जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का पूरा मामला क्या है, अयोध्या के लोग क्या बोल रहे?
चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले में पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता उदयन गुहा गिरफ़्तार, प्रभाकर मणि तिवारी, कोलकाता से बीबीसी हिन्दी के लिए

इमेज स्रोत, Photo: UDAYAN GUHA/FB
इमेज कैप्शन, कूचबिहार पुलिस ने उदयन गुहा को कोलकाता से गिरफ़्तार किया है (फ़ाइल फ़ोटो) चुनाव के बाद हुई हिंसा के एक पुराने मामले में पुलिस ने टीएमसी नेता और पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा को बुधवार को गिरफ़्तार कर लिया.
कूचबिहार पुलिस ने उन्हें कोलकाता से गिरफ़्तार किया है। इसके बाद उन्हें फूलबागान थाने ले जाया गया.
पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुहा को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर बंगाल ले जाया जाएगा.
इस साल हुए विधानसभा चुनाव में हार के बाद गुहा ने कूचबिहार छोड़ दिया था और कोलकाता में रह रहे थे.
दिनहाटा के भाजपा विधायक अजय राय ने उदयन की गिरफ़्तारी पर पत्रकारों से कहा, "उनके ख़िलाफ़ कई मामले हैं. इनमें भाजपा कार्यकर्ता रतन बर्मन की हत्या, आवास योजना में कटमनी लेने तथा वर्ष 2021 में चुनाव बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले शामिल हैं."
उदयन गुहा अक्तूबर 2015 में फ़ॉरवर्ड ब्लॉक छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे. वह 2011 में कूचबिहार ज़िले की दिनहाटा सीट से फ़ॉरवर्ड ब्लॉक के टिकट पर जीते थे. वर्ष 2016 में उसी सीट पर वे तृणमूल के टिकट पर चुनाव जीते थे. उनके पिता कमल गुहा राज्य की पूर्व वाममोर्चा सरकार में मंत्री रहे हैं.
उदयन वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता और मौजूदा केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक से हार गए थे. लेकिन बाद में निशीथ के विधायक पद से इस्तीफ़ा देने के बाद उस सीट पर हुए उपचुनाव में उदयन भारी मतों के अंतर से जीते थे.
उपचुनाव जीतने के बाद ममता मंत्रिमंडल में उन्हें उत्तर बंगाल विकास मंत्री बनाया गया था. लेकिन इस साल हुए चुनाव में वे बीजेपी उम्मीदवार से 17 हज़ार से भी अधिक वोटों के अंतर से हार गए थे.
ईरान और अमेरिका के बीच डील कराकर पाकिस्तान को क्या होगा फ़ायदा?
संजय मांजरेकर बोले, 'अगर मैं कोच होता तो वैभव को अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ टीम में शामिल नहीं करता'

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, संजय मांजरेकर ने कहा है कि मैदान पर शारीरिक रूप से आक्रामक होना या हाथापाई करना ठीक नहीं है (फ़ाइल फ़ोटो) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अगर वो इंडिया-ए के कोच या मैनेजर होते, तो अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ खेले जा रहे मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करते.
दरअसल, सोमवार को श्रीलंका ए से सुपर ओवर में भारत ए की हार के बाद वैभव की मैदान पर विपक्षी श्रीलंकाई क्रिकेटर के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई थी. इसके बाद से वैभव की काफ़ी आलोचना हुई.
बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ वैभव ने 28 गेंदों में 38 रन बनाए.
संजय मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, "अगर मैं इंडिया ए का कोच या मैनेजर होता, तो अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ इस मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करता. ऐसा सिर्फ़ उन्हें यह समझाने के लिए करता कि मैदान पर शारीरिक रूप से आक्रामक होना या हाथापाई करना ठीक नहीं है, चाहे उकसाने की वजहें कुछ भी रही हों."
वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल 2026: मेसी का कमाल, जानें ताज़ा नतीजे
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा, 'टेलीग्राम का इस्तेमाल केवल ग़लत काम के लिए नहीं होता'

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, कॉकरोच जनता पार्टी ने टेलीग्राम पर प्रतिबंध के सरकार के फ़ैसले पर सवाल उठाया है नीट यूजी परीक्षा 2026 से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के सरकारी फ़ैसले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है.
'कॉकरोच जनता पार्टी- बिहार' ने एक्स पर लिखा, ''सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर बैन लगा दिया है, लेकिन क्या अधिकारियों ने यह भी सोचा कि टेलीग्राम का इस्तेमाल सिर्फ़ गलत काम के लिए ही नहीं होता?''
सीजेपी ने आगे लिखा, ''हज़ारों स्टूडेंट्स नोट्स, स्टडी मटीरियल और पढ़ाई से जुड़े रोज़ाना अपडेट के लिए टेलीग्राम पर निर्भर रहते हैं. अब उन स्टूडेंट्स को क्या करना चाहिए? क्या टेलीग्राम पर बैन लगाना ही एकमात्र समाधान है? पेपर लीक में शामिल लोग आसानी से दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं, क्योंकि सभी प्लेटफॉर्म पर बैन नहीं है.''
कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है, "यह कब समझा जाएगा कि असली समाधान दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करना है न कि पूरे प्लेटफॉर्म को बंद करना."
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'टेलीग्राम' पर 22 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है. नीट परीक्षा का संचालन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सरकार के इस क़दम का स्वागत किया है.
दूसरी ओर इस प्रतिबंध का टेलीग्राम समेत कई अन्य लोगों ने विरोध किया है.
लाइव लॉ के मुताबिक़ टेलीग्राम ने सरकार के इस फ़ैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसे आज ही तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है.
अब तक बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: मेसी की दीवानगी जब सिर चढ़कर बोली
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाक़ात से पहले केजरीवाल ने की ये अपील

इमेज स्रोत, Evelyn Hockstein-Pool/Getty Images
इमेज कैप्शन, फ़्रांस में जी-7 की मीटिंग के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी फ़्रांस में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज यानी बुधवार शाम को मीटिंग होनी है.
इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील की है.
केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो में कहा, ''प्रधानमंत्री जी ट्रंप को आज आप साफ़-साफ़ शब्दों में बोल दीजिए. ट्रंप ने मिसाइल दाग़ कर हमारे तीन भारतीयों को मार डाला. उनको भारत के 140 करोड़ लोगों का स्पष्ट संदेश दे दीजिए कि भारत के लोग बहुत नाराज़ हैं.''
केजरीवाल ने कहा, "भारत एक महान देश है, एक शक्तिशाली देश है. भारत इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा. प्रधानमंत्री जी तीन भारतीयों को मार डाला गया और आपने एक ट्वीट तक नहीं किया. आपने एक संदेश तक नहीं दिया. आपने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तक नहीं की."
केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील की, "हमें एक शक्तिशाली और बहादुर प्रधानमंत्री की ज़रूरत है. हमें कमज़ोर प्रधानमंत्री नहीं चाहिए. हमें चुप रहने वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहिए. आज आपको भारत के लोगों का गुस्सा और उनका दुख ट्रंप को बताना पड़ेगा. ट्रंप को भारत के लोगों से माफ़ी मांगनी पड़ेगी."
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जी-7 के सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ़्रांस गए हुए हैं.
क़रीब एक सप्ताह पहले ओमान की खाड़ी में एमटी सेटेबेलो शिप पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. इस जहाज़ पर 24 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 21 को बचा लिया गया था.
इस मामले में भारत में विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं और अमेरिका के सामने कमज़ोर रुख़ अपनाने का आरोप लगा रहे हैं.
अमेरिकी हमले में मारे गए दो नाविकों के शव भारत पहुंचे

इमेज स्रोत, Saurabh Chauhan/@CMOFFICEHP
इमेज कैप्शन, शिवानंद चौरसिया (बाएं) और आदित्य शर्मा की ओमान तट के पास जहाज़ पर हुए हमले में मौत हुई थी (फ़ाइल फ़ोटो) ओमान की खाड़ी में एमटी सेटेबेलो शिप पर हुए हमले में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा और शिवानंद चौरसिया के शव भारत वापस आ गए हैं.
मस्कट में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है.
दूतावास ने एक्स पर लिखा, "इस मुश्किल समय में हमारी गहरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं."
क़रीब एक सप्ताह पहले ओमान की खाड़ी में एमटी सेटेबेलो शिप पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. इस जहाज़ पर 24 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 21 को बचा लिया गया था.
मृतकों में उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले शिवानंद चौरसिया, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के रहने वाले आदित्य शर्मा और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले पटनाला सुरेश शामिल हैं.
इस शिप पर शिवानंद इंजन फिटर के रूप में तैनात थे, जबकि आदित्य शर्मा डेक कैडेट और पटनाला सुरेश चीफ़ इंजीनियर थे.
इस मामले में भारत में विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला और अमेरिका के सामने कमज़ोर रुख़ अपनाने का आरोप लगाया है.
घर के अंदर जूते पहने रहना क्या सेहत के लिए हानिकारक है?
टेलीग्राम ने बैन लगाने के सरकार के फ़ैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, केंद्र सरकार ने मंगलवार को टेलीग्राम पर एहतियातन अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी (सांकेतिक तस्वीर) केंद्र सरकार ने भारत में टेलीग्राम के इस्तेमाल पर 22 जून तक रोक लगा दी है, इस फ़ैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है.
लाइव लॉ के मुताबिक़ यह याचिका जस्टिस तेजस करिया की कोर्ट में मेंशन की गई, जिन्होंने इसे आज ही तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की अनुमति दे दी.
इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'टेलीग्राम' पर 22 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के मुताबिक़, सरकार ने यह क़दम 21 जून को दोबारा होने वाली नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा के मद्देनज़र उठाया है.
नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा 3 मई को हुई थी लेकिन पेपर लीक होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था.
सरकार के इस कदम की कई लोगों ने आलोचना की है और कहा है कि इस तरह के फ़ैसले से पेपर लीक को नहीं रोका जा सकता है.
कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने सरकार के इस फ़ैसले के बारे में तंज किया, "वाकई टेलीग्राम पर पाबंदी लगाना पेपर लीक को रोकने के लिहाज से एक मास्टर स्ट्रोक है."
टेलीग्राम मैसेंजर ने इसके जवाब में एक एक्स पोस्ट में लिखा, ''आपको सभी शॉपिंग मॉल भी बंद कर देने चाहिए क्योंकि उनमें से किसी एक में चोरी हो सकती है. और सड़कें भी बंद कर देनी चाहिए क्योंकि मैंने सुना है कि कोई तेज़ रफ़्तार से गाड़ी चला रहा था.''
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: लियोनेल मेसी ने अल्जीरिया के ख़िलाफ़ लगाई हैट्रिक, तस्वीरों में

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अल्जीरिया के ख़िलाफ़ गोल दाग़ने के बाद जश्न मनाते मेसी फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के ग्रुप जे के एक मुक़ाबले में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने अल्जीरिया के ख़िलाफ़ हैट्रिक लगाई है. टीम के लिए लगातार तीन गोल दाग़ते हुए मेसी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, मेसी ने अब तक फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में 16 गोल किए हैं और उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस की बराबरी कर ली है 
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, वर्ल्ड कप में गोल करने के लिहाज से मेसी ने ब्राज़ील के रोनाल्डो (15 गोल) को पीछे छोड़ दिया है 
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, मेसी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज़ किया है 
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, अल्जीरिया के ख़िलाफ़ तीसरा गोल दाग़ते हुए मेसी क्या टूटने वाली है उद्धव ठाकरे की शिवसेना, जानिए अब तक का घटनाक्रम
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'ऐसे बंद नहीं होगा पेपर लीक', टेलीग्राम ने भी सरकार के क़दम की आलोचना की

इमेज स्रोत, @ArvindKejriwal
इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है पेपर लीक को रोकने के लिए टेलीग्राम पर एहतियातन अस्थायी प्रतिबंध लगाने के बाद इस मुद्दे पर कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''मोदी सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत ही नहीं है. इसलिए इस तरह के बेतुके कदम उठाए जा रहे हैं. सेना के जहाज़ों से पेपर ट्रांसपोर्ट करना, टेलीग्राम बंद करना, क्या इन कदमों से पेपर लीक बंद होंगे? बिल्कुल नहीं.''
उन्होंने आरोप लगाया है कि पेपर लीक अरबों रुपये का धंधा है.
केजरीवाल ने टेलीग्राम मैसेंजर की एक पोस्ट को शेयर करते हुए यह टिप्पणी की है.
टेलीग्राम मैसेंजर ने इस पोस्ट में लिखा है, ''आपको सभी शॉपिंग मॉल भी बंद कर देने चाहिए क्योंकि उनमें से किसी एक में चोरी हो सकती है. और सड़कें भी बंद कर देनी चाहिए क्योंकि मैंने सुना है कि कोई तेज़ रफ़्तार से गाड़ी चला रहा था.''
मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बताया था कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'टेलीग्राम' पर 22 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है. एजेंसी ने इस क़दम का स्वागत किया है.
एनटीए के मुताबिक़, सरकार ने यह क़दम 21 जून को होने वाली नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा से पहले लिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई ने एनटीए की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ साझा की है, जिसमें बताया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी एक्ट 2000 की धारा 69ए के तहत टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाया है.
इसके अलावा मंत्रालय ने टेलीग्राम को यह निर्देश भी दिया है कि भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज को एडिट करने की सुविधा 30 जून 2026 तक के लिए बंद की जाए.
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ये कहा

इमेज स्रोत, Getty Images
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर निशाना साधा है.
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "इससे बड़ा पाप नहीं हो सकता है कि श्रद्धालुओं के पैसे भी आप चुरा लें. जो श्रद्धालु आते हैं उनका भी चढ़ावा आपने अपनी जेब में भर लिया, इससे बड़ा पाप और क्या हो सकता है.”
“भारतीय जनता पार्टी पूरा श्रेय लेती है कि राम मंदिर उनकी वजह से बना. अब तक जो चीज़ें बाहर आई हैं, एसआईटी की जांच में उससे बड़ा घोटाला पाया जाएगा. ये सिर्फ़ वोट पाने के लिए राजनीति करते हैं. इनकी न ही श्रद्धा है, न भक्ति है और न धर्म में विश्वास है.”
इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने राम मंदिर में चंदा विवाद की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है.
एसआईटी में आईएएस विजय विश्वास पंत, आईपीएस किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं. यह विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार को अयोध्या पहुंच गया. जांच पूरी होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपेगी.
विपक्षी पार्टियों ने एसआईटी पर अविश्वास जताते हुए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज से जांच कराने की मांग की है.
पीएम मोदी ने ट्रंप की मौजूदगी में भारतीय नागरिकों की मौत का किया ज़िक्र लेकिन अमेरिका का नाम ना लेने पर विपक्ष हमलावर
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: लियोनेल मेसी ने लगाई हैट्रिक, अर्जेंटीना ने जीता अपना पहला मैच

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, मेसी ने फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के ग्रुप जे के एक मुक़ाबले में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने अल्जीरिया के ख़िलाफ़ लगातार तीन गोल दाग़ दिए हैं. वर्ल्ड कप में मेसी की यह पहली हैट्रिक है.
इसके साथ ही मेसी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
मेसी ने अब तक फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में 16 गोल किए हैं और उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़ा की बराबरी कर ली है.
वर्ल्ड कप में गोल करने के लिहाज से मेसी ने ब्राज़ील के रोनाल्डो (15 गोल) को पीछे छोड़ दिया है.
मेसी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज़ किया है.
अर्जेंटीना ने 2022 का फ़ुटबॉल विश्व कप जीता था.
इससे पहले ग्रुप आई के एक मुक़ाबले में पिछली उपविजेता फ़्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हरा दिया.
वहीं इसी ग्रुप के एक दूसरे मैच में नॉर्वे ने इराक़ को 4-1 से हरा दिया.
ट्रंप ने कहा, 'मैं ना होता तो इसराइल भी नहीं होता', नेतन्याहू के प्रति अमेरिका अब इतना सख़्त क्यों हो रहा है?
