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

  5. भारत को वेंटिलेटर डोनेट करेगा अमरीका

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को वेंटिलेटर देने की घोषणा की है.

    राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करके कहा, ''मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है अमरीका अपने दोस्त भारत को वेंटिलेटर डोनेट करेगा. हम इस महामारी के वक़्त भारत और नरेंद्र मोदी के साथ हैं. हम वैक्सीन बनाने की दिशा में भी सहयोग कर रहे हैं. साथ मिलकर हम इस अदृश्य दुश्मन को हराएंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. वित्त मंत्री की घोषणाओं में कुछ नया नहीं: पिनराई विजयन

    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो घोषणाएं की हैं उनमें कुछ नया नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. लॉकडाउन के नियम न मानने पर 19 गिरफ़्तार, 547 वाहनों का चालान

    उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने वाले 19 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 547 वाहन मालिकों का चालान भी किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों पर एक नज़र

    • भारत की सरकारी विमान कंपनी एयर इडिंया आज से विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के दूसरे चरण की शुरुआत कर रही है. कंपनी के अनुसार दूसरे चरण में 31 देशों में 140 से ज़्यादा फ़्लाइटें भेजकर क़रीब तीस हज़ार भारतीयों को वापस लाना है.
    • ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बताया है कि अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है. उन्होंने कहा कि केयर होम्स के कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट जून के पहले सप्ताह में कराया जाएगा. इनमें वो सभी लोग शामिल होंगे जिनमें संक्रमण के लक्षण होंगे या नहीं भी होंगे.
    • ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्री नेल्सन टेइश ने एक महीने से भी कम समय काम करने के बाद इस्तीफ़ा दे दिया है. वो पिछले महीने ही मंत्री बनाए गए थे जब राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो ने स्वास्थ्य मंत्री लुइज़ हेनरिक मैन्डेटा को बर्ख़ास्त कर दिया था.
    • ‘आत्मनिर्भर भारत’ आर्थिक पैकेज के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत दी जाने वाली तीसरी किस्त का ऐलान किया. तीसरी किस्त में खेती, दुग्ध व्यवसाय, पशुपालन, मछली पालन और फ़ूड प्रोसिंग जैसे व्यवसायों को प्रमुखता दी गई है.
    • वित्त मंत्री ने 11 अलग-अलग चरणों में कृषि और कृषि व्यवसाय से जुड़े क्षेत्रों को दी जाने वाली राहत राशि का ऐलान किया.
    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आर्थिक पैकेज को विस्तार से समझाने के लिए की गई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आवश्यक वस्तु अधिनियम (एसेंशियल कमॉडिटी एक्ट) में संशोधन की घोषणा की गई. उन्होंने कहा कि 1955 से लागू आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव की घोषणा की गई है जिसके तहत फ़ूड प्रोसेसिंग के व्यवसाय में लगे लोगों के लिए कोई स्टॉक लिमिट नहीं होगी.
    • न्यूयॉर्क में शहरी इलाक़े में लॉकडाउन को 28 मई तक बढ़ा दिया गया है. न्यूयॉर्क राज्य के दूसरे इलाक़ों में इसमें ढील दी जाएगी. वहाँ सरकार की ओर से लोगों को घरों में ही रहने का आदेश शुक्रवार को ख़त्म होने वाला था.
    • तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद सरकारी शराब की दुकानों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है. राज्य में शनिवार से ये दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी. मगर चेन्नई, तिरूवल्लुर के अलावा किसी भी कन्टेनमेंट क्षेत्र और शॉपिंग मॉल में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी.
    • दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार दोपहर बताया कि बीते 24 घंटों में देश की राजधानी में कोविड-19 से कोई भी मौत नहीं हुई है और 425 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 8895 हो गई है जिसमें से 3518 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में 123 लोगों की मौत हुई है.
    • सऊदी अरब में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 46,869 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 77 फ़ीसदी संक्रमित लोग मक्का, रियाद, जेद्दा, मदीना और दम्माम में हैं. इन चार शहरों में भी सबसे ज़्यादा मामले मक्का में हैं.
  9. नमस्कार! बीबीसी हिंदी पर कोरोना को लेकर लाइव ख़बरों का सिलसिला जारी है. शनिवार को होने वाली तमाम हलचल और उसके मायने के लिए आप यहां देख सकते हैं. शुक्रवार को क्या-क्या हुआ, जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.