दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंची, दिल्ली में आज क्या क्या हुआ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम पहुंची.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and संदीप राय
पाकिस्तान: इमरान को फिर सज़ा, क्या हैं मायने
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: इमरान को फिर सज़ा, क्या हैं मायने?
साल के पहले महीने के आख़िरी दो दिनों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को दो बड़े झटके लगे हैं.
मंगलवार को उन्हें साइफ़र केस यानी गोपनीय सरकारी दस्तावेज़ लीक करने के मामले में 10 साल की सज़ा सुनाई गई और बुधवार को उन्हें तोशाख़ाना मामले में 14 साल जेल की सज़ा हुई है.
सज़ा उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी सुनाई गई है. ये घटनाक्रम ऐसे समय हो रहा है, जब पाकिस्तान में जल्द ही आम चुनाव होने वाले हैं.
इस बारे में और जानकारी दे रही हैं. इस्लामाबाद सेबीबीसी संवाददाता शुमाएला जाफ़री.
झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार पांच फ़रवरी को साबित करेगी बहुमत
इमेज स्रोत, ANI
झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने कहा है कि पांच फ़रवरी को सदन में शक्ति परीक्षण कराया जाएगा.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसके बाद हुई कैबिनेट की पहली मीटिंग हुई में पांच फ़रवरी को बहुमत साबित करने
का फैसला हुआ.
कैबिनेट मीटिंग के बाद चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा, "दो दिवसीय विधानसभा
सत्र के दौरान पांच फ़रवरी को जेएमएम नीत गठबंधन बहुमत साबित करेगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
विधायकों को हैदराबाद ले जाया जा रहा
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, "हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शुरू किए गए कामों को हम लोग और तेजी से आगे बढ़ाएंगे."
उधर, शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राज्य में गठबंधन के सभी विधायक विधायक जाने के लिए रांची एयरपोर्ट पर पहुंच गए.
सत्तारूढ़ गबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विधायकों को हैदराबाद ले जाने का फैसला इस बात को ध्यान में रख कर लिया गया कि विपक्षी बीजेपी पार्टी उन्हें तोड़ने की कोशिश कर सकती है.
इमेज स्रोत, ANI
ग़ौतलब है कि राज्य में गठबंधन में शामिल कांग्रेस की तेलंगाना में सरकार है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "हमें बहुमत साबित करने के लिए दस दिनों का समय दिया गया है. इस दौरान हम कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते क्योंकि बीजेपी हमारे विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर सकती है."
गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन ने अपने 43 विधायकों के समर्थन का एक वीडियो भी जारी किया था. राज्य विधानसभा में 81 सीटें हैं.
दक्षिण अफ़्रीका में बढ़ते अपराध के मामले
वीडियो कैप्शन, दक्षिण अफ्रीका में बढ़ते अपराध के मामले
दक्षिण अफ़्रीका में हिंसक अपराध कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन अब वहां हत्या और कार-हाइजैकिंग जैसे अपराधों ने पिछले बीस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
दक्षिण अफ्रीका में इस साल चुनाव होने हैं, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार अपराधियों पर कोई शिकंजा नहीं कस पा रही है.
यही वजह है कि कई लोग अब पुलिस के बजाए प्राइवेट सिक्योरिटी पर निर्भर हैं. देखिए जोहानेसबर्ग से डेनियल डि सिमोन की रिपोर्ट.
पेटीएम के सीईओ ने दिलाया भरोसा- 29 फरवरी के बाद भी काम जारी रहेगा
इमेज स्रोत, REUTERS/Florence Lo
डिजिटल पेमेंट्स और वित्तीय सेवाएं देने वाले प्लेटफॉर्म पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने शुक्रवार को कहा है कि पेटीएम ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी पहले की तरह काम करता रहेगा.
पेटीएम पर स्वामित्व रखने वाली कंपनी 'वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड' (ओसीएल) के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि उनकी कंपनी देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, विजय शेखर शर्मा
उन्होंने कहा, "पेटीएम इस्तेमाल करने वाले हरेक व्यक्ति के लिए... आपका फेवरिट ऐप काम कर रहा है, ये 29 फरवरी के बाद भी पहले की तरह काम करता रहेगा."
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर 29 फरवरी, 2024 के बाद से प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वैलेट्स और फास्टैग्स जैसी सेवाओं के लिए डिपोज़िट लेने, ग्राहकों के खातों में लेन-देन पर रोक लगा दी है.
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में ओसीएल की 49 फीसदी की हिस्सेदारी है. ओसीएल पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को अपनी एसोशिएट कंपना बताता है न कि सब्सिडरी कंपनी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
विजय शेखर शर्मा ने कहा, "पूरी पेटीएम टीम के साथ मैं आपके निरंतर समर्थन को सलाम करता हूं. हर चुनौती का समाधान होता है और हम क़ानूनों का पूरी तरह पालन करते हुए अपने राष्ट्र की सेवा करने के लिए गंभीरतापूर्वक प्रतिबद्ध हैं. पेमेंट इन्नोवेशन और वित्तीय सेवाओं के समावेशन में भारत दुनिया का भरोसा जीतता रहेगा और 'पेटीएम करो' इसका बड़ा चैंपियन है."
पेटीएम के शीर्ष प्रबंधन ने गुरुवार को कहा था कि वो पीपीबीए, वॉलेट, फ़ास्टैग आदि यूज़र्स के माइग्रेशन के लिए अन्य बैंकों से बात कर रहा है.
वीडियो कैप्शन, पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो संभल जाइए
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को आशंका है कि आरबीआई के आदेश के बाद इसके सालाना संचालन मुनाफ़े में 300 से 500 करोड़ रुपये का असर पड़ सकता है क्योंकि ग्राहक पेटीएम वॉलेट में पैसा नहीं जमा कर पाएंगे.
इसके अलावा कंपनी ने सूचना दी है कि इसके बैंक को लेकर दिए गए आरबीआई के आदेश से उसके ऑफ़लाइन मर्चेंट नेटवर्क और पेटीएम साउंड बॉक्स, ईडीसी, क्यूआर आदि प्रभावित नहीं होंगे.
वीडियो कैप्शन, पेटीएम के आईपीओ के गिरने और शेयर बाज़ार की कहानी
कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर कारोबारियों को जोड़ना जारी रखेगी. कंपनी ने एक बयान में कहा है, "पेटीएम पेमेंट गेटवे बिज़नेस अपने मौजूदा ग्राहकों को भुगतान से संबंधित सेवाएं देना जारी रखेगा. कर्ज देना, बीमा वितरण और इक्विटी ब्रोकिंग जैसे इसकी अन्य वित्तीय सेवाएं भी अप्रभावित रहेंगी."
पेटीएम ने ये भी कहा है कि आरबीआई आदेश से, यूज़र द्वारा सेविंग अकाउंट, वॉलेट्स, फ़ास्टैग्स और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड खातों में जमा रकम प्रभावित नहीं होगी और वे अपने मौजूदा बैलेंस को इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं.
वीडियो कैप्शन, पेटीएम के सीईओ से नोटबंदी के मुद्दे पर ख़ास बातचीत
आरबीआई ने पीपीबीएल को आदेश दिया है कि 15 मार्च 2024 तक वो पाइपलाइन ट्रांज़ैक्शन और नोडल अकाउंट्स को बंद करे और इसके बाद कोई भी लेनदेन की अनुमति नहीं होगी.
शर्मा ने कहा कि आरबीआई का आदेश एक बड़ा अवरोध है और वो नहीं समझ पा रहे हैं कि इस आदेश के पीछे क्या वजह है और उन्हें नहीं पता कि इस आदेश के पीछे ठीक ठीक क्या कारण है.
उन्होंने कहा है, "पेटीएम की ओर से मैं इतना कह सकता हूं कि यह एक बड़ा झटका है लेकिन मेरा मानना है कि अन्य बैंकों के साथ साझेदारी और अभी तक विकसित की गई क्षमताओं के माध्यम से हम इसे पूरा कर लेंगे."
वेस्टबैंक: जब अस्पताल के अंदर इसराइली सेना ने की कार्रवाई
वीडियो कैप्शन, वेस्टबैंक: जब अस्पताल के अंदर इसराइली सेना ने की कार्रवाई
इसराइली सेना डॉक्टरों के भेष में वेस्ट बैंक में जेनिन के एक अस्पताल में नाटकीय तरीक़े से दाख़िल हुई.
फिर तीन फ़लस्तीनियों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.
मारे गए लोग हथियारबंद समूहों के सदस्य थे,इनमें हमास का एक सदस्य शामिल था.
बीबीसी संवाददाता लूसी विलियमसन की ये ख़ास रिपोर्ट देखिए.
अमेरिका ने भारत के साथ चार अरब डॉलर के ड्रोन समझौते को दी हरी झंडी
इमेज स्रोत, Reuters
भारत
को 31 अत्याधुनिक हथियारबंद ड्रोन देने के चार अरब डॉलर (331.6
अरब रुपये) के समझौते को अमेरिकी
विदेश विभाग ने मंज़ूरी दे दी है.
जून
2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी यात्रा के दौरान एमक्यू-9बी
प्रीडेटर ड्रोन के समझौते की घोषणा हुई थी.
अमेरिका
में एक भारतीय की हत्या की कथित साज़िश की जांच के कारण सीनेट कमेटी ने बीते दिसम्बर
में इस समझौते पर रोक लगा दी थी.
अब
इस समझौते को अमेरिकी कांग्रेस ने मंज़ूरी दे दी है.
वीडियो कैप्शन, अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश, निखिल गुप्ता के वकील ने क्या कहा?
पेंटागन ने कहा कि इस समझौते में 31 हथियारबंद एमक्यू-9बी स्काईगार्डिनय ड्रोन, 170 एजीएएम-114आर हेलफ़ायर मिसाइलें और 310 छोटे व्यास वाले बम, कम्युनिकेशन और सर्विलांस उपकरण और प्रिसीशन ग्लाइड बम की बिक्री शामिल है.
इस समझौते का प्रमुख कॉन्ट्रैक्टर जनरल एटोमिक्स एरोनॉटिक्स सिस्टम्स होगा.
समाचार एजंसी रॉयटर्स के अनुसार, सीनेटर बेन कार्डिन ने कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या की साज़िश की पूरी जांच करने पर सहमति के बाद ही इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया.
वीडियो कैप्शन, भारत और अमेरिका की नज़दीकी से पाकिस्तान चिंतित क्यों?
कार्डिन ने बताया, "बाइडेन प्रशासन ने मांग की है कि अमेरिकी धरती पर साज़िश को लेकर जांच और जवाबदेही तय होनी चाहिए और इस तरह की गतिविधियों को लेकर भारत में भी जवाबदेही तय होनी चाहिए."
पिछले साल अमेरिका ने भारत सरकार पर, खालिस्तान का समर्थन करने वाले एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साज़िश रचने का आरोप लगाया था.
गुरुवार को पेंटागन ने कहा कि "अमेरिका-भारत रणनीतिक रिश्ते को मजबूत करने के लिए, भारत के साथ प्रस्तावित यह ड्रोन समझौता अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा लक्ष्यों में मदद करेगा."
बिल्कुल 'सफ़ेद' ग्रेट व्हाइट शार्क कहां दिखी
वीडियो कैप्शन, ड्रोन उड़ाते वक़्त कुछ ऐसा दिखा जो एक यूट्यूबर ने पहले कभी नहीं देखा था.
ग्रेट व्हाइट शार्क्स कैसे बच्चे को जन्म देती हैं, इस बारे में ज़्यादा नहीं पता.
लेकिन एक वीडियो जिसे एक यूट्यूबर और ड्रोन ऑपरेटर ने फ़िल्माया है, उसमें इसकी झलक दिखती है.
और दुनिया में ऐसा ये शायद पहला वीडियो है. इस पूरे वाक़ये को जर्नल ऑफ़ इन्वायरमेंटल बायोलॉजी ऑफ़ फ़िशेज़ में पब्लिश किया गया है.
देखिए कैलिफ़ॉर्निया में मौजूद बीबीसी संवाददाता जेम्स क्लेटन की ये रिपोर्ट.
कार दुर्घटना के बाद से उबर रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत ने धोनी के बारे में क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
साल 2022 में एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद भारतीय बल्लेबाज़
ऋषभ पंत जख़्मों से अभी भी उबर रहे हैं.
उन्होंने कहा है कि इस स्थिति में धोनी ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे वो अपनी हर
बात साझा करते हैं.
लेकिन उन्होंने
ये भी स्वीकार किया कि उनकी ज़िंदगी के शुरुआती दिनों में धोनी से बात करना
मुश्किल था.
इमेज स्रोत, ANI
स्टार स्पोर्ट्स की एक सिरीज़ में पंत ने कहा, "मुझे बहुत बुरा लगता था. 20-21 साल की उम्र में मैं अपने कमरे में जाकर रोता था. तनाव में मैं सांस नहीं ले पाता था. इतना दबाव था कि मैं समझ नहीं पाता था कि क्या करूं. मोहाली में एक बार मैं स्टम्प करने से चूक गया और भीड़ धोनी धोनी के नारे लगाना शुरू कर दिया."
पंत ने कहा कि 2011 के वर्ल्डकप विजेता रहे धोनी से अपने रिश्ते को लेकर उन्हें अब अच्छा लगता है.
इमेज स्रोत, ANI
उन्होंने कहा, "महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को बताने में मुझे हमेशा मुश्किल होती है. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनसे आप खुलकर बात कर सकते हैं. मैं उनसे हरचीज साझा करता हूं. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है."
"मैं उनसे ऐसी चीजों पर बातें करता हूं जो किसी और के साथ नहीं करता. उनके साथ इस तरह का रिश्ता है."
इमेज स्रोत, ANI
दुर्घटना से पहले टेस्ट में पंत भारत के सबसे बड़े गेम चेंजर खिलाड़ी माने जाते थे. कई मौकों पर उनकी तुलना धोनी से भी की गई.
इस पर वो कहते हैं, "सबसे पहले, मुझे समझ नहीं आता कि ऐसे सवाल क्यों उठते हैं. मैंने ये एक टीम के लिए किया और लोग मुझे रिप्लेसमेंट समझते हैं. आप क्यों तुलना करते हैं. तुलना नहीं होनी चाहिए. कुछ ने पांच मैच खेले हैं जबकि कुछ ने 500 मैच."
60 साल बाद पाकिस्तान में भारतीय डेविस कप टीम: सख़्त पहरा, चुनिंदा दर्शक और 'नो शॉपिंग'
कीनिया की राजधानी नैरोबी में भीषण अग्निकांड, तीन की मौत और 300 घायल
इमेज स्रोत, Reuters
कीनिया की राजधानी नैरोबी में हुए एक भीषण विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है.
इस धमाके में लगभग 300 लोग घायल हुए हैं.
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया, "एम्बाकासी ज़िले में गैस ले जा रहे एक ट्रक में स्थानीय समयानुसार लगभग साढ़े 11 बजे भीषण विस्फोट हुआ है."
इमेज स्रोत, Reuters
इस धमाके की वजह से आस-पास के कई घर, गाड़ियां और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुंचा है.
घटनास्थल से मिल रहे वीडियो में आग की भीषण लपटें देखी जा सकती हैं.
इससे पहले सरकार ने कहा था कि आग लगने की ये घटना गैस प्लांट में हुई है.
इमेज स्रोत, Philip Awinyo Jeremiah/Handout via REUTERS
घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है.
एम्बाकासी ज़िले के पुलिस प्रमुख वेस्ले कीमेटो ने कहा है कि इस विस्फोट में एक बच्चे की मौत हुई है.
उन्होंने ये भी बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है.
इमेज स्रोत, DANIEL IRUNGU/EPA-EFE/REX/Shutterstock
कीनिया के रेड क्रॉस ने बताया है कि 271 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 27 लोगों का घटनास्थल पर ही इलाज किया जा रहा है.
सरकार के प्रवक्ता आइज़ैक म्वौरा के अनुसार, आग की भीषण लपटों का दायरा तेज़ी से बढ़ गया और एक उड़ता हुआ गैस सिलिंडर पास के एक टेक्सटाइल प्लांट पर जा गिरा.
इससे वो फैक्ट्री जलकर ख़ाक हो गई.
इमेज स्रोत, REUTERS/Thomas Mukoya
उन्होंने बयान में कहा, "आग की लपटों से कई वाहन और छोटे और मध्यम उद्योग समेत कई व्यावसायिक संपत्तियां नष्ट हो गईं. पास के रिहाइशी इलाकों में भी आग लग गई और रात होने की वजह से बहुत सारे निवासी अपने घरों में ही फंस गए."
प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि धमाके के बाद उन्होंने भूकंप भी महसूस किया.
अधिकांश लोग धुएं के फेफड़े में भर जाने से घायल हुए जिनमें 25 बच्चे हैं.
इमेज स्रोत, STR/EPA-EFE/REX/Shutterstock
एक पीड़ित बोनिफेस सिफुना ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "जब मैं भाग रहा था तो एक गैस कनस्तर में विस्फोट से मैं जल गया. यह बिल्कुल मेरे सामने फटा और इससे मैं गिर गया और मैं आग में घिर गया. मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं उससे निकलने में कामयाब रहा."
विस्फ़ोट की जगह के पास रहने वाले जेम्स न्गोगे ने एएफ़पी को बताया कि धमाके की आवाज़ के समय वो अपने घर में थे, "ऐसा लगा कि सबकुछ गिरने जा रहा है. पहले तो पता ही नहीं लगा कि क्या हो रहा है. यह भूकंप जैसा था."
"सड़क के पास मेरी दुकान थी, जो पूरी तरह नष्ट हो गई."
इमेज स्रोत, DANIEL IRUNGU/EPA-EFE/REX/Shutterstock
पास में ही रहने वाले एक राष्ट्रीय अख़बार के पत्रकार ने बताया कि धमाके के बाद सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल गए.
कीनिया रेड क्रॉस ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उसके सदस्य आग बुझाने के लिए अपना ज़ोर लगा दिया था.
सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि धमाके की जगह को सुरक्षित कर लिया गया है और बचाव कार्य के लिए एक कमांड सेंटर बना दिया गया है.
बीजेपी नेता संजय पासवान बिहार के सियासी घटनाक्रम को लेकर क्या बोले
वीडियो कैप्शन, बीजेपी नेता संजय पासवान बिहार की सत्ता परिवर्तन को लेकर क्या बोले
बीजेपी नेता संजय पासवान का कहना है कि नीतीश कुमार समझदार नेता हैं और उनके पाले में आने से भाजपा लोकसभा चुनावों में ज़्यादा से ज़्यादा सीट जीतने की कोशिश करेगी.
पासवान ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने से बिहार में बढ़िया माहौल बना है, और नीतीश के एनडीए में आने से हालात और बेहतर हो गए.
उन्होंने स्वीकार किया कि नीतीश के पाला बदलने से तेजस्वी यादव को फ़ायदा होगा, बशर्ते वो लालू यादव की नकल से बचना सीख लें.
चीन के अरबपति बैंकर बाओ फैन ने कंपनी के सभी पदों से इस्तीफ़ा दिया
इमेज स्रोत, REUTERS/Mike Blake
इमेज कैप्शन, बाओ फैन
चीन के जानेमाने अरबपति बैंकरों में से एक बाओ फैन ने अपनी इन्वेस्टमेंट कंपनी के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है.
उनकी कंपनी 'चाइना रेनेसां होल्डिंग्स' ने इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे 'स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों' से अपने सभी पदों से हट जाएंगे. 'चाइना रेनेसां होल्डिंग्स' बाओ फैन की बनाई हुई कंपनी है और ये इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का कारोबार करती है.
पिछले साल फरवरी में बाओ फैन अचानक 'लापता' हो गए थे. तभी से उनकी कोई खोज खबर नहीं थी.
बाओ फैन के अचानक 'लापता' होने से पहले चीन की सरकार ने वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनियों के ख़िलाफ़ रिश्वत के आरोपों को लेकर जांच शुरू की थी.
चीनी सरकार की इस कार्रवाई कती जद में देश के कई कारोबारी आ गए थे.
उस वक़्त 'चाइना रेनेसां होल्डिंग्स' ने एक बयान में कहा था कि बाओ फैन सरकारी अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं.
देश की बड़ी टेक कंपनियों के उभार में बाओ फैन की प्रमुख भूमिका मानी जाती है.
ग़ज़ा: जंग की कीमत चुकाता बचपन
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: ग़ज़ा: जंग की कीमत चुकाता बचपन
ग़ज़ा जंग की भारी कीमत चुका रहा है. लगातार जारी इसराइली हमलों की वजह से हज़ारों बच्चे अनाथ हो चुके हैं.
यूरो मेड ह्यूमैन राइट्स ग्रुप ने अनुमान जताया है कि इस जंग की वजह से 24 हज़ार से ज्यादा बच्चों ने अपने माता-पिता, या उनमें से किसी एक को खोया है.
देखिए बीबीसी संवाददाता योलांद नेल की रिपोर्ट, इसके कुछ दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, हेमंत सोरेन पांच दिनों के लिए ईडी की कस्टडी में भेजे गए
इमेज स्रोत, ANI
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में पांच दिनों के लिए भेज दिया गया है.
ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में 31 जनवरी को गिरफ़्तार किया था.
गुरुवार को रांची की एक विशेष अदालत (पीएमएलए कोर्ट) ने हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजेने का फैसला सुनाया था.
हालांकि गुरुवार का आदेश अंतरिम था और अदालत ने अपना फ़ैसला सुरक्षित रखा था.
इमेज स्रोत, ANI
हेमंत सोरेन पर क्या हैं आरोप
सोरेन से कथित जमीन घोटाले के जिस मामले में ईडी पूछताछ करना चाह रही है, वो सेना के 4.55 एकड़ मालिकाना हक वाली जमीन की खरीद बिक्री से जुड़ी है.
ये जमीन रांची के बड़गाई इलाके में है और इस अंचल के राजस्व उप-निरीक्षक भानु प्रताप की इस संबंध में गिरफ़्तारी भी हो चुकी है.
ईडी इस मामले में 20 जनवरी को मुख्यमंत्री से पूछताछ कर चुका है.
मुख्यमंत्री से रांची में करीब सात घंटे तक जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी. ये पूछताछ भी मुख्यमंत्री को जारी कई समन के बाद हुई थी.
इमेज स्रोत, ANI
20 जनवरी से पहले ईडी ने सोरेन को सात समन जारी किए थे लेकिन वो जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए. आठवें समन के बाद उन्होंने अपना बयान रिकॉर्ड कराया.
सोरेन को पहला समन 14 अगस्त 2023 को जारी हुआ था. इस मामले में एजेंसी ने अब तक 14 लोगों की गिरफ़्तारी की है जिसमें 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं.
पिछले साल 13 अप्रैल को ईडी ने झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में क़रीब 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें झारखंड कैडर के आईएएस छवि रंजन से संबंधित ठिकाने भी शामिल थे. रंजन पहले रांची के डिप्टी कमिश्नर भी रह चुके हैं.
ईडी ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत की थी.
पाकिस्तान: इमरान ख़ान की सज़ा पर क्या बोले बिलावल भुट्टो ज़रदारी
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: इमरान ख़ान की सज़ा पर क्या बोले बिलावल भुट्टो ज़रदारी
पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं. इन चुनाव में मुख्य रूप से मुक़ाबला पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के बीच माना जा रहा है.
वहीं इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ़ का नाम बैलट पेपर से गायब रहेगा.
इमरान ख़ान को साल 2022 में प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था और फ़िलहाल उन्हें कई मामलों में सज़ा सुनाई जा चुकी है.
लेकिन कई लोग इमरान की पार्टी पीटीआई को अलग-थलग किए जाने के बाद चुनाव की वैधता पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं.
बीबीसी संवाददाता कैरोलीन डेविस ने ये सवाल पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के बेटे और पीपीपी के नेता बिलावल भुट्टो ज़रदारी के सामने भी रखा.
सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर के एनजीओ से जुड़ी जगहों पर सीबीआई ने ली तलाशी
इमेज स्रोत, ANI
लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर के एनजीओ 'अमन बिरादरी' के ख़िलाफ़ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई ने शुक्रवार को हर्ष मंदर के एनजीओ 'अमन बिरादरी' से जुड़ी जगहों की तलाशी ली है.
हर्ष मंदर यूपीए सरकार के दिनों में सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली नेशनल एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य रहे थे.
रूस: पुतिन ने कुछ इस तरह लॉन्च किया चुनावी कैंपेन
वीडियो कैप्शन, रूस: पुतिन ने कुछ इस तरह लॉन्च किया चुनावी कैंपेन
रूस में व्लादिमीर पुतिन कभी प्रधानमंत्री बनकर तो कभी राष्ट्रपति के रूप में साल 1999 से ही सत्ता में बने हुए हैं.
अब उन्होंने एक बार फिर से राष्ट्रपति बनने के लिए अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है.
इस मौक़े पर खेल जगत के सितारे, संगीतकार, टीवी कलाकारों समेत कई दूसरी हस्तियां भी मौजूद रहीं.
71 साल के व्लादिमीर पुतिन की जीत इस बार भी तय मानी जा रही है.
बीबीसी रूसी सेवा के एडिटर स्टीव रोज़नबर्ग भी मॉस्को में हुए उस इवेंट में मौजूद थे.
ब्रेकिंग न्यूज़, झामुमो नेता चंपाई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
इमेज स्रोत, RAVI PRAKASH
झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष चंपाई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
इमेज स्रोत, RAVI PRAKASH
हेमंत सोरेन के इस्तीफे और ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन के नाम का प्रस्ताव सत्तारूढ़ गठबंधन के नए नेता के तौर पर रखा गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चंपाई सोरेन के बाद कांग्रेस के नेता आलमगीर आलम ने झारखंड कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली.
शपथ लेने वालों में राष्ट्रीय जनता दल के सत्यानंद भोक्ता भी शामिल हैं.
यूपी पुलिस बोली- एसएचओ को हटाने के लिए की गौ हत्या, बजरंग दल के कार्यकर्ता गिरफ़्तार- प्रेस रिव्यू
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट में लंच तक भारत ने बनाए 103 रन, यशस्वी का अर्धशतक
इमेज स्रोत, Getty Images
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लंच तक दो विकेट पर 103 रन बना लिए हैं.
यशस्वी जायसवाल 51 और श्रेयस अय्यर चार बनाकर खेल रहे हैं.
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.
लेकिन कप्तान रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि शुभमन गिल ने 34 रनों की पारी खेली.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारत पहला टेस्ट हार चुका है. दोनों देशों के बीच पाँच टेस्ट मैच खेले जाने हैं.
दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, अक्षर पटेल, केएस भारत, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार