दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंची, दिल्ली में आज क्या क्या हुआ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम पहुंची.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and संदीप राय
ब्रेकिंग न्यूज़, पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट ने दी मॉडल की मौत की जानकारी

इमेज स्रोत, ANI
मॉडल पूनम पांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से ये ख़बर दी गई है कि उनका सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है.

इमेज स्रोत, ANI
इंस्टाग्राम हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक़ पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं.
32 वर्षीय पूनम पांडेय सोशल मीडिया और मॉडलिंग की दुनिया में जाना पहचाना नाम थीं.

इमेज स्रोत, INSTAGRAM
अमेरिका ने भारत को ड्रोन बेचने की दी मंज़ूरी, इन मानवरहित विमानों में क्या ख़ास है?
हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, हाई कोर्ट जाने को कहा

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, हेमंत सोरेन (फाइल फोटो) सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने ईडी की ओर से अपनी गिरफ़्तारी को चुनौती दी थी.
सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें झारखंड हाई कोर्ट जाने को कहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 226 के मुताबिक़ झारखंड हाई कोर्ट जाएं. सोरेन हाई कोर्ट से अपने मामले की जल्दी लिस्टिंग करने का अनुरोध कर सकते हैं.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
गुरुवार को सीनियर वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के सामने सोरेन का मामला रखा था.
बेंच शुक्रवार को इस पर तुरंत सुनवाई के लिए राजी हो गई थी. लेकिन शुक्रवार को बेंच ने सुनवाई से इनकार करते हुए मामले को हाई कोर्ट में ले जाने को कहा.
हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले में ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ़्तार कर लिया था. ईडी की पूछताछ के बाद ही हेमंत सोरेन ने इस्तीफ़ा दे दिया था.
ज्ञानवापी: व्यास तहख़ाने में आठ मूर्तियों की पूजा कैसे शुरू हुई
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर पश्चिम बंगाल में फिर विवाद, मुर्शिदाबाद में क्या हो रहा है ?

पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है. राहुल की ये यात्रा आज मुर्शिदाबाद पहुंच रही है.
लेकिन कांग्रेस ने कहा है कि मुर्शिदाबाद प्रशासन इस यात्रा को रोकने के लिए कह रहा है. मुर्शिदाबाद के एएसपी माजिद ख़ान ने कहा कि आज से माध्यमिक परीक्षा शुरू हो रही है. यात्रा से छात्र-छात्राओं को दिक्कतें आ सकती हैं.
उन्होंने कहा, ''हमने उन्हें कहा है कि हम रैली और माइक का इस्तेमाल नहीं करने देंगे.''
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
लेकिन कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि राज्य सरकार ने कहा है कि परीक्षा देने वालों को सुबह साढ़े आठ बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है. जबकि परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी.
उन्होंने कहा,'' हम न तो ड्रम और माइक का इस्तेमाल करते हैं. ये काफी शांतिपूर्ण यात्रा है. हम तय समय पर ये यात्रा शुरू करेंगे.''
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट में सरफ़राज़ ख़ान को नहीं मिला मौक़ा

इमेज स्रोत, Getty Images
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
भारतीय टीम एक रोमांचक मुक़ाबले में पहला टेस्ट मैच हार गई थी.
इस मैच के लिए भारत ने केएल राहुल की जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया है.
हालाँकि चर्चा थी कि सरफ़राज़ ख़ान को प्लेइंग इलेवन में मौक़ा मिल सकता है.
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफ़राज़ की जगह टीम प्रबंधन ने रजत पाटीदार पर भरोसा जताया है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इसके अलावा घायल क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली है. जबकि मोहम्मद सिराज की जगह मुकेश कुमार को मौक़ा दिया गया है.
दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, अक्षर पटेल, केएस भारत, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार
बीजेपी झारखंड में विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त कर रही है: जयराम रमेश

इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि झारखंड में बीजेपी विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त में लगी हुई है.
कांग्रेस के महासचिव और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश का कहना है कि झारखंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में देरी की गई, जबकि बिहार में ऐसा नहीं हुआ.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
झारखंड में ईडी की कार्रवाई के बाद बुधवार शाम को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके बाद चंपाई सोरेन ने विधायक दल के नए नेता के रूप में सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया था.
लेकिन राज्यपाल ने गुरुवार शाम को उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में जयराम रमेश ने कहा, "झारखंड में बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग में लगी है. बीजेपी जेएमएम, आरजेडी, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के विधायकों को तोड़ना चाहती है. "
दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक-दूसरे के ख़िलाफ़ करेंगी प्रदर्शन, वजह?

इमेज स्रोत, Getty Images
आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के कुछ इलाक़ों में सुरक्षा के इंतज़ाम कड़े कर दिए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं.
पुलिस का कहना है कि उसने इस प्रदर्शन की इजाज़त नहीं दी है. ऐसे में उसने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के क़रीब एक हज़ार जवानों की तैनाती की है.
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बीजेपी के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी.
वहीं, बीजेपी का कहना है कि वह जवाब में इसी इलाक़े में मौजूद आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस इस इलाक़े में सड़क को पूरी तरह बंद कर सकती है, जिससे ट्रैफ़िक पर असर पड़ सकता है.
आज ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए पेश होने को भी कहा है. अतीत में केजरीवाल ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए हैं.
झारखंड: चंपाई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
....में - Author, रवि प्रकाश
- पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से

इमेज स्रोत, @Dr_Shuvendu_JMM
झारखंड में चंपाई सोरेन आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार रात चंपाई सोरेन से मुलाक़ात की और सरकार बनाने का न्योता दिया.
राज्यपाल ने चंपाई सोरेन को बुलाकर मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्ति की विधिवत सूचना दी और सरकार बनाने के लिए कहा. साथ ही तब तक के लिए उनकी नियुक्ति कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर भी की.
चंपाई सोरेन को दस दिनों के अंदर अपनी सरकार का बहुमत साबित करना होगा.
चंपाई सोरेन ने कहा, ''राज्यपाल ने मुझे मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने का निमंत्रण दिया है. हम जल्द सरकार का गठन करेंगे. शपथ ग्रहण शुक्रवार को करेंगे. विधायकों के साथ मंत्रणा कर राज्यपाल ने दस दिनों के अंदर कभी भी सरकार बनाने के लिए कहा है.''
मनोनीत मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बताया कि वे दो फ़रवरी की दोपहर सवा बारह बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा.
शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता के भी शपथ लेने की संभावना है.
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से गिरफ़्तार किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने बुधवार शाम झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.
रांची की एक विशेष अदालत (पीएमएलए कोर्ट) ने गुरुवार को उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया.
नमस्कार
आपका दिन शुभ हो.
एक फरवरी 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
