अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'ईरान बहादुरी के साथ लड़ा'

ट्रंप ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच अगले हफ्ते बात होगी.

सारांश

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते बातचीत होगी
  • इसराइल ने दावा किया है कि हाल के अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का फोर्दो परमाणु परिसर निष्क्रिय हो गया है.
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए उड़ान भरने के बाद शुभांशु शुक्ला ने कहा है कि 'मैं चाहता हूं कि आप सभी मेरी यात्रा का हिस्सा बनें.
  • 'ईरानी परमाणु कार्यक्रम नष्ट नहीं हुआ', पेंटागन की लीक हुई रिपोर्ट में दावा, ट्रंप बोले - फ़ेक न्यूज़
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि '11 साल से देश में अघोषित आपातकाल है.'

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान, प्रवीण

  1. पेंटागन की रिपोर्ट लीक होने के दावे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया ये वीडियो

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ईरान का परमाणु कार्यक्रम नष्ट नहीं' हुआ वाली रिपोर्ट के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर करीब़ 60 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में बी-2 बॉम्बर लड़ाकू विमान आसमान में उड़ते हुए कई बम गिराते दिख रहे हैं.

    वीडियो में एक गाना बज रहा है जिसमें बार-बार "बॉम्ब ईरान" शब्द दोहराए जा रहे हैं.

    पेंटागन की लीक हुई शुरुआती ख़ुफ़िया मूल्यांकन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों से ईरानी परमाणु कार्यक्रम नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमले से इसमें कुछ महीने की देरी ही हुई है.

    ट्रंप ने साथ ही कहा, "सीएनएन और न्यूयॉर्क टाइम्स फ़ेक न्यूज़ फैला रहे हैं. दोनों मिलकर इतिहास के सबसे सफल सैन्य हमलों में से एक को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह तबाह हो चुके हैं! जनता न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन को आड़े हाथों ले रही है."

  2. ईरान से 282 भारतीय दिल्ली पहुंचे, अब तक कितने लोग सुरक्षित निकले?

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि अब तक ईरान से 2858 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है

    इमेज स्रोत, @MEAIndia

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि 282 भारतीय 25 जून को स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि भारत सरकार के 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत अब तक 2858 भारतीयों को ईरान से निकाला गया है.

    ईरान और इसराइल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू किया है.

  3. नीरज चोपड़ा ने एक और टूर्नामेंट जीता, इस बार कितनी दूर फेंका भाला?

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, नीरज चोपड़ा 85. 29 मीटर के थ्रो के साथ पहले नंबर पर रहे

    नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में जीत हासिल की.

    नीरज चोपड़ा 85. 29 मीटर का थ्रो फेंकते हुए पहले नंबर पर रहे. वहीं, दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ़्रीका के डोव स्मिट और एंडर्सन पीटर तीसरे नंबर पर रहे.

    डोव स्मिट ने 84.12 और एंडर्सन पीटर ने 83.63 मीटर का थ्रो किया.

    नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग भी जीती थी. हाल ही में हुई दोहा डायमंड लीग में भी चोपड़ा 90 मीटर से अधिक दूर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर रहे थे.

    यह पहली बार था कि नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर के बैरियर को तोड़ा था.

  4. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी हिंदी की कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.