You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

  2. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  3. अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया पानी के भीतर काम करने वाली इस ख़ास तकनीक को विकसित करेंगे, टेसा वॉन्ग, एशिया डिजिटल रिपोर्टर, शांगरी-ला डायलॉग, सिंगापुर

    अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वे समुद्र के भीतर बिछी केबलों की सुरक्षा और रक्षा क्षमताओं को मज़बूत करने के लिए पानी के भीतर काम करने वाली ड्रोन तकनीक विकसित करेंगे.

    यह काम तीनों देशों के सैन्य गठबंधन ऑकस (एयूकेयूएस) के तहत किया जाएगा.

    बिना क्रू के पानी के भीतर चलने वाली इस तकनीक (अनक्रूड अंडरसी व्हीकल /यूयूवी) के अगले साल तक तैयार होने की उम्मीद है. हालांकि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत नहीं बताई गई है, लेकिन ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा कि ब्रिटेन 150 मिलियन पाउंड का योगदान देगा.

    सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग के दौरान तीनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की. यह घोषणा ऑकस की विभिन्न परियोजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर उठे सवालों के बाद आई है.

    इन आलोचनाओं को स्वीकार करते हुए जॉन हीली ने कहा, "काफ़ी समय तक ऑकस में हमने ज़्यादा बातें कीं और कम काम किया. अब हमारी तीनों (तीनों देशों की) सरकारों में यह स्थिति बदल गई है."

    2021 में शुरू हुए ऑकस रक्षा समझौते के तहत तीनों देशों ने परमाणु पनडुब्बियां विकसित करने और सैन्य विशेषज्ञता साझा करने पर सहमति जताई थी.

    इसे व्यापक तौर पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती समुद्री मौजूदगी और दक्षिण चीन सागर जैसे विवादित इलाक़ों में बढ़ते तनाव का जवाब माना जाता है.

  4. दक्षिणी दिल्ली में पांच मंज़िला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दक्षिणी दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक पांच मंज़िला इमारत ढह गई.

    पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

    मौक़े पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार पूरी पांच मंज़िला इमारत भर-भराकर गिर गई और मलबे के एक बड़े ढेर में तब्दील हो गई.

    पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि इमारत के ग्राउंड फ़्लोर पर एक कोचिंग संस्थान संचालित हो रहा था, जबकि ऊपरी मंज़िलों पर निर्माण कार्य चल रहा था.

    आशंका जताई जा रही है कि मलबे में फंसे लोगों में स्टूडेंट्स भी हो सकते हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मलबा दिख रहा है. एएनआई ने बताया कि यह घटना महरौली पुलिस थाना क्षेत्र की है. वहीं, पीटीआई के मुताबिक़, यह घटना साकेत की है.

  5. सीयूईटी-यूजी परीक्षा में देरी पर विवाद, एनटीए ने कहा- इन स्टूडेंट्स को मिलेगा दोबारा मौक़ा

  6. एनटीए ने सीयूईटी-यूजी परीक्षा के इन अभ्यर्थियों के लिए दोबारा एग्ज़ाम कराने की घोषणा की

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा के लिए जिन अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक पंजीकरण पूरा हो चुका था और वह परीक्षा केंद्र छोड़कर चले गए, उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी.

    शनिवार को कॉलेज में दाख़िले के लिए होने वाली सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा हुई. यह परीक्षा कुछ सेंटर्स पर देर से शुरू होने के बाद विपक्षी दलों ने सवाल उठाए.

    इसके बाद एनटीए ने बताया है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से परीक्षा में देरी हुई, जिसका समाधान कर दिया गया.

    अब एनटीए का नया बयान आया है, जिसमें पहली शिफ़्ट के 3,765 अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की बात कही गई है.

    बयान में कहा गया, "कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण शिफ़्ट 1 की परीक्षा शुरू होने में देरी हुई. हम जानते हैं कि यह तनावपूर्ण था, और इससे हुई चिंता के लिए हमें खेद है."

    एनटीए ने कहा, "परीक्षा दोबारा शुरू होने के बाद अधिकांश अभ्यर्थी (क़रीब 95 प्रतिशत) अपनी परीक्षा पूरी करने में सफल रहे. हम यह भी समझते हैं कि 3,765 अभ्यर्थी, जो परीक्षा केंद्रों पर मौजूद थे और जिनका बायोमेट्रिक पंजीकरण पूरा हो चुका था और वह परीक्षा दोबारा शुरू होने से पहले ही केंद्र छोड़कर चले गए. इन अभ्यर्थियों के लिए एनटीए एक विशेष व्यवस्था के तहत दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा."

    एजेंसी ने कहा कि दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीख़ और अन्य जानकारी अलग से घोषित की जाएगी.

    एनटीए ने यह भी कहा कि तकनीकी सर्विस प्रोवाइडर टीसीएस आईओएन को परीक्षा में हुई गड़बड़ी की मूल वजह की जांच करने और तुरंत अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है.

  7. हेगसेथ ने एशिया के सहयोगी देशों से रक्षा बजट बढ़ाने की अपील की, चीन-ताइवान पर भी बोले, टेसा वॉन्ग, एशिया डिजिटल रिपोर्टर, शांगरी-ला डायलॉग, सिंगापुर

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सिंगापुर में आयोजित एक प्रमुख क्षेत्रीय डिफ़ेंस फ़ोरम में कहा कि ईरान युद्ध जैसी 'वैश्विक ज़िम्मेदारियों' को निभाने के साथ-साथ अमेरिकी सेना एशिया को 'अकेला नहीं छोड़ रही' है.

    हेगसेथ ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका की प्रतिबद्धता को लेकर सहयोगी देशों को भरोसा दिलाने की कोशिश की.

    इसमें ताइवान के लिए हथियारों के एक पैकेज को निलंबित किए जाने के बाद भी हथियार सौदों को पूरा करने का आश्वासन शामिल था. हालांकि उन्होंने एक बार फिर एशियाई साझेदार देशों से रक्षा पर ज़्यादा ख़र्च करने की अपील भी दोहराई.

    क्षेत्र में चीन की सैन्य क्षमता बढ़ने से पैदा होने वाले ख़तरे का ज़िक्र करते हुए हेगसेथ ने यह भी कहा कि अमेरिका 'बेवजह टकराव' से बचना चाहता है.

    हेगसेथ का यह बयान उस समय आया है जब कुछ हफ़्ते पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात की थी.

    शनिवार को शांगरी-ला डायलॉग के दौरान जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी ने हेगसेथ से अमेरिका की प्रतिबद्धता को लेकर उठ रही चिंताओं पर जवाब देने को कहा.

    इस पर हेगसेथ ने जवाब दिया कि अमेरिका की राष्ट्रीय रक्षा रणनीति का एक हिस्सा प्रशांत क्षेत्र में 'शक्ति प्रदर्शन' और सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम करने पर केंद्रित है.

    उन्होंने कहा, "कुछ लोग हमारी वैश्विक ज़िम्मेदारियों को इस क्षेत्र से मुंह मोड़ने के तौर पर पेश करना चाहते हैं."

  8. विनेश फोगाट का एशियन गेम्स का सपना टूटा, उनका कमबैक मुश्किल क्यों बनता जा रहा है?

  9. अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट पर ममता बनर्जी क्या बोलीं?

    तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया आई है.

    ममता बनर्जी ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा, "शासक हत्यारे बन गए, बीजेपी पर शर्म आती है."

    ममता बनर्जी ने टीएमसी के एक्स हैंडल पर पोस्ट हुए एक वीडियो को भी रीपोस्ट किया है. इस वीडियो में अभिषेक बनर्जी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते देखा जा रहा है और कुछ लोग उन्हें बचाते नज़र आ रहे हैं.

    अभिषेक बनर्जी शनिवार को दक्षिण 24 परगना ज़िले के सोनारपुर इलाक़े में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे, तभी उन्हें कथित स्थानीय लोगों के ग़ुस्से का सामना करना पड़ा.

    घटना के बाद अभिषेक बनर्जी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सुरक्षित निकाला गया. अभिषेक बनर्जी ने ख़ुद पर जानलेवा हमले को लेकर कोर्ट में जाने की बात कही है.

  10. कर्नाटक: डीके शिवकुमार चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को राज्य में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और वह कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे.

    उनके नाम की घोषणा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की. उन्होंने यह भी बताया कि तीन जून की शाम को शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह होगा.

    वेणुगोपाल ने कहा, "वह (डीके शिवकुमार) सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जा रहे हैं और तीन जून की शाम अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे."

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सिद्धारमैया ने विधायक दल की बैठक में नए नेता के तौर पर डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा. इस बैठक की निगरानी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की.

    पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नए नेता के चुनाव के लिए चल रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक के दौरान क़रीब दस मिनट का विराम लिया गया.

    इस दौरान सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई वरिष्ठ नेता एक अलग कमरे में चर्चा के लिए जुटे.

  11. अभिषेक बनर्जी ख़ुद पर हुए हमले पर बोले- 'वे मुझे जान से मारना चाहते हैं'

    तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने ख़ुद पर हुए हमले के बाद कहा है कि वे इस मामले में 'अदालत का रुख़ ज़रूर करेंगे.'

    अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया, "वे मुझे जान से मारना चाहते हैं."

    टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि वह इस मामले के बारे में कलकत्ता हाई कोर्ट और राज्यपाल को बताएंगे.

    उन्होंने कहा, "पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है. हम इस मामले में हाई कोर्ट को सूचना ज़रूर देंगे. हम राज्यपाल को भी इस बारे में बताएंगे."

    वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह इस मामले में अदालत का रुख़ करेंगे तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं कोर्ट ज़रूर जाऊंगा."

    अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना ज़िले के सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए थे, जहां उन्होंने ख़ुद के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया.

    पुलिस के मुताबिक़, अभिषेक बनर्जी पर पत्थर और अंडे फेंके गए.

    अभिषेक बनर्जी ने इस घटना के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "सबकुछ बीजेपी की ओर से प्रायोजित था."

  12. डीहाइड्रेशन से बचाने के लिए नमक-चीनी का सॉल्यूशन कौन से डॉक्टर ने बनाया?

  13. लेबनान में इसराइली हमले में मलबे के नीचे दबे बच्चे को बचाया गया

  14. 30 मीटर की ऊंचाई पर रोलरकोस्टर में फंसे बच्चों को ऐसे बचाया गया

  15. विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स ट्रायल मुक़ाबले में हार के बाद लगाए ये आरोप

    रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल्स के तीसरे मुक़ाबले में हार के बाद बाहर हो गई हैं. इसके बाद उन्होंने अपनी ट्रेनिंग बढ़ाने और आगे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई.

    उन्होंने कहा, "मैंने अच्छा किया. जितना मैं कर सकती थी, मैंने अपना सौ प्रतिशत दिया है... मेरे अंदर जितनी एनर्जी थी मैंने अपना सब दिया है. मुझे लगता है मेहनत कम थी, मैं और मेहनत करूंगी."

    विनेश ने ट्रायल्स में 'पक्षपात' और 'चीटिंग' का भी आरोप लगाया. हालांकि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि 'ट्रायल साफ़-सुथरा हुआ' है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, "ज़ाहिर तौर पर पक्षपात हुआ है, लेकिन मैं चाहती हूं कि मैं इतनी ट्रेनिंग करूं कि ये जो चीटिंग कर रहे हैं, उनकी चीटिंग भी पीछे रह जाए. और ये चाह कर भी मुझे न हरा पाएं."

    विनेश ने कहा, "मैं कोशिश करूंगी कि ट्रेनिंग बढ़ाऊं, और अच्छा करूं."

    वहीं, एएनआई ने जब विनेश से सवाल किया कि 'उन्होंने कहा है कि ट्रायल्स ठीक-ठाक हुए हैं, अगर कोई दिक्कत है तो उसमें कुछ नहीं कर सकते.'

    इस पर उन्होंने कहा, "मुझे कुछ बोलने की ज़रूरत नहीं है, सबने देखा है कितने फ़ेयर तरीक़े से (ट्रायल्स) हुए हैं. पूरा देश जानता है."

    वहीं, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, "ट्रायल साफ़-सुथरा हुआ है. रेफ़री, ऑफ़िशियल्स और मीडिया के देखरेख में फ़ेयर चयन हुआ है. जो जीते हैं उन्हें बधाई. जो हारे हैं उन्हें भी बधाई और आगे अच्छी तैयारी करें. आगे और तैयारी के साथ मैट पर आएं."

    ट्रायल्स पर आरोपों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "यहां आईओए और खेल मंत्रालय के ऑब्ज़र्वर बैठे हुए हैं. मुझे नहीं लगता कि कहीं से कोई आरोप लगेगा."

    विनेश ने बातचीत के दौरान सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट को धन्यवाद कहा.

    उन्होंने कहा, "मैं बड़ी शुक्रगुज़ार हूं सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट का. उन्होंने अनुमति दी, इसीलिए मैं आज मैट पर हूं, नहीं तो ये लोग तो मुझे किसी भी तरह से मैट पर नहीं आने देना चाहते थे. शुरू से मैं यही बोल रही थी कि मैट पर तय होने दो कि कौन अच्छा है और कौन नहीं है."

    विनेश को एशियन गेम्स के ट्रायल्स में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इजाज़त दी. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी उन्हें ट्रायल्स में शामिल होने के लिए अनुमति दी थी.

    हालांकि, भारतीय कुश्ती महासंघ ने हाई कोर्ट के इस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

    विनेश फोगाट शनिवार को हुए ट्रायल्स के तीसरे मुक़ाबले में हार के बाद ट्रायल्स से बाहर हो गईं.

    विनेश ने अपने पहले मुक़ाबले में ज्योति के ख़िलाफ़ 7-1 की आसान जीत हासिल की. वहीं दूसरे मुक़ाबले में निशु ने उन्हें कड़ी टक्कर दी.

    निशु ने मुक़ाबले में 5-0 की बड़ी बढ़त बना ली थी, लेकिन विनेश ने वापसी करते हुए यह मुक़ाबला जीत लिया.

    तीसरे मुक़ाबले में उन्हें हरियाणा की मीनाक्षी के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा. मुक़ाबले में विनेश ने 4 अंक हासिल किए, जबकि मीनाक्षी ने 6 अंक जुटाए.

  16. जब आइंस्टाइन ने इसराइल का राष्ट्रपति बनने से इनकार कर दिया

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ सोनारपुर में हिंसा, पश्चिम बंगाल पुलिस ने क्या कहा

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में हिंसा हुई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई का कहना है कि उनके साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की है.

    वहीं, अभिषेक बनर्जी ने इस घटना के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "सबकुछ बीजेपी की ओर से प्रायोजित था."

    उन्होंने अपना हाल दिखाते हुए कहा, "देखिए क्या हाल किया गया है. ये है इनका लोकतंत्र का नमूना, एक महीना भी हुआ नहीं. आप देखिए पुलिस कहीं नहीं है, पुलिस को बार-बार बोलने के बावजूद भी."

    वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस का बयान जारी किया है.

    पुलिस ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले के सोनारपुर में प्रदर्शनकारी स्थानीय लोगों ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के साथ कथित तौर पर मारपीट की है.

    पुलिस के मुताबिक़, अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए थे. वहां उन पर पत्थर और अंडे फेंके गए.

  18. विनेश फोगाट एशियन गेम्स की रेस से हुईं बाहर, तीसरे ट्रायल मुक़ाबले में मिली हार

    रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल्स के तीसरे मुक़ाबले में हार गई हैं. इसके साथ ही वह ट्रायल्स से बाहर हो गई हैं.

    तीसरे मुक़ाबले में उन्हें हरियाणा की मीनाक्षी के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा. मुक़ाबले में विनेश ने 4 अंक हासिल किए, जबकि मीनाक्षी ने 6 अंक जुटाए.

    इस हार के साथ विनेश फोगाट का एशियाई खेल ट्रायल्स में सफ़र समाप्त हो गया है और वह अब ट्रायल्स से बाहर हो गई हैं.

    इससे पहले विनेश ने अपने पहले मुक़ाबले में ज्योति के ख़िलाफ़ 7-1 की आसान जीत हासिल की. वहीं दूसरे मुक़ाबले में निशु ने उन्हें कड़ी टक्कर दी.

    निशु ने मुक़ाबले में 5-0 की बड़ी बढ़त बना ली थी, लेकिन विनेश ने वापसी करते हुए यह मुक़ाबला जीत लिया.

    विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल्स में महिलाओं की 53 किलोग्राम कैटेगरी में खेलने की इजाज़त मिली थी.

    पीटीआई के मुताबिक़, भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफ़आई) ने पहले उन्हें सिर्फ़ 50 किलोग्राम वर्ग में खेलने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में अपना फ़ैसला बदल दिया.

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ही फ़ैसला दिया कि विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के लिए होने वाले ट्रायल में हिस्सा ले सकती हैं.

  19. तेल कंपनियों ने कमाया मुनाफ़ा फिर पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दाम की वजह क्या है?