ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 29 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1071 पहुंच चुकी है. वहीं, मरने वालों की संख्या 29 हो चुकी है.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना वायरस की महामारी के कारण एशिया में ग़रीबी का दायरा बढ़ सकता है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1071 पहुंच चुकी है. वहीं, मरने वालों की संख्या 29 हो चुकी है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए मनरेगा के 27.5 लाख श्रमिकों के खातों में ₹611 करोड़ की धनराशि डाली जाएगी.
दिल्ली के एम्स अस्पताल ने अपने ट्रॉमा सेंटर की इमारत को कोविड 19 बीमारी के अस्पताल में परिवर्तित करने का फ़ैसला किया है.
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन बढ़ाने की ख़बरों को अफ़वाह बताया है.
जापान में एक बार फिर से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं. रविवार को 68 नए मामले सामने आए हैं. यह एक दिन में संक्रमण बढ़ने का सबसे बड़ा आँकड़ा है.
यूरोप की तुलना में अब भी संक्रमण के मामले कम हैं लेकिन जापान में इसे लेकर चिंता बढ़ गई है. जापान में कोरोना से संक्रमण के अब तक 1,800 मामले सामने आ चुके हैं और 55 लोगों की मौत हो चुकी है.
दक्षिण कोरिया ने कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए परिवारों को इमर्जेंसी कैश देने का फ़ैसला किया है. सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 78 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि संक्रमण की दरों में कमी आई है. दक्षिण कोरिया सभी परिवारों को कैश देगा.
ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,228 हो गई है. पिछले 24 घंटों में ब्रिटेन में 209 लोगों की मौत हुई है. मेक्सिको ने भी अपने 13 करोड़ नागरिकों को घरों में रहने के लिए कहा है.नाइजीरिया के राष्ट्रपति महमादु बुहारी ने भी देश भर में लॉकडाउन लगा दिया है.
जर्मनी के हेस्से राज्य के वित्त मंत्री थॉमस शेफ़र ने ख़ुदकुशी कर ली है. पुलिस के मुताबिक़ 54 वर्षीय शेफ़र को शनिवार की सुबह फ़्रैंकफ़र्ट के पास एक रेलवे लाइन पर मृत पाया गया. पुलिस ने अपने एक बयान में कहा है, "जांचकर्ताओं का अनुमान है कि मंत्री की आत्महत्या के पीछे मौजूदा मुश्किल हालात हैं." जर्मन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार थॉमस शेफ़र ने इसी हफ़्ते कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया था.
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कोरोना वायरस की महामारी को लेकर सरकार की हो रही आलोचना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रूहानी ने कहा कि कड़े आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद कोरोना वायरस की महामारी से ईरान मज़बूती से लड़ रहा है.
ईरान दुनिया के उन देशों में है जहां कोरोना वायरस का संक्रमण महामारी की तरह फैला हुआ है. ईरान पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 123 मौतें हुई हैं.
इसके साथ ही यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 2,640 हो गई है और संक्रमण के कुल मामले 40 हज़ार के क़रीब पहुंच गए हैं. रूहानी ने कहा कि ईरान में कोरोना वायरस को लेकर सरकार की अंतर्राष्ट्रीय आलोचना सियासी जंग है.
दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक 33 हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इससे संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अभी दुनिया भर में कुल संक्रमित लोग 716,101 हैं.
अमरीकी सरकार में संक्रामक बीमारी के विशेषज्ञ डॉ एंथोनी फाउची ने चेताया है कि अमरीका में कोरोना वायरस एक से दो लाख लोगों की जान ले सकता है.