हमारा यह लाइव पेज यहीं समाप्त हो रहा है. लेकिन बीबीसी हिंदी पर कोरोना को लेकर दुनिया भर से ख़बरों का सिलसिला जारी रहेगा. मंगलवार को कोरोना को लेकर दुनिया भर के अपडेट्स, विश्लेषण और बीबीसी विशेष सामाग्री पढ़ने और रोचक वीडियो देखने के लिए आप यहां क्लिक करें.
कोरोना अपडेट: कोरोना गांवों में ना फैले, ये हमारी सबसे बड़ी चुनौती है- मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए बातचीत की.
लाइव कवरेज
ब्रेकिंग न्यूज़, ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या 32 हज़ार के पार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बताया कि पहली बार में ब्रिटेन में एक दिन में एक लाख लोगों का टेस्ट किया गया. उनके मतुाबिक रविवार को ब्रिटेन में एक लाख 490 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया.
उन्होंने यह भी बताया कि बीते 24 घंटे में ब्रिटेन में कोरोना से 210 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही ब्रिटेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 32, 065 हो गई है.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने इस दौरान लगों से जितना संभव हो सके घरों में रहने को कहा है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि जो लोग घरों से काम नहीं कर सकते वे अपने नियोक्ताओं से काम पर वापस लौटने के बारे में बात कर सकते हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि आप अपने घर के बाहर किसी एक शख़्स से एकबार में मिल सकते हैं, लेकिन कम से दो मीटर की दूरी का ध्यान रखते हुए.
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार लोगों को अलर्ट रहने के लिए कह रहिए ताकि कोरोना वायरस पर नियंत्रण हो सके और लोगों की ज़िंदगियां बचाई जा सके.
ब्रेकिंग न्यूज़, लेबर पार्टी राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देगी

इमेज स्रोत, EPA
ब्रिटिश लेबर पार्टी और विपक्ष के नेता सर कीर स्टर्मर ने कहा कि लेबर पार्टी राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगी.
उन्होंने कहा कि हम ऐसे वक़्त में रह रहे हैं जब हमारा देश सबसे बड़े ख़तरे का सामना कर रहा है, कोरोना वायरस ने हम लोगों से इतना कुछ ले लिया है. 30 हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान चली गई है. लाखों लोग अपने परिजनों, अपनी नौकरी, अपने समुदाय और अपने परिवार के भविष्य को लेकर चिंतिंत हैं.
स्टर्मर ने कहा है कि उनकी पार्टी सरकार के हर अच्छे काम का समर्थन करेगी और हर ग़लत काम पर सवाल उठाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़, न्यूयार्क में भी मामले में कमी

इमेज स्रोत, Getty Images
अमरीका में कोरोना वायरस का गढ़ बने न्यूयार्क में नए मामलों में कमी देखने को मिली है.
हालांकि बीते 24 घंटे के दौरान न्यूयार्क में 207 लोगों की मौत हुई है. न्यूयार्क के गवर्नर ने प्रांत में 15 से लॉकडाउन में ढील देने के संकेत दिए हैं.
इसमें कहा जा रहा है कि न्यूयार्क में डाइव इन थिएटर खोले जा सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, इटली में आईसीयू में एक हज़ार से कम मरीज़

इमेज स्रोत, Getty Images
इटली में बीते 24 घंटे में 179 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ यहां कोरोना वायरस से अब तक 30,739 लोगों की मौत हो चुकी है.
हालांकि बीते दो महीने में यह पहला मौका है जब इटली के अस्पतालों के इंटेंसिव केयर यूनिट में एक हज़ार से कम मरीज़ रह गए हैं. अभी 999 लोग इंटेंसिव केयर यूनिट में हैं. हालांकि पूरे देश में 744 नए मरीज़ का पता चला है.
हवाई उड़ानों के वापस शुरू होने पर क़तर एयरवेज़ के सीईओ ने भविष्यवाणी की

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, क़तर एयरवेज़ के सीईओ अकबर अल-बकर विमानन कंपनी क़तर एयरवेज़ के सीईओ ने कहा है कि अगर यात्रा की मांग 2023-24 से पहले बढ़ती है तो उन्हें ‘बेहद हैरानी’ होगी.
अकबर अल-बकर ने यह भी चेताया कि दूर से काम करने के आदी होने के कारण कई व्यापारी यात्री अब कभी वापस नहीं लौटेंगे.
यह विमानन कंपनी महामारी के दौरान भी अपनी सेवाएं जारी रख रही थी और 30 जगहों से इसकी उड़ानें जारी थीं.
कोविड-19 की महामारी फैलने से पहले इसकी 165 जगहों पर उड़ानें पहुंचती थीं. अब इसका लक्ष्य जून के अंत तक 80 जगहों तक उड़ान शुरू करना है.
अल बकर ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि उनका अनुमान है कि कंपनी 50 से 60 फ़ीसदी सीटें भरने में सक्षम होगी. उन्होंने कहा कि क़तर एयरवेज़ यात्रियों को यात्रा के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करेगी.
इस विमानन कंपनी ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि वो स्वास्थ्यकर्मियों को अलग-अलग जगहों से वापस लाने के लिए मुफ़्त एक लाख उड़ान चलाएगी.
महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले 23,000 के पार, 868 की मौत
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि सोमवार को राज्य में 1230 नए कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 23,401 पहुंच गई है.
इसके साथ ही राज्य में सोमवार को 36 मौतें हुईं जिसके बाद राज्य में कुल मौतों का आंकड़ा 868 हो गया है.
कोरोना अपडेट: ममता ने कहा, केंद्र सरकार कर रही है राजनीति
कोरोना वायरस: मां के साथ वीडियो कॉल पर था, जब वो हमेशा के लिए सो गईं
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद में कहा, ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में हो फ़ुल लॉकडाउन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को हाउस ऑफ़ कॉमंस में अपना भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने अर्थव्यवस्था से लेकर लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने पर अपनी बात रखी.
उन्होंने सांसदों से कहा कि समाज और ब्रिटेन को दोबारा खोलने के मामले में ‘अत्यंत सावधानी’ से आगे बढ़ना चाहिए.
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बीमारी न फैले और अर्थव्यवस्था को दोबारा खोलना बेहद कठिन होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में ‘फ़ुल लॉकडाउन’ होना चाहिए लेकिन यह थोड़े समय के लिए होना चाहिए.
प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में मास्क पहनने की सलाह दी गई है और इसमें मेडिकल फ़ेस मास्क पहनना शामिल नहीं है और इन्हें ‘उन लोगों के लिए रखा जाना चाहिए जिन्हें इसकी ज़रूरत है.’
उन्होंने लॉकडाउन नियमों के तोड़ने पर जुर्माना बढ़ाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि इस जुर्माने को 60 पाउंड से बढ़ाकर 100 पाउंड कर दिया गया है. वहीं, दोबारा नियम तोड़ने पर यह दोगुना हो जाएगा जो अधिकतम 3,600 पाउंड होगा.
‘मैंने कोविड-19 महामारी से बचने के लिए 20 साल तैयारी की’
लॉकडाउन के बाद वुहान में फिर सामने आए संक्रमण के मामले

इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना वायरस का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर में फिर से कोरोना वायरस का क्लस्टर सामने आया है. इसके अलावा चीन का उत्तर-पूर्वी प्रांत का जिलिन भी एक क्लस्टर के रूप में उभरा है.
3 अप्रैल के बाद रविवार को पहला मामला वुहान में सामने आया था जिसके बाद सोमवार को पांच नए मामले सामने आए.
प्रशासन का कहना है कि जो मामले आए हैं वो सभी एक ही आवासीय कंपाउंड के हैं.
चीन ने बीते सप्ताह में लॉकडाउन में ढील दी थी और कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में कमी आ रही थी.
स्वास्थ्य प्रशासन और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि देश कड़े लॉकडाउन से बाहर निकला है और लोग ख़ूब खुलेआम घूम रहे हैं जिसके कारण संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं.
सोमवार को जिन पांच मामलों की पुष्टि हुई उनमें से एक महिला के 89 वर्षीय पति रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. वो पहले व्यक्ति थे जो शहर में तक़रीबन एक महीने के बाद पहले पॉज़िटिव मरीज़ थे.
जो सभी मामले अभी सामने आए हैं वो बिना लक्षण के यानी एसिम्प्टोमेटिक थे. वो टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गए थे लेकिन उनको खांसी या बुख़ार नहीं था.
इस तरह के संक्रमित लोग बीमार न होने के बावजूद वायरस फैला सकते हैं लेकिन चीन ऐसे एसिम्प्टोमेटिक मरीज़ों को अपने आधिकारिक आंकड़ों में नहीं गिनता.
वुहान स्वास्थ्य प्राधिकरण सैकड़ों एसिम्प्टोमेटिक मामलों की निगरानी कर रहा है.
वहीं, उत्तर कोरिया और रूस की सीमा के नज़दीक जिलिन प्रांत के शुलन शहर में कोरोना वायरस के 11 नए मामले पाए गए हैं.
चीनी सरकारी मीडिया का कहना है कि शनिवार को शुलन में 11 घरेलू संक्रमण के मामले सामने आए थे, जिसके बाद शहर में मार्शल लॉ लगाकर लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है.
सरकार ने सभी सार्वजनिक जगहों को अस्थाई रूप से बंद करने का आदेश दिया है.
मोबाइल ऐप से हो पा रही स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
12 मई से 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की टिकट रिज़र्वेशन बुकिंग देर शाम 6 बजे के बाद आईआरसीटीसी की मोबाइल ऐप से शुरू हो गई.
हालांकि, आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुकिंग में समस्या अभी भी जारी है.
ग़ौरतलब है कि भारतीय रेल मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की थी कि 11 मई सोमवार शाम 4 बजे से स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी.
हालांकि, शाम 4 बजे रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि तकनीकी कारणों से यह बुकिंग अभी शुरू नहीं हो पाई है.
इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर यह बताया गया कि शाम 6 बजे से टिकट की बुकिंग शुरू होगी.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
कोरोना वायरस पर बीबीसी हिंदी का विशेष डिजिटल बुलेटिन 'कोरोना दिनभर', सुनिए बीबीसी हिंदी के संपादक मुकेश शर्मा के साथ
Corona Virus पर BBC Hindi का ख़ास Digital Bulletin: कोरोना दिनभर, Corona Virus पर बीबीसी हिंदी का विशेष डिजिटल बुलेटिन 'कोरोना दिनभर' सुनिए बीबीसी हिंदी के संपादक मुकेश शर्मा के साथ
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, आईसीएमआर चुनिंदा ज़िलों में करने जा रहा सर्वे

इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश के चुनिंदा ज़िलों में आईसीएमआर/एनसीडीसी जनसंख्या के आधार पर सीरो सर्वे करने जा रहा है, जिसमें लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा.
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस सर्वे का मक़सद ज़िला स्तर पर SARS-COV2 के प्रसार को देखना है.
कोरोना वायरस की जाँच के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा जिसमें गले और नाक से टेस्ट के लिए नमूने लिए जाते हैं.
पोलैंड: कोयला खदानों में काम करने वालों में संक्रमण ज़्यादा

इमेज स्रोत, Getty Images
पोलैंड के स्वास्थ्य मंत्री लुकाज़ सुमोवस्की ने कहा है कि उनके यहाँ कोयले की खदानों में काम करनेवाले श्रमिकों और उनके परिवार वालों में कोविड-19 संक्रमण सबसे ज़्यादा है.
यूरोपीय संघ में पोलैंड सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है और पोलैंड में 70 फ़ीसद बिजली कोयले को जलाकर बनाई जाती है.
- पोलैंड सरकार ने अब कोयला खदानों के बाहर नए टेस्टिंग सेंटर स्थापित किये हैं और पिछले चार दिनों में इन खदानों में काम करने वाले कई श्रमिकों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.
- बीते 24 घंटे में पोलैंड ने 23,400 लोगों का कोरोना टेस्ट किया है जिनमें 5000 खदानों में काम करने वाले श्रमिक भी हैं.
- सरकार के अनुसार कोयला खदानों में काम करने वाले इन 5000 श्रमिकों में से 500 में कोविड-19 की पुष्टि हुई है.
- स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित पाये गए 97 फ़ीसद श्रमिकों में इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं.
- सोमवार तक पोलैंड में 16,000 से ज़्यादा लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और 803 लोग कोविड-19 की वजह से मर चुके हैं.
तमिलनाडु सरकार की अपील: 31 मई तक बंद रहें ट्रेनें और फ़्लाइट

इमेज स्रोत, PMO India
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
कोविड-19 पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ़्रेंस में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री चिन्नागोदांगी पलानीसामी ने यातायात से संबंधित कुछ प्रतिबंधों को बनाये रखने की माँग की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पलानीसामी ने कहा है कि कम से कम 31 मई तक तमिलनाडु के लिए ट्रेनों और फ़्लाइटों को अनुमति ना दी जाये.
तमिलनाडु में अब तक कोविड-19 के 7204 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 47 लोग इस महामारी की वजह से मर चुके हैं.
भारतीय रेलवे ने 30 स्पेशल ट्रेनों का टाइमटेबल जारी किया
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
भारतीय रेलवे ने 12 मई से चलने वाली 30 स्पेशल ट्रेनों का टाइमटेबल जारी किया है.
ये ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और अपने-अपने गंतव्य स्टेशनों के बीच चलेंगी.
नई दिल्ली से ये ट्रेनें हावड़ा, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, राजेंद्र नगर टर्मिनल, बेंगलुरु, डिब्रूगढ़, बिलासपुर, भुवनेश्वर, जम्मू-तवी, चेन्नई, रांची, मडगांव, सिकंदराबाद, तिरुवनंतपुरम और अगरतला के लिए चलेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना संक्रमण: रूस ने यूके और इटली को पीछे छोड़ा, बीते 24 घंटे में 11 हज़ार से ज़्यादा नए मामले

इमेज स्रोत, Getty Images
बीते 24 घंटे में रूस में कोविड-19 के 11,656 नए मामले सामने आये हैं जिनके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,21,344 हो गई है.
- इसके साथ ही रूस में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले यूके और इटली से भी ज़्यादा हो गए हैं. रूस अब दुनिया में तीसरे नंबर का देश हो गया है जहाँ कोविड-19 सबसे ज़्यादा फैला है. अमरीका और स्पेन में अभी रूस से ज़्यादा मामले हैं.
- बीते 24 घंटे में रूस में कोविड-19 से 94 लोगों की मौत हुई है और यहाँ इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,009 हो चुकी है.
