कोरोना अपडेट: मोदी ने कहा, भारत ने आपदा को अवसर में बदल दिया

मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि लॉकडाउन-4 भी होगा लेकिन पूरी तरह से नए रंग रूप वाला होगा.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, बोरिस जॉनसन ने कहा अलर्ट रहिए

    बोरिस जॉनसन

    ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बताया कि पहली बार में ब्रिटेन में एक दिन में एक लाख लोगों का टेस्ट किया गया. उनके मतुाबिक रविवार को ब्रिटेन में एक लाख 490 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया.

    उन्होंने यह भी बताया कि बीते 24 घंटे में ब्रिटेन में कोरोना से 210 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही ब्रिटेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 32, 065 हो गई है.

    ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने इस दौरान लगों से जितना संभव हो सके घरों में रहने को कहा है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि जो लोग घरों से काम नहीं कर सकते वे अपने नियोक्ताओं से काम पर वापस लौटने के बारे में बात कर सकते हैं.

    उन्होंने यह भी कहा कि आप अपने घर के बाहर किसी एक शख़्स से एकबार में मिल सकते हैं, लेकिन कम से दो मीटर की दूरी का ध्यान रखते हुए.

    उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार लोगों को अलर्ट रहने के लिए कह रहिए ताकि कोरोना वायरस पर नियंत्रण हो सके और लोगों की ज़िंदगियां बचाई जा सके.

  2. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के पन्ने पर आपका स्वागत है. दुनिया भर से कोरोना को लेकर तमाम अपडेट्स, कोरोना वैक्सीन को लेकर चल रही तैयारियों और दुनिया भर से लॉकडाउन हटाने के मसले पर क्या कुछ हो रहा है, यह सब बताने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है. बीते 24 घंटे के तमाम अपडेट्स देखने के लिए आप यहां क्लिक करें.