वित्त मंत्री की चौथी ब्रीफ़िंग - मुख्य बातें

उधर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत शनिवार को चौथी क़िस्त का ऐलान किया. उन्होंने आठ क्षेत्रों में सुधार की घोषणा की.

वित्त मंत्री की आज की प्रेस ब्रीफ़िंग में नागर विमानन क्षेत्र में संरचनात्मक सुधार के तहत तीन बड़े क़दमों की घोषणा की गई.
भारतीय वायु क्षेत्र की पाबंदियों को सरल-सुगम बनाया जाएगा ताकि लोगों का समय बचे और ईंधन कम ख़र्च हो.
इस वायु क्षेत्र के विस्तार से एक हज़ार करोड़ रुपये का लाभ होगा.
छह एयरपोर्ट की पीपीपी के आधार पर नीलामी की जाएगी ताकि उन्हें बेहतर तरीक़े से विकसित किया जा सके

रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों पर बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने की ज़रूरत है.
उन्होंने कहा कि सेना को जिन हथियारों की ज़रूरत है वो बाहर से मंगाए जाएंगे और उन हथियारों को नोटिफ़ाई किया जाएगा जिन्हें भारत में ही बनाया जा सकता है, साथ ही हथियारों के आयातित पुर्ज़ों को भारत में बनाने की व्यवस्था की जाएगी.
वित्त मंत्री ने कहा कि जो हथियार भारत में ही ख़रीदे जा सकते हैं उनके लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाएगी ताकि आयात बिल कम हो.
ऑर्डिनेंस फ़ैक्ट्रियों के निगमीकरण किए जाने की बात भी वित्त मंत्री ने की.
उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि इन फ़ैक्ट्रियों के निगमीकरण करने का मतलब निजीकरण नहीं है.
साथ ही ऑर्डिनेंस फ़ैक्ट्री शेयर मार्केट में लिस्टेड की जाएगी.
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि निगमीकरण से बेहतर हथियार बनाने और कामकाज सही से चलाने में मदद मिलेगी. साथ ही ऑर्डिनेंस फ़ैक्ट्री शेयर मार्केट में लिस्टेड की जाएगी.
रक्षा निर्माण में विदेशी निवेश की सीमा को 49 फ़ीसदी से बढ़ाकर 74 फ़ीसदी कर दिया जाएगा.

वित्त मंत्री ने कहा कि खनन क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से नीतियों में सुधार किया गया है.
खनिज पदार्थ क्षेत्र में भी 500 माइनिंग ब्लॉक की नीलामी की जाएगी.
इसमें बॉक्साइट और कोयले के ब्लॉक की साथ में नीलामी हो इसकी कोशिश की जाएगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आठ क्षेत्रों में सुधारों की घोषणा की है ताकि फ़ास्ट ट्रैक इन्वेस्टमेंट आ सके.
हर मंत्रालय में एक प्रोजेक्ट डेवलमेंट सेल बनाने की योजना है ताकि यह जाना जा सके कि कैसे निवेश लाया जा सकता है.
इसमें कोयला, खनिज पदार्थ, डिफ़ेंस विनिर्माण, एयरोस्पेस मैनेजमेंट, स्पेस सेक्टर, एटॉमिक एनर्जी जैसे क्षेत्र शामिल हैं.
कोयला क्षेत्र में सुधार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कोयला खनन में कमर्शियल गतिविधि के लिए छूट दी जाएगी ताकि सरकारी एकाधिकार ख़त्म हो.
उन्होंने कहा कि 50,000 करोड़ खनन इन्फ़्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए सरकार देगी. जल्द ही 50 कोयला ब्लॉक खनन के लिए नीलामी पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

इमेज स्रोत, Getty Images

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्र के 20 लाख करोड़ रुपए की चौथी किस्त का ऐलान किया.
12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी जिसके बाद से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके इस पैकेज के तहत किस-किस मद में कितना पैसा दिया जाना है वो इसकी घोषणा कर रही हैं.
इससे पहले हुई तीन प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने एमएसएमई, प्रवासी मज़दूर, कृषि और पशुपालकों के लिए अहम घोषणाएं की थीं.
शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि आज देश के कई सेक्टर में संरचनात्मक सुधारों की ज़रूरत है, इसमें उन्होंने डायरेक्ट बैंक ट्रांसफ़र, कोयला क्षेत्र, सिंचाई क्षेत्र आदि का नाम भी लिया.
उन्होंने कहा कि कई सेक्टर में नीतियां बदलने की ज़रूरत है ताकि उनमें जान डाली जा सके और उससे नौकरियां मिल सकें.

इमेज स्रोत, ANI
उत्तर प्रदेश में अब सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए घूमने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है. राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि पहली और दूसरी ग़लती पर 100-100 रुपए और इसके बाद 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त

इमेज स्रोत, Getty Images
जर्मन फ़ुटबॉल लीग बुंदेसलीगा आज से दोबारा अपने मैचों का सिलसिला शुरू कर रही है.
शनिवार को बंद स्टेडियम में छह मैच खेले जाएँगे.
लीग के मैच महामारी की वजह से 13 मार्च को रोक दिए गए थे जब ज़्यादातर टीमों के मैच बचे हुए थे.
मैचों के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों समेत लगभग 300 लोग स्टेडियम और उनके पास मौजूद होंगे.
स्टेडियमों में पुलिस भी होगी ताकि कोई भी खेल प्रशंसक भीतर नहीं जा पाए.
खिलाड़ियों का टेस्ट किया गया है और उन्हें मैदान से बाहर सुरक्षित दूरी रखने की सलाह दी गई है.
खिलाड़ियों ने अप्रैल के मध्य से ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और वे क्वारंटीन में होटलों में रह रहे थे.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे मेें संक्रमण के 438 नए मामलों की पुष्टि की गई है.
राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9333 हो गई है.
संक्रमण से अब तक 129 लोगों की मौत हुई है.

इमेज स्रोत, @CMODelhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनल़्ड ट्रंप को वेंटिलेटर्स दान करने के लिए शुक्रिया कहा है.
मोदी ने ट्वीट कर कहा - "इस महामारी से हम सब मिलकर लड़ रहे हैं. ऐसे वक़्त में ये हमेशा महत्वपूर्ण होता है कि सभी मिलकर इस दुनिया को सेहतमंद और कोविड-19 से मुक्त रखें."
इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति ने भी ट्वीट कर लिखा था - "मुझे ये घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमरीका अपने दोस्त भारत के लिए वेंटिलेटर्स दान करेगा. हम इस महामारी में भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं. हम मिलकर टीका बनाने की भी कोशिश कर रहे हैं. हम मिलकर इस अदृश्य शत्रु को हराएँगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
सिंगापुर में कोरोना संक्रमण के 465 नए मामले सामने आए हैं.
देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसके बाद सिंगापुर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 27,635 हो गई है.
मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में ज़्यादातर मामले डोरमेट्री में रहने वाले प्रवासी मज़दूरों के बीच के हैं.
सिंगापुर में अब तक कोरोना संक्रमण से 21 लोगों की मौत हुई है.