इराक़ में पारा 51 डिग्री हुआ, गर्मी से कैसे लड़ रहे हैं लोग: तस्वीरें

बग़दाद में एक व्यक्ति शावर के नीचे खड़े हो कर पसीना सुखा रहे हैं.

इमेज स्रोत, EPA

प्रकाशित

मध्यपूर्व के पूरे इलाक़े में भीषण गर्मी के बीच इराक़ में पारा 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

राजधानी बग़दाद में मंगलवार को पारा 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसके बाद बुधवार को यहां पारा 51 डिग्री सेल्सियस रहा.

बग़दाद में एक व्यक्ति शावर के नीचे खड़े हो कर पसीना सुखा रहे हैं.

इमेज स्रोत, EPA

यहां लोग खुद को ठंडा रखने के लिए या तो घरों के भीतर बंद हैं या फिर सड़कों के पास लगे शावर में भीग रहे हैं.

बग़दाद में दो लोग शावर के नीचे खड़े हो कर पसीना सुखा रहे हैं.

इमेज स्रोत, EPA

लेकिन भीषण गर्मी के पहले से ही मुश्किलों से जूझ रही देश की अर्थव्यवस्था के लिए नई मुश्किलें पैदा कर दी हैं.

बग़दाद के कई हिस्सों में बिजली गुल रही और पंखा और एसी चलाने के लिए लोगों को जेनरेटर की मदद लेनी पड़ी.

बग़दाद

इमेज स्रोत, EPA

मौजूदा हालात में लोगों का गुस्सा भी प्रशासन और सरकार पर फूटा औऱ कई जगहों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए.

मूसल शहर में दजला नदी में नहाने का आनंद लेते इराक़ी युवा

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, मूसल शहर में दजला नदी में नहाने का आनंद लेते इराक़ी युवा

कोरोना महामारी की शुरूआत से इराक़ कच्चे तेल की गिरती कीमतों का असर झेल रहा है जिसकी मार वहां की अर्थव्यवस्था पर पड़ी है.

विरोध प्रदर्शन

इमेज स्रोत, Reuters

इराक़ में कोरोना वायरस से अब तक 118,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि यहां 4,603 लोगों की मौत हुई है.

बग़दाद में एक व्यक्ति शावर के नीचे खड़े हो कर पसीना सुखा रहे हैं.

इमेज स्रोत, Reuters

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)