मीडिया हस्ती रूपर्ट मरडॉक से पूछताछ
प्रकाशित
मीडिया हस्ती रूपर्ट मरडॉक ने ब्रिटिश जाँच समिति के सामने अपनी गवाही के दौरान कहा है कि उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री से कभी भी किसी भी चीज की मांग नही की.
राजनेताओं के साथ संबंधो के सवाल पर जब उनसे ये पूछा गया कि क्या उन्होंने ब्रिटिश राजनेताओं पर प्रभाव के लिए अपने समाचार पत्रों के मालिक होने फायदा उठाया, तो उन्होंने कहा कि नही.
मंगलवार को उनके बेटे ने गवाही के दौरान अपने स्टाफ और सरकार के बीच संपर्कों के बारे में बताया था.
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि रूपर्ट मरडॉक के साथ इस तरह कभी सार्वजनिक पूछताछ नही हुई है.















