You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, 'बहुत जल्द ईरान के सामने आप अकेले पड़ सकते हैं: इसराइली मीडिया

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को चेतावनी दी कि अगर तनाव बढ़ता रहा तो वह जल्द ही ईरान के मामले में अकेले पड़ सकते हैं.

    ट्रंप ने यह बात इसराइल के 'चैनल 12' को दिए एक इंटरव्यू में कही.

    इसराइली न्यूज़ एजेंसी ने सोमवार को बताया कि नेतन्याहू ने रविवार को ईरान पर हमला करने के अपने अंतिम फ़ैसले के बारे में ट्रंप को योजना के अंतिम स्टेज तक जानकारी नहीं दी थी.

    रविवार को ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा था कि वे ईरान पर जवाबी हमला करने से बचें.

    दरअसल, इसराइल की ओर से लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमला किए जाने के बाद ईरान ने इसराइल पर हमले किए थे.

    'चैनल 12' की रिपोर्ट के मुताबिक़, दोनों नेताओं के बीच बातचीत किसी सहमति के बिना समाप्त हुई और नेतन्याहू ने इस मामले में अपने अंतिम फ़ैसले की जानकारी ट्रंप को नहीं दी.

    बाद में नेतन्याहू ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को बताया कि उन्होंने ईरान पर हमला करने का फ़ैसला कर लिया है. ट्रंप ने 'चैनल 12' से कहा कि वह इस हमले के "पैमाने को कम कराने" में सफल रहे.

    ट्रंप ने नेतन्याहू को ईरान के साथ जारी हमलों को पूर्ण युद्ध में बदलने से बचने की चेतावनी भी दी.

    उन्होंने 'चैनल 12' से कहा, "मैंने बीबी से कहा, आपको बहुत सावधान रहना चाहिए कि आप क्या कर रहे हैं, क्योंकि बहुत जल्द ऐसा हो सकता है कि ईरान के सामने आप अकेले रह जाएं."

  2. आलू खाने से क्या गैस की समस्या बढ़ती है या खाने का तरीक़ा सुधारने की ज़रूरत

  3. एच-1बी वीज़ा के लिए एक लाख डॉलर की फीस को कोर्ट ने अवैध क़रार दिया

    अमेरिका के एक फ़ेडरल जज ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस नीति को अवैध ठहराते हुए रद्द कर दिया, जिसके तहत हाई स्किल्ड विदेशी कर्मचारियों के लिए नए एच-1बी वीज़ा पर 1 लाख डॉलर की फ़ीस लगाई गई थी.

    बीबीसी के अमेरिकी सहयोगी सीबीएसन्यूज़ के मुताबिक़, अमेरिकी ज़िला जज लियो सोरोकिन ने अपना फ़ैसला 20 राज्यों के पक्ष में सुनाया. इन राज्यों ने सितंबर में ट्रंप की ओर से घोषित नई फ़ीस को चुनौती दी थी.

    जज का मानना है कि ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस की अनुमति के बिना एच-1बी आवेदन पर एक लाख डॉलर का टैक्स लगाकर अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है.

    पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से नियुक्त किए गए जज ने 42 पन्नों के अपने फ़ैसले में लिखा कि "ऐसी कोई वैधानिक शक्ति मौजूद नहीं है जो (ट्रंप प्रशासन को) एच-1बी आवेदनों पर 1 लाख डॉलर का टैक्स लागू करने की अनुमति देती हो."

    अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने एक बयान में सोरोकिन के फ़ैसले को 'ब्लैटेंट ज्यूडिशियल एक्टिविज़्म' यानी 'राजनीतिक विचारों पर आधारित फ़ैसला' बताया और ट्रंप प्रशासन के आव्रजन सुधारों का बचाव किया.

    एच-1बी वीज़ा क्या है?

    सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक़, एच-1बी वीज़ा कार्यक्रम को कांग्रेस ने 1990 में शुरू किया था. इसके तहत अमेरिका स्थित कंपनियों को विशेष पेशेवर क्षेत्रों में विदेशी कर्मचारियों को अस्थायी रूप से अधिकतम छह साल तक नियुक्त करने की अनुमति मिलती है.

    कांग्रेस ने हर साल जारी किए जाने वाले एच-1बी वीज़ा की संख्या 65,000 तय की है. इसके अलावा एडवांस्ड डिग्री रखने वाले लोगों के लिए 20,000 अतिरिक्त वीज़ा जारी किए जा सकते हैं.

    इस वीज़ा कार्यक्रम के तहत नियोक्ताओं यानी कंपनियों को कुछ निर्धारित फ़ीस भी देनी होती है, जो आमतौर पर 1,700 डॉलर से 4,500 डॉलर के बीच होती है.

    लेकिन पिछले साल ट्रंप ने एक आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सभी नए एच-1बी आवेदनों में 100,000 डॉलर की फ़ीस जोड़ी गई.

    यूएस सिटीज़नशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज़ (यूएससीआईसी) के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में मंज़ूर किए गए कुल एच-1बी वीज़ा में 71 प्रतिशत लाभार्थी भारत से थे, जबकि चीन 11.7 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर था.

  4. इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की पकड़ मज़बूत हुई लेकिन विजय के न आने से बढ़ी चिंता

  5. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं नेतन्याहू को जो करने के लिए कहता हूँ, उसे वह कर देते हैं'

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीबीसी से एक संक्षिप्त बातचीत में कहा है कि अगर वह इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को कुछ करने के लिए कहते हैं, तो वह उसे कर देते हैं.

    ट्रंप से बीबीसी की नॉर्थ अमेरिका संपादक सारा स्मिथ ने सोमवार को फ़ोन पर बात की.

    उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा कि उन्होंने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को ईरान पर हमला रोकने के लिए कैसे राज़ी किया.

    ट्रंप ने जवाब दिया, "मैंने सिर्फ़ इतना कहा, 'हमें समझदारी से काम लेना होगा.' हम एक बेहद मज़बूत समझौते पर हस्ताक्षर करने के बहुत क़रीब हैं, एक बहुत अच्छे समझौते पर."

    उन्होंने कहा, "न परमाणु हथियार होंगे, न कुछ और. आप जानते हैं, हमें बहुत ज़्यादा कॉमन सेंस का इस्तेमाल करना होगा."

    जब ट्रंप से पूछा गया कि उनकी ओर से इसराइल से ईरान के हमलों के जवाब में मिसाइलें न दागने के आग्रह के बावजूद नेतन्याहू ने जवाबी हमला किया.

    इस पर ट्रंप ने कहा, "नहीं, नहीं. वे पहले ही जा चुके थे. वे पहले ही जा चुके थे. वे पहले से ही रास्ते में थे."

    वहीं, ट्रंप ने नेतन्याहू के बारे में कहा, "अगर मैं उनसे कुछ करने को कहता हूं, तो वह कर देते हैं."

    दो महीने पहले ईरान के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद रविवार को पहली बार इसराइल और ईरान ने एक-दूसरे पर हमले किए. इसके बाद अमेरिका और इसराइल के नेताओं के बीच बातचीत हुई.

  6. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  7. दुनिया के ज़्यादातर देशों में Jet Fuel वाकई में ख़त्म होने वाला है?

  8. पुतिन के चीन दौरे के बाद शी जिनपिंग क्यों गए उत्तर कोरिया?

  9. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  10. दुबई: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई मिनी बस, कई भारतीयों की मौत की आशंका

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में सोमवार को एक मिनी बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें कई भारतीय कामगारों की मौत की आशंका है.

    इस संबंध में दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, "दुबई में हुए दुखद सड़क हादसे से गहरा दुख हुआ है, जिसमें कई भारतीय कामगारों की जान गई."

    इसमें आगे लिखा गया है, "हमारे अधिकारी अस्पताल गए, घायल भारतीयों से मिले और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव मदद और सहयोग कर रहे हैं."

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दुबई पुलिस के ट्रैफ़िक विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जुमा सलीम बिन सुवैदान ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक तकनीकी ख़राबी के कारण अचानक सड़क के बीच में रुक गया था.

    उन्होंने बताया, "बस चालक ने ध्यान नहीं दिया और सुरक्षित दूरी नहीं रखी, जिसके बाद बस पीछे से ट्रक से टकरा गई."

  11. मध्य पूर्व में 24 भारतीयों वाले जहाज़ पर हुए हमले को लेकर भारतीय दूतावास ने दिया ये ताज़ा अपडेट

    मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक जहाज़ हमले का शिकार हुआ है, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे.

    हालांकि, बाद में इन्हें सुरक्षित बचा लिया गया. ओमान स्थित भारत के दूतावास ने इसकी पुष्टि की है.

    दरअसल, सोमवार को फ़ॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (एफ़एसयूआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इस घटना की जानकारी साझा की थी.

    एफ़एसयूआई ने क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके परिवारों को मदद देने के लिए अपील की थी.

    इसके बाद ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, "दूतावास को उस घटना की जानकारी है जिसमें भारतीय नाविकों वाला एक जहाज़ शामिल है. हम उनकी सुरक्षा और बचाव के लिए ओमान के अधिकारियों के संपर्क में हैं."

    फिर एक अन्य पोस्ट में दूतावास ने अपडेट साझा करते हुए लिखा, "हम ओमान के अधिकारियों के आभारी हैं कि उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए एमटी मैरिवेक्स पर मौजूद सभी 24 भारतीय क्रू सदस्यों को बचाया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की."

  12. टीएमसी नेता काकोली घोष के दावों के बाद 20 पार्टी सांसदों को लेकर कैसी है चर्चा

  13. ईरान और इसराइल की सैन्य झड़पों के बीच ट्रंप और नेतन्याहू ने फ़ोन पर की बातचीत, बर्न्ड डिबसमैन जूनियर, व्हाइट हाउस संवाददाता

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बीच सोमवार को फ़ोन पर बातचीत हुई है.

    व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि दोनों राष्ट्र प्रमुखों के बीच फ़ोन पर ईरान-इसराइल के बीच हुई गोलीबारी पर चर्चा हुई.

    हालांकि, इससे ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है.

    इससे पहले इसराइल के 'चैनल 12 न्यूज़' ने रिपोर्ट किया था कि इसराइल ईरान पर हमले रोक देगा. एक वरिष्ठ इसराइली अधिकारी ने कहा कि ट्रंप की मांग पर हमले रोकने का फ़ैसला हुआ है.

    उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा है कि ईरान और इसराइल तुरंत प्रभाव से युद्धविराम करने की कोशिश कर रहे हैं.

    लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने यह आशंका भी ज़ाहिर की थी कि किसी भी लापरवाही से बातचीत बीच में रुक सकती है.

  14. राजस्थान: जयपुर में मंदिर-मस्जिद समेत सौ से ज़्यादा इमारतों पर चला बुलडोज़र, ये है वजह, मोहर सिंह मीणा, बीबीसी हिन्दी के लिए

    जयपुर के जगतपुरा इलाक़े में सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने सड़क को अस्सी फीट चौड़ा करने के लिए कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के दौरान मंदिर-मस्जिद और मज़ार समेत पांच धार्मिक स्थलों को भी हटाया गया है.

    सड़क चौड़ी करने की कार्रवाई के दौरान पहले से चिन्हित क़रीब सौ से ज़्यादा इमारतों को भी ढहाया गया.

    इस कार्रवाई को संवेदनशील मानते हुए और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सोमवार सुबह भारी पुलिस बल इलाक़े में तैनात रहा.

    बीती रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद के आदेश थे, हालांकि सोमवार शाम सात बजे इसे शुरू कर दिया गया.

    इलाक़े में आवाजाही वाले रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया. जयपुर रेंज के अलावा कोटा और भरतपुर रेंज से भी पुलिसकर्मी बुलाए गए.

    क़ानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान इस इलाक़े के लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया.

    पुलिस ने छतों पर मौजूद लोगों को घरों में अंदर जाने और फ़ोटो-वीडियो नहीं बनाने की अपील भी की. ड्रोन के ज़रिए भी इलाक़े में निगरानी की गई.

    इस दौरान इलाक़े की बिजली भी काट दी गई जिससे किसी भी तरह से कार्रवाई से जुड़ी भ्रामक जानकारी साझा नहीं की जा सके.

    जेडीए के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बीबीसी से कहा, "नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के बगल की सड़क की चौड़ाई अस्सी फीट करने के लिए यह कार्रवाई की गई है."

    अधिकारी के मुताबिक़, सरकारी रिकॉर्ड में यह सड़क अस्सी फीट चौड़ी है, लेकिन सड़क पर अवैध निर्माण कर इसे तीस फीट तक कर दिया था.

    इलाक़े में इस कार्रवाई के बाद भी पुलिस बल तैनात है. प्रशासन की ओर से इलाक़े में लगातार निगरानी की जा रही है.

  15. ईरान-इसराइल की लड़ाई पर बोले पाकिस्तानी पीएम- आख़िरी मक़सद पूरा होने वाला है

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने मध्य पूर्व में शांति बरतने और संयम बनाए रखने की अपील की है.

    उन्होंने दावा किया कि "अब आख़िरी मक़सद लगभग पूरा होने वाला है, ऐसे में सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए."

    शहबाज़ शरीफ़ ने एक्स पर लिखा, "मध्य पूर्व में हाल ही में बढ़ी हिंसा यह साफ़ याद दिलाती है कि कमज़ोर युद्धविराम कितने ख़तरनाक हो सकते हैं और इसके कितने भारी नतीजे हो सकते हैं."

    "जब हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर ईमानदारी और मेहनत से इस संघर्ष का शांतिपूर्ण हल ढूंढ रहे हैं, ख़ासकर जब आख़िरी मक़सद लगभग पूरा होने वाला है, तो हम सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील करते हैं."

    उन्होंने लिखा, "आइए हम हिंसा और तबाही की बजाय शांति और कूटनीति के रास्ते पर चलते रहें, क्योंकि इसमें सफलता की रोशनी साफ़ दिखती है."

    गौरतलब है कि ईरान ने रविवार को इसराइल पर कई मिसाइलें दागीं. इसके जवाब में इसराइल ने भी ईरानी ठिकानों पर हमले किए हैं.

  16. दिनभर वोडकास्ट : सीजेपी कामयाब होगी अपने एजेंडे में?

  17. विशाखापट्टनम के स्टील प्लांट में पिघला हुआ धातु गिरने से सात मज़दूरों की मौत

    आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (वाइज़ैग स्टील प्लांट) में कथित तौर पर पिघले हुए धातु के गिरने से सात मज़दूरों की मौत हो गई.

    आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने बीबीसी तेलुगु को बताया कि उन्हें अधिकारियों से जानकारी मिली है कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है.

    उन्होंने कहा कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई को अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है.

    पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया है कि क्रेन की मदद से एक बकेट में पिघला हुआ धातु ले जाया जा रहा था, तभी वह मज़दूरों पर गिर गया. पुलिस ने बताया कि पिघले हुए धातु का तापमान क़रीब 1,600 डिग्री सेल्सियस था.

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है.

    नायडू ने एक्स पर लिखा, "वाइज़ैग स्टील प्लांट में हुआ हादसा मुझे गहरा सदमा पहुँचाने वाला है. यह जानकर दुख हुआ कि इस हादसे में कई मज़दूरों की जान चली गई."

    उन्होंने लिखा, "मैंने संबंधित अधिकारियों से बात की है और उन्हें सभी सरकारी विभागों के साथ मिलकर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं."

  18. त्विषा शर्मा केस: हेडफ़ोन 10 दिन बाद बरामद करने और रस्सी के रिकॉर्ड्स पर उठते सवाल

  19. इंडिया गठबंधन की बैठक पर बीजेपी की ये प्रतिक्रिया आई

    दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, जिसके बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है.

    बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर तंज़ कसते हुए कहा कि वोट चोरी नहीं हुई बल्कि 'विपक्षी दलों का वुजूद चोरी हुआ' है.

    बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, "आज एक बैठक हुई और मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एसआईआर हुआ, वोट चोरी हुई. एसआईआर तो केरल और तमिलनाडु में भी हुआ, जबकि तमिलनाडु में तो आपने दूसरी पार्टी के साथ सरकार बना ली. वहाँ तो सहयोगी ही चोरी हो गया."

    पात्रा ने कहा, "केरल में सरकार बन गई तो एसआईआर को कोस नहीं रहे. बंगाल में हार गए तो एसआईआर को दोष दे रहे हैं. यह जो पाखंड की हद है, वह देश देख रहा है. अगर सही मायने में कुछ चोरी हुआ है तो विपक्षी गठबंधन वालों का वजूद चोरी हुआ है, आज धरातल पर इनमें से किसी दल का कोई वजूद नहीं है."

    इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएं तो बीजेपी हार जाएगी.

    उन्होंने कहा, "अगर बैलट पेपर से चुनाव हुआ तो बीजेपी कहीं टिकने वाली नहीं है."

  20. इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल और किन मुद्दों पर बनी सहमति