You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर एक दिन के विरोध प्रदर्शन से क्या हुआ हासिल

  2. सेंट पीटर्सबर्ग पर यूक्रेन के हमले के बाद रूस ने लोगों से क्या अपील की

    रूसी अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन ने सेंट पीटर्सबर्ग और उसके आसपास के इलाकों पर "अप्रत्याशित हमला" किया है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब शहर में रूस के सालाना इकोनॉमिक फ़ोरम की बैठक चल रही है.

    लेनिनग्राद के गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज़्देन्को के मुताबिक, सेंट पीटर्सबर्ग के आसपास स्थित लेनिनग्राद क्षेत्र में 140 से अधिक ड्रोन मार गिराए गए. वहीं शहर के गवर्नर अलेक्जेंडर बेगलोव ने वहां के लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की.

    जंग शुरू होने के चार साल बाद पहली बार ऐसी चेतावनी जारी की गई है.

    दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि उनकी सेना ने रूस के हथियार भंडारों और एक नौसैनिक अड्डे को निशाना बनाया है. उन्होंने इसे रूसी हमलों के जवाब में उचित कार्रवाई बताया है.

    इससे एक दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इकोनॉमिक फ़ोरम की मीटिंग के दौरान कहा था कि ज़ेलेंस्की से मिलने का कोई मतलब नहीं है. जबकि ज़ेलेंस्की जंग को ख़त्म करने के लिए आमने-सामने बातचीत की मांग कर चुके हैं.

    ड्रोन हमलों में शामिल यूक्रेनी इकाइयों में से एक के कमांडर येवहेन करास ने बीबीसी से कहा कि रूस के भीतर लक्ष्यों पर हमला करना बेहद आसान हो गया है.

    उन्होंने कहा, "हम रूस के भीतर ऐसे उड़ान भरते हैं जैसे वह हमारा अपना इलाक़ा हो. लगभग कोई रुकावट नहीं मिलती और लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल नहीं है."

    गवर्नर ड्रोज़्देन्को ने कहा कि यूक्रेनी हमलों के कारण एक सैन्य प्रतिष्ठान में आग लग गई, जिसके बाद आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ इमारतों को "मामूली" नुक़सान पहुंचा है.

    ज़ेलेंस्की के मुताबिक़, यूक्रेन के ड्रोन क़रीब एक हज़ार किलोमीटर की दूरी तय करके सेंट पीटर्सबर्ग क्षेत्र तक पहुंचे और उन्होंने क्रोनश्टाट में स्थित "दुश्मन नौसेना के हथियार भंडारों और एक सैन्य अड्डे" को निशाना बनाया. क्रोनश्टाट रूस की बाल्टिक नौसेना का प्रमुख अड्डा माना जाता है.

    यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, "अब इस युद्ध को समाप्त करने का समय आ गया है."

    साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन "लड़ाई जारी रखना चाहते हैं."

  3. कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार को दिया सात दिन का समय, अभिजीत दीपके बोले- 'यह सिर्फ़ ट्रेलर था'

  4. इंटरव्यू: सेबी के आदेश और 15 लाख करोड़ की कथित हेरा-फेरी पर क्या बोले राजेश मेहता

  5. डे-ड्रीमिंग: जब कल्पनाओं में डूबना लत बन जाए तो क्या करें

  6. फ़्रेंच ओपन का ख़िताब रूस की 19 वर्षीय मीरा एंड्रीवा ने जीता

    रूस की मीरा एंड्रीवा ने शनिवार को फ़्रेंच ओपन महिला एकल का ख़िताब अपने नाम कर लिया.

    फ़ाइनल में उन्होंने माया च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से हराया.

    19 साल और 39 दिन की उम्र में एंड्रीवा, साल 2020 के बाद फ़्रेंच ओपन महिला एकल का ख़िताब जीतने वाली दूसरी टीनएजर खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले साल 2020 में इगा स्यांतेक ने 19 साल की उम्र में ये ख़िताब अपने नाम किया था.

    ख़िताब जीतने के बाद मीरा एंड्रीवा ने कहा, "माया को इन शानदार तीन हफ्तों के लिए बधाई. क्वालिफाइंग दौर से निकलकर यहां तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि है. आपने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आप एक बेहद मुश्किल प्रतिद्वंद्वी हैं."

    उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको बाकी सीज़न के लिए शुभकामनाएं देती हूं और उम्मीद करती हूं कि भविष्य में हम दोनों कई और फाइनल मुकाबले साथ खेलेंगे."

    मीरा ने इस शानदार जीत के लिए खुद को भी शुक्रिया कहा.

    उन्होंने कहा,"मैं खुद का भी धन्यवाद करना चाहती हूं कि मैंने खुद पर विश्वास बनाए रखा, हर बार अपना सौ फ़ीसदी दिया. मैंने हर दिन एक बेहतर इंसान और बेहतर खिलाड़ी बनने की कोशिश की, इस बात पर भरोसा रखा कि मैं यह कर सकती हूं, और अपने भीतर के कई संघर्षों से लड़ती रही."

  7. कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार को दिया सात दिनों का अल्टीमेटम, पार्टी ने और क्या कहा

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया. इसमें पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी पहुंचे थे.

    पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने इस प्रदर्शन से जुड़ने के लिए लोगों को शुक्रिया कहा है.

    कॉकरोच जनता पार्टी के ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट वीडियो में सौरभ दास ने कहा,"आप सभी ने देखा कि आज जंतर-मंतर पर हज़ारों लोग जुटे और उन्होंने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया. इसके सभी ‘कॉकरोचेज़’ को दिल से शुक्रिया."

    वहीं सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "आज जंतर-मंतर पर हज़ारों लोगों की भीड़ जुटने के बाद भी सरकार की ओर से और धर्मेंद्र प्रधान की तरफ़ से इस्तीफ़े को लेकर कोई ख़बर नहीं आई है. प्रधानमंत्री ने भी अभी तक धर्मेंद्र प्रधान को बर्ख़ास्त नहीं किया है."

    "जिन लोगों को लग रहा है कि आज सिर्फ़ एक प्रदर्शन था, उन्हें हम बताना चाहते हैं कि यह सिर्फ़ एक ट्रेलर था. हम इस सरकार को सात दिन का समय दे रहे हैं. धर्मेंद्र प्रधान में अगर देश के लोकतंत्र के प्रति थोड़ी भी जवाबदेही है, तो वे सात दिन के भीतर इस्तीफ़ा दें, या फिर प्रधानमंत्री मोदी उन्हें बर्ख़ास्त करें. नहीं तो हम दोबारा प्रदर्शन करेंगे."

  8. भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम ने एशिया कप में जीता गोल्ड, महिला टीम को मिला ब्रॉन्ज़ मेडल

    जापान के काकामिगाहारा में एशिया कप 2026 में भारतीय अंडर-18 की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड तो वहीं महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया है.

    भारतीय महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराया. वहीं पुरुष टीम ने जापान को 4-1 से हराया.

    भारतीय महिला टीम की संदीपा कुमारी ने दूसरे मिनट में, कप्तान स्वीटी कुजूर ने 16वें मिनट में और नौशीन नाज़ ने 33वें मिनट में गोल किए.

    भारत के इस शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, "भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को अंडर-18 एशिया कप 2026 में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन दिखाया."

    "यह उपलब्धि भारत में महिला हॉकी की बढ़ती ताक़त और हमारे खिलाड़ियों की अपार संभावनाओं को दर्शाती है. टीम को उनके आगे के लिए ढेरों शुभकामनाएं."

    पीएम मोदी ने पुरुष हॉकी टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर भी बधाई दी है.

  9. टीम इंडिया में जगह मिलने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी के पिता?

    आईपीएल के 19वें सीज़न में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है. उन्हें भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है.

    बेटे के चयन के बाद वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी बेहद खुश हैं.

    उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "वैभव का चयन हुआ है. उसने बचपन से बहुत मेहनत की है और अब उसे अपनी मेहनत का फल मिल रहा है. अब यही इच्छा है कि वह बहुत अच्छा खेले, टीम को खूब मैच जिताए और ढेर सारे रन बनाए."

    उन्होंने आगे कहा, "दुनिया का कोई भी मां-बाप अपने बच्चे के लिए खूब मेहनत करता है. उनकी इच्छा होती है कि उनका बच्चा अपने क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचे. मेरी भी यही इच्छा थी. उसने बचपन से मेहनत की है और हमारी मनोकामना पूरी की है."

    वैभव को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है.

  10. सीजेपी के प्रदर्शन पर बोले अरविंद केजरीवाल, 'पीएम को तुरंत शिक्षा मंत्री को बर्ख़ास्त करना चाहिए'

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है.

    अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “यह ‘कॉकरोच आंदोलन’ देश के युवाओं में मौजूद भारी आक्रोश और निराशा की अभिव्यक्ति है. उन्हें राष्ट्र-विरोधी कहने के बजाय मोदी सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए.”

    उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी उनकी मांगों का समर्थन करती है. प्रधानमंत्री को तुरंत शिक्षा मंत्री को बर्ख़ास्त करना चाहिए.”

    इससे पहले शनिवार सुबह कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुंचे. इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया.

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त हो चुका है.

  11. ब्रिटेन: हेनरी नोवाक की हत्या के बाद चाक़ू को लेकर बहस, सिख समुदाय ने क्या कहा

  12. ख़ान सर के वकील बोले, ‘सरेंडर करने का कोई सवाल नहीं’

    पटना में ख़ान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग के मामले में फ़ैज़ल ख़ान उर्फ़ ख़ान सर पर कदमकुआं थाने में एफ़आईआर दर्ज हुई है.

    शनिवार को ऐसी ख़बरें आ रही थीं कि ख़ान सर इस मामले में सरेंडर करने वाले हैं. हालांकि, ख़ान सर के वकील अरविंद कुमार ने इसे ग़लत बताया है.

    ख़ान सर के वकील ने कहा, "सरेंडर करने का कोई सवाल नहीं है और उन पर कोई आरोप भी नहीं है. हम एंटिसिपेटरी बेल फ़ाइल करेंगे."

    उन्होंने कहा कि वो सोमवार को एंटिसिपेटरी बेल फ़ाइल कर सकते हैं.

  13. भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान: पहले दिन केएल राहुल और शुभमन ने लगाए शतक, टीम ने बनाए इतने रन

    भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने तीन विकेट के नुक़सान पर 368 रन बनाए.

    भारत की ओर से केएल राहुल ने 100 रनों की पारी खेली. वहीं शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर खेल रहे हैं.

    वहीं साई सुदर्शन ने भी 81 रन बनाए.

    अफ़ग़ानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सैफ़ी ने दो विकेट लिए. वहीं ज़ियाउर रहमान को पहले दिन एक विकेट मिला.

    भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच यह टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

  14. ब्रह्मोस मिसाइल की ख़रीद में दिलचस्पी क्यों ले रहे हैं वियतनाम और इंडोनेशिया?

  15. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोले उद्धव ठाकरे

    शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर बयान जारी किया है.

    बयान में कहा गया है, “दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ का आंदोलन शुरू हो गया है.”

    “जिन्हें हम देश का भाग्य-विधाता और भविष्य कहते हैं, वे हज़ारों युवा अपनी पीड़ा और भविष्य की चिंता लेकर भीषण गर्मी में सड़कों पर उतर आए हैं.”

    “उन्हें ‘कॉकरोच’ कहकर उनका अपमान करना और उन्हें न्याय से वंचित रखना उचित नहीं है.”

    बयान में आगे कहा गया है, “नीट पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है. अब ये सभी पीड़ित युवा, ‘कॉकरोच’ बनकर अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं. सरकार को उनकी मांगें सुननी ही होंगी.”

    “इन ‘कॉकरोचों’ को कमज़ोर मत समझिए, जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन ने यही चेतावनी दी है.”

    कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया और अब ये प्रदर्शन ख़त्म हो चुका है.

  16. अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में विराट कोहली की जगह लेंगे यशस्वी जायसवाल

    भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच 13 जून से खेली जाने वाली वनडे सिरीज़ से विराट कोहली चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं.

    बीसीसीआई ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

    बीसीसीआई ने लिखा, “बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि चोटिल विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है.”

    तीन मैचों की यह सिरीज़ 13, 17 और 20 जून को खेली जाएगी. इस सिरीज़ के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है.

  17. बहरीन बोला- मिसाइलों और ड्रोन के ज़रिए शांति स्थापित नहीं हो सकती, ईरान बंद करे हमले

    बहरीन के विदेश मंत्रालय ने शनिवार सुबह ईरान के बहरीन और कुवैत पर किए गए हमलों की की कड़ी निंदा की है.

    बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, बहरीन ने कहा कि शांति, मिसाइलों और ड्रोन के ज़रिए स्थापित नहीं की जा सकती और न ही बारूदी सुरंगें बिछाकर स्थिरता सुनिश्चित की जा सकती है.

    बहरीन ने कहा, “ईरान तुरंत इन अनुचित हमलों को बंद करे.”

    बहरीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, “आज मिसाइल और ड्रोन दागने वालों के सामने दो रास्ते हैं, वो शांति और सहयोग का रास्ता चुने या फिर ख़ुद को अलग-थलग समझें.”

    बयान के मुताबिक़, “ईरान शांति का मार्ग अपनाए और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को बिना किसी प्रतिबंध या शुल्क के पूरी तरह खोल दे.”

    बयान में चेतावनी दी गई कि “अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा तथा अपने नागरिकों की सुरक्षा एक ऐसी लाल रेखा है, जिस पर बहरीन कोई समझौता नहीं करेगा.”

    बहरीन विदेश मंत्रालय ने कहा कि बहरीन अपनी सुरक्षा के लिए सभी ज़रूरी क़दम उठाएगा और उसे मित्र देशों और सहयोगियों का समर्थन है.

    बहरीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह खुली आक्रामकता दोनों देशों की संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का गंभीर हनन है, और अंतरराष्ट्रीय क़ानूनी निर्णयों के लगातार उल्लंघन को दिखाती है.

  18. श्रेयस अय्यर को क्यों चुना गया टी-20 टीम का कप्तान, क्या वैभव सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे सचिन का रिकॉर्ड

  19. नॉर्वे चेस टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय बने प्रज्ञानानंद, पीएम मोदी और सीएम विजय ने दी बधाई

    भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे चेस का ख़िताब जीत लिया है. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए.

    उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है.

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "प्रज्ञानानंद को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई. यह वाक़ई एक शानदार उपलब्धि है जो उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को दिखाती है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं."

    प्रज्ञानानंद ने फ़ाइनल राउंड में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराया.

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय ने भी एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, "शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे के ओस्लो में आयोजित 'नॉर्वे चेस 2026' टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद को मेरी हार्दिक बधाई."

    भारत के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रज्ञानानंद के लिए कहा, "यह बड़ी उपलब्धि उनके असाधारण हुनर, लगातार मेहनत और समर्पण का सबूत है. उनके लगातार शानदार प्रदर्शन ने देश का नाम रोशन किया है और भारत के अनगिनत युवा शतरंज खिलाड़ियों को प्रेरित किया है."

  20. सीजेपी प्रदर्शन: जंतर-मंतर पर क्या हो रहा है?