न्यूज कॉर्पोरेशन ने रुपर्ट मर्डोक के नेतृत्व पर भरोसा जताया
प्रकाशित
न्यूज कार्पोरेशन ने रुपर्ट मर्डोक का पूरी तरह से समर्थन किया है. एक दिन पहले ब्रितानी संसद के सदस्यों ने कहा था कि रुपर्ट मर्डोक अंतरराष्ट्रीय कंपनी चलाने के लायक नहीं हैं.
एक बयान में न्यूज कॉर्पोरेश के बोर्ड ने कहा है कि रुपर्ट मर्डोक के नेतृत्व में उसे पूरा भरोसा है. रुपर्ट मर्डोक ने न्यूज कॉर्पोरेशन की गलतियों को जिस तरह से सुधारा, बोर्ड ने उसमें भी अपना भरोसा जताया है.
ब्रिटेन की एक संसदीय समिति समिति ने आरोप लगाया है कि सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक स्टार ग्रुप के मालिक रुपर्ट मर्डोक अपनी आंखों के नीचे चल रहे गलत कामों की अनदेखी करते रहे हैं.
मर्डोक की न्यूज़ इंटरनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने देश की संसद को फोन हैकिंग के मुद्दे पर गुमराह किया है.















