You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. रूसी ड्रोन के रिहायशी इमारत से टकराने के बाद रोमानिया ने रूस के राजदूत को तलब किया

    रोमानिया की एक रिहायशी इमारत से रूसी ड्रोन के टकराने के बाद रोमानिया ने रूस के राजदूत को तलब किया है और कहा है कि देश की सुरक्षा उसकी 'सर्वोच्च प्राथमिकता' है.

    रोमानिया की विदेश मंत्री तोइउ ओआना के मुताबिक़, रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि गालाती के अपार्टमेंट की इमारत से टकराने वाला ड्रोन 'रूसी मूल का' था.

    इस घटना पर रूस की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

    ओआना ने कहा, "विदेश मंत्रालय आधिकारिक तौर पर यह बताएगा कि रूस की इस ग़ैर-ज़िम्मेदाराना हरकत का दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों पर क्या असर पड़ेगा."

    रोमानिया के राष्ट्रपति ने देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय रक्षा परिषद की बैठक भी बुलाई है.

    क्या है मामला?

    रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि शुक्रवार को यूक्रेन सीमा के पास रोमानिया के गालाती शहर में एक अपार्टमेंट की इमारत से रूसी ड्रोन के टकराने से दो लोग घायल हो गए हैं.

    आपात विभाग ने बताया कि ड्रोन में मौजूद विस्फोटक के फट जाने से इमारत की 10वीं मंज़िल पर आग लग गई.

    रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय समयानुसार गुरुवार-शुक्रवार की रात क़रीब 1 बजे के बाद दो एफ़-16 लड़ाकू विमान और एक हेलिकॉप्टर तैनात किए गए.

    यूरोपीय संघ के नेताओं ने इसे 'स्पष्ट और गंभीर उल्लंघन' बताया है, जबकि नेटो ने कहा है कि "रूस का लापरवाह व्यवहार सभी के लिए ख़तरा है."

  2. आईपीएल 2026: अगर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच धुल गया तो कौन पहुंचेगा फ़ाइनल में?

  3. मौसम विभाग ने हरियाणा-राजस्थान के इन इलाक़ों के लिए जारी किया आंधी-पानी का अलर्ट

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाक़ों में तेज़ हवाएं चलने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

    आईएमडी ने यह अलर्ट अगले दो घंटे के लिए जारी किया है.

    मौसम विभाग के बयान में कहा गया, "अगले 2 घंटे के दौरान हरियाणा के चरखी दादरी, लोहारू, महेंद्रगढ़ और राजस्थान के सादुलपुर, पिलानी में धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की बहुत अधिक आशंका है."

    आईएमडी के मुताबिक़, इस दौरान इन इलाक़ों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं.

  4. बरेलीः स्कूलों को बेसहारा गायों को भूसा दान करने के आदेश पर क्यों हुआ विवाद

  5. सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की दी अनुमति

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रेसलर विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के लिए होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ये ट्रायल 30 और 31 मई को होने हैं.

    सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच ने शुक्रवार को यह आदेश दिया.

    अदालत भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ़आई) की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. इसमें दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें विनेश फोगाट को ट्रायल में शामिल होने की अनुमति दी गई थी.

    पीटीआई के मुताबिक़, कोर्ट ने डब्ल्यूएफ़आई की ओर से पेश वकील से कहा, "हाई कोर्ट आदेश दे चुका है, जिससे उम्मीद और अपेक्षाएं बढ़ गई हैं. अब उन्हें (विनेश) यह कहकर वापस घर भेजना कि हम कुछ नहीं कर सकते, ठीक नहीं होगा."

  6. दिल्ली: नीट यूजी का री-एग्ज़ाम देने वाले स्टूडेंट्स को डीटीसी बस में फ़्री यात्रा की सुविधा

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में 21 जून को नीट (यूजी) की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स को डीटीसी बस में मुफ़्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''21 जून को होने वाली नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दिल्ली सरकार वैध प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिखाने पर सभी डीटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देगी.''

    उन्होंने लिखा, ''छात्रों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण इस दिन किसी भी अभ्यर्थी को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, यह हमारी प्राथमिकता है.''

    पेपर लीक के कारण रद्द हुई नीट अंडर ग्रेजुएट की परीक्षा अब दोबारा 21 जून को होगी.

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सरकार की मंज़ूरी के बाद शुक्रवार को परीक्षा की नई तारीख़ घोषित की.

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा था, "नीट यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद परीक्षा रद्द करने का फ़ैसला लिया गया."

    उन्होंने बताया था कि दोबारा परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी.

  7. अब तक बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल आप तक इस लाइव ब्लॉग के ज़रिये ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह रात दस बजे तक आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

    इंदिरा गांधी ने रुपए को जानबूझकर कमज़ोर क्यों किया था, सोवियत संघ हुआ था नाराज़

    सबरीमाला केस में बड़ा सवाल, क्या अदालतें धार्मिक प्रथाओं की जाँच कर सकती हैं?

  8. सबरीमाला केस में बड़ा सवाल, क्या अदालतें धार्मिक प्रथाओं की जाँच कर सकती हैं?

  9. ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट लॉन्च टेस्ट के दौरान हुआ धमाका

  10. जब एक कंगारू ने पुलिस को अपने पीछे खूब भगाया

  11. फरारी की नई इलेक्ट्रिक कार चलाते दिखे पोप लियो

  12. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बीच आरबीआई ने अर्थव्यवस्था को लेकर क्या कहा

    देश में पेट्रोल-डीजल क़ीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की आशंका के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक ने कहा है मौजूदा दिक्क़तों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहेगी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ शुक्रवार को जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में आरबीआई ने कहा कि महंगे ईंधन, सप्लाई चेन की दिक्कतों और वैश्विक बाजारों से आने वाली चुनौतियों के बावजूद चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास यात्रा मजबूत बनी रहेगी.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल्स अर्थव्यवस्था को सहारा देंगे.

    रिपोर्ट के मुताबिक़, कॉरपोरेट और बैंकिंग क्षेत्र की मजबूत बैलेंस शीट और सरकार की ओर से पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) पर लगातार दिया जा रहा जोर भारत की मजबूत विकास दर के लिए सकारात्मक संकेत हैं.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 में जियोपॉलिटिकल रिस्क एक बार फिर वैश्विक आर्थिक वृद्धि पर सबसे बड़ा दबाव बनकर उभरा है.

    इसमें यह भी कहा गया कि फरवरी 2026 के अंत में मध्यपूर्व में संघर्ष भड़कने का नकारात्मक असर वैश्विक आर्थिक वृद्धि और महंगाई के अनुमानों में दिखाई दे रहा है.

  13. इंदिरा गांधी ने रुपए को जानबूझकर कमज़ोर क्यों किया था, सोवियत संघ हुआ था नाराज़

  14. सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाई कोर्ट को दिया ये अहम निर्देश

    सुप्रीम कोर्ट ने मुक़दमों के निपटारे में देरी पर चिंता जताते हुए देश के सभी हाई कोर्ट को निर्देश दिया है कि किसी मामले में आदेश सुरक्षित रखने की तारीख़ से तीन महीने के भीतर फ़ैसला सुना दिया जाए.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फ़ैसलों में देरी से अदालत में न्याय के लिए आने वाले लोगों को को अपूरणीय क्षति होती है. इससे न्याय मिलने की प्रक्रिया प्रभावित होती है.

    क़ानूनी ख़बरों और विश्लेषण की वेबसाइट लाइव लॉ के मुताबिक़ चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने शुक्रवार को कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े मामलों में और अधिक तेजी से फै़सला लिया जाना चाहिए.

    बेंच ने कहा कि जमानत याचिकाओं पर आदेश यथासंभव उसी दिन सुनाया जाए.

    अगर आदेश सुरक्षित रखा जाता है, तो उसे अगले दिन तक सुनाकर अपलोड किया जाए.

    जमानत या सजा-स्थगन का आदेश सुनाए जाने के तुरंत बाद उसकी सूचना जेल प्रशासन को भेजी जाए.

    विचाराधीन कैदी या दोषी व्यक्ति को संभव हो तो उसी दिन या अधिकतम अगले दिन रिहा किया जाए.

  15. सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से की मुलाक़ात, क्या है इरादा?

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार सुबह अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के साथ 10, जनपथ स्थित आवास पर राहुल गांधी से मुलाक़ात की.

    इस मुलाक़ात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि सिद्धारमैया राज्यसभा की सीट की पेशकश पहले ही ठुकरा चुके हैं.

    सिद्धारमैया कांग्रेस नेतृत्व के साथ अपनी आगे की राजनीतिक भूमिका पर चर्चा करेंगे.

    सिद्धारमैया यह भी कह चुके हैं कि वह कर्नाटक में ही रहना चाहते हैं और पार्टी आलाकमान की ओर से सुझाई गई किसी केंद्रीय जिम्मेदारी में उनकी ख़ास दिलचस्पी नहीं है.

  16. दो सौ साल पहले आज ही के दिन अनजाने में ईजाद हुई थी माचिस, जानिए ग़ुमनाम आविष्कारक की कहानी

  17. यूपी: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, छह मजदूरों की मौत, गौरव गुलमोहर, बीबीसी हिन्दी के लिए

    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात निर्माणाधीन पुल गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि मलबे में दबे तीन मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेज दिया गया है.

    स्थानीय प्रशासन के मुताबिक यह हादसा गुरुवार देर रात हुआ, जब पुल का निर्माण कार्य चल रहा था. अचानक निर्माणाधीन ढांचा गिर गया और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए.

    मृत मजदूरों में दो हमीरपुर और चार बांदा जिले के रहने वाले थे.

    एडिशनल एसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बीबीसी हिन्दी को बताया, "पुल गिरने से छह मजदूरों की मौत हो चुकी है. मलबे में दबे तीन मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है. जब हादसा हुआ तब मजदूर काम कर रहे थे."

    क्या हादसा देर रात आये अंधी-तूफान के कारण हुआ? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "अभी हम घटनास्थल पर मौजूद हैं जांच के बाद ही कारणों का पता चल सकता है लेकिन जो दोषी होंगे निश्चित ही उनपर कार्रवाई होगी."

    अधिकारियों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य रातभर जारी रहा.

    जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मज़दूरों को बाहर निकाला गया.

    घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

    हादसे के बाद पुल निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

    जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

    अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

    जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा केवल खराब मौसम की वजह से हुआ या निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही भी थी.

    गुरुवार देर रात उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं.

    मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की थी.

  18. कर्नाटक के राज्यपाल ने सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा मंज़ूर किया, इमरान क़ुरैशी, बेंगलुरु से बीबीसी हिन्दी के लिए

    कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है और उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने को कहा है.

    राज्यपाल गहलोत बुधवार रात फैमिली इमरजेंसी के कारण इंदौर चले गए थे.

    इसके बाद सिद्धारमैया गुरुवार दोपहर राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल के विशेष सचिव को सौंप दिया.

    कर्नाटक के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा राज्यपाल की अनुपस्थिति में उनके विशेष सचिव को सौंपा गया.

    सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी कल या रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने की घोषणा कर सकती है.

    सिद्धारमैया और उनके संभावित उत्तराधिकारी डीके शिवकुमार नई मंत्रिपरिषद के गठन पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं.

    एक वरिष्ठ मंत्री ने नाम न छापने की शर्त पर बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया, ‘’राहुल गांधी ने मंगलवार को सिद्धारमैया से मुलाक़ात के दौरान कहा था कि नई मंत्रिपरिषद में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) दलितों और अल्पसंख्यकों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए."

    सिद्धारमैया ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाक़ात कर उनका धन्यवाद करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं.

    सिद्धारमैया के एक क़रीबी सहयोगी ने इस संवाददाता को बताया, "वह अपने समर्थक नेताओं की एक सूची भी साथ लेकर गए हैं, जिन्हें नई मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की सिफारिश की जाएगी."

  19. एसी ब्लास्ट कैसे हो जाता है और ऐसे हादसों से कैसे बचा जा सकता है?

  20. गुजरात के गिर जंगलों में दो शेरों की मौत, ख़तरनाक बेबेसिया संक्रमण फैलने का ख़तरा

    गुजरात के गिर के जंगलों में दो शेरों की मौत हो गई है. आशंका है कि बेबेसिया संक्रमण से इन शेरों की मौत हुई है.

    बीबीसी गुजराती की ख़बर के मुताबिक़ वन विभाग ने एहतियात के तौर पर संक्रमण के लक्षणों वाले 17 शेरों को अलग कर दिया है. आशंका है कि अन्य शेरों को भी बेबेसिया हो सकता है. उन्हें दूसरे शेरों से अलग (क्वारंटीन) रखा जा रहा है.

    इससे पहले 2020 में, इस महामारी के कारण 20 से अधिक एशियाई शेरों की मौत हो गई थी.

    बेबेसिया या बेबेसिओसिस पैरासाइट की वजह से होने वाली बीमारी है. ये लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देती है. इससे मलेरिया जैसे लक्षण पैदा होते हैं जैसे कि तेज बुख़ार, थकान और खू़न की कमी.

    हालांकि, गुजरात के वन और पर्यावरण मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने कहा है "वन विभाग'' की ओर से एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं और वर्तमान स्थिति चिंताजनक नहीं है.

    2018 में, कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) से शेरों में एक संक्रामक बीमारी फैल गई थी, जिससे लगभग 30 शेरों की मौत हो गई थी,

    वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उस समय शेरों को सीडीवी संक्रमण के साथ-साथ बेबेसिया भी हो गया था.