BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए

प्रकाशित

नमस्ते.

उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे, खुश होंगे और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे होंगे.

हम जानते हैं कि रोज़मर्रा की आपा-धापी के बीच आपके लिए देश-दुनिया की हर ख़बर पर नज़र रखना मुश्किल रहता होगा.

ऐसे में हम लाए हैं बीते सप्ताह की कुछ दिलचस्प और अहम ख़बरें, जिन पर शायद आपकी नज़र ना गई हो.

ये पाँच ख़बरें आपने पढ़ लीं तो ये समझिए कि आप पूरी तरह से अपडेटेड हो गए.

खालिस्तान: हर सवाल का जवाब, पूरा इतिहास

"मैं खु़द को भारतीय नहीं मानता. मेरे पास जो पासपोर्ट है ये मुझे भारतीय नहीं बनाता. ये यात्रा करने के लिए बस एक कागज़ात भर है."

ये शब्द 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के हैं.

अमृतपाल सिंह ने हाल ही में खालिस्तान की मांग की और विवादों में हैं. फ़िलहाल कई क्रिमिनल केस दर्ज होने के बाद वो फ़रार हैं.

हाल के सामाजिक-राजनीतिक हलचल के बीच पंजाब से एक अहम सवाल सामने आया कि आख़िर खालिस्तान है क्या और कब पहली बार सिखों के लिए अलग देश की मांग उठी थी.

खालिस्तान से जुड़े हर सवाल का अहम जवाब यहां पढ़िए.

सूर्यकुमार यादव हैं टी-20 के हीरो, लेकिन वनडे में?

पिछले पाँच वनडे में सूर्यकुमार यादव का स्कोर है- 31, 14, 0, 0, 0.

लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ की लगातार तीन पारियों में सूर्य कुमार यादव अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

तीन बार ज़ीरो - ये वो टेलीफ़ोन नंबर है, जो ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले लोग किसी इमरजेंसी में डायल करते हैं.

000 वो नंबर भी है, जो कुछ धार्मिक लोग की मान्यता में ऐसा आसमानी संकेत है कि जीवन में किसी चीज़ का अंत होने वाला है और शायद कुछ अच्छा शुरू होने वाला है.

000 एक सरदर्द भी है, जो फ़िलहाल सूर्यकुमार यादव को परेशान कर रहा है. पूरी कहानी यहां पढ़िए.

सलमान ख़ान पर सुनील शेट्टी ने क्या कुछ कहा?

नब्बे के दशक के मशहूर फ़िल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक लंबे अरसे के बाद पिछले साल नवंबर में ओटीटी प्लैटफ़ॉर्म पर अपना डेब्यू किया. एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ हुई ''धारावी बैंक'' उनकी पहली वेब सिरीज़ थी.

22 मार्च को अमेज़न प्राइम पर उनकी एक और नई वेब सिरीज़ 'हंटर-टूटेगा नहीं तोड़ेगा' रिलीज़ हो रही है.

रिलीज़ से पहले बीबीसी हिंदी के लिए नयनदीप रक्षित ने सुनील शेट्टी से हालिया प्रोजेक्ट्स, निजी ज़िंदगी, बेटी आथिया शेट्टी और के.एल राहुल पर खुलकर बात की.

इस बातचीत में सुनील शेट्टी ने ऐश्वर्या राय पर अपना एक मलाल भी साझा किया और दूसरे सवाल के जवाब में सलमान ख़ान के बारे में भी कुछ बताया.

पूरी कहानी यहां पढ़िए.

दोस्त सारस से जुदा हुए आरिफ, पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में अमेठी के मोहम्मद आरिफ़ के पास एक साल से रह रहे सारस पक्षी को वन विभाग ले कर चला गया है.

आरिफ़ ने घायल सारस का इलाज किया था उसके बाद से वो पक्षी उनके पास ही रहने लगा. वो आरिफ़ के साथ ही खाना खाता और घूमता था.

आरिफ़ का कहना है कि उन्होंने उस सारस को कभी क़ैद में नहीं रखा वो एक आज़ाद पंछी था. उनका ये भी कहना है कि इससे पहले वन विभाग का कोई अधिकारी इस बारे में उससे जानकारी लेने नहीं आया.

दोस्ती और फिर सारस से जुदा होने की पूरी कहानी यहां पढ़िए.

आख़िर किसी देश की खुशी कैसे नापी जाती है?

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन-सा है? जवाब है-फिनलैंड.

आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे तय हुआ? किसी देश की खुशी कैसे नापी जा सकती है?

आप फीलिंग को कैसे माप सकते हैं? वो भी पूरे देश की फ़ीलिंग.

'वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट' नाम की ये सालाना रिपोर्ट यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क जारी करता है.

भारत इस साल 125वें पायदान पर है. मगर इस ख़ुशी को नापने का तरीका क्या था, ये यहां पढ़िए और हमेशा ख़ुश रहिए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)