मर्डोक की कंपनी पर अमरीका में नहीं चलेगा मुक़दमा

इमेज स्रोत, AP
मीडिया मुग़ल रूपर्ट मर्डोक की कंपनी न्यूज़ कॉर्प पर ब्रिटेन में हुई फ़ोन हैकिंग के मामले में अमरीका में मुकदमा नहीं चलाया जाएगा.
अमरीकी विधि विभाग के अफ़सर इसकी पड़ताल कर रहे थे कि कंपनी के पत्रकारों ने ब्रितानी पुलिस को पैसे देकर क्या भ्रष्टाचार विरोधी क़ानूनों का उल्लंघन किया था.
लेकिन सोमवार को न्याय विभाग ने एलान किया कि उसने इस मामले में अपनी जांच बंद कर रही है.
फ़ोन हैकिंग और एक्सक्लूसिव स्टोरी के लिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगने के बाद ब्रिटेन में 'न्यूज़ ऑफ़ दि वर्ल्ड' के कई पत्राकारों पर मुकदमा चलाया गया था.
रूपर्ट मर्डोक ने कहा था कि पत्राकारों की इन करतूतों से वो 'शर्मिंदा' हैं.
न्यूज़ कॉर्प एक अमरीकी कंपनी है और उसने इस फ़ैसले का स्वागत किया है.
पत्रकारों ने की थी फ़ोन हैकिंग
फ़ोन हैकिंग विवादों में घिरने के बाद कंपनी ने अपने विवादित अख़बार न्यूज़ ऑफ द वर्ल्ड को साल 2011 में बंद कर दिया था.

इमेज स्रोत, BBC World Service
स्कूली छात्रा मिली डाउलर नाम की जिस किशोरी की हत्या कर दी गई थी, उसके फ़ोन तक पत्रकारों ने पहुंच बना ली थी.
रूपर्ट मर्डोक न्यूज़ कॉर्प और इसकी सहयोगी कंपनी ट्वेंटी फ़र्स्ट फ़ॉक्स के मालिक हैं.
साल 2013 में ट्वेंटी फ़र्स्ट फ़ॉक्स कंपनी ने अपना कारोबार अलग कर लिया था.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>




















