कोरोना अपडेट: मोदी ने कहा, भारत ने आपदा को अवसर में बदल दिया
मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि लॉकडाउन-4 भी होगा लेकिन पूरी तरह से नए रंग रूप वाला होगा.
लाइव कवरेज
मारुति ने मानेसर प्लांट खोला, काम शुरू
समाचार एजेंसी पीटीआई के
अनुसार भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया ने हरियाणा के मानेसर स्थित प्लांट में कारों के
निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मारुति का यह प्लांट 40 दिन से बंद था.
कंपनी के बड़े अधिकारियों के अनुसार सख़्त गाइडलाइंस के तहत फ़ैक्ट्री को खोला गया है ताकि मजदूरों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके.
22 अप्रैल को हरियाणा सरकार ने प्रदेश की फ़ैक्ट्रियों को काम शुरू करने की अनुमति दी थी.
गुरुग्राम ज़िला प्रशासन के अनुसार फ़िलहाल कंपनी को एक ही शिफ़्ट में काम करने की अनुमति दी गई है.
कोरोना हॉटस्पॉट कैसे बनता गया ममता का कोलकाता
ब्रेकिंग न्यूज़, रेलवे: स्पेशल ट्रेनों के 16.15 करोड़ रुपये के टिकट बिके
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रेल मंत्रालय ने कहा है
कि अगले सात दिनों में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के 45,533 टिकट एक ही दिन में बिक चुके हैं
जिनकी क़ीमत 16.15 करोड़ रुपये है.
मंत्रालय के अनुसार 82,317 यात्रियों ने रेल टिकट
बुक किये हैं.
सोमवार को ही रेल
मंत्रालय ने इन ट्रेनों का शिड्यूल और उनके संचालन संबंधी दिशा-निदेश जारी किये
थे.
कोरोना वायरस: लॉकडाउन में कैसे रखें बच्चों को व्यस्त
ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस: भारत में अब तक का हाल
इमेज स्रोत, mohfw.gov.in
केंद्रीय स्वास्थ्य
मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 के 70,756 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.
बीते-24 घंटे में 3,604
नए मामले सामने आये हैं और 87 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है. भारत में अब कोविड-19
से मरने वालों की संख्या 2,293 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक़ मंगलवार सुबह तक 22,455 लोग इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो
चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. जबकि 70,756 लोगों में से 46,008
लोग अब भी संक्रमित हैं और उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है.
महाराष्ट्र में कोरोना
वायरस संक्रमण के सबसे ज़्यादा, 23,401 मामले सामने आ चुके हैं. यहाँ 868 लोगों की
अब तक कोविड-19 से मौत हुई है और कुल संक्रमित लोगों में से 4,786 लोग पूरी तरह
ठीक हो चुके हैं.
इमेज स्रोत, mohfw.gov.in
अन्य जगहों की स्थिति:
गुजरात - 8,541 कुल मामले, 2,780 ठीक हुए, 513 की मौत
तमिलनाडु - 8,002 कुल मामले, 2,051 ठीक हुए, 53 की मौत
दिल्ली - 7,233 कुल मामले, 2,129 ठीक हुए, 73 की मौत
राजस्थान - 3,988 कुल मामले, 2,264 ठीक हुए, 113 की मौत
उत्तर प्रदेश - 3,573 कुल मामले, 1,758 ठीक हुए, 80 की मौत
इनके अलावा मिज़ोरम में एक केस था, जो रिकवर हो गया है.
गोवा में सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, सभी ठीक हो गए हैं.
मणिपुर में दो केस सामने आये थे, वो दोनों भी ठीक हो गए हैं.
अरुणाचल प्रदेश में भी एक व्यक्ति संक्रमित था, उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.
इन चारों राज्यों में बीते-24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है.
सूरत में मजदूर की पिटाई का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला
न्यूज़ीलैंड में संक्रमण का एक भी मामला नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
न्यूज़ीलैंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया है.
वहां संक्रमण के 1497 मामले ही अभी तक दर्ज किए गए हैं और इनमें भी 15 फीसदी ठीक हो चुके हैं.
न्यूज़ीलैंड में अभी तक कोरोना संक्रमण की वजह से 21 लोगों की मौत हुई है और इस आंकड़ें में कोई वृद्धि नहीं हुई है.
वहां दो लोग अस्पताल में हैं और कोई भी मरीज़ आईसीयू में नहीं है.
प्रधानमंत्री जैकिंडा आरडर्न ने लॉकडाउन में दी गई राहत को और बढ़ाने का फ़ैसला किया है.
वहां रीटेल शॉप, सिनेमा घर, खेल के मैदान और जिम खोले जा रहे हैं.
हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम पहले की तरह लागू रहेंगे.
18 मई से स्कूल सामान्य रूप से शुरू कर दिए हैं जबकि बार 21 मई से खोले जाने की योजना है.
कोरोना संक्रमण: रेल टिकटों के लिए मारामारी, जल्द शुरू हो सकता है हवाई सफ़र
वुहान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का डर
इमेज स्रोत, STR/AFP via Getty Images
चीन में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण का एक मामला दर्ज किया गया है.
सोमवार को वहां संक्रमण के 17 मामले सामने आए थे. इनमें पांच मामले वुहान शहर के हैं.
वुहान में इसे कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के तौर पर देख रहे हैं.
इसके साथ ही चीन में संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 82,919 हो गई है.
नेशनल हेल्थ कमीशन ने कहा है कि इनर मंगोलिया में दर्ज किया गया नया मामला बाहर से आया है.
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से क्या कहा, मुख्यमंत्रियों ने मोदी से क्या कहा
व्हाइट हाउस में मास्क पहनना ज़रूरी, ट्रंप बोले- आदेश मेरे लिए नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
व्हाइट हाउस में दो सहायकों के कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी कर्मचारियों को मास्क पहनने के लिए कहा गया है.
व्हाइट हाउस ने कहा कि सिर्फ अपनी डेस्क पर बैठे रहने के अलावा बाकी समय सभी कर्मचारियों को मास्क पहनना ज़रूरी है और दूसरे सहकर्मियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखना भी आवश्यक है.
ये आदेश तब जारी किए गए हैं जब अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस के एक-एक सहयोगी बीमार पड़ गए.
हालांकि जब राष्ट्रपति ट्रंप खुद मीडिया ब्रीफिंग के लिए बिना मास्क के पहुंचे तो सवाल उठने लगे. इस पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह आदेश मानने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो 'सबसे काफ़ी दूर' रहे हैं.
उन्होंने कहा, ''व्हाइट हाउस में रोज़ाना सैकड़ों लोग आते हैं. मुझे लगता है संक्रमण रोकने के लिए हम अच्छा काम कर रहे हैं.''
व्हाइट हाउस के तीन कर्मचारी पहले ही सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे क्योंकि उन्हें संक्रमण का अंदेशा था. इनमें डॉ. एंथनी फाउची भी शामिल हैं जो अमरीका में इस महामारी से लड़ने वाली टीम का मुख्य चेहरा हैं.
कोरोना अपडेटः दुनिया भर का हाल
इमेज स्रोत, Mikhail Tereshchenko\TASS via Getty Images
रूस: 24 घंटे में 11656 नए मामले
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अब मंगलवार से देश में लॉकडाउन पर कुछ ढील दी जाएगी.
पुतिन का यह फैसला उस वक्त सामने आया है जब देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 11656 नए मामले सामने आए हैं.
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक रूस में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 221344 हैं और मरने वालों की संख्या 2000 के पार है.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
अमरीका में 80 हज़ार से ज़्यादा मौतें
अमरीका में कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 80 हज़ार के पार हो गई है.
दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले अमरीका में हैं.
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, यहां अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1347151 हो चुकी है और मरने वालों का आंकड़ा 80378 हो गया है.
इमेज स्रोत, Chesnot/Getty Images
फ्रांस और स्पेन में राहत
यूरोप में कोरोना संक्रमण से सबसे ज़्यादा प्रभावित देशों में से फ्रांस और स्पेन ने अब लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट दे रहे हैं.
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यहां अब तक कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे.
ब्राज़ील 11 हज़ार से ज्यादा मौतें
ब्राज़ील में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 5632 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हुई है.
यहां अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 168331 हो गई है और 11 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
इमेज स्रोत, Hotel Dieu de France Hospital/AFP via Getty Images
लेबनान में फिर बढ़े मामले
लेबनान में प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की है.
यहां लॉकडाउन में कुछ राहत दिए जाने के बाद एक महीने में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेज़ी से बढ़े हैं.
लेबनान में कोरोना संक्रमण के मामले करीब 900 हैं.
दुनिया भर मे 40 लाख से अधिक संक्रमित
दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले 40 लाख के ऊपर पहुंच गए हैं. अब तक 14 लाख लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में अब तक 282500 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है.
ब्रेकिंग न्यूज़, जर्मनी में लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग को मानने की अपील
इमेज स्रोत, Getty Images
जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल ने आम लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों को मानने की अपील की है. सोशल डिस्टेंसिंग में ढील देने के बाद जर्मनी में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखने को मिली थी.
रार्बट कोच इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को जर्मनी के 100 संक्रमित लोग इस बीमारी को 107 लोगों तक पहुंचा रहे हैं. इस अनुपात को एक से कम रखने की लगातार कोशिश की जा रही है.
जर्मनी दूसरे यूरोपीय देशों की तुलना में कोरोना संक्रमण का सामना ज़्यादा बेहतर ढंग से कर रहा है. हालांकि यहां इस बीमारी की चपेट में अब तक एक लाख 70 हज़ार लोग आ चुके हैं जबकि अब तक 7400 लोगों की मौत हुई है.
कोरोना लॉकडाउन में रिलेशनशिप को कैसे रखें जवां
ब्रेकिंग न्यूज़, ट्रंप ने कोरोना को छिपा हुआ दुश्मन बताया
इमेज स्रोत, Reuters
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश हर दिन एक लाख 50 हज़ार से लेकर तीन लाख लोगों का टेस्ट कर रहा है. सोमवार तक देश में 90 लाख से ज़्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है. इसमें 13 लाख 37 हज़ार से ज़्यादा कोरोना के मरीज़ शामिल हैं.
वहीं दूसरी अमरीका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 80 हज़ार के पार पहुंच गई है. जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक अमरीका में कोरोना से अब तक 80, 087 लोगों की मौत हो चुकी है.
ट्रंप ने अपने संबोधन में उम्मीद जताई है कि अमरीकी अर्थव्यवस्था अगले साल बहुत ही बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले साल सबसे बेहतर साल साबित होगा क्योंकि बाज़ार में मांग बहुत ज़्यादा होगी.
दुनिया भर की अर्थव्यवस्था की तरह की अमरीका को कोरोना वायरस के चलते बहुत बड़ा झटका लगा है. दुनिया भर में सबसे ज़्यादा मौतें अमरीका में ही हुई हैं. वहीं पिछले सप्ताह के आंकड़ों के मुताबिक अमरीका में कोरोना वायरस के चलते 3.3 करोड़ लोग बेरोज़गार हो चुके हैं.
व्हाइट हाउस के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर ट्रंप ने कहा, 'एक आदमी पॉजिटिव पाया गया है, हालांकि अाश्चर्य यह है कि एक दिन पहले ही वह निगेटिव पाया गया था. यह छिपा हुआ दुश्मन है. छिपा हुआ दुश्मन और हमें यह याद रखना है.'
ब्रेकिंग न्यूज़, व्हाइट हाउस में मास्क का प्रयोग
इमेज स्रोत, Getty Images
व्हाइट हाउस में अमरीकी राष्ट्रपति के सहयोगियों ने मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. इस तस्वीर में आपको डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी मास्क में दिखाई दे रहे हैं. व्हाइट हाउस में कर्मचारियों को मास्क के इस्तेमाल के बारे में संदेश दिया गया है.
अमरीकी मीडिया के मुताबिक यह मेमो लेकिन खुद ट्रंप पर लागू नहीं है क्योंकि वे अब तक मास्क में नजर नहीं आए हैं.
कोरोना को लेकर भारत का अपडेट
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को भारत में कोविड-19 के 4,213 नए मामले सामने आये हैं, जबकि1,559 लोगों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक क़रीब 21,000 लोग कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.
हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के दर्ज हुए मामलों की संख्या बढ़कर 67,152 हो गई है. इनमें से क़रीब 44,000 लोग डॉक्टरों की देखरेख मेंहैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि ‘भारत का रिकवरी रेट अब बढ़कर31.15 प्रतिशतहो गया है.’
भारतीय मरीज़ों पर यह महामारी कैसे असर कर रही है? इस बारे में बताते हुए आईसीएमआर के वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, “हमारे डेटा के अनुसार प्रारंभिक मामलों में RT-PCR द्वारा जाँच किये गए मरीज़ों के पॉज़िटिव नतीजे 10 दिन बाद नेगेटिव में बदल गए. अध्ययनों से यह भी पता चला है कि वायरल लोड (लक्षण से दो दिन पहले) बढ़ता है और अगले 7 दिनों में नीचे भी आ जाता है.”
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ‘हमें कोविड-19 के नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर ज़ोर देना चाहिए, ताकि इसेकम्युनिटी ट्रांसमिशनकी स्टेज पर जाने से रोका जा सके.’
चुनिंदा ज़िलों में होगा सर्वे
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को कहा है कि देश के चुनिंदा ज़िलों में आईसीएमआर/एनसीडीसी जनसंख्या के आधार पर सीरो सर्वे करने जा रहा है, जिसमें लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा.
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस सर्वे का मक़सद ज़िला स्तर पर SARS-COV2 के प्रसार को देखना है.
कोरोना वायरस की जाँच के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा जिसमें गले और नाक से टेस्ट के लिए नमूने लिए जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़,
इमेज स्रोत, Getty Images
इटली में बीते 24 घंटे में 179 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ यहां कोरोना वायरस से अब तक 30,739 लोगों की मौत हो चुकी है.
हालांकि बीते दो महीने में यह पहला मौका है जब इटली के अस्पतालों के इंटेंसिव केयर यूनिट में एक हज़ार से कम मरीज़ रह गए हैं. अभी 999 लोग इंटेंसिव केयर यूनिट में हैं. हालांकि पूरे देश में 744 नए मरीज़ का पता चला है.
ब्रेकिंग न्यूज़, न्यूयार्क में 15 मई से लॉकडाउन में ढील की तैयारी
इमेज स्रोत, Getty Images
अमरीका में कोरोना वायरस का गढ़ बने न्यूयार्क में नए मामलों में कमी देखने को मिली है.
हालांकि बीते 24 घंटे के दौरान न्यूयार्क में 207 लोगों की मौत हुई है.
न्यूयार्क के गवर्नर ने प्रांत में 15 से लॉकडाउन में ढील देने के संकेत दिए हैं.
इसमें कहा जा रहा है कि न्यूयार्क में डाइव इन थिएटर खोले जा सकते हैं.