रूस के क़ब्ज़े में आया अहम दक्षिणी शहर ख़ेरसोन? मेयर ने दिए संकेत

उधर रूस ने स्वीकार किया है कि यूक्रेन में जारी 'सैन्य अभियान' में उसके 498 सैनिक मारे जा चुके हैं.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद, कमलेश मठेनी, दीपक मंडल and दिलनवाज़ पाशा

  1. यूक्रेन ने रूसी हमले में अब तक 2000 आम लोगों की मौत का दावा किया

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, यूक्रेनी सैनिक मोर्चा लेते हुए

    यूक्रेन में अधिकारियों ने आज दावा किया कि रूसी हमले में अब तक उनके 2000 से अधिक नागरिक मारे गए हैं.

    यूक्रेन की इमरजेंसी सर्विस ने कहा है कि इन हमलों में दस बचावकर्मियों की भी मौत हो गई.

    अधिकारियों ने कहा कि रूसी हमलों की वजह से कई जगह आग लग गई है.

    बचावकर्मियों ने आगजनी की ऐसी 400 घटनाओं को नियंत्रित किया है. उन्होंने दावा किया कि 416 बमों को भी नष्ट किया है.

    यूक्रेन पर रूस के हमले का आज सातवां दिन है.

    यूक्रेन की इमरजेंसी सर्विस ने कहा है कि इन सात दिनों में रूसी सेना ने सैकड़ों ट्रांसपोर्ट हब, आवासीय भवन, अस्पताल और बच्चों के स्कूल ध्वस्त कर दिए है.

    बुधवार को रूसी मिसाइलों ने खारकीएव की सिटी काउंसिल बिल्डिंग को निशाना बनाया. खारकीएव रूसी सीमा से महज 30 मील दूर है. पिछले दो दिनों से रूसी सेना यहां भारी बमबारी कर रही है.

  2. बीबीसी हिन्दी का डिजिटल बुलेटिन ‘दिनभर’, 02 मार्च 2022, सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  3. रूसी सेना प्रतिरोध को कुचल देना चाहती हैः सैन्य विशेषज्ञ

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, EPA

    रूसी सेना को यूक्रेन की सेना के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है.

    मिलिट्री एक्सपर्ट डॉ जैक वैटलिंग का कहना है कि राजधानी कीएव पर कब्जे के लिए रूसी सेना के हमले की टाइमिंग और तरीका काफी अहम भूमिका निभाएगा.

    रॉयल यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूट में लैंड वारफेयर और मिलिट्री साइंस के रिसर्च फेलो वैटलिंग ने कहा, ''अगर रूसी सैनिक कीएव पर बड़ा हमला करते हैं और प्रतिरोध को दबा नहीं पाते हैं तो यह बेहद खूनखराबा वाला होगा. रूसी सैनिकों के हौसले पस्त हो सकते हैं.''

    वैटलिंग का कहना है कि रूसी सैनिक हमला करने से पहले अपने ख़िलाफ़ प्रतिरोध को ख़त्म करना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों में उत्साह की कमी देखी जा रही है. यूक्रेन में घुस रहे रूसी सैनिकों की टुकड़ियां भ्रमित दिख रही हैं और उन्हें यूक्रेनी सेनाओं के हमले से झटका लगा है.

    वैटलिंग ने कहा, ''हमने कई ऐसी ख़बरें सुनी हैं कि रूसी सैनिक अपने ही हथियार और साजोसामान नष्ट कर रहे हैं. वे लड़ाई में आगे नहीं जाना चाहते.''

    हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब रूसी सैनिक बड़ी तादाद में इकट्ठा होकर लड़ेंगे तो उनके हौसले में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. रूसी सैनिकों का मिशन अब साफ़ होता जा रहा है. यूक्रेनी सेना के हथियार और गोलाबारूद अब ख़त्म हो रहे हैं.

    रूस और यूक्रेन के बीच आज जंग का सातवां दिन है. रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर खेरसन पर कब्जा कर लिया है.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने कहा- प्राकृतिक कारणों से गई जान

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है. विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि चंदन की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है और उनका परिवार भी वहीं है.

    ख़बरों के मुताबिक 22 वर्षीय छात्र चंदन जिंदल यूक्रेन के विनीत्सिया में स्थित एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे.

    उन्हें स्ट्रोक के बाद आईसीयू में भर्ती करवाया गया था. आज उनकी मौत हो गई है.

    मंगलवार को कर्नाटक के नवीन की यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीएव में मौत हो गई थी. नवीन की मौत के बाद उसके साथी ने बीबीसी हिन्दी को बताया था कि वो खाना लेने सुपरमार्केट गए थे और फिर नहीं लौटे.

    यूक्रेन में हज़ारों की संख्या में भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए जाते हैं. पिछले गुरुवार को रूसी सेना के यूक्रेन में दाख़िल होने के बाद छात्र भारत लौटने का प्रयास कर रहे हैं.

    भारत सरकार ने छात्रों को वापस लाने के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को यूरोप भेजा है.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, खारकीएव में रूस का बड़ा हमला, सिटी काउंसिल की बिल्डिंग को बनाया निशाना

    खारकीएव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीएव पर लगातार हमले कर रहा है. यहाँ के कई सरकारी भवनों को निशाना बनाया जा रहा है. अब खारकीएव में नगर परिषद भवन पर रूस ने क्रूज मिसाइल दागी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    खारकीएव के डिप्टी गवर्नर ने यह जानकारी दी है. खारकीएव रूसी सीमा से महज 30 मील दूर है. पिछले दो दिनों से रूसी सेना यहाँ जम कर बमबारी कर रही है. शहर की सड़कों पर रूसी और यूक्रेनी सेना के बीच आमने-सामने की लड़ाई की खबरें हैं. पिछली रात रूस ने यहाँ विमान से सैनिक उतारे थे. इसके बाद लड़ाई और तेज हो गई.

    मंगलवार को एक मिसाइल सरकारी मुख्यालय पर भी दागी गई थी. जिससे आसपास आग का गोला फैल गया था. इसने इमारत और आसपास की कारों को भारी नुकसान पहुँचाया. इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा था कि रूस रिहायशी इलाकों पर हमला कर युद्ध अपराध को अंजाम दे रहा है.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन के खारकीएव में रहने वाले भारतीयों के लिए एक और एडवाइज़री, सवारी नहीं, तो पैदल ही निकलें

    भारतीय नागरिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने खारकीएव शहर में रहने वाले भारतीयों के लिए एक और एडवाइज़री जारी की है. दूतावास का कहना है कि अगर उनके पास कोई वाहन नहीं है, बस उपलब्ध नहीं है या अगर वे रेलवे स्टेशन पर हैं, तो पैदल ही वहाँ से निकल लें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दूतावास का कहना है कि PESOCHIN वहाँ से 11 किलोमीटर दूर है, जबकि BABAYE 12 किलोमीटर और BEZLYUDOVKA 16 किलोमीटर दूर है. दूतावास ने दूसरी एडवाइज़री में कहा कि सभी नागरिक वहाँ से जल्द निकलें और इन इलाक़ों में यूक्रेन के समय के मुताबिक़ शाम छह बजे तक पहुँच जाएँ.

    एक दिन पहले ही खारकीएव में एक भारतीय नागरिक की गोलाबारी में मौत हो गई. कर्नाटक के रहने वाले नवीन पास की दुकान में खरीदारी करने गए थे. लेकिन गोलाबारी में उनकी जान चली गई. भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फँसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वहाँ से निकालने का काम शुरू किया है. जिसमें वायु सेना भी लगी हुई है. माना जा रहा है कि अब भी बड़ी संख्या में वहाँ भारतीय नागरिक फँसे हुए हैं. भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि वे भारतीयों को वापस लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे.

  7. BBC SPECIAL LIVE: रूस और यूक्रेन संकट पर बीबीसी हिन्दी का विशेष डिजिटल बुलेटिन

  8. यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा- रूस चाहता है हमारा इतिहास मिटाना और हम सबको मिटाना

    ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर ज़ेलेंस्की ने राजधानी कीएव में एक होलोकॉस्ट मेमोरियल पर रूस के मिसाइल हमले की आलोचना की है और इसे मानवता से परे बताया है. बेबीन यार मेमोरियल दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कीएव में मारे गए 33 हज़ार से अधिक यहूदियों की याद में बना है. इन्हें नाज़ी सैनिकों ने मारा था.

    ज़ेलेंस्की ने कहा- इस तरह का मिसाइल हमला ये दिखाता है कि रूस के कई लोगों के लिए हमारा कीएव पूरी तरह विदेश है. वे हमारी राजधानी के बारे में, हमारे इतिहास के कुछ भी नहीं जानते उन्होंने कहा- उनके पास हमारे इतिहास को मिटाने का आदेश है, हमारे देश को मिटाने का, हम सबको मिटाने का.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने बुधवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से भी बात की. उन्होंने सुरक्षा सहायता सुनिश्चित कराने के लिए जॉनसन को धन्यवाद किया और कहा कि रूसी सैनिकों को रोकने के लिए ये बहुत ज़रूरी है. दोनों नेता इस पर सहमत थे कि पुतिन पर दबाव बढ़ाने के लिए और पाबंदियाँ लगाने की आवश्यकता है. बोरिस जॉनसन ने रूस के हमलों की निंदा की और कहा कि उनकी प्रार्थना यूक्रेन के लोगों के साथ है.

  9. यूक्रेन के खेरसन शहर में घुसी रूस की सेना

    रूसी हेलिकॉप्टर

    इमेज स्रोत, Reuters

    दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर खेरसन पर रूसी कब्जे को लेकर मिलीजुली खबरें आ रही हैं. रूस ने बुधवार की सुबह दावा किया था कि उसकी सेना ने इस शहर पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है. लेकिन स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि शहर पर अब भी यूक्रेन का नियंत्रण में है.

    रूस

    इमेज स्रोत, Youtube

    यूट्यूब पर थोड़ी देर पहले पोस्ट किए गए एक वीडियो में रूसी सैनिक सिटी सेंटर के अंदर देख रहे हैं. उनके साथ टैंक भी हैं. सैनिक अपनी बाँह पर सफेद पट्टी लगाए हुए हैं.

    बीबीसी ने इस वीडियो के स्वतंत्र तौर पर जांच की है और पाया कि फुटेज में जो जगह दिखाई जा रही है वह सेंट्रल खेरसन में है.

    यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज सातवाँ दिन है. रूसी हमले में यूक्रेन में भारी तबाही हुई है. यूक्रेन के कुछ इलाक़े रूस के कब्ज़े में भी हैं लेकिन राजधानी कीएव पर अभी यूक्रेन ने नियंत्रण बनाया हुआ है.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत ने अपने नागरिकों को यूक्रेन के खारकीएव से तुरंत निकलने को कहा

    भारतीय छात्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास में खारकीएव में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने अपने ट्वीट में भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए खारकीएव तुरंत छोड़ दें. भारतीय दूतावास ने नागरिकों से कहा है कि वे जितना जल्द संभव हो, PESOCHIN, BBAAYE और BEZLYUDOVKA की ओर जाएँ. दूतावास का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में भारतीय नागरिक इन इलाक़ों में यूक्रेन के समय के मुताबिक़ शाम छह बजे तक पहुँच जाएँ.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक दिन पहले ही खारकीएव में एक भारतीय नागरिक की गोलाबारी में मौत हो गई. कर्नाटक के रहने वाले नवीन पास की दुकान में खरीदारी करने गए थे. लेकिन गोलाबारी में उनकी जान चली गई.

    भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फँसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वहाँ से निकालने का काम शुरू किया है. जिसमें वायु सेना भी लगी हुई है. माना जा रहा है कि अब भी बड़ी संख्या में वहाँ भारतीय नागरिक फँसे हुए हैं. भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि वे भारतीयों को वापस लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे.

  11. रूस के पास कितने परमाणु हथियार हैं?

  12. रूस में विपक्षी नेता नवेलनी ने कहा- पुतिन रूस नहीं हैं, युद्ध रोकने के लिए सड़कों पर उतरें लोग

    रूस

    इमेज स्रोत, Reuters

    जेल में बंद रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी ने कहा है कि रूस अमनपसंद देश बनना चाहता है लेकिन अफसोस बहुत कम लोग अब इसे अमनपसंद देश कहेंगे.

    यूक्रेन पर रूस के हमले की चर्चा करते हुए उन्होंने मंगलवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा- आइए कम से कम हम डरे और चुप हुए लोगों का देश तो न बनें. हम ऐसे कायरों का देश न बनें जो यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक युद्ध पर गौर न करने का बहाना बना ले. उस युद्ध पर जिसने हमारे सनकी जार ने छेड़ रखा है.

    उन्होंने कहा कि वे अब इस पर चुपचाप नहीं रह सकते हैं कि सौ साल पहले की छद्दम ऐतिहासिक बकवास घटनाओं को आधार बना कर यूक्रेनी लोगों को मारा जाए और यूक्रेनी आत्मरक्षा में रूसियों को मारें.

    नवेलनी ने कहा कि यह 21वीं सदी का तीसरा दशक है और हम खबरों में लोगों को टैंक जलाते और घरों पर बमबारी करते देख रहे हैं.

    उन्होंने कहा- अब हम अपने-अपने टीवी पर परमाणु युद्ध शुरू होने वास्तविक ख़तरे देख रहे हैं मैं खुद सोवियत संघ से हूँ. मैं हुआ पैदा हुआ और बचपन से मैं एक वाक्य सुनता आया हूँ- शांति के लिए युद्ध. मैं सभी से अपील करता हूँ कि वह सड़कों पर उतरें ओर शांति के लिए लड़ें .

    नवेलनी ने आगे कहा कि पुतिन रूस नहीं है.आज अगर आपको रूस में कुछ भी अच्छा दिखता है, जिस पर आपको गर्व हो तो वो उन लोगों 6824 लोगों की वजह से है जिन्हें क़ैद करके रखा गया है. क्योंकि वे बगैर किसी अपील के 'युद्ध नहीं चाहिए' की तख्तियाँ लगाए सड़कों पर उतर पड़े.

    नेवेलनी ने कहा- अब हम ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते. चाहे अब कहीं भी हों रूस में, बेलारूस में दुनिया के दूसरे देशों में. सप्ताह के हर दिन, सप्ताहंत और छुट्टियों के दिन में दोपहर दो बजे शहर के मुख्य चौराहों पर इकट्ठा हों और और युद्ध के खिलाफ आवाज उठाएं.

    उन्होंने यूक्रेन पर रूस के हमले की ओर इशारा करते हुए कहा है कि हर चीज़ की एक क़ीमत होती है और अब 2022 के वसंत में हमें यह क़ीमत चुकानी होगी. हमारे लिए यह क़ीमत और कोई नहीं चुकाएगा. सिर्फ हम युद्ध के ख़िलाफ़ न हों, आइए हम युद्ध के ख़िलाफ लड़ें.

  13. मुसलमान शरणार्थियों को क्या पोलैंड के सांसद ने अपने देश में न आने को कहा था?

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, रूस के विदेश मंत्री ने कहा- तीसरा विश्व युद्ध विनाशकारी और परमाणु युद्ध होगा

    लावरोफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा है कि रूस यूक्रेन को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा. उन्होंने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध विनाशकारी और परमाणु युद्ध होगा. यूक्रेन के साथ बातचीत के मुद्दे पर लावरोफ़ ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ दूसरे दौर की बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यूक्रेन अमेरिका के इशारे पर चल रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक दिन पहले भी लावरोफ़ ने कहा था कि यूक्रेन परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश करता रहा है. यह एक बड़ा खतरा है और इसे रोकने की ज़रूरत है. उन्होंने कहा था, ''यूक्रेन के पास अभी भी सोवियत न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी है. लिहाजा रूस को इस ख़तरे का सफलतापूर्वक जवाब देना होगा. '' उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि पश्चिमी देशों को पूर्व सोवियत संघ के देशों में सैन्य ठिकाने नहीं बनाने चाहिए. लावरोफ़ ने कहा कि यूक्रेन की परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश को रूस रोकेगा.

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पिछले दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने परमाणु बलों को विशेष अलर्ट पर रखने का आदेश दिया था. इसकी अमेरिका सहित कई देशों ने आलोचना की थी. लेकिन यूक्रेन पर सैनिक कार्रवाई शुरू करते समय पुतिन ने चेतावनी दी थी कि अगर यूक्रेन के मामले में किसी बाहरी देश ने दखल दिया, तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.

  15. ब्रिटेन ने कहा- रूस के लिए यूक्रेन पर कब्ज़ा करना बेहद कठिन

    बेन वॉलेस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वॉलेस ने कहा है कि यूक्रेन के बड़े शहरों में घुसने की राह में रूस के सामने 'बड़ी चुनौतियाँ' हैं. यूक्रेन की सेना और आम नागरिक दोनों रूसी सेना का मुक़ाबला कर सकते हैं. उनके पास जो भी साधन उपलब्ध होंगे, उनसे वे रूसी सेना को पीछे धकेलने की कोशिश कर सकते हैं.

    उन्होंने कहा कि प्रमुख शहरी केंद्र को घेरना और अंधाधुंध बमबारी रूसी सैन्य सिद्धांत का हिस्सा था. इसके तहत वे उस आबादी की घेराबंदी कर लेते हैं, जिसके बारे में सेना को लगता है कि इसे नेस्तनाबूद किया जा सकता है. इसके बाद वहाँ जो बचा होता है उस पर वो कब्ज़ा कर लेते हैं. लेकिन यूक्रेन का भौगोलिक आकार बहुत बड़ा है. आबादी भी बड़ी है. लगभग चार करोड़ चालीस लाख यहाँ रहते हैं. इससे रूस के लिए यूक्रेन पर कब्ज़ा करना काफ़ी कठिन होगा.

    वॉलेस ने 'बीबीसी ब्रेकफास्ट' कार्यक्रम में चेचेन्या में रूस, अफगानिस्तान में सोवियत संघ और इराक़ में पश्चिमी देशों के युद्ध अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी ही स्थिति में वास्तविक हताहतों की संख्या में इजाफा शुरू होता है.

    उन्होंने कहा कि एक बड़ी फौज लेकर किसी देश पर हमला करना एक बात है और चार करोड़ चालीस लाख लोगों को अपने नियंत्रण में लेना अलग. खास कर तब जब यह जनता नहीं चाहती कि आप उसके देश में आए. ऐसी स्थिति में यह बहुत कठिन काम है. वॉलेस ने नेटो की ओर से नो फ्लाई जोन लागू करने के विकल्प का इस्तेमाल करने से इनकार किया.

    उन्होंने कहा कि नो फ्लाई जोन लागू करने के बाद रूस ने इसका एक भी बार उल्लंघन किया तो इससे यूरोप में युद्ध छिड़ सकता है.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन का दावा- संघर्ष में अभी तक मारे गए हैं रूस के 5840 सैनिक

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन ने दावा किया है कि संघर्ष के दौरान रूस के 5840 सैनिक मारे गए हैं. यूक्रेन की सेना का कहना है कि शुरुआती आँकड़ों में वो सभी नुक़सान शामिल हैं, जो हमले की शुरुआत के बाद से रूसी सेना को हुए हैं.

    बीबीसी इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता. लेकिन ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का मानना है कि यूक्रेन पर हमले के दौरान रूसी सेना को भारी नुक़सान हुआ है.

    यूक्रेन ने जो दावे किए हैं, उसके मुताबिक़ रूस को हुए नुक़सान का ब्यौरा

    5480 सैनिक

    30 विमान

    31 हेलिकॉप्टर

    211 टैंक

    862 बख़्तरबंद गाड़ियाँ

    85 आर्टिलरी सिस्टम्स

    9 एंटी एयरक्राफ़्ट सिस्टम्स

    60 फ़्यूल टैंक्स

    355 सैन्य वाहन

    40 एमएलआरएस रॉकेट लॉन्चर्स (पकड़े गए)

  17. चुनावी रैलियों में उठा यूक्रेन का मुद्दा, मोदी के आश्वासन पर राहुल और अखिलेश के सवाल

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर कसर बाक़ी नहीं छोड़ेगी. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य है कि यूक्रेन में फँसे भारतीय नागरिकों को निकालने केलिए इतना बड़ा अभियान चलाया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन गंगा के तहत कई हज़ार नागरिकों को वहाँ से देश वापस लाया जा चुका है. संकट में फँसे भारतीयों को ज़्यादा तेज़ी से निकालने के लिए हमारी सेना और वायुसेना को भी लगा दिया गया है. चुनावी रैलियों में उठे इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा. जौनपुर में उन्होंने कहा- दुनिया के बाक़ी देश अपने नागरिकों को लेकर चले गए, क्या भारत सरकार सो रही थी? हज़ारों की संख्या में आज भी बच्चे यूक्रेन में फंसे हैं जिसके लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मंगलवार को यूक्रेन के खारकीएव शहर में एक भारतीय छात्र नवीन की मौत हो गई थी. नवीन कर्नाटक के रहने वाले थे. इसके बाद कांग्रेस ने भी मोदी सरकार के रुख़ पर सवाल उठाए थे. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि पीएम मोदी को चुनाव के बजाए यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने पर ध्यान देना चाहिए. वहीं राहुल गांधी ने कहा था कि भारत सरकार को रणनीतिक योजना की आवश्यकता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    बुधवार को भी उन्होंने ट्वीट कर भारत सरकार से कई सवाल पूछे. उन्होंने ट्वीट में लिखा है- और त्रासदी ना हो इसके लिए केंद्र सरकार को बताना होगा: 1. कितने छात्रों को बचाकर ला चुके हैं 2. कितने अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं 3. हर क्षेत्र के लिए विस्तृत निकास प्लान इन परिवारों को एक स्पष्ट रणनीति बताना हमारी ज़िम्मेदारी है.

  18. रूस के दूत ने कहा- यूक्रेन को लेकर भारत के 'संतुलित रुख़' के लिए आभारी

    व्लादिमीर पुतिन और नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में रूस के नए राजदूत के रूप में मनोनीत किए गए डेनिस अलीपोव ने कहा है कि यूक्रेन की स्थिति पर भारत का निष्पक्ष रुख़ स्थिति के आकलन के आधार पर है. उन्होंने कहा कि ये ऐसा इसलिए नहीं है कि वो रूस के हथियारों पर निर्भर है.

    उन्होंने कहा- हम भारत के रणनीतिक सहयोगी हैं. संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जो संतुलित रुख़ अपनाया, उसके लिए हम भारत के आभारी हैं. भारत इस संकट की गहराई को समझता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    डेनिस अलीपोव ने कहा- हम खारकीएव और पूर्वी यूक्रेन के अन्य इलाक़ों में फँसे भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. भारत ने रूस के इलाक़ों से होकर भारतीयों को निकालने का अनुरोध किया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसा जल्द ही होगा. डेनिस अलीपोव ने कहा कि यूक्रेन के संघर्ष वाले इलाक़े में फँसे भारतीयों के लिए कॉरिडोर बनाने और सुरक्षित निकासी के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मंगलवार को एक भारतीय छात्र की यूक्रेन का खारकीएव में मौत हो गई थी. विदेश मंत्रालय का कहना था कि कर्नाटक के रहने वाले नवीन की मौत गोलाबारी में हुई है. भारत सरकार यूक्रेन के पड़ोसी देशों के माध्यम से बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को निकाल चुकी है. इसके लिए अब वायु सेना की भी मदद ली जा रही है. लेकिन माना जा रहा है कि अब भी बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक यूक्रेन में फँसे हुए हैं. पिछले दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की थी. उस दौरान उन्होंने भारतीयों की सुरक्षित निकासी का मुद्दा उठाया था.

  19. यूक्रेन संकट: कैसे निकल पाएंगे यूक्रेन के शहरों में फंसे छात्र

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, रूस ने किया यूक्रेन के खेरसन शहर पर नियंत्रण का दावा

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, REUTERS

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उनकी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसन पर कब्ज़ा कर लिया है.

    अगर इस शहर पर यूक्रेन का नियंत्रण नहीं रहा, तो ये रूस के कब्ज़े में आने वाला रूस का सबसे बड़ा शहर होगा.

    इससे पहले रात को रूसी सैनिक शहर की गलियों में देखे गए थे. शहर के मेयर का कहना था कि खेरसन के ट्रेन स्टेशन और बंदरगाह पर रूसी सैनिकों ने कब्ज़ा कर लिया है.

    यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज सातवां दिन है. रूसी हमले में यूक्रेन में भारी तबाही हुई है. यूक्रेन के कुछ इलाक़े रूस के कब्ज़े में भी हैं लेकिन राजधानी कीएव पर अभी यूक्रेन ने नियंत्रण बनाया हुआ है.

    इस बीच दोनों देशों के प्रमुखों की सोमवार को एक दौर की बातचीत भी हुई जो बेनतीजा निकली.

    रूस ने यूक्रेन पर हमला रोकने के लिए जो शर्तें रखीं उन्हें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने मानने से इनकार कर दिया है.

    इसके बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं. यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीएव में मिसाइल हमले भी हुए हैं.