You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. सीयूईटी-यूजी 2026: परीक्षा देरी से शुरू होने पर एनटीए ने जताया खेद

    कॉलेज में दाख़िले के लिए होने वाली सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा शनिवार को कुछ सेंटर्स पर 'तकनीकी दिक़्क़त' की वजह से देर से शुरू हुई.

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बताया कि समस्या का समाधान हो चुका है और एग्ज़ाम देरी से शुरू होने की वजह से स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा टाइम भी दिया जाएगा.

    एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "टीसीएस ने बताया कि उनकी तरफ़ से तकनीकी दिक़्क़त आई थी, जिसकी वजह से सीयूईटी-यूजी 2026 के कुछ सेंटरों पर शनिवार को देर से शुरू हुई. अब समस्या का समाधान हो गया है और परीक्षा में जितनी देर हुई है, उतना ही अतिरिक्त समय दिया जा रहा है, ताकि सभी छात्रों को बराबर मौक़ा मिले."

    एनटीए ने बताया, “दोपहर की परीक्षा का नया समय कुछ यूं है. रिपोर्टिंग या एंट्री टाइम दोपहर 2:30 बजे और परीक्षा शुरू होने का समय 4:00 बजे है.”

    एनटीए ने आगे लिखा, "हम छात्रों और अभिभावकों को हुई परेशानी के लिए ईमानदारी से खेद जताते हैं.”

    दिल्ली की पूर्व सीएम ने उठाए सवाल

    इस मामले पर दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी की टिप्पणी भी आई है.

    आतिशी ने एक्स पर लिखा, "पहले नीट, फिर सीबीएसई, अब सीयूईटी… आज सीयूईटी ‘तकनीकी समस्या’ की वजह से देरी से शुरू हुई."

    उन्होंने परीक्षा में देरी के लिए जारी किया गया नोटिस साझा करते हुए लिखा, "लाखों छात्रों को पूरे भारत में आज परीक्षा देनी थी और घंटों इंतज़ार करने के बाद सभी सेंटरों के बाहर ऐसे नोटिस लगाए गए हैं."

  2. ऋषभ पंत : लखनऊ सुपर जायंट्स में क्या सब कुछ ठीक नहीं था? कप्तानी छोड़ने के पीछे क्या है कहानी

  3. अमेरिका की ये बात मानना पाकिस्तान के लिए मुश्किल क्यों?: द लेंस

  4. डोनाल्ड ट्रंप का हेल्थ चेक-अप करने के बाद डॉक्टर ने क्या बताया?

    डोनाल्ड ट्रंप के डॉक्टर ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस से जारी एक नोट में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति 'पूरी तरह से स्वस्थ' हैं.

    ट्रंप के डॉक्टर शॉन बारबेला ने बताया कि इस हफ़्ते हुए टेस्ट में दिखा कि 79 साल के डोनाल्ड ट्रंप के पैरों में हल्की सूजन है और हाथों पर सामान्य चोट के निशान हैं.

    डॉ शॉन बारबेला ने शुक्रवार शाम जारी नोट में कहा, "डोनाल्ड ट्रंप का शारीरिक स्वास्थ्य एकदम ठीक है. उनका दिल, फेफ़ड़े, नर्वस सिस्टम और पूरा शरीर अच्छी और सामान्य स्थिति में है.

    डॉक्टर के मुताबिक़, ट्रंप राष्ट्रपति पद और अमेरिकी सेना के कमांडर-इन-चीफ़ की ज़िम्मेदारियां निभाने के लिहाज़ से पूरी तरह फिट हैं.

    गौरतलब है कि ट्रंप का सालाना हेल्थ चेक-अप 26 मई को हुआ था. वो अगले महीने यानी जून में 80 साल के हो जाएंगे.

    डोनाल्ड ट्रंप अक्सर ख़ुद को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन से ज़्यादा एनर्जेटिक और फिट बताते हैं.

  5. महाराष्ट्र: इस मामले में निलंबित हुए 6 पुलिसकर्मी और आबकारी विभाग के 13 कर्मचारी

    महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड में संदिग्ध ज़हरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत के बाद 6 पुलिसकर्मियों और आबकारी विभाग के 13 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इन पर आरोप है कि ये संदिग्ध ज़हरीली अवैध शराब की सप्लाई रोकने में नाकाम रहे.

    पुणे पुलिस कमिश्नरेट के आदेश के अनुसार, हडपसर पुलिस थाने से सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजय मोगले, असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर हसीना सिकलगार और सब-इंस्पेक्टर हसन मुलानी को निलंबित कर दिया गया है.

    इसके अलावा, पिंपरी चिंचवड पुलिस के छह कर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है.

    राज्य आबकारी विभाग ने भी 13 कर्मचारियों को निलंबित किया है.

    वहीं इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है और अवैध शराब कारोबारी समेत आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    पुलिस के अनुसार, संदिग्ध ज़हरीली शराब पीने के बाद पिंपरी चिंचवड के फुगेवाड़ी इलाके में 10 लोगों की मौत हुई, जबकि पुणे के हडपसर स्थित पंधारे माला इलाके में चार लोगों की मौत हुई. पांच लोगों का पिंपरी चिंचवड के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

  6. पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने का दांव एचएएल की जगह निजी कंपनियों पर क्यों?

  7. भारत की सेना का ज़िक्र करते हुए क्या बोले अमेरिकी रक्षा मंत्री

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि भारत शक्तिशाली है और अपनी सेना को आधुनिक बना रहा है.

    हेगसेथ ने यह बयान शनिवार को सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग में दिया.

    पीट हेगसेथ ने कहा, "भारत औद्योगिक और लॉजिस्टिक क्षमता बना रहा है ताकि बड़े और मुश्किल सैन्य अभियान चलाए जा सकें. हमने भारत के साथ मिलकर उत्पादन करने का भी वादा किया है ताकि क्षमता को आगे बढ़ाया जा सके."

    पीट हेगसेथ ने चीन का ज़िक्र करते हुए कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कोई भी देश प्रभुत्व नहीं जमा सकता.

    उन्होंने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका और चीन के संबंध कई सालों में फ़िलहाल सबसे अच्छे हैं. हालांकि, कोई भी देश प्रभुत्व नहीं जमा सकता, हमारे देश और सहयोगियों की सुरक्षा को चुनौती नहीं दे सकता."

    शांगरी-ला डायलॉग का आज दूसरा दिन है, जिसमें इस साल 44 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं. यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र का एक वार्षिक शिखर सम्मेलन है, जहां देश अपनी रक्षा और सुरक्षा से जुड़ी बातें करते हैं.

    यह ब्रिटेन के एक स्वतंत्र थिंक-टैंक 'इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फ़ॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज़' की ओर से आयोजित किया जाता है.

  8. बशीर बद्र : 'घर जलाने वालों' को आईना दिखाने वाला अज़ीम शायर

  9. वैभव सूर्यवंशी को लेकर अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?

    बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार देर रात एक एक्स पोस्ट में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ की है.

    अमिताभ बच्चन ने एक्स पोस्ट में लिखा, "सूर्यवंशी - 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या. इस उम्र में तो हम बंटे और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे."

    वहीं पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, " वैभव इतनी कम उम्र में ताक़त और परिपक्वता के साथ खेल रहे हैं. भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए यह शानदार संकेत है."

    गौरतलब है कि शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच हुआ मुक़ाबला हुआ था.

    यह मैच गुजरात टाइटन्स के नाम रहा और वह 7 विकेट से जीत गई. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 से बाहर हो गई.

    वैभव ने 47 गेंद में 97 रन बनाए. उनकी पारी में 7 छक्के शामिल रहे. इस पारी के दौरान भी वैभव का स्ट्राइक 200 से ज़्यादा का ही रहा.

  10. कर्नाटक में आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक, डीके शिवकुमार चुने जा सकते हैं नेता

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज (शनिवार) शाम कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होनी है. इस बैठक में नए नेता नेता को चुना जाएगा.

    कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के सचिव अल्लामाप्रभु पाटिल ने एक अधिसूचना में कहा कि यह बैठक विधानसभा के कॉन्फ़्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सिद्धारमैया सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे डीके शिवकुमार को सीएलपी का नेता चुना जा सकता है.

    पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सिद्धारमैया ख़ुद शिवकुमार का नाम नए नेता के तौर पर प्रस्तावित कर सकते हैं या फिर एक लाइन का प्रस्ताव पास कर कांग्रेस हाईकमान को नेता चुनने का अधिकार दिया जा सकता है.

    गौरतलब है कि कर्नाटक सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से 28 मई 2026 को इस्तीफ़ा दे दिया था.

  11. मोहम्मद कैफ़ बोले- वैभव को मिले टी 20 और ओडीआई में मौका, भले किसी को भी बाहर करना पड़े

    आईपीएल 2026 से भले ही राजस्थान रॉयल्स बाहर हो गई है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन पर खूब तारीफ़ें बटोरी हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ की टिप्पणी सामने आई है.

    मोहम्मद कैफ़ ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को टी 20 और ओडीआई में मौका मिलना चाहिए, भले टीम में से किसी को भी बाहर करना पड़े.

    मोहम्मद कैफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "वैभव सूर्यवंशी को जल्दी से टी 20 और ओडीआई में मौका देना चाहिए. इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता कि किसे बाहर करना पड़े."

    उन्होंने लिखा, "उसके (वैभव) टैलेंट पर भरोसा करो, उसे मौका दो और लंबा समय भी दो. जो वह कर सकता है, कोई और नहीं कर सकता. यह कोई जोखिम नहीं है, यह भरोसेमंद कदम है."

    गौरतलब है कि शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए मुक़ाबले में वैभव ने 47 गेंद में 97 रन बनाए. उनकी पारी में 7 छक्के शामिल रहे. इस पारी के दौरान भी वैभव का स्ट्राइक 200 से ज़्यादा का ही रहा.

    हालांकि, मुक़ाबला गुजरात टाइटन्स के नाम रहा और वह 7 विकेट से जीत गई.

  12. जापान ने भारतीय आमों के आयात पर लगाई रोक, क्या है वजह और क्या होगा असर?

  13. विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल्स में 53 किलो वज़न कैटेगरी में खेलने की इजाज़त मिली

    रेसलर विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल्स में महिलाओं की 53 किलो वज़न कैटेगरी में खेलने की इजाज़त मिल गई है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पहले भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफ़आई) ने उन्हें सिर्फ़ 50 किलो वर्ग में खेलने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में अपना फ़ैसला बदल दिया.

    रेसलर विनेश ने इस फ़ैसले का कड़ा विरोध किया था और फ़ेडरेशन पर भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पसंद के वज़न वर्ग में खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा है.

    इसके बाद डब्ल्यूएफ़आई अध्यक्ष संजय सिंह ने हस्तक्षेप किया और विनेश को 53 किलो वर्ग के ट्रायल्स में भी उतरने की अनुमति दी.

    संजय सिंह ने कहा, "हमने उन्हें (विनेश) इजाज़त दी क्योंकि उन्होंने आरोप लगाए और अधिकारियों से उनका वज़न मापने के लिए कहा. हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहते. उन्होंने यह नहीं बताया कि किस वर्ग में खेलना चाहती है, फिर भी हमने उन्हें मौका दिया."

    गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ही फ़ैसला दिया कि रेसलर विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के लिए होने वाले ट्रायल में हिस्सा ले सकती हैं.

  14. आईपीएल 2026: ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने के लिए ललित मोदी ने किसे ज़िम्मेदार ठहराया

    आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने ऋषभ पंत के लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी छोड़ने पर फ़्रेंचाइज़ी के मालिक संजीव गोयनका को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    ललित मोदी ने कहा कि ये एलएसजी के लिए दुख का दिन है, जब मालिक ने ऐसे हालात बना दिए कि एक खिलाड़ी को इस्तीफ़ा देना पड़ गया.

    ललित मोदी ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, "संजीव गोयनका मीडिया में बार-बार कहते रहे कि वो ऋषभ को 10-15 साल तक टीम में रखेंगे. लेकिन हक़ीक़त ये है कि यह युवा खिलाड़ी एक दिन से भी ज़्यादा इस मालिक की टीम में नहीं रह पाया क्योंकि उसे सबके सामने बेइज़्ज़ती झेलनी पड़ी."

    उन्होंने कहा, "अब एक नया सवाल उठता है कि नीलामी में चुने जाने के बाद क्या खिलाड़ी के पास ये हक़ है कि वो उस टीम के लिए खेलने से मना कर सके जिसका माहौल ख़राब होगा? जवाब है- नहीं. तो क्या ये सही है कि उसे ऐसे मालिक के लिए खेलना पड़े जहां माहौल ख़राब हो. बिल्कुल नहीं."

    ललित मोदी ने आगे लिखा, "मेरे पास इसका समाधान है. खिलाड़ियों के पास 'शिकायत बॉक्स' होना चाहिए जहां वे शिकायत कर सकें. अगर कोई मालिक शिकायत की जाँच में दोषी मिले तो उसे खिलाड़ियों से बातचीत पर रोक लगा देनी चाहिए. ऐसे सख़्त क़दम उठाने ज़रूरी हैं ताकि खिलाड़ियों की मानसिक सेहत सुरक्षित रहे."

    आईपीएल 2026 से लखनऊ सुपर जायंट्स के बाहर होने के बाद ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ दी. इसकी पुष्टि शुक्रवार को टीम ने एक्स हैंडल पर की.

    आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार खराब प्रदर्शन किया.

    पंत को साल 2025 के ऑक्शन में एलएसजी ने 27 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था.

    हालांकि, आईपीएल 2025 में भी ऋषभ पंत और टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.

  15. वैभव सूर्यवंशी क्यों टीम इंडिया की रेस में शुभमन गिल पर भारी पड़ रहे हैं

  16. पाकिस्तान की तारीफ़ में अब क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि मध्य पूर्व में शांति को आगे बढ़ाने में पाकिस्तान की भूमिका है. इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान का शुक्रिया भी अदा किया.

    मार्को रुबियो ने यह बयान शुक्रवार को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार से मुलाक़ात के बाद दिया है.

    मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार से मुलाक़ात की. उन्हें धन्यवाद दिया कि पाकिस्तान लगातार मध्य पूर्व में शांति को आगे बढ़ाने में भूमिका निभा रहा है."

    उन्होंने लिखा, "हमने इस बात पर सहमति जताई कि साथ मिलकर काम करना ज़रूरी है ताकि हमारी साझेदारी और मजबूत हो सके, जिससे दोनों देशों की और अधिक तरक्की हो."

    दूसरी ओर, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने "बदलते क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की."

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया, "विदेश मंत्री रुबियो ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान की कोशिशों को स्वीकार किया."

    गौरतलब है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार शुक्रवार को ही अमेरिका पहुंचे थे.

    यह दौरा उस वक़्त हो रहा है, जब यह माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही कोई समझौता हो सकता है.

  17. डोनाल्ड ट्रंप ने 'ईरान युद्ध' पर की बैठक, जानें क्या निकला नतीजा, ईफ़ा वॉल्श

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रमुख सलाहकारों के साथ ईरान युद्ध पर बैठक की. हालांकि, इस बैठक के बाद भी अमेरिका की आगे की रणनीति स्पष्ट नहीं हो पाई है.

    व्हाइट हाउस में शुक्रवार को बैठक सिचुएशन रूम में हुई.

    इस जगह का इस्तेमाल बड़े संकटों से निपटने से जुड़ी रणनीति बनाने या चर्चा करने के लिए होता है.

    बैठक की जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बीबीसी को सिर्फ़ इतना ही बताया कि 'मीटिंग ख़त्म हो गई है.'

    अधिकारी ने इसके अलावा और जानकारी साझा नहीं की.

    व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने सीबीएस न्यूज़ को बताया, "राष्ट्रपति ट्रंप केवल वही समझौता करेंगे जो अमेरिका के लिए अच्छा होगा और जिससे उनकी शर्तें पूरी होंगी. ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं रख सकता."

    गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को अमेरिका और ईरान ने एक शुरुआती समझौते का फ़्रेमवर्क तैयार किया था. इसे "मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग" कहा जा रहा है. लेकिन ये समझौता तभी पक्का होगा जब ट्रंप प्रशासन और ईरान की सरकार इसे मंज़ूरी देंगे.

    यदि यह समझौता लागू होता है तो युद्धविराम (सीज़फ़ायर) को 60 दिन और बढ़ाया जाएगा. साथ ही, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य पर बातचीत शुरू करने की योजना है. हालांकि, इस पर अभी तक मंज़ूरी नहीं मिल पाई है.

  18. मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच दक्षिण एशिया में कैसे बदल रहा पावर बैलेंस