You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने जवाब में क्या किया?

    अमेरिका ने कहा है कि उसने ईरान में कई जगहों को निशाना बनाकर हमले किए हैं.

    ईरान में युद्ध का प्रबंधन कर रहे खातम अल-अनबिया मुख्यालय ने अमेरिकी हवाई हमलों के नए दौर के एक घंटे बाद एक बयान जारी किया है.

    बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़ उसने कहा है, "फ़िलहाल ख़तरे की वजह से होर्मुज़ स्ट्रेट को तेल टैंकरों और वाणिज्यिक जहाजों सहित किसी भी प्रकार के पोत के आवागमन के लिए बंद घोषित किया जाता है, और यहां से गुज़रने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जाएगा."

    इसके साथ ही आईआरजीसी नौसेना ने भी चेतावनी दी है कि फारस की खाड़ी और ओमान सागर में "कोई भी जहाज" अपने लंगर से बाहर न निकले.

    फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने दावा किया है कि उन्होंने होर्मुज़ स्ट्रेट में दो जहाजों को निशाना बनाया है जो जलडमरूमध्य से "अवैध रूप से गुजरने का इरादा" कर रहे थे.

    ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लिखा, "महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे लोगों की जीवन-रेखा होते हैं. ट्रांसपोर्ट से लेकर बिजली और पानी के ठिकानों को निशाना बनाने की धमकियाँ ताक़त का प्रदर्शन नहीं, बल्कि किसी देश के दृढ़ संकल्प के सामने हताशा की निशानी हैं."

    उन्होंने आगे लिखा है कि ईरान अपने विशेषज्ञों की जानकारी, उनकी क्षमता, राष्ट्रीय एकता और एकजुटता के दम पर किसी भी दबाव या धमकी का डटकर सामना करेगा.

    तसनीम न्यूज एजेंसी ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा, "ईरान अमेरिकी सैन्य आक्रामकता का सैन्य जवाब देगा और अमेरिकियों की धमकियों और सैन्य मूर्खता के आगे कभी भी घुटने नहीं टेकेगा."

  2. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  3. अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत के बाद उठे सवाल

  4. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  5. दार्जिलिंगः टॉय ट्रेन को 150 सालों में पहली बार मिली महिला टिकट कलेक्टर

  6. बिन्यामिन नेतन्याहू बोले, 'तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन यहूदी विरोधी'

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन को यहूदी विरोधी बताया है.

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "यहूदी-विरोधी तानाशाह अर्दोआन, कुर्द लोगों का नरसंहार कर रहे हैं, हमास जैसे आतंकवादी संगठन का समर्थन करते हैं, अपने ही लोगों पर ज़ुल्म करते हैं और राजनीतिक विरोधियों को जेल में डालते हैं."

    उन्होंने आगे कहा, "वह आख़िरी व्यक्ति हैं जो इसराइल को नैतिकता का पाठ पढ़ा सकते हैं. इसराइल और दुनिया की सबसे नैतिक सेना, आईडीएफ़, ईरान और उसके सहयोगियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई जारी रखेगी, क्योंकि वे मध्य पूर्व और पूरी दुनिया के लिए ख़तरा हैं."

    "इसराइली सेना और आईडीएफ, जिसे दुनिया की सबसे नैतिक सेना बताया जाता है, ईरान और उसके सहयोगी संगठनों के ख़िलाफ़ सशक्त कार्रवाई जारी रखेगी, जिन्हें मध्य पूर्व और पूरी दुनिया के लिए ख़तरा माना जाता है."

  7. 17 साल तक प्लेन उड़ाने वाले पायलट का लाइसेंस ही फ़र्ज़ी निकला, एयर कनाडा ने क्या कहा?, नदीन यूसुफ़, सीनियर कनाडा रिपोर्टर

    एयर कनाडा के एक पूर्व पायलट पर आरोप लगा है कि उसने 17 सालों तक बिना वैध लाइसेंस के कई बार यात्री विमानों को उड़ाया था.

    एयर कनाडा ने कहा है कि यह मामला सामने आने के बाद पिछले साल पायलट को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया गया. एयरलाइन ने यह भी कहा कि कंपनी ने खुद इस मामले की जानकारी ट्रांसपोर्ट कनाडा को दी थी.

    कनाडा के ओंटारियो राज्य के 59 वर्षीय ज्योफ्री वॉल पर अब धोखाधड़ी से जुड़े कई आरोप लगे हैं.

    पुलिस के मुताबिक, उन्होंने साल 2009 से फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के साथ यात्री उड़ानें भरी थीं. उन्हें उसी साल कैप्टन के पद पर प्रमोट भी किया गया. कैप्टन बनने के बाद से ही वे अपनी योग्यता के बारे में ग़लत जानकारी दे रहे थे.”

    दरअसल इस पद के लिए पायलट के पास एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस होना ज़रूरी होता है. यह लाइसेंस लिखित परीक्षाएं पास करके हासिल किया जाता है.

    एयरलाइन ने कहा- कभी यात्रियों की सुरक्षा ख़तरे में नहीं पड़ी थी

    मामला सामने आने के बाद एयरलाइन ने संबंधित पायलट से जुड़ी उड़ानों को लेकर स्पष्टीकरण भी दिया है. जिसमें कहा गया है कि “यात्रियों की सुरक्षा कभी ख़तरे में नहीं थी.”

    एयर कनाडा ने बताया है कि सभी पायलट हर छह महीने में ट्रेनिंग से गुज़रते हैं.

    पील रीजनल पुलिस के डिप्टी चीफ़ निक मिलिनोविच ने कहा कि अवैध लाइसेंस से जुड़े मामले के अभियुक्त वॉल 27 साल से एयर कनाडा के साथ काम कर रहे थे. उन्होंने 1998 में अपना करियर शुरू किया था.

    मिलिनोविच ने कहा कि “यह मामला कुछ ऐसा है जैसे कोई डॉक्टर सामान्य इलाज का लाइसेंस रखता हो, लेकिन वह अपने क्लिनिक में दिमाग़ की सर्जरी करने लगे.”

  8. मणिपुर में 14 कुकी लोगों की रिहाई के एक दिन बाद छह नगा लोगों के शव बरामद, दिलीप कुमार शर्मा, गुवाहाटी से बीबीसी हिन्दी के लिए

    मणिपुर में मंगलवार को 14 कुकी बंधकों की रिहाई के एक दिन बाद बुधवार को पुलिस ने कई दिनों से लापता छह नगा लोगों के शव बरामद किए हैं.

    मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि 13 मई को कथित तौर पर अगवा किए गए छह नगा लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इन छह लोगों के शव कांगपोकपी ज़िले के खारम वैफेई गांव के पास से बरामद हुए हैं.

    मणिपुर पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया, "पुलिस ने सीआरपीएफ और असम राइफल्स के लगभग 450 जवानों के साथ स्निफर डॉग्स और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमों की मदद से करीब 24 घंटे तक लगातार तलाशी अभियान चलाया था. इसके बाद आज (बुधवार) दोपहर छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं. माना जा रहा है कि मृतक वे लोग हैं जिन्हें 13 मई 2026 को लेइलोन वैफेई से बंधक बनाया गया था."

    दरअसल, फरवरी महीने से मणिपुर के तांगखुल नगा और कुकी समुदायों के बीच शुरू हुई नई हिंसा में अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं. इस हिंसा की शुरुआत नगा बहुल उखरुल ज़िले से हुई थी और तब से आसपास के इलाकों की कानून व्यवस्था प्रभावित हुई है.

    13 मई को कांगपोकपी और सेनापति ज़िलों में हथियारबंद समूहों ने कुकी और नगा समुदायों के कम से कम 48 नागरिकों को बंधक बना लिया था. यह घटना चर्च के तीन नेताओं की हत्या के बाद घटी थी.

    हालांकि, 15 मई को मणिपुर पुलिस ने दावा किया था कि जिन 28 लोगों का अपहरण किया गया था, उन्हें रिहा कर दिया गया है. जबकि कुकी समुदाय के 14 बंधकों को मंगलवार को रिहा किया गया था. इसके बाद बुधवार को छह नगा लोगों के शव मिले हैं.

    नगा लोगों के प्रमुख संगठन यूनाइटेड नगा काउंसिल ने जब मंगलवार को 14 कुकी लोगों को रिहा किया था, तो सरकार से यह आश्वासन मांगा था कि उनके छह लापता लोगों को सुरक्षित रिहा करवाया जाएगा.

    नगा काउंसिल का कहना है कि बैपटिस्ट वर्ल्ड कम्युनिटी, नगा चर्चों, जनजातियों और विभिन्न संगठनों की अपील पर ही मंगलवार को हिरासत में लिए गए 14 कुकी लोगों को रिहा किया गया था.

    नगा लोगों के शव मिलने से खासकर सीमावर्ती गांवों में तनाव और बढ़ने की आशंका है.

    इस घटना की जांच में जुटी पुलिस ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है और कई जगहों पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है.

  9. नाइटक्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स इंग्लैंड टीम से बाहर, इन्हें बनाया गया कप्तान

    न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कप्तानी जो रूट करेंगे. उन्हें टेस्ट क्रिकेट टीम का अंतरिम कप्तान नियुक्त किया गया है. दूसरा टेस्ट 17 जून से शुरू होगा.

    इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक़, नियमित कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन रोथेसे के ख़िलाफ़ चल रही जांच की वजह से उन्हें न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है.

    दरअसल, लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद स्टोक्स और एटकिंसन एक क्लब में गए थे, जहां विवाद हो गया था. हालांकि, मामले से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इंग्लिश बोर्ड ने इस पूरे विवाद की जांच शुरू कर दी है.

    गौरतलब है कि पहले टेस्ट में 7 जून को इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को 115 रन से हराया था. अब दूसरा टेस्ट 17 जून को ओवल में खेला जाएगा.

  10. ओमान तट के पास भारतीय क्रू मेंबर्स वाले जहाज़ पर हमला, विदेश मंत्रालय ने ये बताया

  11. सबसे लंबे कार्यकाल पर पीएम मोदी बोले, 'ये एनडीए के हर घटक दल की उपलब्धि है'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे कार्यकाल वाले नेता बन गए हैं.

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एनडीए कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा, "जिन लोगों ने मेरी इस यात्रा में योगदान दिया है, मैं आज इस यात्रा के ऐसे सभी साथियों के प्रति भी अपना आभार प्रकट करता हूं."

    उन्होंने कहा, "आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया, इतना मान दिया. इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं. साथियों, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव हो सकता है. और मेरे लिए तो जनता जनार्दन ही ईश्वर का रूप है."

    "जिन लोगों ने मेरी इस यात्रा में योगदान दिया है, मैं आज इस यात्रा के ऐसे सभी साथियों के प्रति भी अपना आभार प्रकट करता हूं. साथियों, इस अवसर पर एनडीए परिवार के लोगों ने एक प्रस्ताव भी पेश किया है. ये आपकी आत्मीयता और उदारता है. क्योंकि मैं इस यात्रा को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं मानता हूं. ये हर दृष्टिकोण से हम सबकी सामूहिक उपलब्धि है."

    उन्होंने कहा, "ये एनडीए के हर घटक दल की एक समान उपलब्धि है. इसलिए मैं इस प्रस्ताव को आप सभी को, भाजपा समेत, हमारे एनडीए परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं."

    इस दौरान एनडीए के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी.

  12. उत्तराखंड: अंतरजातीय प्रेम, एक फ़ोन कॉल और दलित युवक की मौत, क्या है पूरा मामला?

  13. यूएपीए से जुड़े मामले में चार साल से जेल में बंद कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता को मिली ज़मानत

    दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता ख़ुर्रम परवेज़ को यूएपीए से जुड़े एक मामले में ज़मानत दे दी है. ख़ुर्रम इस मामले में चार साल से ज़्यादा समय से जेल में बंद थे.

    इसकी पुष्टि समाचार एजेंसी पीटीआई ने परवेज़ की वकील स्वाति खन्ना के हवाले से की है. वकील स्वाति खन्ना ने बताया है कि "कोर्ट का ऑर्डर अपलोड न होने से हमें बेल की शर्तों का पता नहीं लगा है लेकिन उन्हें रेग्युलर बेल मिल गई है. हालांकि वे इससे बाहर नहीं आ सकेंगे, उनके ख़िलाफ़ एक और मामला चल रहा है.”

    दरअसल, यह मामला एनआईए की एक जांच से जुड़ा है, जिसमें ख़ुर्रम परवेज़ को चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का रिक्रूटर बताने का दावा किया गया था.

    यूएपीए क़ानून में ज़मानत से जुड़ी सख़्त शर्तों के बावजूद बेल मिलने के चलते दिल्ली हाईकोर्ट के फ़ैसले को अहम माना जा रहा है.

    दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर दुडेजा की बेंच ने एनआईए कोर्ट के उस फ़ैसले को चुनौती देने वाली अपील को स्वीकारा है, जिसने ख़ुर्रम परवेज़ को ज़मानत देने से इनकार किया गया था.

    ख़ुर्रम की गिरफ्तारी साल 2021 में श्रीनगर से की गई थी. तब ख़ुर्रम परवेज़ जम्मू-कश्मीर कोअलिशन ऑफ़ सिविल सोसाइटी(जेकेसीसीएस) नाम की एक ग़ैर-सरकारी संस्था के प्रोग्राम कोर्डिनेटर थे.

    इस संस्था ने पिछले तीन दशकों से कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं पर आधारित कई रिपोर्ट जारी की हैं.

  14. भारतीय दूतावास बोला, 'ओमान के तट के पास एक जहाज़ से जुड़ी घटना पर नज़र बनाए हुए हैं'

    ओमान के मस्कट में मौजूद भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह ओमान के तट के पास एक जहाज़ से जुड़ी घटना पर "बारीकी से नज़र" रख रहा है.

    खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच, एक्स पर एक पोस्ट में, भारतीय दूतावास ने यह भी कहा कि वह इस मामले पर स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है, हालांकि उसने कोई जानकारी नहीं दी.

    दूतावास ने कहा, "हमें ओमान के तट के पास एक जहाज़ से जुड़ी घटना के बारे में पता चला है. हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. हम जल्द ही अपडेट देंगे."

    इससे पहले सोमवार को एक जहाज़ ओमान के तट नज़दीक हमले की ज़द में आया था, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे. हालांकि, बाद में इन्हें सुरक्षित बचा लिया गया.

  15. 'पेद्दी' फ़िल्म में जाह्नवी कपूर की भूमिका को लेकर क्यों छिड़ा है विवाद

  16. ईरान बोला- अब देखेंगे बात करनी है या नहीं, ट्रंप ने कहा- क़ीमत चुकानी पड़ेगी

    दक्षिणी ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अब वे देखेंगे कि वार्ता में आगे बढ़ना है या नहीं.

    उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, "बातचीत की प्रक्रिया के दौरान ईरान जानबूझकर देरी करता रहा है, और अब उसे इसकी क़ीमत चुकानी होगी."

    बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा है, "नए अमेरिकी हमलों के मद्देनज़र बातचीत जारी रखने पर फिर से विचार किया जाएगा. बल प्रयोग का असर कूटनीतिक प्रयासों पर पड़ता है. वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कम से कम कुछ गुंजाइश ज़रूरी होती है."

    ट्रंप बोले- ईरान सिर्फ़ बातें करता है

    उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर अपना दावा दोहराया है कि ईरान की सेना पूरी तरह बिखर चुकी है.

    उन्होंने लिखा, “ईरान की नौसेना और वायुसेना जैसे कई हिस्से अब लगभग ख़त्म हो चुके हैं. यह पूरी तरह असफल हो चुकी है. वे सिर्फ बातें करते हैं. ईरान सिर्फ़ बातें करता है, कुछ करता नहीं है, मध्य पूर्व का दबंग अब ख़त्म हो चुका है.”

    ये टिप्पणियां दक्षिणी ईरान में हुए अमेरिकी हमलों और फिर ईरान की जवाबी कार्रवाइयों के बाद आई हैं.

    हेलीकॉप्टर बना हमलों की वजह

    अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलीकॉप्टर सोमवार को ओमान के तट के पास गिराया गया था. इस हेलीकॉप्टर में सवार दो क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था.

    इस मामले में राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हेलीकॉप्टर गिराने का आरोप लगाया था, जबकि ईरान ने इससे इनकार किया था.

    फिर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसने 'आत्मरक्षा' में 9 जून को ईरान के ख़िलाफ़ कार्रवाई पूरी करने की जानकारी दी.

    फिर ईरान की ओर से बताया गया कि उसने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है.

  17. बेलफ़ास्ट में चाकू से हमले के बाद हिंसा भड़की, 'विदेशियों को बाहर निकालो' के नारे लगे

    ब्रिटेन के नॉर्दर्न आयरलैंड के बेलफ़ास्ट में सोमवार को चाक़ू से किए गए हमले के सिलसिले में एक 30 वर्षीय सूडानी व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई. चाक़ू हमले के बाद बेलफ़ास्ट में रात में हिंसा भड़क उठी.

    अभियुक्त को हत्या के प्रयास के आरोप में बुधवार को बेलफ़ास्ट की एक अदालत में पेश किया गया.

    चाक़ू हमले के पीड़ित की बाईं आंख की रोशनी चली गई है. अदालत में बताया गया कि उसकी दाईं आंख को भी नुक़सान पहुंचा है और उसकी गर्दन तथा पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं.

    अभियुक्त हादी अलोदिद को चार सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन पर हत्या के प्रयास, एनएचएस के एक रेडियोग्राफर को जान से मारने की धमकी देने और चाक़ू रखने की धाराएं लगाई गई हैं.

    पुलिस ने पहले बताया था कि अभियुक्त 30 वर्षीय सूडानी नागरिक है. वह 2023 में ब्रिटेन आया था और उसे शरणार्थी का दर्जा दिया गया था.

    मंगलवार रात बेलफ़ास्ट में हमले के बाद भड़की हिंसा के दौरान कई घरों, कारों और एक बस को आग लगा दी गई.

    बीबीसी संवाददाता के मुताबिक़, एक इलाके में बोतलें और ईंटें लिए सैकड़ों नकाबपोश लोगों ने कूड़ेदानों में आग लगा दी और “विदेशियों को बाहर निकालो" के नारे लगाए.

    मंगलवार की हिंसा में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए. उत्तरी आयरलैंड में तैनात पुलिसकर्मियों की सहायता के लिए अतिरिक्त 200 अधिकारियों को भेजा जा रहा है.

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर क्या बोले

    हाउस ऑफ़ कॉमन्स में, लिबरल डेमोक्रेट्स नेता ने प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर से पूछा कि क्या वह उन सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के ख़िलाफ़ "सख़्त कार्रवाई" करेंगे जिनका इस्तेमाल, "चरमपंथी" प्रदर्शनकारियों को भड़काने के लिए किए हैं.

    इसके जवाब में स्टार्मर ने कहा कि वह "विभाजन को बढ़ावा देने वाले सभी व्यक्ति" के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय अधिकारी शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं.

    उन्होंने आगे कहा, "किसी भी राजनेता को विभाजन और नफ़रत नहीं फैलानी चाहिए."

  18. मुज़फ़्फ़राबाद हेलीकॉप्टर क्रैश: 'तेज़ धमाके के बाद धुएं के बादल उठते देखे गए'

    पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद में एक पाकिस्तानी सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, स्थानीय लोगों ने कहा कि दुर्घटनास्थल से उठने वाले धुएं के बादल पूरे शहर में देखे जा सकते थे.

  19. 'ख़ान सर' और 'रौशन सर' के बीच कितना पुराना है विवाद, दोनों के स्टूडेंट्स ने क्या कहा