पनामा सिटी पहुंचकर क्या बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर?
भारत सरकार ने 'आतंकवाद के ख़िलाफ़ ज़ीरो-टॉलरेंस' को लेकर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजा है. पनामा सिटी पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं.
पनामा सिटी पहुंचने के बाद शशि थरूर ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री ने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर क्यों जरूरी था. क्योंकि इन आंतकवादियों ने महिलाओं को उनके पतियों, पिताओं और विवाहित जीवन से दूर करके उनके माथे का सिंदूर मिटाया."
शशि थरूर ने कहा, "कुछ महिलाएं आंतकवादियों के सामने चीख रही थीं कि हमें भी मार दो. लेकिन उन्होंने कहा कि वापस जाओ और बताओ क्या हुआ. हमने उनकी चीखों को सुना है. भारत ने फैसला किया कि हमारी महिलाओं के माथे पर सिंदूर का रंग, हत्यारों, अपराधियों, हमलावरों के खून के रंग से मेल खाएगा."
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी.