इराक़ में पारा 51 डिग्री हुआ, गर्मी से कैसे लड़ रहे हैं लोग: तस्वीरें

प्रकाशित

मध्यपूर्व के पूरे इलाक़े में भीषण गर्मी के बीच इराक़ में पारा 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

राजधानी बग़दाद में मंगलवार को पारा 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसके बाद बुधवार को यहां पारा 51 डिग्री सेल्सियस रहा.

यहां लोग खुद को ठंडा रखने के लिए या तो घरों के भीतर बंद हैं या फिर सड़कों के पास लगे शावर में भीग रहे हैं.

लेकिन भीषण गर्मी के पहले से ही मुश्किलों से जूझ रही देश की अर्थव्यवस्था के लिए नई मुश्किलें पैदा कर दी हैं.

बग़दाद के कई हिस्सों में बिजली गुल रही और पंखा और एसी चलाने के लिए लोगों को जेनरेटर की मदद लेनी पड़ी.

मौजूदा हालात में लोगों का गुस्सा भी प्रशासन और सरकार पर फूटा औऱ कई जगहों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए.

कोरोना महामारी की शुरूआत से इराक़ कच्चे तेल की गिरती कीमतों का असर झेल रहा है जिसकी मार वहां की अर्थव्यवस्था पर पड़ी है.

इराक़ में कोरोना वायरस से अब तक 118,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि यहां 4,603 लोगों की मौत हुई है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)