नामांकन से पहले क्या बोले इंडिया गठबंधन के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी

इंडिया गठबंधन के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने उम्मीद जताई है कि उन्हें हर राजनीतिक दल से समर्थन मिलेगा.
गुरुवार को नामांकन दाखिल करने से पहले मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, "यह विचारधारा की लड़ाई है."
राजनीतिक पार्टियों से समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा, "बेशक, मुझे समर्थन मिलने की उम्मीद है. मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं हूं, इसलिए मुझे लगता है कि हर कोई मेरा समर्थन करेगा."
बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए ने उप राष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है. सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. वह तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं.







