कीएव में मेट्रो स्टेशनों में छुपे हुए हैं 15 हज़ार लोग

इमेज स्रोत, Getty Images
कीएव के मेट्रो स्टेशनों में अब लगभग 15 हज़ार लोगों ने शरण ले रखी है. शहर के सब-वे के प्रभारी ने ये जानकारी दी है. विक्टर ब्राहिस्की ने यूक्रेन की स्थानीय मीडिया को बताया है शहर के भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में एक लाख तक लोग रह सकते हैं.
उन्होंने बताया कि इस समय सब-वे सिस्टम में पानी और शौचालय के अलावा खाने और दवाइयों की व्यवस्था है.
बीबीसी यूक्रेनी सेवा के मुताबिक ब्राहिस्की ने कहा, "बहुत से लोगों के पास सिर छुपाने की जगह नहीं है. फर्श पर चंद मीटर जगह ही अब उनका घर बन गई है."
उन्होंने कहा, "हम लोगों से अपील करते हैं कि वो गरम कपड़े और खाने का सामान लेकर आएं और अपने आसपास महिलाओं और बच्चों का ध्यान रखें."

















