हरियाणा के पंचकुला में सोमवार रात कार में एक ही परिवार के कई लोगों के शव पाए जाने के मामले में देहरादून पुलिस ने कहा है कि ये परिवार कुछ महीने पहले देहरादून में रह रहा था.
देहरादून पुलिस ने कहा, "हरियाणा के पंचकुला में एक ही परिवार के सात सदस्यों के सुसाइड की सूचना मिली."
पुलिस ने कहा, "इस परिवार के बारे में पता चला है कि मृतक प्रवीण मित्तल का परिवार लगभग 8-9 महीने पहले तक देहरादून के कोलागढ़ में एक किराए के मकान में रहता था. ये परिवार वर्तमान समय में देहरादून में नहीं रह रहा था."
पुलिस के मुताबिक़, पंचकुला में घटनास्थल से जो गाड़ी मिली है, वह देहरादून के गंभीर सिंह नेगी के नाम पर रजिस्टर है.
पुलिस ने आगे कहा, "गंभीर सिंह नेगी ने बताया कि उनकी मृतक प्रवीण मित्तल से एनजीओ के काम के सिलसिले में मुलाक़ात हुई थी. मृतक पहले चाइल्ड लाइफ़ केयर मिशन नाम से एनजीओ चलाता था. इसी दौरान दोस्ती के चलते गंभीर नेगी ने वो गाड़ी अपने नाम पर फ़ाइनेंस कराई थी, जिसे वर्तमान में मृतक चलाता था."
पुलिस का कहना है कि वर्तमान में यह परिवार चंडीगढ़ में रह रहा था.
मानसिक समस्याओं का इलाज दवा और थेरेपी से संभव है. इसके लिए आपको मनोचिकित्सक से मदद लेनी चाहिए, आप इन हेल्पलाइन से भी संपर्क कर सकते हैं-
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019 (13 भाषाओं में उपलब्ध)
इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यमून बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज- 9868396824, 9868396841, 011-22574820
हितगुज हेल्पलाइन, मुंबई- 022- 24131212
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस-080 - 26995000