'अंतरराष्ट्रीय कंपनी चलाने लायक नहीं हैं रुपर्ट मर्डोक'
प्रकाशित
ब्रिटेन की एक संसदीय समिति के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक स्टार ग्रुप के मालिक रुपर्ट मर्डोक किसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी को चलाने के लायक नहीं है.
समिति ने आरोप लगाया है कि रुपर्ट मर्डोक अपनी आंखों के नीचे चल रहे गलत कामों की अनदेखी करते रहे हैं.
मर्डोक की न्यूज़ इंटरनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने देश की संसद को फोन हैकिंग के मुद्दे पर गुमराह किया है.
















